Secure PCS
5.34K subscribers
5.56K photos
111 videos
1.09K files
4.01K links
Destination Always Demands Patience♥️

"Your journey from an aspirant to a Officer starts here. Dedicated guidance for UPPSC & State Exams by Secure Pcs."
Download Telegram
Secure PCS
बड़ा जल्दी अधिकारी सब सत्यापित कर दिए।
लोअर बेचना होगा 😁
600 वाला 250 में
😁30❤4🤓3💯1
इस प्रोग्राम से जुड़ने के लिए ‘Lower Pcs Test ’ लिखकर नीचे दी गई 🆔 पर भेजें।

Telegram/WhatsApp: 8004581092
📍@CurrentAffairsTest_Bot
📍@SecurePcsBot

समयानुसार और भी चीजें और एड होती रहेंगी इस बैच में।

आज ही जुड़ें इससे बेहतर एवं सिलेबस के एकार्डिंग कुछ भी नहीं 👌
❤5😍1
Secure PCS
लेखपाल परीक्षा पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश 😌
जितने भी एग्जाम रद्द हुए हैं उन सब में पहले ऐसे ही भाषण दिए गए थे कि सूचितापूर्ण संपन्न हुआ।
💯41❤3
हाल ही में सीमा सुरक्षा बल (BSF) की पहली सभी महिला पर्वतारोहण अभियान दल ने सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की, जिससे भारत के साहसिक और सुरक्षा इतिहास में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई।

मिशन वंदे मातरम्: इस अभियान का नाम सीमा सुरक्षा बल की हीरक जयंती समारोहों और राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में “मिशन वंदे मातरम्” रखा गया।
 

“स्वच्छ हिमालय – स्वच्छ ग्लेशियर” अभियान के अंतर्गत, टीम ने एवरेस्ट के शिविरों से अपशिष्ट भी एकत्र किया और उसका उचित निपटान किया।
❤10😍1
Secure PCS
हाल ही में सीमा सुरक्षा बल (BSF) की पहली सभी महिला पर्वतारोहण अभियान दल ने सफलतापूर्वक माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की, जिससे भारत के साहसिक और सुरक्षा इतिहास में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई। मिशन वंदे मातरम्: इस अभियान का नाम सीमा सुरक्षा बल की हीरक जयंती…
सीमा सुरक्षा बल (BSF): सीमा सुरक्षा बल (BSF) की स्थापना 1 दिसंबर, 1965 को भारत–पाकिस्तान युद्ध के बाद की गई थी और इसे भारत की “प्रथम रक्षा पंक्ति” माना जाता है, जो पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ सीमाओं की सुरक्षा करता है।
यह भारत के सात केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में से एक है और गृह मंत्रालय (MHA) के अधीन कार्य करता है।

माउंट एवरेस्ट: माउंट एवरेस्ट विश्व की सबसे ऊँची पर्वत चोटी है, जिसकी ऊँचाई 8,849 मीटर (29,032 फीट) है और यह हिमालय में नेपाल–चीन सीमा पर स्थित है। 

नेपाल में इसे सगरमाथा के नाम से जाना जाता है, जबकि तिब्बत में इसे चोमोलुंगमा कहा जाता है।

इसे पहली बार 1953 में न्यूज़ीलैंड के सर एडमंड हिलेरी और नेपाल के तेनजिंग नोर्गे शेर्पा ने सफलतापूर्वक आरोहित किया था।

ज्वॉइन करिए 👉
@SecurePcs
❤8👍1😍1
हाल ही में, प्रतिबंधित CPI (माओवादी) और झारखंड जन मुक्ति परिषद (JJMP) के कमांडरों और स्ट्राइक स्क्वाड के सदस्यों सहित 27 माओवादियों ने 'ऑपरेशन नवजीवन' के तहत रांची में झारखंड पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
इस अभियान को झारखंड पुलिस, उसकी नक्सल विरोधी इकाई झारखंड जगुआर और केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) की बटालियन द्वारा अंजाम दिया गया था।

