Secure PCS
5.34K subscribers
5.57K photos
111 videos
1.09K files
4.01K links
Destination Always Demands Patience♥️

"Your journey from an aspirant to a Officer starts here. Dedicated guidance for UPPSC & State Exams by Secure Pcs."
Download Telegram
14वां सिराराखोंग हथेई मिर्च महोत्सव किस राज्य में मनाया जाता है?

[A] त्रिपुरा [B] मणिपुर [C] सिक्किम [D] असम
Anonymous Quiz
13%
A
67%
B
14%
C
6%
D
Secure PCS
14वां सिराराखोंग हथेई मिर्च महोत्सव किस राज्य में मनाया जाता है?

[A] त्रिपुरा [B] मणिपुर [C] सिक्किम [D] असम
मणिपुर ने 17 सितंबर को उखरुल ज़िले में 14वें सिराराखोंग हथेई मिर्च महोत्सव का उद्घाटन किया। यह महोत्सव 14 दिनों तक चलता है और भौगोलिक संकेत (जीआई) टैग वाली मिर्च, सिराराखोंग हथेई का प्रचार करता है। सिराराखोंग हथेई अपनी अनूठी सुगंध और स्वाद के लिए पूरे भारत में प्रसिद्ध है। इस क्षेत्र की समृद्ध विरासत को प्रदर्शित करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। किसानों के आर्थिक अवसरों को बढ़ाने के लिए एक क्रेता-विक्रेता बैठक का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय पहल 'एक पेड़ माँ के नाम' के तहत एक वृक्षारोपण अभियान भी चलाया गया।
❤5
हाल ही में खबरों में रही पेन्ना नदी किन राज्यों से होकर बहती है?

[A] कर्नाटक और आंध्र प्रदेश [B] झारखंड और बिहार [C] केरल और तमिलनाडु [D] गुजरात और राजस्थान★Secure Pcs
Anonymous Quiz
40%
A
11%
B
49%
C
0%
D
Secure PCS
हाल ही में खबरों में रही पेन्ना नदी किन राज्यों से होकर बहती है?

[A] कर्नाटक और आंध्र प्रदेश [B] झारखंड और बिहार [C] केरल और तमिलनाडु [D] गुजरात और राजस्थान★Secure Pcs
आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले में पेन्ना नदी के बाढ़ के पानी में फंसे अठारह युवाओं को सात घंटे के अभियान के बाद बचा लिया गया। पेन्ना नदी, जिसे पेन्नार, पिनाकिनी या पेन्नरू भी कहा जाता है, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से होकर बहती है। इसका उद्गम कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले के नंदी हिल्स से होता है। यह नदी उत्तर में आंध्र प्रदेश में बहती है, पूर्वी घाटों से होकर पूर्व की ओर मुड़ती है और नेल्लोर के पास बंगाल की खाड़ी में गिरती है। यह नदी सोमशिला, मायलावरम और गंडिकोटा जैसी परियोजनाओं के माध्यम से सूखाग्रस्त रायलसीमा में कृषि को बढ़ावा देती है।
❤5
मत्स्य पालन सब्सिडी पर समझौता किस विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के दौरान अपनाया गया था?

★Secure Pcs
Anonymous Quiz
4%
10वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन, नैरोबी (2015)
38%
11वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन, ब्यूनस आयर्स (2017)
44%
12वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन, जिनेवा (2022)
13%
13वां मंत्रिस्तरीय सम्मेलन, अबू धाबी (2024)
Secure PCS
मत्स्य पालन सब्सिडी पर समझौता किस विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) मंत्रिस्तरीय सम्मेलन के दौरान अपनाया गया था?

★Secure Pcs
विश्व व्यापार संगठन (WTO) का मत्स्य पालन सब्सिडी समझौता हाल ही में लागू हुआ है। यह पर्यावरणीय स्थिरता पर केंद्रित पहला WTO बहुपक्षीय समझौता है। इसे 2022 में जिनेवा में आयोजित 12वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन (MC12) में अपनाया गया था। यह समझौता अवैध, अप्रतिबंधित और अनियमित (IUU) मछली पकड़ने के लिए सब्सिडी पर प्रतिबंध लगाता है। यह अत्यधिक मछली पकड़ने वाले स्टॉक और अनियंत्रित उच्च समुद्र में मछली पकड़ने के लिए सब्सिडी पर भी प्रतिबंध लगाता है। WTO मत्स्य कोष की स्थापना विकासशील देशों और अल्प विकसित देशों (LDC) को तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए की गई थी।
❤1
Today current affairs details mcq

