Secure PCS
5.36K subscribers
5.59K photos
112 videos
1.1K files
4.01K links
Destination Always Demands Patience♥️

"Your journey from an aspirant to a Officer starts here. Dedicated guidance for UPPSC & State Exams by Secure Pcs."
Download Telegram
Secure PCS
Essay Questions: सांसों का आपातकाल: वायु प्रदूषण और सामाजिक असमानता GS Question झुग्गी बस्तियों और हाशिये पर रहने वाले लोगों के लिए वायु प्रदूषण एक बड़ा खतरा क्यों है? इस समस्या के शमन (Mitigation) हेतु सरकारी नीतियों में किन सुधारों की आवश्यकता है? (लगभग…
झुग्गी बस्तियों और हाशिये पर रहने वाले लोगों के लिए वायु प्रदूषण एक बड़ा खतरा क्यों है? इस समस्या के शमन (Mitigation) हेतु सरकारी नीतियों में किन सुधारों की आवश्यकता है? (लगभग 250 शब्द)


वायु प्रदूषण का संकट भारत में सामाजिक-आर्थिक असमानता का स्पष्ट उदाहरण है, जहाँ इसका सबसे अधिक और गंभीर प्रभाव झुग्गी बस्तियों और हाशिये पर रह रहे गरीब समुदायों पर पड़ता है। यह खतरा निम्नलिखित कारणों से बढ़ जाता है:

प्रदूषण हॉटस्पॉट के निकट निवास: झुग्गी बस्तियाँ अक्सर अत्यधिक प्रदूषित क्षेत्रों, जैसे कचरा डंपिंग स्थल, खुले में कचरा जलाने की जगह, निर्माण स्थल और असंगठित औद्योगिक इकाइयों के पास स्थित होती हैं। 'वल्नरेबिलिटी मैपिंग' में पाया गया है कि ये क्षेत्र बाढ़ और हीट वेव हॉटस्पॉट से भी मेल खाते हैं, जिससे दोहरी मार पड़ती है।

व्यावसायिक जोखिम: अनौपचारिक क्षेत्र के दिहाड़ी मजदूर (जैसे कचरा बीनने वाले, सफाई कर्मचारी, निर्माण मजदूर) अपने काम के कारण लगातार जहरीली हवा के संपर्क में रहते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि इन कामगारों, विशेषकर महिलाओं, के फेफड़ों की कार्यक्षमता सामान्य से काफी कम होती है और उनमें श्वसन संबंधी बीमारियों का खतरा अधिक होता है।

स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव: इन बस्तियों में रहने वाले लोगों के पास बीमारी से उबरने के लिए पर्याप्त पोषण, स्वास्थ्य सेवाएँ और स्वच्छता सुविधाओं (जैसे पीने का साफ पानी) की कमी होती है, जिससे प्रदूषण जनित बीमारियों की गंभीरता बढ़ जाती है।

नीतिगत सुधार:

'इन-सीटू' विकास पर जोर: आवास नीति का ध्यान झुग्गियों को शहर से बाहर विस्थापित करने के बजाय "इन-सीटू डेवलपमेंट" (जहाँ लोग हैं, वहीं बुनियादी सुविधाएं और बेहतर आवास देना) पर केंद्रित होना चाहिए।

व्यावसायिक स्वास्थ्य सुरक्षा: अनौपचारिक क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विशेष व्यावसायिक स्वास्थ्य और सुरक्षा नियम लागू किए जाने चाहिए, जिनमें कार्यस्थल पर प्रदूषण-रोधी उपकरण और नियमित स्वास्थ्य जाँच शामिल हों।

सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: प्रदूषण हॉटस्पॉट के आस-पास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को मजबूत करना और मुफ्त श्वसन संबंधी उपचार उपलब्ध कराना आवश्यक है।
❤6👍2🔥2
रूस का KA-226 हेलिकॉप्टर जमीन से टकराया, 5 लोगों की मौत।

KA-226 याद रखियेगा कि ये हेलिकॉप्टर है।
#Current #Fact
❤9👍3
मेघालय के आकाश चौधरी ने 8 गेंद में लगातार 8 छक्के मारे।
11 बॉल में फास्टेस्ट फिफ्टी बनाई।
युवराज-शास्त्री का रिकॉर्ड तोड़ा; रणजी में रचा इतिहास।
#Current #Fact #Cricket
❤15👍4
😢7👍3
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
😁😁😁 kaun kaun bhar rha hai
🤣17🤷‍♀3
❤1👍1
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो देशों अंगोला और बोत्सवाना की यात्रा पर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 8 से 13 नवंबर तक अंगोला और बोत्सवाना की राजकीय यात्रा पर रहेंगी। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इन दो अफ्रीकी देशों की पहली यात्रा है।

8 से 11 नवंबर तक की यात्रा के पहले चरण में, राष्ट्रपति अपने समकक्ष जोआओ लौरेंको के निमंत्रण पर अंगोला में रहेंगी। वह अंगोला के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगी और अंगोला की संसद को भी संबोधित करेंगी। स्टडी फॉर सिविल सर्विसेज

11 नवंबर को, राष्ट्रपति मुर्मू अंगोला की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ समारोह में शामिल होंगी
अंगोला की राजधानी – लुआंडा
मुद्रा - New Kwanza

