Secure PCS
5.33K subscribers
5.56K photos
111 videos
1.08K files
4.01K links
Destination Always Demands Patience♥️

"Your journey from an aspirant to a Officer starts here. Dedicated guidance for UPPSC & State Exams by Secure Pcs."
Download Telegram
Secure PCS
[H] Science And Technology Note.pdf
इस नोट को आप लोगों ने उम्मीद से ज्यादा स्नेह दिया 😇
❤11🥰1
अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम

1. ज्येष्ठ वर्ण महाविहार (Golden Temple) को यूनेस्को सम्मान

पुरस्कार: UNESCO Asia-Pacific Heritage Award 2025
स्थान: ललितपुर (पाटन), नेपाल।
वजह: 2015 के भूकंप के बाद बेहतरीन संरक्षण और जीर्णोद्धार कार्य के लिए।

भारतीय सहयोग: भारत सरकार ने इसके पुनरुद्धार के लिए ₹13.78 करोड़ की आर्थिक मदद दी।

सांस्कृतिक महत्व: यह 17वीं शताब्दी का ऐतिहासिक स्थल नेपाल की Newar Buddhist Culture का मुख्य केंद्र है।

2. एआई गवर्नेंस (AI Governance) पर पहला वैश्विक संवाद

आयोजन: जिनेवा, स्विट्जरलैंड में पहला United Nations Global Dialogue on AI संपन्न हुआ।
मुख्य फोकस: AI के सुरक्षित, जिम्मेदार और पारदर्शी उपयोग के लिए एक ग्लोबल फ्रेमवर्क तैयार करना।
चर्चा के विषय: AI Safety, Ethical AI, Data Protection और Global Cooperation।

🏛️ राष्ट्रीय समाचार

1. डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म 'Tribex' की शुरुआत

लॉन्चकर्ता: केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम द्वारा भुवनेश्वर (ओडिशा) में शुरुआत।
उद्देश्य: जनजातीय कला, भाषा, संस्कृति और पारंपरिक ज्ञान को डिजिटल रूप में सहेजना।

करंट स्टेटस: फिलहाल 20 मुफ्त सर्टिफिकेट कोर्स उपलब्ध हैं। भविष्य में 100+ कोर्स और 10,000 से ज्यादा डिजिटल रिसोर्स जोड़ने का लक्ष्य है।
नोट: जनजातीय कार्य मंत्रालय की स्थापना वर्ष 1999 में हुई थी (मुख्यालय: नई दिल्ली)।

2. मिजोरम यूनिवर्सिटी म्यूजियम बना 'Designated Repository'
मान्यता: मिजोरम विश्वविद्यालय के Natural History Museum को Biological Diversity Act के तहत आधिकारिक रिपॉजिटरी घोषित किया गया।

रैंक: यह देश की 21वीं Designated Repository बन गई है।
कार्य: इसके तहत Indo-Burma Biodiversity Hotspot के जैविक नमूनों का संरक्षण होगा।
यह घोषणा National Biodiversity Authority (NBA, स्थापना: 2003, मुख्यालय: चेन्नई) की सिफारिश पर की गई।

3. IIM बेंगलुरु का पहला इंटरनेशनल कैंपस

लोकेशन: सिंगासारी स्पेशल इकोनॉमिक जोन (Singhasari SEZ), ईस्ट जावा, इंडोनेशिया।
मकसद: भारत और इंडोनेशिया के बीच उच्च शिक्षा, इनोवेशन और टेक सहयोग को मजबूत करना।
बता दें कि IIM बेंगलुरु की स्थापना 1973 में हुई थी जो शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आता है।

4. पावर ग्रिड (Power Grid) को जापान से ₹4,700 करोड़ का 'Green Loan'
ऋणदाता: जापान बैंक फॉर इंटरनेशनल कोऑपरेशन (JBIC)।
लोन राशि: 80 बिलियन जापानी येन (लगभग ₹4,700 करोड़)।
उपयोग: भारत के Renewable Energy Transmission Projects के विकास में।
कनेक्शन: भारत का लक्ष्य 2030 तक 500 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता हासिल करना है। Power Grid का मुख्यालय गुरुग्राम में है।

5. प्लास्टिक रीसाइक्लिंग पर तीसरा ग्लोबल कॉन्फ्रेंस

स्थान: भारत मंडपम, नई दिल्ली।
थीम/लक्ष्य: प्लास्टिक रीसाइक्लिंग और सर्कुलर इकोनॉमी (Circular Economy) को बढ़ावा देना।
आयोजक: AIPMA (All India Plastic Manufacturers Association) और CPMA।


विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

कैंसर इलाज में क्रांति: दुनिया की पहली PROTAC आधारित दवा को मंजूरी

दवा का नाम: Vepdegestrant (ओरल मेडिसिन)
मंजूरी: US FDA (मैरीलैंड, अमेरिका) द्वारा स्वीकृत।
उपयोग: एडवांस्ड ब्रेस्ट कैंसर (Advanced Breast Cancer) के इलाज में।
तकनीक: PROTAC (Proteolysis Targeting Chimeras) तकनीक सीधे बीमारी फैलाने वाले खराब प्रोटीन्स को टारगेट कर उन्हें नष्ट कर देती है।


विविध / राज्य विशेष (सिक्किम)
'Mission Million Oak Tree by 2047'

राज्य: सिक्किम सरकार (मुख्यमंत्री: प्रेम सिंह तमांग)।
लक्ष्य: साल 2047 तक राज्य में 10 लाख ओक (Oak) के पौधे लगाना।
उद्देश्य: जल सुरक्षा (Water Security), जैव विविधता और क्लाइमेट-फ्रेंडली जंगलों का निर्माण।

अन्य पहल:

वनों से जुड़ाव बढ़ाने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1926 ('Connect to Forest') जारी।

जापानी एजेंसी JICA के सहयोग से 'Sikkim Forest Training Institute' का उद्घाटन किया गया।

🎯 Join
@SecurePcs for Quality Study Material!
❤10🥰1
imp current affairs

join us 📍 @SecurePcs
❤4🥰1
बिहार का प्रथम सुपर कंप्यूटर।

#BPSC
join us 📍
@SecurePcs
❤6🥰1
भारत का पहला सॉवरेन AI पार्क।

#CurrentAffairs
join us 📍
@SecurePcs
❤6👍1🥰1
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े करेंट अफेयर्स वार्षिक संकलन की पीडीएफ लोवर पीसीएस बैच में उपलब्ध है।
एग्जाम ओरिएंटेड टू द प्वाइंट तैयारी से लिए आज ही जुड़ें लोअर पीसीएस बैच से
बैच डिटेल के लिए इस पीडीएफ को देखें👇
https://t.me/SecurePcs/27544

सही रणनीति और बेहतरीन कंटेंट ही सिलेक्शन की असली चाबी है!

UPSSSC के बदले हुए ट्रेंड पर आधारित Lower PCS स्पेशल टेस्ट सीरीज में निरंतर प्रवेश जारी है।

📞 संपर्क करें
(WhatsApp/Telegram):
8004581092

“कम समय, सटीक तैयारी, निश्चित सफलता!”

बेहतरीन तैयारी के लिए आज ही जुड़ें

इस
बैच में सब्जेक्ट के नोट भी उपलब्ध हैं।
❤6🤷‍♀1🥰1
प्रिय अभ्यर्थियों,
यदि आपका लक्ष्य UPPCS प्रीलिम्स की बाधा को पार करना है तो Secure Pcs आपके लिए लेकर आ रहा है एक बेहद सटीक और परिणामोन्मुखी बैच।

🌟 बैच की मुख्य विशेषताएं:

📚 NCERT समरी (निचोड़): बिल्कुल बेसिक से एडवांस तक।

📝 सब्जेक्ट-वाइज कम्पलीट नोट्स: परीक्षा के नए पैटर्न पर आधारित।

📊 हाई-क्वालिटी टेस्ट सीरीज: खुद को परखने के लिए बेहतरीन मॉक टेस्ट।

थोड़ा इंतजार, बड़ी सफलता का आधार! कंटेंट को सबसे बेस्ट और अपडेटेड बनाया जा रहा है, ताकि आपकी सफलता सुनिश्चित हो सके।

बैच की विस्तृत जानकारी रजिस्ट्रेशन शुरू होने से पहले दी जाएगी

जल्द ही रजिस्ट्रेशन आरंभ...

