Secure PCS
5.34K subscribers
5.56K photos
111 videos
1.09K files
4.01K links
Destination Always Demands Patience♥️

"Your journey from an aspirant to a Officer starts here. Dedicated guidance for UPPSC & State Exams by Secure Pcs."
Download Telegram
भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2023

★पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में 'भारत वन स्थिति रिपोर्ट 2023' का विमोचन किया। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1987 से भारतीय वन सर्वेक्षण द्वारा द्विवार्षिक आधार पर भारत वन स्थिति रिपोर्ट को प्रकाशित किया जा रहा है।

★भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2023 इस श्रृंखला की 18वीं रिपोर्ट है।  रिपोर्ट में, वनावरण, वृक्ष आवरण, कच्छ वनस्पति आवरण, भारत के वनों में कार्बन स्टॉक, वनाग्नि की घटनाएं, कृषि वानिकी आदि विषयों पर जानकारी शामिल है।

★वर्तमान आकलन के अनुसार, कुल वन और वृक्ष आवरण 8,27,357 वर्ग कि.मी. है, जो देश के भौगोलिक क्षेत्र का कुल 25.17 प्रतिशत है। वनावरण का क्षेत्रफल लगभग 7,15,343 वर्ग कि.मी. (21.76 प्रतिशत) है जबकि वृक्ष आवरण का क्षेत्रफल 1,12,014 वर्ग कि.मी. (3.41 प्रतिशत) है।

★वर्ष 2021 की तुलना में, देश के वन और वृक्ष आवरण में 1445 वर्ग कि०मी० की वृद्धि हुई है, जिसमें वनावरण में 156 वर्ग कि०मी० और वृक्ष आवरण में 1289 वर्ग कि०मी० की वृद्धि शामिल है।

★वन एवं वृक्ष आवरण में अधिकतम वृद्धि दर्शाने वाले शीर्ष चार राज्य-
1. छत्तीसगढ़ (684 वर्ग कि०मी०)
2. उत्तर प्रदेश (559 वर्ग कि०मी०)
3. ओडिशा (559 वर्ग कि०मी०)
4. राजस्थान (394 वर्ग कि०मी०)

★वनावरण में अधिकतम वृद्धि दर्शाने वाले शीर्ष तीन राज्य हैं-

1. मिजोरम (242 वर्ग कि.मी.)
2. गुजरात (180 वर्ग कि.मी.)
3. ओडिशा (152 वर्ग कि.मी.)

★क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे अधिक वन एवं वृक्ष आवरण वाले शीर्ष तीन राज्य हैं-
1. मध्य प्रदेश (85,724 वर्ग कि.मी.)
2. अरुणाचल प्रदेश (67,083 वर्ग कि.मी.)
3. महाराष्ट्र (65,383 वर्ग कि.मी.)

★क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे अधिक वन एवं वृक्ष आवरण वाले शीर्ष तीन राज्य हैं-

1. मध्य प्रदेश (85,724 वर्ग कि.मी.)
2. अरुणाचल प्रदेश (67,083 वर्ग कि.मी.)
3. महाराष्ट्र (65,383 वर्ग कि.मी.)

★कुल भौगोलिक क्षेत्रफल की श्री तुलना में सर्वाधिक वन आवरण प्रतिशत वाले राज्य-

1. लक्षद्वीप (91.33 प्रतिशत)
2. मिजोरम (85.34 प्रतिशत)
3. अंडमान एवं निकोबार द्वीप (81.62 प्रतिशत)

★19 राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों में 33 प्रतिशत से अधिक भौगोलिक क्षेत्र वनावरण के अंतर्गत हैं। इनमें से 08 राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों मिजोरम, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा और मणिपुर में 75 प्रतिशत से अधिक वनावरण है।

★देश में कुल कच्छ वनस्पति आवरण 4,992 वर्ग कि०मी० है।

★देश में बांस धारित क्षेत्र का विस्तार 1,54,670 वर्ग किलोमीटर अनुमानित किया गया है।

★वर्ष 2021 में किए गए पिछले आकलन की तुलना में बांस क्षेत्र में 5,227 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है।

★वाह्य वन वृक्षों से औद्योगिक काष्ठ का कुल वार्षिक संभावित उत्पादन 91.51 मिलियन घन मीटर अनुमानित किया गया है।

★वनों में कुल कार्बन स्टॉक 7,285.5 मिलियन टन अनुमानित किया गया है।
पिछले आकलन की तुलना में देश के कार्बन स्टॉक में 81.5 मिलियन टन की वृद्धि हुई है।


