Secure PCS
5.34K subscribers
5.56K photos
111 videos
1.09K files
4.01K links
Destination Always Demands Patience♥️

"Your journey from an aspirant to a Officer starts here. Dedicated guidance for UPPSC & State Exams by Secure Pcs."
Download Telegram
एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC)

वर्ष 2025 का एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (APEC) शिखर सम्मेलन दक्षिण कोरिया के ग्योंगजू शहर में आयोजित किया गया।

APEC के बारे में:
स्थापना: APEC की स्थापना 1989 में की गई थी।

सचिवालय: सिंगापुर में स्थित है।

सदस्य देश: APEC के 21 सदस्य देश हैं-
ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चिली, चीन, इंडोनेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, मैक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका आदि।

भारत: भारत APEC का सदस्य नहीं है, लेकिन इसे "पर्यवेक्षक (Observer)" का दर्जा प्राप्त है।

उद्देश्य: APEC का उद्देश्य एशिया-प्रशांत क्षेत्र में एक सक्रिय और सामंजस्यपूर्ण समुदाय का निर्माण करना है, जो मुक्त और खुले व्यापार एवं निवेश का समर्थन करे तथा आर्थिक एकीकरण व सहयोग को बढ़ावा दे।

#CurrentAffairs #Current #Fact
❤4👍1
आइबेरियन लिंक्स (Iberian Lynx)

स्पेन में विश्व का पहला सफेद आइबेरियन लिंक्स देखा गया।

IUCN स्थिति: वल्नरेबल (Vulnerable)।
CITES: परिशिष्ट-I में सूचीबद्ध।

प्राकृतिक पर्यावास: आश्रय के लिए घनी झाड़ियां और शिकार के लिए खुले चारागाह। खरगोशों की अधिकता इसके पर्यावास का आवश्यक घटक है।

व्यवहार: मुख्य रूप से संध्याचर (crepuscular) और रात्रिचर (nocturnal) होते हैं।

प्रमुख खतरे: खरगोशों की आबादी में गिरावट, पर्यावास का नुकसान।

#Current #Fact #Environment #ecology #habitat
❤4
अभ्यास त्रिशूल

भारत ने पाकिस्तान से लगी पश्चिमी सीमा पर गुजरात और राजस्थान में एक बड़ा त्रि-सेवा अभ्यास 'अभ्यास त्रिशूल' शुरू किया।


अभ्यास त्रिशूल के बारे में 

उद्देश्य: भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना की संयुक्त परिचालन क्षमता एवं रणनीतिक तैयारियों को समझना।

यह अभ्यास एक ऐसा मंच प्रदान करेगा, जिससे यह प्रदर्शित किया जा सकेगा कि स्वदेशी रक्षा प्रणालियों को भारत के परिचालन ढांचे में कैसे एकीकृत किया जा रहा है।

#Current #CurrentAffairs #Fact #imp
❤6👍1
आल्फवेन तरंगें

एक हालिया अध्ययन में विशिष्ट लाल और नीले डॉप्लर शिफ्ट्स का खुलासा हुआ। इसने सूर्य के कोरोना में आल्फवेन तरंगों की उपस्थिति की पुष्टि की।


आल्फवेन तरंगों के बारे में 

ये प्लाज़्मा में उत्पन्न होने वाली चुंबकीय तरंगें होती हैं, जो सूर्य की चुंबकीय रेखाओं के साथ-साथ चलती हैं। ये तरंगें प्लाज्मा को एक तरफ से दोलन (oscillation) कराती हैं।

ये तरंगें प्लाज्मा (या विद्युत चालक द्रव) की स्थिति में उत्पन्न होती हैं। ये तरंगें तब बनती हैं, जब प्लाज्मा के भीतर मौजूद चुंबकीय क्षेत्र और विद्युत धाराएं परस्पर क्रिया करती हैं। इस क्रिया के कारण प्लाज्मा के आयन (ions) दोलन करते हैं, जिससे आल्फवेन तरंगों का निर्माण होता है।

ऐसा माना जाता है कि ये तरंगें सूर्य की सतह से कोरोना तक ऊर्जा का वहन करती हैं, जो इसके अत्यधिक उच्च तापमान में योगदान करती है।