ज्वॉइन करिए 👉 @SecurePcs
❤7👍4😍1
UPSSSC LOWER PCS 2026 BATCH


➣ REGISTRATION START: 22 MAY 2026
➣ BATCH START : 25 MAY 2026

➣ UPSSSC के वर्तमान ट्रेंड पर आधारित कुल 60 टेस्ट
➣ 50 सेक्शनल टेस्ट 10 फुल लेंथ टेस्ट
➣ हर टेस्ट की सटीक व्याख्या
➣ आसान से कठिन सभी प्रकार के प्रश्नों का समावेश।
➣ परीक्षा से पहले 12 महीनो का करंट अफेयर्स mcq टेस्ट PDF
➣ सम्पूर्ण सिलेबस का कवरेज
➣ तथ्यात्मक एवं विश्लेषणात्मक सभी प्रकार के प्रश्नों का संकलन
➣ किसी प्रश्न में डाउट होने पर उसका तुरंत समाधान
➣ समयानुसार UPSSSC के नवीनतम पैटर्न पर आधारित अद्यतन एवं सारगर्भित नोट।
➣ संक्षिप्त एवं सारगर्भित नोट
➣ और भी बहुत कुछ समयानुसार

नवीनतम पैटर्न, सटीक विश्लेषण।""'बेहतर कंटेंट, बेहतरीन परिणाम-बदलिए अपनी तैयारी का स्तर।"


📍FEES
ONLY 249 FOR OLD
STUDENTS ONLY 199
➣ डाउट क्लियर करने के लिए एक अलग से Doubt Clearance Group

इस प्रोग्राम से जुड़ने के लिए ‘Lower Pcs Test ’ लिखकर भेजें।

Telegram/WhatsApp: 8004581092
📍@CurrentAffairsTest_Bot
📍@SecurePcsBot
❤6😍2
आप लोग भी ज्यादा से ज्यादा ट्वीट करते रहिए
हमारी एकता ही हमारी ताकत है।
❤20👍2
❤18😍7👍1
Secure PCS
Photo
आप लोग जम के ट्वीट करके धुंआ धुंआ कर लीजिए।

पढ़ते रहिए ट्वीट करते रहिए और सबसे जरूर भाषा की मर्यादा बनाए रखिए अच्छे शब्दों का प्रयोग करके भी विरोध किया जा सकता है

उल्टा सीधा बोलेंगे तो केस मुकदमा हो गया तो आपको दिक्कत होगी फिर कोई कोचिंग वाला नहीं आयेगा आपको बचाने।
💯28❤3👍3😍1
निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही सम्मिलित नहीं है?

( शब्द और उनसे जुड़े व्यक्ति)
Anonymous Quiz
2%
इकोलॉजी :अर्नेस्ट हैकल
15%
पारिस्थितिक नीश: जोसेफ ग्रीनले
12%
बायोडायवर्सिटी: वॉल्टर जी रोसेन
57%
उपर्युक्त सभी
13%
इनमें से कोई
❤3
1. इंदिरा गांधी पर्यावरण पुरस्कार (Indira Gandhi Paryavaran Puraskar)
शुरुआत: 1987 में भारत सरकार द्वारा।
क्षेत्र: पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों या संगठनों को।
पुरस्कार राशि: संगठन श्रेणी में ₹5 लाख और व्यक्तिगत श्रेणी में ₹5 लाख के साथ प्रशस्ति पत्र और रजत ट्रॉफी दी जाती है।
चयनकर्ता: भारत के उपराष्ट्रपति की अध्यक्षता में एक समिति इसका चयन करती है।

2. टायलर पुरस्कार (Tyler Prize for Environmental Achievement)
शुरुआत: 1973 में जॉन और एलिस टायलर द्वारा।
महत्व: इसे "पर्यावरण के लिए नोबेल पुरस्कार" के रूप में भी जाना जाता है।
क्षेत्र: पर्यावरण विज्ञान, स्वास्थ्य और ऊर्जा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए।
संचालन: यह पुरस्कार दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय द्वारा प्रशासित किया जाता है।

3. बोरलॉग पुरस्कार (Borlaug Award)
शुरुआत: 1972 में।
क्षेत्र: कृषि और पर्यावरण के क्षेत्र में शोध और योगदान के लिए (विशेषकर हरित क्रांति के जनक नॉर्मन बोरलॉग की स्मृति में)।
पात्रता: यह मुख्य रूप से भारतीय वैज्ञानिकों को उनके उत्कृष्ट कृषि अनुसंधान के लिए दिया जाता है।
पुरस्कार राशि: इसमें ₹5 लाख की नकद राशि, एक स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।

4. राजीव गांधी पर्यावरण पुरस्कार (Rajiv Gandhi Paryavaran Puraskar)
शुरुआत: 1993 में।
क्षेत्र: यह उन औद्योगिक इकाइयों को दिया जाता है जिन्होंने स्वच्छ प्रौद्योगिकी (Clean Technology) अपनाकर पर्यावरण प्रदूषण कम करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।
महत्व: इसका उद्देश्य उद्योगों को पर्यावरण के अनुकूल तकनीक अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

