Secure PCS
5.32K subscribers
5.56K photos
111 videos
1.08K files
4.01K links
Destination Always Demands Patience♥️

"Your journey from an aspirant to a Officer starts here. Dedicated guidance for UPPSC & State Exams by Secure Pcs."
Download Telegram
टाइफून 'डॉल्फिन' (Typhoon Dolphin)

उत्पत्ति व प्रभाव: यह एक तीव्र उष्णकटिबंधीय चक्रवात (Tropical Cyclone) है, जो पश्चिमी-उत्तर पश्चिमी प्रशांत महासागर में विकसित होकर चीन के पूर्वी तटीय प्रांत झेजियांग (Zhejiang) से टकराया।

भौगोलिक शब्दावली (प्रीलिम्स विशेष):

पश्चिमी प्रशांत महासागर और दक्षिण चीन सागर में आने वाले चक्रवातों को 'टाइफून' कहा जाता है।
हिंद महासागर में इन्हें 'चक्रवात' और अटलांटिक महासागर में 'हरिकेन' कहा जाता है।

#SPCurrentAffairs
join us 📍
@SecurePcs
❤6🥰1
भारत में परिसीमन (Delimitation in India)


चर्चा का कारण: वर्ष 2027 में प्रस्तावित जनगणना के उपरांत वर्ष 2029 के लोकसभा चुनावों से पूर्व नए परिसीमन की प्रक्रिया आरंभ होने की संभावना है।

संवैधानिक प्रावधान:

अनुच्छेद 82: प्रत्येक जनगणना के बाद संसद को 'परिसीमन अधिनियम' लागू करने का अधिकार देता है (लोकसभा हेतु)।
अनुच्छेद 170: राज्यों की विधानसभाओं के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के समायोजन का प्रावधान।
अनुच्छेद 81: वर्तमान में लोकसभा में अधिकतम निर्वाचित सदस्यों की संख्या 550 निर्धारित है (वर्तमान शक्ति 543 है)।

परिसीमन आयोग (Delimitation Commission):

संरचना (3 सदस्यीय): अध्यक्ष (उत्तम न्यायालय का सेवारत या सेवानिवृत्त न्यायाधीश), मुख्य निर्वाचन आयुक्त (या नामित आयुक्त), और संबंधित राज्य का राज्य निर्वाचन आयुक्त।
गठन: अब तक 4 बार गठित (1952, 1963, 1973 और 2002)।
कानूनी स्थिति: आयोग का निर्णय अंतिम होता है तथा इसे किसी अदालत में चुनौती नहीं दी जा सकती (अनुच्छेद 329a)। हाल ही में किशोरचंद्र छगनलाल राठौड़ केस (2024) में सर्वोच्च न्यायालय ने माना कि अत्यधिक मनमानेपन पर सीमित न्यायिक समीक्षा संभव है।

प्रमुख चुनौतियाँ व शब्दावली:

उत्तर-दक्षिण विभाजन: "एक व्यक्ति, एक मूल्य" लागू करने से उन राज्यों को सीटें अधिक मिलेंगी जिनकी जनसंख्या बढ़ी है (जैसे उत्तर प्रदेश, बिहार), जबकि जनसंख्या नियंत्रण करने वाले दक्षिण भारतीय राज्यों का प्रतिनिधित्व घट सकता है।

गेरीमैंडरिंग (Gerrymandering): राजनीतिक लाभ हेतु चुनावी सीमाओं का हेरफेर। इसके दो रूप हैं:
क्रैकिंग (Cracking): विपक्षी मतदाताओं को कई क्षेत्रों में थोड़ा-थोड़ा बाँटना ताकि वे अल्पसंख्यक रहें।
पैकिंग (Packing): विपक्षी मतदाताओं को कुछ ही क्षेत्रों में केंद्रित करना ताकि उनके बाकी वोट व्यर्थ जाएँ।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम, 2023: महिलाओं को 33% आरक्षण इसी परिसीमन प्रक्रिया से जुड़ा है।

#SPCurrentAffairs
join us 📍
@SecurePcs
❤9⚡2
UPSSSC PET स्टैटिक GK बुकलेट

Coming Soon....


join us 📍 @SecurePcs
❤34🔥2🥰1😍1
UPSSSC PET की परीक्षा बहुत बड़ी तोप नहीं है धर्य बनाए रखिए और पढ़ते रहिए बढ़िया नंबर आएगा।
जितने PYQ हैं PET के सभी के DI सॉल्व कर लीजिए आप लोग DI में आराम से पूरे नंबर आ सकते हैं।
DI हिंदी अंकगणित इन सब में नंबर अच्छे खासे स्कोर हो जाते हैं।