महत्त्व: कोरोनल हीटिंग, सौर पवन त्वरण, बेहतर अंतरिक्ष मौसम पूर्वानुमान आदि।

#CurrentAffairs #Current #Fact
❤12
रिएक्शन आप लोग एकदम नहीं देते हैं।
ऐसे ही अगर आप लोग ठान लें कि अब से फालतू का समय भी बर्बाद नहीं करूंगा/करूंगी फिर तो कल्याण ही हो जाएगा।
😇
❤12😇2
Secure_PCS_Current_Affairs_25Q_November_2025 (1).pdf
269.3 KB
Today Current Affairs Practice Question 💐

Join 📌 @SecurePcs
👍3🥰2
1935 के अधिनियम के उपरांत, 1937 में हुए चुनावों में गठित कांग्रेस मंत्रिमंडलों का कार्यकाल था-

@SecurePcs
Anonymous Quiz
3%
20 माह
45%
24 माह
35%
22 माह
16%
28 माह‌‌
👍3
अपनी किस कार्यकारिणी कमेटी में कांग्रेस ने भू-स्वामित्व को समाप्त करने की नीति अपनाई?@SecurePcs

A कार्यकारिणी कमेटी 1937 B कार्यकारिणी कमेटी, 1942 D कार्यकारिणी कमेटी 1945 C कार्यकारिणी कमेटी, 1946‌‌
Anonymous Quiz
22%
A
39%
B
29%
C
10%
D
🥰2👍1
मुस्लिम लीग ने मुक्ति दिवस' मनाया था-@SecurePcs

A 1939 में B 1942 में C 1946 में D 1947 में‌‌
Anonymous Quiz
13%
B
32%
A
49%
C
6%
D
🥰2👍1
1937 में संपन्न विधानसभा चुनावों में इंडियन नेशनल कांग्रेस को निम्न में से किस प्रांत में पूर्ण बहुमत नहीं मिला था ?★Secure Pcs

A मध्य प्रांत B बिहार C पंजाब D मद्रास‌‌
Anonymous Quiz
18%
A
14%
B
51%
C
18%
D
🥰3
1937 के चुनाव के पश्चात यू.पी. में गठित मंत्रिमंडल में किसको वित्त विभाग सौंपा गया था ?@SecurePcs

A गोविंद वल्लभ पंत को B रफी अहमद किदवई को C कैलाश नाथ काटजू की D मोहम्मद इब्राहिम को‌‌
Anonymous Quiz
25%
A
52%
B
22%
C
1%
D
🥰3
संयुक्त राज्य अमेरिका 33 वर्षों के अंतराल के बाद परमाणु परीक्षण शुरू करने जा रहा है। आखिरी बार परीक्षण 1992 में किया गया था, जब शीत युद्ध के अंत की घोषणा की गई थी।
❤5
अंतिम उत्तर कुंजी जारी करने सहित अन्य मांगो के लिए 5 नवंबर को लोक सेवा आयोग के खिलाफ कैंडल मार्च निकालेंगे अभ्यर्थी

Join US 👉
@SecurePcs
❤5
Secure PCS via @QuizBot
🎲 Quiz 'General Study PYQ Quiz (Both Language)2 by https://t.me/SecurePcs' Join US 👉 @SecurePcs 🖊 10 questions · ⏱ 30 sec
🎲 Quiz 'General Study PYQ Quiz Day 3 (Both Language) by https://t.me/SecurePcs'
अगर आप करेंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न सॉल्व करना चाहते हैं तो आप इसे https://t.me/SecurePcs ज्वाइन कर लीजिए यहां आपको Easy से hard लेवल के प्रश्न कराए जाएंगे जो हर परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे।🧿 https://t.me/SecurePcs
🖊 11 questions · ⏱ 30 sec
❤3
Secure PCS
सिंधु_घाटी_सभ्यता_Indus_Valley_Civilization,_इतिहास,_चरण_Phases.pdf
आप लोग के द्वारा दिया गया रिएक्शन ही इस #Revision श्रृंखला का पेट्रोल/डीजल है अगर आप लोग के द्वारा रिएक्शन मिलता रहा तो यह श्रृंखला आगे बढ़ती रहेगी।
धन्यवाद 🌹
Team Secure Pcs
❤16👍2
UPPCS Pre 2026 के लिए रणनीति।

