Secure PCS
5.34K subscribers
5.56K photos
111 videos
1.09K files
4.01K links
Destination Always Demands Patience♥️

"Your journey from an aspirant to a Officer starts here. Dedicated guidance for UPPSC & State Exams by Secure Pcs."
Download Telegram
बहरीन (राजधानी: मनामा)

भारत और बहरीन के बीच रक्षा एवं व्यापारिक संबंधों को मजबूत करने पर वार्ता हुई है।

भौगोलिक अवस्थिति

बहरीन एशिया का तीसरा सबसे छोटा देश है।

अवस्थिति: यह पश्चिम एशिया में, फारस की खाड़ी में स्थित है।
सीमा: यह कई द्वीपों का समूह है और किसी भी देश से इसकी स्थल सीमा नहीं लगती।
आसपास के जल निकाय: फारस की खाड़ी।

भौगोलिक विशेषताएं
प्रमुख भौगोलिक क्षेत्र: बहरीन का अधिकांश भाग रेगिस्तानी है, जिसमें निचले चट्टानी और रेतीले मैदान हैं।

उच्चतम बिंदु: अल-दुख़ान हिल (जबल अल-दुख़ान)। 

महत्वपूर्ण जलभृत प्रणाली: उम्म एर रधुमा–दमाम जलभृत प्रणाली, जो कि बहरीन, कतर और सऊदी अरब तक फैली हुई है।

#Places_in_News #Current #Fact
❤5👌2
हाल ही में द स्टेट ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर (SOFA) 2025 रिपोर्ट किसने जारी की है?

★Secure Pcs
Anonymous Quiz
53%
FAO
27%
WHO
8%
World Bank
12%
World Economic Forum
👍4❤1
Secure PCS
हाल ही में द स्टेट ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर (SOFA) 2025 रिपोर्ट किसने जारी की है?

★Secure Pcs
संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने “द स्टेट ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर (SOFA) 2025 रिपोर्ट” जारी की

SOFA 2025 रिपोर्ट इस तथ्य का सबसे व्यापक विश्लेषण प्रस्तुत करती है कि मानव गतिविधियों से होने वाला भूमि क्षरण (land degradation) किस तरह कृषि उत्पादन, खाद्य सुरक्षा और पर्यावरणीय संतुलन को प्रभावित करता है।
👍4❤1
Secure PCS
संयुक्त राष्ट्र खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) ने “द स्टेट ऑफ फूड एंड एग्रीकल्चर (SOFA) 2025 रिपोर्ट” जारी की SOFA 2025 रिपोर्ट इस तथ्य का सबसे व्यापक विश्लेषण प्रस्तुत करती है कि मानव गतिविधियों से होने वाला भूमि क्षरण (land degradation) किस तरह कृषि उत्पादन…
रिपोर्ट के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर
भूमि क्षरण की परिभाषा: भूमि क्षरण को “भूमि की उत्पादकता और पारिस्थितिकी-तंत्र कार्यों एवं सेवाओं को प्रदान करने की उसकी क्षमता में दीर्घकालिक गिरावट” के रूप में परिभाषित किया गया है।
यह प्राकृतिक कारणों (मृदा अपरदन, लवणीकरण आदि) और मानवजनित कारणों (वनों की कटाई, अत्यधिक चराई, असंतुलित खेती एवं सिंचाई पद्धतियां इत्यादि) से प्रेरित है।
भूमि क्षरण के प्रभाव
फसल उत्पादन में कमी: लगभग 1.7 बिलियन लोग ऐसे क्षेत्रों में रहते हैं, जहां मानव गतिविधियों से भूमि क्षरण होने के कारण फसल उत्पादन में औसतन 10% की गिरावट आई है।
एशियाई देश सबसे ज्यादा प्रभावित हैं, क्योंकि यहां जनसंख्या घनत्व अधिक है और भूमि का क्षरण भी बहुत अधिक बढ़ गया है।
उत्पादकता में गिरावट: कुल कारक उत्पादकता वृद्धि (Total factor productivity growth), जो तकनीकी प्रगति और दक्षता में सुधार को दर्शाती है, विशेषकर ग्लोबल साउथ के देशों में 2000 के दशक से घटी है।
खाद्य सुरक्षा पर असर: वैश्विक स्तर पर, पांच वर्ष से कम आयु के 47 मिलियन बच्चे ठिगनेपन से पीड़ित हैं। साथ ही, ये बच्चे ऐसे क्षेत्रों में रहते हैं, जहां भूमि क्षरण से फसल उत्पादन घट रहा है।
पारिस्थितिकी-तंत्र पर प्रभाव: भूमि क्षरण सभी प्रकार की कृषि प्रणालियों को नुकसान पहुंचाता है।
इससे चरागाहों में पशु उत्पादन पर असर पड़ता है।
कृषि के विस्तार के लिए वनों की कटाई के कारण जलवायु पैटर्न और जैव विविधता दोनों प्रभावित होते हैं।
🥰3❤2
राज्य मानवाधिकार आयोग (SHRC)