SECURE PCS समयानुसार एग्जाम ओरिएंटेड कंटेंट उपलब्ध करवाता रहेगा।

पढ़ते रहिए आगे बढ़ते रहिए 💐🥀
❤28😍4⚡3
आज एक साथी UPSSSC आयोग गए थे। उनका पुराना नंबर बंद हो गया था
आयोग को एक पत्र लिखकर दिए हैं इनका नंबर अपडेट हो गया और ओटीपी नए नंबर पर आ रही है।
भाई साहब ने आयोग से कहा कि मैने ऑनलाइन सबमिट किया था तो उसपर कोई जवाब नहीं आया।
आयोग के कर्मचारी का कहना था कि उससे नही होगा इतना टाइम नहीं है हमारे पास।

जिनकी समस्या का निदान ऑनलाइन नहीं हो पाया है कृपया वे लोग ससमय आयोग जाकर सही करवा लें।
❤8😢3🥰1😁1
हंगरी की संसद ने 11 अगस्त 2026 को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व प्रमुख और यूरोपीय न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एंड्रास बाका (András Baka) को देश का नया राष्ट्रपति चुना है। हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट है और यह देश यूरोपीय संघ (EU) एवं नाटो (NATO) दोनों का सदस्य है।

राष्ट्रपति चुनाव के मुख्य बिंदु

नया पदभार: 73 वर्षीय एंड्रास बाका 19 अगस्त 2026 को आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति पद की जिम्मेदारी संभालेंगे।
समर्थन: उन्हें सत्तारूढ़ पार्टी 'तिस्ज़ा' (Tisza) के समर्थन से 140 वोटों के बहुमत से चुना गया।

राजनीतिक पृष्ठभूमि: यह बदलाव प्रधानमंत्री पीटर माग् यार (Péter Magyar) द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बान के समय की व्यवस्थाओं और संस्थागत सुधारों को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया का हिस्सा है।

#SPCurrentAffairs
join us 📍
@SecurePcs
🥰2❤1
रूस ने भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) डी.वाई. चंद्रचूड़ को यूक्रेनी सरकारी बैंक ओस्चादबैंक (Oschadbank) के साथ चल रहे अंतरराष्ट्रीय निवेश विवाद (Investment Treaty Arbitration) में अपना मध्यस्थ (Arbitrator) नियुक्त किया है। यह मामला 1998 के रूस-यूक्रेन द्विपक्षीय निवेश संधि के तहत संपत्तियों के नुकसान के मुआवजे से जुड़ा है।

मामले से जुड़े मुख्य बिंदु

विवाद का कारण: यूक्रेनी बैंक ओस्चादबैंक का दावा है कि डोनेट्स्क, लुहान्स्क, खेरसॉन और जापोरिझिया क्षेत्रों में रूसी सैन्य कार्रवाइयों के कारण उसकी संपत्तियों और व्यावसायिक गतिविधियों को सैकड़ों मिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है।

ट्रिब्यूनल का गठन: यह एक तीन सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता ट्रिब्यूनल है।
अन्य सदस्य: कोस्टा रिका की पूर्व व्यापार मंत्री और मध्यस्थ डयाला जिमेनेज (Dyalá Jiménez) को इस ट्रिब्यूनल का अध्यक्ष चुना गया है, जबकि ओस्चादबैंक ने ग्रीक मध्यस्थ स्टेवरोस ब्रेकोलकिस (Stavros Brekoulakis) को नामित किया है

#SPCurrentAffairs
join us 📍
@SecurePcs
❤5🥰2
Indian Institutes of Handloom Technology (IIHT) 'SUTRA 2026'

गिरिराज सिंह ने IIHT SUTRA 2026 का उद्घाटन किया,

सूत्र 2026 भारत का पहला राष्ट्रीय हैंडलूम (करघा) सम्मेलन है। इसका आयोजन नई दिल्ली में हुआ। इसका मुख्य उद्देश्य तकनीक, अनुसंधान, आधुनिक डिजाइन और कौशल विकास को बढ़ावा देना है। भारतीय हथकरघा प्रौद्योगिकी संस्थान (IIHT) का पहला केंद्र 1956 में वाराणसी में बनाया गया था।