मैं यह मानता हूं कि आपने इतिहास भूगोल... थोड़ा बहुत पढ़ा है,

सबसे पहले कम से कम 5 साल के आयोग द्वारा कराए गए सभी एग्जाम के प्रश्न पत्र अच्छे से सॉल्व कीजिए।
इसके बाद सामान्य अध्ययन के जो मैटेरियल आपके पास है उसको अपने समयानुसार टाइम टेबल बनाकर पढ़ना शुरू कीजिए कि इस हफ्ते मुझे ये पढ़ना है अगले हफ्ते मुझे ये पढ़ना है।
GS पढ़ने के साथ साथ प्रैक्टिस के लिए घटनाचक्र लगाइए इससे हरेक टॉपिक अच्छे से तैयार होता रहेगा और एक अलग ही कॉन्फिडेंस आएगा अधिकांश लोग यही करते हैं।

अब एक सवाल है कि अधिकांश लोग यही करते हैं तो लोग फेल क्यों हो जाते हैं।
फेल पास डिसाइड करता है करेंट अफेयर्स इसलिए नहीं की बिना इसके सलेक्शन नही होगा बल्कि इसलिए कि लोग डेली करेंट अफेयर्स पढ़ते नहीं हैं और एक्जाम के 30 दिन पहले मार्केट में कम्पाइलेशन आता है और पूरी भीड़ उसे ही जम के पढ़ना शुरू करती है और करेंट अफेयर्स तैयार कर लेती है लेकिन वह इस करेंट के चक्कर में यह भूल जाती है कि जिस GS को पिछले कई महीने से तैयार किया था वह आंखों से ओझल हो गया। और फिर एक्जाम में दो विकल्प में कन्फ्यूजन होता है और फिर चलता है 50– 50 का खेल जो कि रिस्की होता है।
इसलिए अंत समय में दिक्कत ना हो इसलिए इस चैनल पर जो करेंट अफेयर्स भेजा जा रहा है उसका अध्ययन करते रहिए और नोट भी बनाईए खुद के बनाए नोट कितना महत्वपूर्ण हैं यह नोट बनाने के बाद रिवीजन टाइम पता चलेगा।

प्रश्न;Secure Pcs के करेंट अफेयर्स में ऐसा क्या है कि हमें पढ़ना चाहिए?

उत्तर: Secure Pcs नियमित करेंट अफेयर्स प्रेषित करने के साथ साथ विभिन्न आयोगों द्वारा हाल ही में आयोजित परीक्षा में पूछे गए करेंट अफेयर के प्रश्नों को भी सॉल्व करवाता है जिससे एक आईडिया भी लगता रहे कि एग्जाम में करेंट के इस टॉपिक से कैसा प्रश्न बन सकता है। और करेंट अफेयर्स पर मजबूत पकड़ बनती रहे।
अगर आप इस मंच से जुड़े रहें हैं तो आपने इस बात का अनुभव स्वयं किया होगा।


जो लोग बार बार प्री में फेल हो जा रहे हैं वह लोग भी यही रणनीति फॉलो करें
अमूमन क्या होता है सबको लगता है ये तो तैयार है ये तो मुझे आता है और पढ़ते नहीं हैं और एक्जाम में सब तुक्का लगाना पड़ता है। इसलिए खूब पढ़िए रिवीजन जरूर करिए नहीं तो सब बेकार है।

एक बात गांठ बांध लीजिए कि आप फेल इसलिए नहीं हो रहे हैं कि सामने वाला बहुत पढ़ रहा है आप फेल इसलिए हो रहे हैं क्योंकि आप नहीं पढ़ रहे हैं।


धन्यवाद 💐♥️

Team Secure Pcs
❤18
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती शासनादेश जारी
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा होगी भर्ती प्रक्रिया

लिखित परीक्षा और‌ शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर होगी भर्ती

परीक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड कराएगा जो 100 अंकों की होगी एवं आयु सीमा 18 से 30 वर्ष होगी, दसवीं पास अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन

Join US 👉
@SecurePcs
❤3👍1
जूनियर एडेड भर्ती

Join 📌
@SecurePcs
Secure PCS pinned «UPPCS Pre 2026 के लिए रणनीति। मैं यह मानता हूं कि आपने इतिहास भूगोल... थोड़ा बहुत पढ़ा है, सबसे पहले कम से कम 5 साल के आयोग द्वारा कराए गए सभी एग्जाम के प्रश्न पत्र अच्छे से सॉल्व कीजिए। इसके बाद सामान्य अध्ययन के जो मैटेरियल आपके पास है उसको अपने समयानुसार…»