बोत्सवाना की राजधानी – गैब्रोन
मुद्रा - Botswana Pula

#current_affairs #Current #Fact
❤5👍3
क्या आप लोग इस तरह हस्तलिखित करंट अफेयर चाहते हैं?
❤38💯6😐4👍2
Channel ko thoda bahut share kar diya kijiye aap log
Content ki itni badhiya Quality rahti hai yahan fir bhi aap log share nhi karte hain.

https://t.me/SecurePcs
❤5⚡3
18वां शहरी गतिशीलता भारत (UMI-Urban mobility India) सम्मेलन और प्रदर्शनी 2025 हरियाणा के गुरुग्राम में संपन्न हुई।

★चेन्नई शहर को सर्वश्रेष्ठ सार्वजनिक परिवहन प्रणाली का पुरस्कार मिला,

★उदयपुर शहर को सर्वश्रेष्ठ गैर-मोटर चालित परिवहन प्रणाली का पुरस्कार मिला,

★इसके अतिरिक्त प्रदर्शनी की गुणवत्ता के लिए प्रदर्शकों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए, है:
प्रथम पुरस्कार- राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम
दूसरा पुरस्कार- महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड
तीसरा पुरस्कार- स्पेन के दूतावास

★मिजोरम की यातायात प्रबंधन प्रणाली के लिए आइजोल विशेष पुरस्कार मिला

★इस अवसर पर, भारत सरकार के आवास और शहरी मामलों, विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल ने भुवनेश्वर को 19वें शहरी गतिशीलता भारत (UMIयूएमआई) सम्मेलन और प्रदर्शनी 2026 के आयोजन स्थल के रूप में भी घोषित किया।

#Current #Fact #CurrentAffairs #Prelims_Special
❤3👍3
सार्वजनिक क्षेत्र की  कोल इंडिया  लिमिटेड (CIL) और दामोदर घाटी निगम (DVC) ने ब्राउनफील्ड विस्तार के लिए एक संयुक्त उद्यम समझौते  पर हस्ताक्षर किए हैं,

★जिसके तहत झारखंड में DVC के मौजूदा चंद्रपुरा थर्मल पावर स्टेशन (TPS) में 1,600 मेगावाट की वृद्धि होगी,

★परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 21,000 करोड़ रुपये है, जिसे दोनों भागीदारों के बीच 50:50 इक्विटी के आधार पर बराबर-बराबर साझा किया जाएगा।
#Current #Fact #Prelims #CurrentAffairs #Current_affairs #Prelims_Special
❤3👍1
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रक्षा मंत्रालय के अधीन देश के प्रमुख जहाज निर्माण उद्यम, हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड (HSL) को 'मिनी रत्न' का दर्जा दिया
#Current #Fact #Prelims #CurrentAffairs #Current_affairs #Prelims_Special
❤4
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस 2025: 11 नवंबर

हर साल 11 नवंबर को भारत राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाता है, जो देश के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद के दृष्टिकोण और योगदान के लिए एक श्रद्धांजलि है।

शिक्षा मंत्रालय ने सितंबर 2008 में घोषणा की कि 11 नवंबर को उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाएगा ,और शिक्षा में उनके योगदान को याद किया जाएगा।

उन्होंने 1912 में उर्दू साप्ताहिक अल-हिलाल और बाद में अल-बलाग की स्थापना की, जो उपनिवेशवाद-विरोधी विचारों के लिए प्रभावशाली मंच बन गए।

1992 में उन्हें मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
#Current #Fact #Prelims #CurrentAffairs #Current_affairs #Prelims_Special
❤5👍2
भारत -श्रीलंका सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति का 11वां संस्करण 10 से 23 नवंबर तक कर्नाटक के बेलगावी में आयोजित होगा

भारत -श्रीलंका संयुक्त सैन्य अभ्यास मित्र शक्ति का दसवां संस्करण पिछले वर्ष श्रीलंका के आर्मी ट्रेनिंग स्कूल मदरू ओया में आयोजित किया गया था

यह अभ्यास भारत और श्रीलंका में बारी-बारी से आयोजित होने वाला एक वार्षिक प्रशिक्षण कार्यक्रम है

इसका उद्देश्य शहरी और अर्ध शहरी क्षेत्र में संयुक्त अभियानों के संचालन में दोनों सेनाओं के बीच परिचालन तालमेल को बढ़ाना है
#Current #Fact #Prelims #CurrentAffairs #Current_affairs #Prelims_Special
❤4👍2
ICFT-UNESCO गांधी पदकः शांति के लिए सिनेमा का उत्सव

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 46 में स्थापित, ICFT-UNESCO गांधी पदक उन फिल्मों को सम्मानित करता है, जो गांधी के शांति, सहिष्णुता और अहिंसा के आदर्शों को दर्शाती हैं।

इस वर्ष 10 फिल्में प्रतिस्पर्धा कर रही हैं, जिनका मूल्यांकन निर्देशकों और UNESCO विशेषज्ञों की एक अंतरराष्ट्रीय जूरी द्वारा किया जाएगा।

प्रमुख प्रविष्टियों में इराक की "द प्रेसिडेंट्स केक", चिली की "द वेव" और भारतीय फिल्में "तन्वी द ग्रेट", "व्हाइट स्नो" और "विमुक्त" शामिल हैं।

#Current #Fact #SecurePcs #Current #Fact #Prelims #CurrentAffairs #Current_affairs #Prelims_Special
❤5👍2