★भारत का कार्बन स्टॉक 30.43 बिलियन टन CO₂ के समतुल्य तक पहुंच गया है। यह दर्शाता है कि वर्ष 2005 के आधार वर्ष की तुलना में भारत पहले ही 2.29 बिलियन टन अतिरिक्त कार्बन सिंक तक पहुंच चुका है। जबकि वर्ष 2030 तक 2.5 से 3.0 बिलियन टन का लक्ष्य रखा गया है।

#report#Prelims_Special #RoAroMains #letter@SecurePcs
❤7👍1🥰1😍1
अगर आप लोग चैनल पर भेजी जा रही जानकारी को इग्नोर करते हैं “तो आप अपने पैर पर कुल्हाड़ी नहीं मार रहे हैं बल्कि अपना पैर ले जाकर कुल्हाड़ी पर मार रहे हैं” इसलिए बहुत जरूरी है कि चैनल पर जो भी कंटेंट भेजा जा रहा है उसको सॉल्व करिए, नहीं आ रहा है तो तुक्का मारिए और फिर देखिए इसका सही उत्तर क्या है और जो सही उत्तर हो उसको आप लोग नोट डाउन कर लीजिए/याद कर लीजिए/रट्टा मार लीजिए।
यही सब आपके एग्जाम में काम आएगा और फिर वही बात है कि एग्जाम में जो काम आएगा वही आपको पढ़ना चाहिए।💐💐
❤11👍2😍1👻1😇1
पर्यावरणीय_सम्मेलन_और_प्रोटोकॉल।_.pdf
621.7 KB
पर्यावरणीय सम्मेलन और प्रोटोकॉल

ज्वाइन ★Secure Pcs
#Environment
❤9🔥1
आप लोग 1 मिनट का समय निकालकर चैनल को इधर उधर शेयर करते रहा कीजिए।
जो क्विज भेजी जाती है उसे ग्रुप में लगाया कीजिए आप लोग।💐✔️✔️

★Secure Pcs

@SecurePcs
❤6🤝4
★ग्रेट ग्रीन वॉल इनिशिएटिव: यह अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में मरुस्थलीकरण और मृदा अपरदन की रोकथाम करने के उद्देश्य से शुरू की गई परियोजना है।
इसका उद्देश्य सहारा मरूस्थल को बढ़ने से रोकने, जैवविविधता में सुधार करने और स्थानीय समुदायों के लिये आर्थिक अवसरों की उपलब्धता में मदद हेतु अफ्रीका में पश्चिम से पूर्व तक वृक्षों की एक शृंखला विकसित करना है।

★लूज़ोन कॉरिडोर: यह फिलीपींस के लूज़ोन द्वीप पर स्थित एक रणनीतिक आर्थिक और अवसंरचना गलियारा है। लूज़ोन फिलीपींस का सबसे बड़ा और सबसे अधिक आबादी वाला द्वीप है।

★बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) ने उत्तर भारत के पहले मानव डीएनए बैंक का उद्घाटन किया,

#Prelims2025 #Current_affairs #SecurePcs #Prelims_Special
❤7
केरल: भारत का पहला पूर्ण डिजिटल साक्षर राज्य
• केरल को भारत का पहला पूर्णतः डिजिटल साक्षर राज्य घोषित किया गया है।
» उपलब्धि डिजी केरल परियोजना के पहले चरण से हासिल हुई।

★ डिजी केरल परियोजना
• उद्देश्य: हर नागरिक को बुनियादी डिजिटल कौशल सिखाना।
• स्थानीय स्तर पर पंचायत, नगरपालिका व नगर निगम की सक्रिय भागीदारी।

★प्रमुख आँकड़े
• 1.5 करोड़ लोगों का सर्वेक्षण, 83.46 लाख परिवार शामिल।
• सर्वेक्षण में 21.88 लाख लोग डिजिटल रूप से निरक्षर पाए गए, जिनमें से 21.87 लाख (99.98%) ने प्रशिक्षण पूर्ण कर मूल्यांकन भी सफलतापूर्वक पास किया।

★ विशेष
• 104 वर्षीय एम.ए. अब्दुल्ला मौलवी बक़वी जैसे वरिष्ठ नागरिक भी सहभागी।
• पंचायत स्तर तक डिजिटल साक्षरता पहुँचाने वाला पहला राज्य।

★ डिजिटल साक्षरता का राष्ट्रीय विकास में महत्व
• डिजिटल खाई को पाटना – लोग अब आयुष्मान भारत, पीएम किसान, जन धन जैसी सेवाएँ ऑनलाइन ले सकते हैं।
• सुशासन व सामाजिक सशक्तिकरण – महिलाएँ, वृद्ध और वंचित वर्ग डिजिटल रूप से सक्षम।
• अन्य राज्यों के लिए मॉडल – डिजिटल इंडिया मिशन का सफल स्थानीय उदाहरण।
#Prelims2025 #Current_affairs #SecurePcs #Prelims_Special
❤5🔥1
वेटलिफ्टर मीराबाई चानू की गोल्डन वापसी। कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड जीता।
पेरिस ओलिंपिक के बाद पहला मुकाबला खेल रही थी।


★टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई चानू ने अहमदाबाद में राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप में कुल 193 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता।
👍3🥰2
Secure PCS
निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है?

