Secure PCS
5.33K subscribers
5.56K photos
111 videos
1.08K files
4.01K links
Destination Always Demands Patience♥️

"Your journey from an aspirant to a Officer starts here. Dedicated guidance for UPPSC & State Exams by Secure Pcs."
Download Telegram
#UP Top 1
❤4😍1
UPSC ने लागू की परीक्षाओं में चेहरा मिलान की व्यवस्था

https://t.me/SecurePcs
❤1😍1
संविधान विशेषज्ञ, लोकसभा के पूर्व महासचिव और पद्मभूषण से सम्मानित डॉक्टर सुभाष कश्यप का निधन।

डॉ. सुभाष कश्यप को वर्ष 2015 में पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्हें यह सम्मान सार्वजनिक मामलों (Public Affairs) और संविधान के क्षेत्र में उनके विशिष्ट योगदान के लिए तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा प्रदान किया गया था।


मुख्य पद: वे 1984 से 1990 तक भारत की 7वीं, 8वीं और 9वीं लोकसभा के महासचिव रहे थे।

विशेषज्ञता: वे भारतीय संविधान, संसदीय मामलों और संवैधानिक कानूनों के प्रख्यात विशेषज्ञ और लेखक थे।

निधन: लंबी बीमारी के बाद 4 जून 2026 को दिल्ली में 97 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

join us 📍 @SecurePcs
❤11😍1
प्रमुख पर्यावरण अधिनियम (Important Environmental Acts)
join us 📍 @SecurePcs
❤6😍1
सतत विकास लक्ष्य (Sustainable Development Goals - SDGs) वैश्विक शांति और समृद्धि के लिए 17 उद्देश्यों का एक संग्रह है। इन्हें 2015 में संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा अपनाया गया था और 2030 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
join us 📍 @SecurePcs
❤4🥰1
UPSSSC LOWER PCS PAID BATCH TEST SCHEDULE.pdf
2 MB
सही दिशा में की गई प्रैक्टिस और Exam-Oriented Content सफलता की कुंजी है। 📚


बैच से जुड़ने के लिए संपर्क करें 👇
Telegram/WhatsApp: 8004581092

➣ फिडबैक क्लिक करें
❤6👍1🥰1😍1
भारत का 100 वां रामसर स्थल घोषित👇

■ जय प्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य【बलिया] उत्तरप्रदेश✔️
■ अन्य नाम-सुरहाताल
❤43🤓6👍1🥰1😇1
विश्व पर्यावरण दिवस 2026

1. मूल तथ्य
तिथि: 5 जून 2026
आयोजक संस्था: United Nations Environment Programme (UNEP)
प्रथम आयोजन: 1973
स्थापना का आधार: 1972 का United Nations Conference on the Human Environment (स्टॉकहोम सम्मेलन)

2. 2026 की थीम (Theme)
"Inspired by Nature. For Climate. For Our Future."
(प्रकृति से प्रेरित – जलवायु और हमारे भविष्य के लिए)
साथ ही वैश्विक अभियान का प्रमुख संदेश: #NowForClimate

3. मेज़बान देश (Host Country)
Azerbaijan( अज़रबैजान)
मेज़बान शहर
Baku ( बाकू)

4. 2026 का मुख्य फोकस
जलवायु परिवर्तन (Climate Change)
पारिस्थितिकी तंत्र का क्षरण (Ecosystem Degradation)
प्रकृति-आधारित समाधान (Nature-based Solutions)
जलवायु अनुकूलन एवं लचीलापन (Climate Resilience)
❤7🤷‍♀1👍1🥰1
UPSSSC LOWER PCS PAID BATCH TEST SCHEDULE.pdf
2 MB
सही दिशा में की गई प्रैक्टिस और Exam-Oriented Content सफलता की कुंजी है। 📚


बैच से जुड़ने के लिए संपर्क करें 👇
Telegram/WhatsApp: 8004581092

➣ फिडबैक क्लिक करें
❤2🥰1
Secure PCS
UPSSSC LOWER PCS PAID BATCH TEST SCHEDULE.pdf
सबसे सस्ता सबसे अच्छा 📝
❤3🥰1
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
शुभ रात्रि भावी अधिकारियों 🙏❤️
❤24🙏12🥰1🤔1🤗1
🌏 अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम

1. डेनमार्क में नई सरकार का गठन
मैटे फ्रेडरिकसन लगातार तीसरी बार डेनमार्क की प्रधानमंत्री बनी हैं। मार्च 2026 के चुनावों में किसी भी दल को बहुमत न मिलने के कारण गठबंधन सरकार बनाई गई है, जिसके पास संसद की 179 में से 82 सीटें हैं।
क्विक फैक्ट्स: डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगन और मुद्रा डेनिश क्रोन है। भारत और डेनमार्क के बीच Green Strategic Partnership की शुरुआत साल 2020 में हुई थी।
2. विश्व पर्यावरण दिवस 2026
हर साल 5 जून को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है।
थीम 2026: "Inspired by Nature for Climate for Our Future"
ऐतिहासिक पृष्ठभूमि: इसकी शुरुआत 1972 के स्टॉकहोम सम्मेलन (थीम: Only One Earth) से हुई थी। इसी के तहत 1972 में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) की स्थापना की गई, जिसका मुख्यालय नैरोबी (केन्या) में है।