चंडीगढ़ हाईकोर्ट ने पंजाब राज्य मानवाधिकार आयोग (SHRC) को यह स्मरण कराया कि आयोग केवल सिफारिशें दे सकता है, कोर्ट की तरह निर्देश/ आदेश (Directions) जारी नहीं कर सकता।


📍राज्य मानवाधिकार आयोग (SHRC) के बारे में

📍मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम, 1993 के अंतर्गत गठित एक वैधानिक निकाय।

📍राज्य सूची और समवर्ती सूची के विषयों से संबंधित मानवाधिकार उल्लंघनों की जांच करता है।

📍SHRC की सिफारिशें सलाह के रूप में मानी जाती हैं, यानी वे कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं होतीं।

📍संरचना:

👉अध्यक्ष: उच्च न्यायालय का सेवानिवृत्त मुख्य न्यायाधीश या न्यायाधीश।
👉दो सदस्य: मानवाधिकार के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले व्यक्ति।
👉नियुक्ति: अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा एक चयन समिति की सिफारिश पर की जाती है।
👉हटाने का अधिकार: सदस्यों को केवल भारत का राष्ट्रपति ही हटा सकता है।
#Current #Fact
❤3🥰3
Good Morning Mitra ♥️💥
❤8👍2😍2😇1
अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन आउटलुक 2025

आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) ने अंतर्राष्ट्रीय प्रवासन आउटलुक 2025 रिपोर्ट जारी की।

रिपोर्ट के मुख्य बिंदुओं पर एक नजर:
2023 में, 2,25,000 भारतीय नागरिकों ने OECD देशों की नागरिकता प्राप्त की।

OECD देशों में अध्ययन करने वाले कुल अंतर्राष्ट्रीय छात्रों का एक-तिहाई हिस्सा संयुक्त रूप से चीन और भारत से है।
#Current #Fact
❤4
तंबाकू पर पीढ़ीगत प्रतिबंध
मालदीव तंबाकू पर पीढ़ीगत प्रतिबंध लगाने वाला पहला देश बना।

पीढ़ीगत प्रतिबंध (Generational Ban) के बारे में

पीढ़ीगत तंबाकू प्रतिबंध, या लाइफटाइम तंबाकू प्रतिबंध, एक ऐसी नीति को संदर्भित करता है, जो एक निर्धारित तिथि के बाद पैदा हुए किसी भी व्यक्ति को सिगरेट या अन्य तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर स्थायी रूप से रोक लगाती है। इसका अर्थ है कि वह किसी भी उम्र में कानूनी रूप से तंबाकू नहीं खरीद सकता। 

