Secure PCS
5.34K subscribers
5.56K photos
111 videos
1.09K files
4.01K links
Destination Always Demands Patience♥️

"Your journey from an aspirant to a Officer starts here. Dedicated guidance for UPPSC & State Exams by Secure Pcs."
Download Telegram
Forwarded from Secure PCS
Secure Pcs Current Affairs Practice Set.pdf
250.3 KB
Join 📌 @SecurePcs

Team ~ Secure Pcs💐
❤1👍1
UPPSC उच्च न्यायालय में हार गया ,फैसला छात्रों के हित मे आया है .(AE प्री मेरिट विवाद 2025)

अब आरक्षित वर्ग का विद्यार्थी अपने वर्ग के साथ- साथ अधिक नम्बर आने पर जनरल में भी पास किया जाएगा। बीते कई वर्षों से UPPSC ने इस पर अंकुश लगा दिया था। माननीय उच्च न्यायालय का आदेश। जनरल की मेरिट से आरक्षित वर्ग की मेरिट सदैव कम होनी चाहिए। अधिक नम्बर आने पर आपको उसे सामान्य में जम्प कराना ही पड़ेगा।

https://t.me/SecurePcs
❤13👍5😢5
आइए आज मजाकिया अंदाज में 1857 के विद्रोह से जुड़े केंद्र और नेतृत्व करने वालों का नाम याद करने की कोशिश करते है;

ट्रिक: जागवार में जॉन इलिया का शेर सुनते हुए बीबी रांझा के कान में बोली दिलबर दिलबर गाना लगाओ।

💥जागवार कार से याद कीजिए जगदीशपुर कुंवर सिंह
💥एलिया: एलाहाबाद लियाकत अली
💥बीबी खान बहादुर खान
💥रांझा : रानी लक्ष्मी है झांसी
💥कान : कानपुर नाना साहब
💥बोली: बेगम हजरत महल लखनऊ
💥दिलबर: दिल्ली बहादुर शाह

जरूरी नहीं कि ट्रिक (जागवार में जॉन...) क्रमशः याद हों इसमें जो शब्द हैं (जागवार, एलिया) उसे देखते रहिए समाने विकल्प मिलेगा तो प्रश्न सही हो जाएगा।

ज्वाइन 👉 https://t.me/SecurePcs
❤9
भारत ने ट्रेन से पहली बार मिसाइल की टेस्टिंग की

रूस,चीन और उत्तर कोरिया के बाद ऐसा करने वाला चौथा देश बना
DRDO ने उड़ीसा के चांदीपुर से अग्नि प्राइम मिसाइल की ट्रेन से टेस्टिंग की

मिसाइल की विशेषता
💥उन्नत नेविगेशन प्रणाली की मदद से दुश्मन के ठिकाने पर सटीक हमला करने में सक्षम
💥कम समय और कम दृश्यता में भी मिसाइल को आसानी से लॉन्च किया जा सकता है
💥बारिश, धूल और गर्मी से बचाव के लिए मिसाइल बंद बक्से 'कैनिस्टर' में रखी जाती है
💥यह अग्नि सीरीज की अपनी सभी पूर्ववर्ती मिसाइलों से हल्की है

#currentaffairs
https://t.me/SecurePcs
❤7
📍प्रथम कर्नाटक युद्ध (1746-48)

कारण (Cause): यूरोप में ऑस्ट्रियाई उत्तराधिकार का युद्ध (War of Austrian Succession) का विस्तार।


प्रमुख घटनाएँ (Course):
💥फ्रांसीसियों द्वारा मद्रास पर कब्जा।
💥सेंट थोमे का युद्ध (Battle of St. Thome): पैराडाइज के नेतृत्व में एक छोटी फ्रांसीसी सेना ने नवाब अनवर-उद-दीन की बड़ी भारतीय सेना को हराया। इसने यूरोपीय सैन्य रणनीति की श्रेष्ठता साबित की।


परिणाम (Result):
💥एक्स-ला-चैपल की संधि (Treaty of Aix-la-Chapelle 1748) के साथ समाप्त।
💥मद्रास अंग्रेजों को वापस कर दिया गया। भारत में स्थिति अनिर्णायक (inconclusive) रही।

📍द्वितीय कर्नाटक युद्ध (1749-54)

कारण (Cause): हैदराबाद और कर्नाटक (आरकॉट) में स्थानीय उत्तराधिकार विवादों (local succession disputes) में फ्रांसीसी और ब्रिटिश हस्तक्षेप ।