🇮🇳 राष्ट्रीय समाचार

1. भारत का पहला मॉडल बॉर्डर विलेज: चुमार
लद्दाख के चुमार गांव को भारत-चीन LAC के पास (16,700 फीट की ऊंचाई पर) देश के पहले मॉडल बॉर्डर विलेज के रूप में विकसित किया जा रहा है।
यह परियोजना वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम (VVP) के तहत चलाई जा रही है, जिसका उद्देश्य सीमावर्ती इलाकों से पलायन रोकना है। इसके दूसरे चरण (2026-29) के लिए ₹6,839 करोड़ का बजट रखा गया है।

2. प्रधानमंत्री अनुसंधान अध्यक्ष योजना 2026

शिक्षा मंत्रालय द्वारा ₹200 करोड़ के बजट के साथ इस योजना की शुरुआत की गई है।
इसका मुख्य उद्देश्य विदेशों में रह रहे भारतीय मूल के वैज्ञानिकों और रिसर्चर्स को भारत में शोध करने के लिए आकर्षित करना है। यह मुख्य रूप से AI, क्वांटम कंप्यूटिंग, स्पेस, डिफेंस और बायोटेक्नोलॉजी जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित है।

🔬 विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

1. चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में 'India AI Data Lab'
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी इंटेल इंडिया (Intel India) के सहयोग से India AI Data Lab स्थापित करने वाली देश की पहली प्राइवेट यूनिवर्सिटी बन गई है। यहाँ छात्रों को AI और डेटा साइंस की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और इंटेल सर्टिफिकेशन मिलेगा।

2. रुद्रम-II (Rudram-II) मिसाइल का परीक्षण
DRDO और भारतीय वायुसेना ने ओडिशा के चांदीपुर से इस एयर-टू-सरफेस एंटी-रेडिएशन मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
इसकी रेंज 300 किमी और गति Mach 5.5 है। यह भारतीय सेना में रूसी KH-31 मिसाइल की जगह लेगी।

3. 'पोटैटो पैच' प्रवाल (Coral) कॉलोनी
लक्षद्वीप के कदमत द्वीप के पास Pavona clavus प्रजाति की एक विशाल कोरल कॉलोनी खोजी गई है, जो 4,250 वर्ग मीटर में फैली है।
यह भारत में अब तक की सबसे बड़ी सिंगल कोरल कॉलोनी है, जिसकी उम्र 700 से 1800 वर्ष के बीच आंकी गई है।

🏆 पुरस्कार, सम्मान एवं पुस्तकें

1. फूड प्लैनेट प्राइज 2026
आंध्र प्रदेश के सामुदायिक प्राकृतिक खेती कार्यक्रम (APCNF) को स्वीडन के कर्ट बर्गफोर्स फाउंडेशन द्वारा इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया है। इसके तहत 1.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि दी गई है।

2. नई पुस्तक: When Audit Matters

पूर्व CAG विनोद राय (2008-2013) द्वारा लिखित पुस्तक “When Audit Matters: CAG Interventions That Made a Difference” का विमोचन उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा किया गया।
नोट: भारतीय संविधान के अनुच्छेद 148 में CAG का प्रावधान है।

📌 विविध (Infrastructure)
फतुला दर्रा टनल परियोजना (लद्दाख)

केंद्र सरकार ने श्रीनगर-लेह हाईवे (NH-1) पर फतुला दर्रे के पास ₹1,196 करोड़ की लागत से एक टनल परियोजना को मंजूरी दी है।
यह 1.96 किमी लंबी ट्विन ट्यूब टनल होगी, जो सर्दियों में भी हर मौसम में कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी और यात्रा की दूरी को 8.5 किमी कम कर देगी।

#CurrentAffairs
join us 📍
@SecurePcs
❤3
🌏 अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम

1. संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के नए अध्यक्ष

बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलील उर रहमान को UNGA के 81वें सत्र का नया अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने गुप्त मतदान में साइप्रस के एंड्रियास काकोरिस को हराया।
उनका 1 वर्ष का कार्यकाल 8 सितंबर 2026 से शुरू होगा।

थीम 2026: "Restoring Trust, Managing Transformation: A United Nations That Delivers for All"

UNGA क्विक फैक्ट्स: स्थापना 1945 में हुई थी। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क (अमेरिका) में है और इसमें 193 सदस्य देश शामिल हैं।

2. 'मिशन स्नेहजोड़ी' (असम)
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने असम के प्रसिद्ध मूगा सिल्क को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए इस मिशन की शुरुआत की है।

लगभग ₹396–411 करोड़ के बजट वाली यह परियोजना 3 सालों तक चलेगी, जिसके तहत सिल्क टूरिज्म पार्क बनाए जाएंगे और सालाना मूगा महोत्सव आयोजित होगा।