★Secure Pcs
प्रश्न ध्यान से पढ़कर टिक कीजियेगा 💐💐
🫡4
★नेपाल 5 सितंबर से पांच शहरों में 22 दिवसीय कला और संस्कृति महोत्सव की मेजबानी करेगा

★नेपाल कला और संस्कृति महोत्सव 2025 का पहला संस्करण 5 सितंबर से 27 सितंबर तक चलेगा।

★ यह उत्सव बसंतपुर दरबार चौक में आयोजित होने वाली इंद्र यात्रा के साथ मेल खाता है, जहाँ जीवित देवी कुमारी, जीवित गणेश और भैरव को लकड़ी के रथों पर शहर भर में घुमाया जाता है।

#Current_affairs #Prelims_Special #Imp #SecurePcs
❤3👍2
किसी को डर है कि मेरा क्या होगा और किसी को भरोसा है कि मैं कर लूंगा..।
सफल होने के लिए बस यही फर्क समझना हैं....।
डर की बजाय भरोसा पालें, यही आपको अपनी मंजिल तक पहुंचाएगा....।
डर के उपर भरोसे की जीत का एक मात्र हथियार यह होना चाहिए कि जो होगा देखा जाएगा अब मैं नहीं रुकूंगा...।

               शुभ रात्रि!

https://t.me/SecurePcs
❤8🔥5🥰1😍1
निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

(1)2025 से प्रतिवर्ष 24 सितंबर को आयुर्वेद दिवस मनाया जाएगा। (2)आयुर्वेद दिवस 2025 का विषय 'लोगों और ग्रह के लिए आयुर्वेद( Ayurveda for People & Planet’ ) है।
Anonymous Quiz
3%
केवल 1
28%
केवल 2
65%
1 और 2 दोनों।
3%
इनमें से कोई नहीं।
👍2😍2
आप सभी बहन भाइयों को गणेश चतुर्थी हार्दिक शुभकामनाएं।
विघ्नविनाशक गणपति बप्पा का आशीर्वाद आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए।

गणपति बप्पा मोरया!🙏♥️

Join ★Secure Pcs
❤14🥰2
पर्यावरणीय_सम्मेलन_और_प्रोटोकॉल।_.pdf
621.7 KB
पर्यावरणीय सम्मेलन और प्रोटोकॉल

ज्वाइन ★Secure Pcs
#Environment
❤5👍3😍1
आप लोग 1 मिनट का समय निकालकर चैनल को इधर उधर शेयर करते रहा कीजिए।
जो क्विज भेजी जाती है उसे ग्रुप में लगाया कीजिए आप लोग।💐✔️✔️

★Secure Pcs

@SecurePcs
❤11👍2
चीन की यांग यूजी को हराकर भारत की सिफत कौर ने श्यामकेंट शूटिंग प्लाजा, श्यामकेंट, कजाकिस्तान में 16 से 30 अगस्त 2025 तक आयोजित एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप 2025 में स्वर्ण पदक जीता

#Imp
❤6
कजाकिस्तान

★राजधानी : अस्ताना
★मुद्रा : कजाकिस्तानी टेंगे
★सीमा : रूस, चीन, तुर्कमेनिस्तान, उज़्बेकिस्तान, किर्गिस्तान,कैस्पियन सागर
❤4
इंगा रुगुनिएन : लिथुआनिया की नई प्रधानमंत्री होंगी

★लिथुआनिया यूरोप के उत्तर में बाल्टिक सागर के पास स्थित एक देश है। 
★यह तीन बाल्टिक देशों में सबसे बड़ा है और इसकी राजधानी विनियस (Vilnius) है।
★यह एक संसदीय लोकतंत्र वाला एक विकसित देश है, जिसकी एक मजबूत और उन्नत अर्थव्यवस्था है। 
★यह यूरोपीय संघ, शेंगेन समझौते और नाटो का सदस्य है। 
★लिथुआनिया बाल्टिक सागर के पूर्वी तट पर स्थित है। 
★इसकी सीमाएँ उत्तर में लातविया, पूर्व और दक्षिण में बेलारूस, दक्षिण-पश्चिम में पोलैंड और रूस के कलिनिनग्राद क्षेत्र से लगती हैं। 
❤6