5. ग्लोबल 500 पुरस्कार (Global 500 Roll of Honour)
शुरुआत: 1987 में UNEP (संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम) द्वारा।
क्षेत्र: पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संगठनों को वैश्विक स्तर पर मान्यता देना।
नोट: 2005 में इस पुरस्कार का नाम बदलकर 'चैंपियंस ऑफ द अर्थ' (Champions of the Earth) कर दिया गया है।

ये कुछ पर्यावरण से जुड़े पुरस्कार और उनसे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी है।
पढ़ लीजिए बढ़िया टॉपिक है ये।


join us 📍 @SecurePcs
❤4😍1
जैव विविधता (Biodiversity) का अर्थ है पृथ्वी पर पाए जाने वाले जीवों की विभिन्नता और उनकी बहुलता। सरल शब्दों में, किसी निश्चित क्षेत्र में पाए जाने वाले पेड़-पौधों, जीव-जंतुओं, सूक्ष्मजीवों और उनके पारिस्थितिकी तंत्र की विविधता को ही जैव विविधता कहते हैं।

1. जैव विविधता के स्तर (Levels of Biodiversity)
जैव विविधता को मुख्य रूप से तीन स्तरों पर विभाजित किया गया है:

आनुवंशिक विविधता (Genetic Diversity): एक ही प्रजाति के भीतर जीन्स की विभिन्नता (जैसे- आम की सैकड़ों किस्में)।

प्रजाति विविधता (Species Diversity): एक क्षेत्र में विभिन्न प्रजातियों की संख्या (जैसे- शेर, हाथी, हिरण का एक साथ होना)।

पारिस्थितिकी तंत्र विविधता (Ecosystem Diversity): विभिन्न प्रकार के आवासों की विविधता (जैसे- मरुस्थल, वर्षावन, और मैंग्रोव)।
2. जैव विविधता का मापन (Measurement)

व्हिटेकर (Whittaker) ने इसे तीन श्रेणियों में मापा है:

अल्फा (α) विविधता: एक ही समुदाय या पारिस्थितिकी तंत्र के भीतर की विविधता।

बीटा (β) विविधता: दो अलग-अलग समुदायों के बीच प्रजातियों का अंतर।

गामा (γ) विविधता: एक पूरे भौगोलिक क्षेत्र (जैसे- पूरा देश) की कुल विविधता।


3. जैव विविधता के 'हॉटस्पॉट' (Biodiversity Hotspots)
यह अवधारणा 1988 में नॉर्मन मायर्स द्वारा दी गई थी। विश्व में कुल 36 हॉटस्पॉट हैं, जिनमें से भारत में मुख्य रूप से 4 क्षेत्र आते हैं:

पश्चिमी घाट (Western Ghats) - सबसे महत्वपूर्ण।
पूर्वी हिमालय (Eastern Himalayas)।
इंडो-बर्मा क्षेत्र।
सुंडालैंड (निकोबार द्वीप समूह सहित)।


4. जैव विविधता संरक्षण के तरीके
संरक्षण को दो मुख्य भागों में बांटा गया है:

स्व-स्थाने (In-situ): जीवों को उनके प्राकृतिक आवास में ही बचाना।
उदाहरण: राष्ट्रीय उद्यान (National Parks), वन्यजीव अभयारण्य (Wild Life Sanctuaries), बायोस्फीयर रिजर्व।

बाह्य-स्थाने (Ex-situ): जीवों को उनके प्राकृतिक आवास से बाहर ले जाकर संरक्षित करना।
उदाहरण: चिड़ियाघर (Zoo), बॉटनिकल गार्डन, बीज बैंक (Seed Bank), जीन बैंक।


5. महत्वपूर्ण तथ्य

जैव विविधता दिवस: 22 मई।
जैव विविधता शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग: वाल्टर जी. रोसेन (1985) ने किया।
भारत का जैव विविधता अधिनियम: 2002 में पारित हुआ।
सर्वाधिक जैव विविधता: भूमध्य रेखीय प्रदेशों (Equatorial regions) और उष्णकटिबंधीय वर्षावनों (जैसे- अमेज़न) में पाई जाती है।
------------------------------------------------------

लीजिए पेश है एकदम दमदार कंटेंट 🔥🔥
ज्वाइन करिए
@SecurePcs को और ऐसे ही दमदार कंटेंट के माध्यम से सिलेबस रिवीजन कीजिए
❤6😍3
यह नोट आज बैच में उपलब्ध हो जाएगी

बैच से जुड़ने के लिए

मैसेज करें 👉@SecurePcsBot

बैच डिटेल क्लिक करें
❤8😍2