विशेषता: मूगा सिल्क को दुनिया का एकमात्र प्राकृतिक गोल्डन सिल्क कहा जाता है, जिसे भारत का पहला GI टैग प्राप्त सिल्क होने का गौरव भी हासिल है। पूरी दुनिया का 90% मूगा सिल्क अकेले असम में होता है।

🇮🇳 राष्ट्रीय समाचार

1. कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी.के. शिवकुमार ने कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। उन्होंने सिद्धारमैया की जगह ली है, जबकि जी. परमेश्वर को राज्य का उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।
कर्नाटक एक नजर में: राजधानी बेंगलुरु है और राज्यपाल थावरचंद गहलोत हैं। यहाँ विधानसभा की 224, लोकसभा की 28 और राज्यसभा की 12 सीटें हैं।

2. मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा (मध्य प्रदेश)

मध्य प्रदेश सरकार लगभग 21 साल बाद अपनी राज्य परिवहन बस सेवा को फिर से जीवित करने जा रही है। जुलाई-अगस्त 2026 से चरणबद्ध तरीके से राज्य में 5,200 से अधिक बसें चलाई जाएंगी, जिसके लिए इंदौर को मॉडल सिटी के रूप में चुना गया है।

3. WPI की जगह PPI लेगा स्थान
भारत सरकार अब देश में महंगाई के अधिक सटीक आंकड़ों के लिए थोक मूल्य सूचकांक (WPI) को बदलकर उत्पादक मूल्य सूचकांक (PPI) लागू करने जा रही है।
WPI में सिर्फ वस्तुएं शामिल होती थीं, जबकि PPI में वस्तुओं के साथ-साथ सेवाओं (Services) को भी जोड़ा जाएगा। इसके तहत WPI का नया आधार वर्ष 2022-23 तय किया गया है।
🔬 विज्ञान, तकनीक एवं खेल

1. छिपकली की नई प्रजाति:
Mesalina bishnoii

राजस्थान के बीकानेर (गजनेर) में छिपकली की एक बिल्कुल नई प्रजाति खोजी गई है, जिसका नाम पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रसिद्ध बिश्नोई समुदाय के सम्मान में रखा गया है।
यह भारत में Mesalina जीनस (वंश) का पहला पुष्ट वैज्ञानिक प्रमाण है। यह बेहद फुर्तीली छिपकली दिन के समय शुष्क और रेतीले इलाकों में सक्रिय रहती है।

2. शतरंज: FIDE रैंकिंग में अर्जुन एरिगैसी टॉप-10 में

जून 2026 की FIDE रैंकिंग में भारत के अर्जुन एरिगैसी 2761 की शानदार एलो (ELO) रेटिंग के साथ दुनिया के 8वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वे इस समय टॉप-10 में शामिल एकमात्र भारतीय हैं। इसी रैंकिंग में विश्वनाथन आनंद 13वें और डी. गुकेश 19वें स्थान पर हैं।

👤 नियुक्तियाँ और महत्वपूर्ण दिवस
1. सुप्रीम कोर्ट की 12वीं महिला न्यायाधीश

जस्टिस वी. मोहाना ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली है। वह देश के सर्वोच्च न्यायालय के इतिहास में केवल 12वीं महिला जज बनी हैं। साथ ही, वकील (बार) से सीधे सुप्रीम कोर्ट की जज बनने वाली वह देश की दूसरी महिला हैं (पहली जस्टिस इंदु मल्होत्रा थीं)।
नोट: अब सुप्रीम कोर्ट में जजों की अधिकतम स्वीकृत संख्या बढ़ाकर 38 कर दी गई है।

2. CBSE के नए चेयरमैन
लोखंडे प्रशांत सीताराम को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) का नया चेयरमैन और वरुण भारद्वाज को नया सचिव नियुक्त किया गया है।

3. विश्व साइकिल दिवस (3 जून)
पर्यावरण और सेहत के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए हर साल 3 जून को यह दिवस मनाया जाता है।
थीम 2026: "Cycling for a Greener Future"

#CurrentAffairs
join us 📍
@SecurePcs
❤7
‘समाधान दीदी’ का शुभारंभ, अब मातृभाषा में बोलकर दर्ज करा सकेंगे शिकायतें: डॉ. जितेन्द्र

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग तथा कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में सीपीजीआरएएमएस के एआई-सक्षम वॉयस चैटबॉट ‘समाधान दीदी’ का शुभारंभ किया। प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) द्वारा भाषिणी के सहयोग से विकसित इस चैटबॉट को लोक शिकायत निवारण व्यवस्था को अधिक सरल, सुलभ और बहुभाषी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

join us 📍 @SecurePcs
❤4
Padma Awards 2026 [SECURE PCS].pdf
1.1 MB
पद्म पुरस्कार 2026


आप जिस राज्य की परीक्षा में शामिल हो रहे हैं उस राज्य के व्यक्ति को जरुर याद रखिये
यहाँ से प्रश्न जरुर पूछा जायेगा


Let's Secure Your Selection With Secure Pcs

Join Us 👉 @SecurePcs
❤3🥰1