तंबाकू नियंत्रण के लिए उपयोग किए जाने वाले अन्य उपाय: 
तंबाकू उपयोग की निगरानी करना, 
नुकसान के बारे में चेतावनी देना, 
विज्ञापन पर प्रतिबंध लगाना, 
कर (tax) बढ़ाना, 
अवैध व्यापार को रोकना और 
नए निकोटीन उत्पादों को विनियमित करना।


तंबाकू के उपयोग की स्थिति
स्थिति: दुनिया के 1.3 बिलियन तंबाकू सेवनकर्ताओं में से लगभग 80% निम्न और मध्यम आय वाले देशों में रहते हैं।

तंबाकू उपयोग के प्रकारों में सिगरेट, हुक्का, सिगार, गर्म तंबाकू, रोल-योर-ओन तंबाकू, पाइप तंबाकू, धुआँ रहित तंबाकू उत्पाद, आदि शामिल हैं।

उठाए गए कदम:
WHO के सदस्य देशों ने 2003 में WHO फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन टोबैको कंट्रोल (WHO FCTC) को अपनाया था। वर्तमान में 183 देश इस संधि के पक्षकार हैं।
#Current #Fact
❤3
टाइफून

टाइफून कालमेगी (Typhoon Kalmaegi) मध्य फिलीपींस के तट पर पहुंचा।

टाइफून क्या है? 
टाइफून एक प्रकार का उष्णकटिबंधीय चक्रवात होता है, जो पश्चिमी प्रशांत महासागर में उत्पन्न होता है।

उष्णकटिबंधीय चक्रवात एक तेजी से घूर्णन करने वाला तूफान होता है, जो गर्म समुद्री क्षेत्रों में बनता है। यह गति, आकार और तीव्रता में अलग-अलग हो सकता है।

ट्रॉपिकल साइक्लोन बनने के लिए अनुकूल परिस्थितियां:
गर्म समुद्री जल;
ऊंचाई के साथ तापमान का तेजी से गिरना;
आर्द्रता युक्त वायु;
सतह के पास पहले से मौजूद विक्षोभ आदि।


ट्रॉपिकल साइक्लोन के अन्य नाम:

हरिकेन: अटलांटिक महासागर और उत्तर/ दक्षिण प्रशांत महासागर में।
चक्रवात: हिंद महासागर में।
विली-विली: पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में।
#Geography #Current #Fact
❤5
मसल्स (Mussels)

मसल्स के माध्यम से पता चला है कि ग्रीस के समुद्रों में माइक्रोप्लास्टिक प्रदूषण बढ़ रहा है।

मसल्स के बारे में

मसल्स समुद्री जीव हैं, जो बाइवाल्व मॉलस्क होते हैं। इनका नीला-काला खोल होता है और ये समुद्र में छोटी-छोटी चट्टानी सतहों पर चिपके हुए पाए जाते हैं।
मोलस्क समूह में कई परिचित जीव, जैसे कि क्लैम, घोंघे, स्लग, स्क्विड, टस्क शेल और चिटॉन आदि होते हैं।

ये फिल्टर-फीडिंग जीव हैं, जो अपने ऊतकों में अति सूक्ष्म माइक्रोप्लास्टिक सहित कई प्रकार के दूषित पदार्थों को अवशोषित कर लेते हैं।
ये अपनी कुशल फीडिंग और सीप की तुलना में उच्च प्रोटीन मात्रा के लिए जाने जाते हैं।

दशकों से इनका उपयोग वैश्विक स्तर पर समुद्री प्रदूषण के बैरोमीटर (सूचक) के रूप में किया जाता रहा है।

#Current #Fact
❤5
3I/ATLAS

धूमकेतु 3I/ATLAS में जल की मौजूदगी पाई गई है। यह खोज वैज्ञानिकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे धूमकेतुओं की उत्पत्ति और विकास के बारे में नई जानकारी मिल सकती है।