Join and Share
@SecurePcs
अशोक के अभिलेख (उत्तर प्रदेश में)

★अहरौरा (मिर्जापुर) - लघु शिलालेख
★मेरठ - वृहद स्तंभ लेख
★प्रयाग - वृहद स्तंभ लेख
★सारनाथ - लघु स्तंभ लेख
★कौशाम्बी - लघु स्तंभ लेख

Join 📌 @SecurePcs
👍5❤2😍2
Forwarded from Secure PCS
Secure Pcs Current Affairs Practice Set.pdf
250.3 KB
Join 📌 @SecurePcs

Team ~ Secure Pcs💐
❤5
भारत के प्रमुख कोयला उत्पादक क्षेत्र।
#Revision
Join 📌
@SecurePcs
🥰4
Forwarded from Secure PCS
Forwarded from Secure PCS
Secure Pcs Current Affairs Compilation.pdf
2 MB
200 महत्वपूर्ण प्रश्नों Current Affairs प्रश्नों का Compilation 💐🥳

Join 📌
@SecurePcs
🥰9
Secure Pcs Current Affairs Question.pdf
1.8 MB
📍Current Affairs के 230 अति महत्वपूर्ण प्रश्नों का संकलन
📍इसमें वन स्थिति रिपोर्ट 2023 को भी एड किया गया है।


Join 📌
@SecurePcs
❤6🥰1
यह करेंट अफेयर्स का अंतिम संकलन है सॉल्व कर लीजिए आप लोग।सब कुछ सही रहा तो काफी प्रश्न इन्हीं संकलन में से मिल जाएगा।💐📚

Join 📌
@SecurePcs
❤5
Ye bhi thik hai
💯10👍3❤1
आस्कर के लिए भारत की तरफ से होमबाउंड को चुना गया


नीरज घेवन निर्देशित फिल्म होमबाउंड को अगले साल के अकादमी पुरस्कारों के लिए सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। चयन के लिए नियुक्त स्वतंत्र संस्था द फिल्म फेडरेशन आफ इंडिया के अध्यक्ष एन चंद्रा ने शुक्रवार को कोलकाता में यह घोषणा की।

98वें आस्कर अवार्ड का आयोजन अगले साल 15 मार्च 2026 को होगा फिल्म होमबाउंड देश में 26 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
❤8
एशिया रग्बी (अंडर-20) चैंपियनशिप-2025

बिहार में पहली बार राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर के परिसर में आयोजित 'एशिया रग्बी (अंडर-20) चैंपियनशिप-2025 में भारत की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता।


चैम्पियनशिप में पुरुष वर्ग में विजेता हांगकांग और उपविजेता श्रीलंका तथा महिला वर्ग में विजेता चीन और उपविजेता हांगकांग
❤5
भारत सरकार ने थोक मूल्य सूचकांक (डब्‍ल्‍यूपीआई) की वर्तमान श्रृंखला के आधार संशोधन को आधार वर्ष 2011-12 से 2022-23 तक करने के लिए एक कार्य समूह गठित करने का निर्णय लिया है


अध्यक्ष: प्रो. रमेश चंद, सदस्य, नीति आयोग
❤2
UPPSC LT Grade Teacher Exam Date Out
गणित, हिंदी - 6 दिसम्बर
विज्ञान, संस्कृत - 7 दिसंबर
गृह विज्ञान, वाणिज्य - 21 दिसंबर


Join 📌
@SecurePcs
👍2❤1
सही है?
1)भारत सरकार ने थोक मूल्य सूचकांक (डब्‍ल्‍यूपीआई) की वर्तमान श्रृंखला के आधार संशोधन को आधार वर्ष 2011-12 से 2022-23 तक करने के लिए एक कार्य समूह गठित करने का निर्णय लिया है।2)इसके अध्यक्ष प्रो. रमेश चंद हैं।3)इस समिति में सदस्यों की संख्या 28 है
Anonymous Quiz
17%
केवल 1 और 2
13%
केवल 1 और 3
14%
केवल 2 और 3
56%
1,2 और 3 सभी।
👍1