प्रमुख घटनाएँ (Course):


फ्रांसीसी गवर्नर डूप्ले ने भारतीय राजनीति में सक्रिय रूप से हस्तक्षेप किया। राजनीति में सक्रिय
आरकॉट की घेराबंदी (Siege of Arcot, 1751):
रॉबर्ट क्लाइव के नेतृत्व में यह एक मास्टरस्ट्रोक था जिसने युद्ध का रुख अंग्रेजों के पक्ष में मोड़ दिया।


परिणाम (Result):
डूप्ले को वापस बुला लिया गया।
पांडिचेरी की संधि (Treaty of Pondicherry, 1754) के साथ समाप्त।
युद्ध अनौपचारिक रूप से समाप्त हुआ, लेकिन अंग्रेजों का प्रभाव काफी बढ़ गया।

📍तृतीय कर्नाटक युद्ध (1758-63)
कारण (Cause): यूरोप में सप्तवर्षीय युद्ध (Seven Years' War) का प्रारंभ।

प्रमुख घटनाएँ (Course): -
वांडीवाश का युद्ध (Battle of Wandiwash, 1760): यह निर्णायक युद्ध था।
सर आयर कूट (Sir Eyre Coote) के नेतृत्व वाली ब्रिटिश सेना ने फ्रांसीसी सेना को निर्णायक रूप से हराया।

परिणाम (Result):
पेरिस की संधि (Treaty of Paris, 1763) के साथ समाप्त।
फ्रांसीसी भारत में केवल व्यापारिक केंद्रों तक सीमित रह गए;
उनकी राजनीतिक शक्ति समाप्त हो गई।

#History #UPPSC
❤12
Secure PCS
UPPSC उच्च न्यायालय में हार गया ,फैसला छात्रों के हित मे आया है .(AE प्री मेरिट विवाद 2025) अब आरक्षित वर्ग का विद्यार्थी अपने वर्ग के साथ- साथ अधिक नम्बर आने पर जनरल में भी पास किया जाएगा। बीते कई वर्षों से UPPSC ने इस पर अंकुश लगा दिया था। माननीय उच्च न्यायालय…
📍हाइकोर्ट ने एकल पीठ के आदेश पर लगाई रोक ....
📍निर्धारित समय पर ही होगी परीक्षा ....
📍परीक्षा परिणाम जारी करने पर रोक ....
📍डबल बेंच ने फैसला सुनाते हुए कहा कि निर्धारित तिथि पर ही होगी मुख्य परीक्षा ....
👍4
भारत सरकार की प्रमुख योजनाएं एवं कार्यक्रम एक दृष्टि में।

https://t.me/SecurePcs
#Yojana
❤4
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ।

https://t.me/SecurePcs
#Yojana
❤6👍1
भारत में बनने वाले मोबाइल फोन में 55% योगदान सिर्फ उत्तर प्रदेश का है।

https://t.me/SecurePcs
❤6👍1
SSC ने पहली बार सेक्शनल टाइमर लागू किया।

https://t.me/SecurePcs
❤3👍1
निम्नलिखित में से किस अधिनियम के अंतर्गत भारतीय विधान परिषद को बजट पर बहस करने की शक्ति प्राप्त हुई ?
Anonymous Quiz
22%
भारतीय परिषद अधिनियम, 1861
47%
भारतीय परिषद अधिनियय, 1892
20%
भारतीय परिषद अधिनियम, 1909
11%
भारत शासन अधिनियम, 1919
🥰2
भारत में संघीय न्यायालय की स्थापना किस अधिनियम द्वारा की गई थी?
Anonymous Quiz
12%
भारतीय परिषद अधिनियम, 1861
7%
भारत सरकार अधिनियम, 1919
80%
भारत सरकार अधिनियम, 1935
1%
इनमें से कोई नहीं
🥰2
केन्द्र में द्वैध शासन किस अधिनियम के अंतर्गत स्थापित किया गया ?
Anonymous Quiz
7%
1909 का अधिनियम
34%
1919 का भारत शासन अधिनियम
59%
भारत सरकार अधिनियम, 1935
1%
भारत स्वतंत्रता अधिनियम, 1947
🥰2
भारतीय संविधान सभा की पहली बैठक कब हुई थी ?
Anonymous Quiz
83%
9 दिसंबर, 1946
5%
15 अगस्त, 1947
11%
26 नवंबर, 1949
1%
19 नवंबर, 1949
🥰2