Let's Secure Your Salection With Secure Pcs

join us 📍 @SecurePcs
❤11🥰1
लंबी दूरी के निर्देशित रॉकेट 'पिनाका' के सफल उड़ान परीक्षण

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 8 जुलाई, 2026 को लंबी दूरी के निर्देशित रॉकेट 'पिनाका' का सफल उड़ान परीक्षण किया।
यह सफल परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर में स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) में किया गया।
इस परीक्षण के दौरान रॉकेट ने कम से कम 60 किलोमीटर की न्यूनतम मारक क्षमता (रेंज) के लक्ष्य को पूरा किया।

#CurrentAffairs #SecurePcs
❤10👍2🥰1
Secure PCS
लंबी दूरी के निर्देशित रॉकेट 'पिनाका' के सफल उड़ान परीक्षण रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने 8 जुलाई, 2026 को लंबी दूरी के निर्देशित रॉकेट 'पिनाका' का सफल उड़ान परीक्षण किया। यह सफल परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर में स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) में…
पिनाका (या पिनाक) शब्द का मुख्य अर्थ भगवान शिव के दिव्य धनुष से है, जिसे देव शिल्पी विश्वकर्मा ने बनाया था। हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस धनुष के अत्यधिक शक्तिशाली होने के कारण शिवजी को 'पिनाकी' (पिनाक धारण करने वाला) भी कहा जाता है।

Ro Aro हिंदी के लिए ये शब्द महत्वपूर्ण हैं।
👍5❤4🥰1
आचार्य श्री रणछोड़ लाल जी गोस्वामी को 'उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार 2025'

गुजरात के सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ आचार्य श्री रणछोड़ लाल जी गोस्वामी को प्रतिष्ठित 'उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार' से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान पुष्टिमार्ग हवेली संगीत के संरक्षण और उसे जीवित रखने के अटूट प्रयासों के लिए दिया गया है।

पुरस्कार की शर्तें: यह सम्मान संगीन नाटक अकादमी द्वारा 40 वर्ष से कम आयु के उत्कृष्ट कलाकारों को दिया जाता है।

पुरस्कार राशि: विजेता को ₹25,000 की सम्मान राशि दी जाती है।

अकादमी तथ्य: संगीत नाटक अकादमी की स्थापना 1953 में हुई थी और इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

#CurrentAffairs #SecurePcs
❤6👍2🥰1
भारतीय वैज्ञानिकों का कमाल: विकसित की 'Placenta-on-Chip' तकनीक

IIT बॉम्बे और भारतीय वैज्ञानिकों ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी 'Placenta-on-Chip' प्लेटफॉर्म तैयार किया है।
यह तकनीक लैब के भीतर हूबहू गर्भावस्था के दौरान प्लेसेंटा (गर्भनाल) के कामकाज की सटीक नकल कर सकती है।

फायदा: इससे दवाओं के परीक्षण के लिए जानवरों पर होने वाली टेस्टिंग (Animal Testing) पर निर्भरता काफी हद तक कम हो जाएगी।

सहयोगी संस्थान: इस तकनीक को बनाने में ICMR के राष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य अनुसंधान संस्थान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

#CurrentAffairs #SecurePcs
🥰6
GIFT City और Da Nang Financial Centre के बीच पार्टनरशिप

गुजरात की भारत की पहली इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सिटी (GIFT City) ने वियतनाम के Da Nang International Financial Centre के साथ एक रणनीतिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इसका मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच क्रॉस-बॉर्डर इन्वेस्टमेंट (विदेशी निवेश) और वित्तीय सेवाओं को आसान बनाना है।

#CurrentAffairs #SecurePcs
❤4
भारत बना Retail और FMCG कंपनियों के 'Global Capability Centres (GCC)' का दुनिया का सबसे बड़ा हब

रिटेल और फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) सेक्टर में भारत दुनिया का सबसे पसंदीदा केंद्र बनकर उभरा है।
वर्तमान में भारत में ऐसे 180 से अधिक GCC काम कर रहे हैं, जिनमें 2.72 लाख से ज्यादा कुशल प्रोफेशनल्स कार्यरत हैं।

प्रमुख शहर: इन केंद्रों के संचालन में बेंगलुरु, दिल्ली-NCR और हैदराबाद सबसे आगे हैं।

#CurrentAffairs #SecurePcs
❤3
भारत-इंडोनेशिया प्रंबानन मंदिर संरक्षण प्रोजेक्ट

भारत और इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के बीच प्रंबानन मंदिर के जीर्णोद्धार और संरक्षण को लेकर एक द्विपक्षीय समझौता हुआ।