3I/ATLAS के बारे में

3I/ATLAS सौरमंडल के बाहर से आने वाला तीसरा ज्ञात पिंड है, जो सौरमंडल के पड़ोस से होकर गुजर रहा है।
इससे पहले खोजे गए दो बाहरी पिंड थे — 1I/ओउमुआमुआ (Oumuamua) (2017 में देखा गया) तथा 2I/बोरिसोव (Borisov) (2019 में देखा गया)
खगोलविदों ने इसे अंतरतारकीय (Interstellar Object) वर्ग में रखा है, क्योंकि इसकी कक्षा का आकार अतिपरवलयिक (hyperbolic) है — यानी यह सूर्य के चारों ओर गोल या बंद कक्षा में नहीं घूमता, बल्कि सौरमंडल से होकर गुजर जाता है और बाहर निकल जाता है।

इसे पहली बार नासा द्वारा वित्त-पोषित एस्टेरॉइड टेरेस्ट्रियल-इम्पैक्ट लास्ट अलर्ट सिस्टम (ATLAS) टेलिस्कोप के जरिए रियो हर्टाडो, चिली (Río Hurtado, Chile) से देखा गया था।

#Current #Fact
❤3
Today Current Affairs 💐✔️

Join & Share 📌
@SecurePcs
❤2👍1
केंद्रीय उत्पाद शुल्क दिवस कब मनाया जाता है?★Secure Pcs
Anonymous Quiz
25%
24 फरवरी
44%
24 मार्च
27%
23 अप्रैल
4%
23 जून‌‌
😍2
नौरादेही अभयारण्य – मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में कूनो राष्ट्रीय उद्यान और गांधीसागर अभयारण्य के बाद नौरादेही अभयारण्य चीतों का तीसरा घर बनेगा।

अफ्रीका के नामीबिया से चीते लाकर नौरादेही अभयारण्य में छोड़े जाएंगे।

नौरादेही अभ्यारण्य मध्य प्रदेश में सागर, दमोह और नरसिंहपुर जिलों में फैला हुआ एक वन्यजीव अभयारण्य है।

#Current #Fact
❤4👍2
Forwarded from Secure PCS
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के दिशा-निर्देशों के बावजूद, भारत में सामूहिक आयोजनों में भगदड़ की घटनाएँ अक्सर होती रहती हैं। भारत में भीड़ प्रबंधन को मजबूत करने के लिए आवश्यक संस्थागत, तकनीकी और अवसंरचनात्मक सुधारों की विवेचना करें। ( 250 शब्द)

उपर्युक्त आर्टिकल पढ़ के इसका उत्तर लिखिए आप लोग
❤4👍3
Forwarded from Secure PCS
भीड़ प्रबंधन: चुनौतियाँ और सुरक्षित भविष्य की राह (निबंध: लगभग 600 शब्द)

Join 📌
@SecurePcs
❤7👍4
📍Essay Question:
जलवायु परिवर्तन: एक वैश्विक संकट और भारत की चुनौतियां

📍General Study Question:
जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में नेट जीरो उत्सर्जन की अवधारणा की व्याख्या कीजिए। भारत द्वारा 2070 तक इस लक्ष्य को प्राप्त करने की घोषणा के बावजूद, भारत जैसे विकासशील देशों के लिए यह लक्ष्य प्राप्त करना क्यों एक बड़ी चुनौती है। (250 शब्द)

Team Secure Pcs💐
❤7
जिन लोगों को उत्तर लिखने में घबराहट होती है वे लोग अपना जीवन परिचय लिखें
शायद आपको पहली बार लिखने में दिक्कत हो आपको शब्द ही ना मिले।
शुरुआत में यही होता है कंटेंट खूब रहता है लेकिन क्या लिखे समझ नहीं आता है।
क्या लिखे समझ नहीं आता का एकमात्र इलाज है “लिखिए खूब लिखिए”।

धन्यवाद 🌹

आपका दोस्त आपका साथी आपका मित्र SecurePcs
❤10👍3🔥1