मुख्य बातें (Key Highlights)

सम्मेलन की जानकारी
नाम: सूत्र 2026 (SUTRA 2026)
पहचान: भारत का पहला राष्ट्रीय हैंडलूम सम्मेलन
स्थान: नई दिल्ली

मुख्य उद्देश्य
नई तकनीक (Technology) लाना
अनुसंधान (Research) करना
आधुनिक डिजाइन (Modern Design) अपनाना
कौशल विकास (Skill Development) करना

IIHT का इतिहास
पहला केंद्र: 1956
शहर: वाराणसी (उत्तर प्रदेश)

#SPCurrentAffairs
join us 📍
@SecurePcs
❤4
उदार शक्ति 2026 भारत और मलेशिया के बीच सुबांग एयर बेस, मलेशिया में 10 से 14 अगस्त 2026 तक आयोजित एक द्विपक्षीय वायु अभ्यास है। इसमें भारतीय वायु सेना ने 4 राफेल, 2 सी-17 विमान और 83 कर्मियों के साथ भाग लिया।

अभ्यास की मुख्य बातें

नाम: उदार शक्ति 2026
देश: भारत और मलेशिया
स्थान: सुबांग एयर बेस, मलेशिया
तारीख: 10–14 अगस्त 2026
भारतीय दल: 4 राफेल फाइटर जेट, 2 सी-17 परिवहन विमान और 83 वायु सेना कर्मी

#SPCurrentAffairs
join us 📍
@SecurePcs
❤3
एशिया की पहली Desert Night Safari

गुजरात के बनासकांठा जिले के जूना डीसा में एशिया की पहली डेजर्ट-थीम वाली ड्राइव-थ्रू नाइट सफारी और जू को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (सीजेडए) से मंजूरी मिल गई है। 103 हेक्टेयर में फैली इस परियोजना की लागत ₹542 करोड़ है, जिसमें 83 प्रजातियों के 2,700 वन्यजीव शामिल होंगे।

परियोजना की मुख्य विशेषताएँ

स्थान और क्षेत्र: जूना डीसा, बनासकांठा, उत्तर गुजरात (103 हेक्टेयर सरकारी भूमि)।
अनुमानित लागत: ₹542.14 करोड़।
जीव-जंतु: 83 प्रजातियों के लगभग 2,700 पशु-पक्षी।

प्रमुख आकर्षण:

भारतीय मरुस्थलीय जीव (चिंकारा, ब्लैकबक, भारतीय जंगली गधा, भेड़िया आदि)।
विदेशी व अफ्रीकी प्रजातियाँ (अफ्रीकी चीता, जिराफ, ज़ेब्रा, शेर आदि)।
ऑस्ट्रेलियाई प्रजातियाँ (कंगारू, इमू)।
विशेष नाइट सफारी एनक्लोजर, डे जू, रेप्टाइल हाउस और ए एवियरी।

पर्यावरण और पर्यटन लाभ
इको-टूरिज्म: वड़नगर, अंबाजी और नाडाबेट जैसे पास के पर्यटन स्थलों के साथ मिलकर उत्तर गुजरात में एक नया टूरिज्म सर्किट बनेगा।
हरित तकनीक: रेनवाटर हार्वेस्टिंग, सोलर एनर्जी और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का उपयोग।

#SPCurrentAffairs
join us 📍
@SecurePcs
❤4🥰1
गृह मंत्री अमित शाह ने 'राष्ट्रीय पुस्तकालय दिवस' पर गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र के लिए 'ग्रामीण ज्ञान सेतु' ऐप लॉन्च किया। यह ऐप 'हब-एंड-स्पोक' मॉडल पर काम करता है। इसके जरिए मोबाइल पर 752 पुस्तकालयों और 2.80 लाख से अधिक पुस्तकों की डिजिटल सुविधा मिलती है। इसका मुख्य उद्देश्य गांवों में शिक्षा का प्रसार करना है।

मुख्य विशेषताएँ

डिजिटल पहुँच: मोबाइल पर 752 पुस्तकालयों की पुस्तकें उपलब्ध।
किताबों की संख्या: लगभग 2.80 लाख पुस्तकें शामिल।
मॉडल: यह 'हब-एंड-स्पोक' मॉडल पर आधारित है।
मुख्य उद्देश्य: ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना।