मंदिर का इतिहास: इंडोनेशिया के योग्यकार्ता में स्थित यह भव्य मंदिर 856 ईस्वी में बनाया गया था।
यह मंदिर त्रिदेव (ब्रह्मा, विष्णु और महेश) को समर्पित है।

इसे साल 1991 में UNESCO द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।
#CurrentAffairs #SecurePcs
❤6
UNCTAD वर्ल्ड इनवेस्टमेंट रिपोर्ट 2026: FDI में भारत की लंबी छलांग

यून Constraint ऑन ट्रेड एंड डेवलपमेंट (UNCTAD) द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार, वैश्विक निवेश (FDI) के मामले में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है।

भारत की रैंकिंग: भारत वैश्विक स्तर पर 11वें स्थान पर पहुँच गया है (साल 2024 में भारत 13वें पायदान पर था)।
निवेश के आंकड़े: वर्ष 2025 में भारत को कुल 38.89 बिलियन अमेरिकी डॉलर का विदेशी प्रत्यक्ष निवेश (FDI) मिला, जो 2024 के मुकाबले 44% की भारी बढ़ोतरी को दर्शाता है।

वैश्विक लीडर: दुनिया में सबसे ज़्यादा FDI हासिल करने में अमेरिका पहले स्थान पर बना हुआ है।

UNCTAD के बारे में: इसकी स्थापना साल 1964 में हुई थी और इसका मुख्यालय जिनेवा (स्विट्जरलैंड) में है।
#CurrentAffairs #SecurePcs
❤6
हरियाणा के 'सिरसा किन्नू' को मिला प्रतिष्ठित GI टैग

हरियाणा के कृषि क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि में, सिरसा किन्नू को आधिकारिक तौर पर भौगोलिक संकेतक (GI Tag) प्रदान किया गया है।

यह हरियाणा का पहला ऐसा फल है जिसे GI टैग मिला है।

विशेषता: किन्नू मूल रूप से संतरे की एक हाइब्रिड किस्म है।

जीआई टैग नियम: GI एक्ट 1999 के तहत (जो 2003 में प्रभावी हुआ) यह टैग 10 वर्षों के लिए वैध होता है।
#CurrentAffairs #SecurePcs
❤4
सरदार सरोवर परियोजना: दशकों पुराना विवाद ऐतिहासिक समझौते से सुलझा

नर्मदा नदी पर बने सरदार सरोवर प्रोजेक्ट को लेकर चार राज्यों के बीच चल रहा विवाद आखिरकार समाप्त हो गया है। गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान ने जल बँटवारे, बिजली उत्पादन और पुनर्वास से जुड़े मुद्दों पर एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

परियोजना की स्थिति: यह बहुउद्देशीय परियोजना गुजरात में नर्मदा नदी पर स्थित है।

नर्मदा नदी से जुड़े तथ्य: इस नदी की कुल लंबाई 1,312 किमी है, जिसका उद्गम मध्य प्रदेश की अमरकंटक पहाड़ियों से होता है। 'तवा' इसकी सबसे बड़ी सहायक नदी है।

'हैंडलूम हैकाथॉन 2026' की शुरुआत

वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त (हैंडलूम) कार्यालय ने हथकरघा क्षेत्र में आधुनिक तकनीक और नए डिज़ाइन्स को बढ़ावा देने के लिए "Handloom Hackathon 2026: Weaving Innovation" लॉन्च किया है।

पुरस्कार: इस प्रतियोगिता के विजेता को ₹4 लाख का नकद इनाम और 1 साल का इंक्यूबेशन सपोर्ट दिया जाएगा।

#CurrentAffairs #SecurePcs
❤6🔥2
आज शाम को यह पीडीएफ चैनल पर अपलोड कर दी जाएगी। इसे थ्योरी और MCQ दोनों है।

इस पीडीएफ में 👇

उत्तर प्रदेश आबकारी से संबंधित महत्वपूर्ण विविध उपबंध एवं नीतियां
संयुक्त प्रान्त आबकारी अधिनियम-1910 (यथासंशोधित) एवं शीरा, अल्कोहल तथा अन्य मादक पदार्थों की सामान्य जानकारी, आबकारी से संबंधित महत्वपूर्ण शासनादेश एवं उत्तर प्रदेश आबकारी नीति 2025-26 |

आबकारी सिपाही परीक्षा के लिए रामबाण PDF👌

ज्वॉइन करिए 👉 @SecurePcs
❤16👍2🔥2🥰1