#SPCurrentAffairs
join us 📍
@SecurePcs
❤4🥰1
केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने 13 अगस्त 2026 को नई दिल्ली में पुनर्गठित ‘इंडिया कोड पोर्टल’ का शुभारंभ किया। सरकार ने कानूनों तक नागरिकों की पहुंच को अधिक सरल, तेज, व्यापक और नागरिक-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से पोर्टल को आधुनिक डिजिटल तकनीकों से नया रूप दिया है। इसमें एआई-सहायता प्राप्त सर्च, सेमांटिक एवं स्पीच सर्च, बेहतर नेविगेशन और बहुभाषी एक्सेस जैसी सुविधाएं जोड़ी गई हैं।

कर्तव्य भवन में हुआ पोर्टल का शुभारंभ
पुनर्गठित पोर्टल का शुभारंभ कर्तव्य भवन-2, नई दिल्ली में भारत के अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमणी, विधायी विभाग एवं कानूनी कार्य विभाग के सचिव डॉ. राजीव मणि, अपर सचिव डॉ. मनोज कुमार और विधायी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) की महानिदेशक प्रियंका भारती, इंडिया-एआई मिशन के सीओओ सुदीप श्रीवास्तव और एनआईसी के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
कानून तक आसान पहुंच पर जोर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अर्जुन राम मेघवाल ने संविधान के महत्व और कानूनों को सभी हितधारकों के लिए आसानी से उपलब्ध एवं समझने
❤3🥰1
जितना करेंट अफेयर्स भेजा जा रहा है उसको पढ़ते रहिए रोज का रोज पढ़ते रहेंगे तो आपके लिए ज्यादा आसान रहेगा अंत में बहुत ज्यादा लोड नहीं लेना पड़ेगा।
❤8🥰1
डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन और नीति आयोग ने पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए समझौता किया है। इसके तहत ग्रामीण स्तर पर बहुभाषी शासन के लिए डिजिटल इंडिया भाषिणी की वॉयस-फर्स्ट एआई क्षमताओं का उपयोग किया जाएगा। यह स्थानीय भाषाओं में डिजिटल और एआई-आधारित शासन को बढ़ावा देने की एक महत्वपूर्ण पहल है।

डिजिटल इंडिया भाषिणी और पंचायत सशक्तिकरण की मुख्य बातें

समझौता: डिजिटल इंडिया कॉर्पोरेशन (DIC) और नीति आयोग के बीच हुआ।
तकनीक: डिजिटल इंडिया भाषिणी की वॉयस-फर्स्ट एआई (Voice-First AI) क्षमता।
मुख्य उद्देश्य: देश की पंचायतों में बहुभाषी सुशासन को बढ़ावा देना।
लाभ: स्थानीय भाषा में डिजिटल सेवाओं तक आसान पहुँच।

इस पहल का प्रभाव
ग्रामीण नागरिकों के लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी पाना आसान होगा।
भाषा की बाधा दूर होगी।
डिजिटल साक्षरता और शासन व्यवस्था मजबूत होगी।
❤1🥰1
केन्या

केन्या की राजधानी नैरोबी है और यहाँ की आधिकारिक मुद्रा केन्याई शिलिंग (KES) है।

मुख्य विवरण

राजधानी: नैरोबी (देश का सबसे बड़ा शहर भी है)

मुद्रा: केन्याई शिलिंग (Kenyan Shilling)

महाद्वीप: अफ्रीका (पूर्वी अफ्रीका)

आधिकारिक भाषाएँ: स्वाहिली और अंग्रेजी

join us 📍 @SecurePcs
❤8👍1🥰1
ViewPdf.pdf
4.9 MB
विज्ञापन संख्या-18-परीक्षा/2026, वेटनरी फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा (प्रा० अ०प0-2025)/18 का विज्ञापन ।
❤2
Forwarded from Secure PCS
UPSSSC PET स्टैटिक GK बुकलेट

Coming Soon....


join us 📍 @SecurePcs
❤21🥰1
लाइक करते रहिए आप लोग एग्जाम ओरिएंटेड टू द प्वाइंट नोट जल्द ही आप सभी के बीच में🥳
❤116🥰3
Secure PCS
लाइक करते रहिए आप लोग एग्जाम ओरिएंटेड टू द प्वाइंट नोट जल्द ही आप सभी के बीच में🥳
100 से अधिक लाइक आनी चाहिए एकदम लल्लनटॉप नोट मिलेगा आप सभी को
❤42🤷‍♀4👍2🥰1