Secure PCS
5.34K subscribers
5.56K photos
111 videos
1.09K files
4.01K links
Destination Always Demands Patience♥️

"Your journey from an aspirant to a Officer starts here. Dedicated guidance for UPPSC & State Exams by Secure Pcs."
Download Telegram
लक्ष्मी जी के पर्यायवाची

कमला, सिंधुसुता, श्री, रमा, हरिप्रिया, चंचला, चपला, विष्णुवल्लभा, इन्दिरा, भार्गवी, पद्मा, पद्मासना, क्षीरोदतनया, लोकमाता, समुद्रजा, विष्णुप्रिया, कमलासना, कमलालया


बिजली और लक्ष्मी दोनों का ही पर्यायवाची ( चंचला, चपला ) होता है |

सुंदरी और दुर्गा दोनों का पर्यायवाची मीनाक्षी होता है |
❤10🙏3🥰2✍1
संविधान की उद्देशिका

संविधान सभा में उद्देश्य प्रस्ताव प्रस्तुत - 13 दिसंबर, 1946 को (पं. जवाहर लाल नेहरू द्वारा)

संविधान सभा द्वारा उद्देश्य प्रस्ताव अंगीकृत - 22 जनवरी, 1947 को

भारतीय संविधान की उद्देशिका संविधान निर्माताओं के विचारों को जानने की कुंजी है।

भारतीय संविधान की उद्देशिका का विचार संयुक्त राज्य अमेरिका के संविधान से लिया गया है जबकि भाषा ऑस्ट्रेलिया के संविधान से ली गयी है।

उद्देशिका की विषय वस्तु

हम, भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को :
सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर, 1949 ई. (मिति मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष सप्तमी, संवत् दो हजार छह विक्रमी) को एतद्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।
👍4❤3✍1
भारत का संवैधानिक विकास 1773 to 1833

1773 का रेगुलेटिंग एक्ट -


इसके द्वारा बंगाल के गवर्नर को बंगाल का गवर्नर जनरल पद नाम दिया गया और उसकी मदद हेतु चार सदस्यीय कार्यकारी परिषद का गठन किया गया जिसका कार्यकाल 5 वर्ष रखा गया वारेन हेस्टिंग्स प्रथम गवर्नर जनरल तथा फ्रांसिस , क्लेवरिंग , मानसन और बारवेल काउंसिल के सदस्य नियुक्त किए गए इसी अधिनियम के तहत कोलकाता में 1774 में एक सुप्रीम कोर्ट की स्थापना हुई थी जिसमें एलिजा इमपे मुख्य न्यायाधीश बने इस अधिनियम ने कंपनी के कर्मचारियों पर निजी व्यापार करने तथा भारतीयों से उपहार लेने पर प्रतिबंध लगा दिया |
√ 1784 का पिट्स इंडिया एक्ट -
इसके द्वारा कंपनी के व्यापारिक और राजनीतिक कार्य को पृथक कर दिया गया और राजनीतिक मामलों के प्रबंध हेतु नियंत्रण बोर्ड की स्थापना हुई |


1786 का अधिनियम -
इसके द्वारा गवर्नर जनरल को विशेष परिस्थितियों में अपने परिषद के निर्णय को निरस्त करने या लागू करने का अधिकार दिया गया साथ ही गवर्नर जनरल को प्रधान सेनापति की भी शक्ति दी गई यह दोनों ही अधिकार कार्नवालिस को प्राप्त हुए |


1793 का चार्टर अधिनियम -

कंपनी के अधिकार को इसने 20 वर्षों के लिए बढ़ा दिया गया |

1813 का चार्टर अधिनियम -
इसके द्वारा पहली बार भारतीयों की शिक्षा पर प्रतिवर्ष एक लाख रुपए खर्च करने का उपबंध किया गया और कंपनी के भारतीय व्यापार के एकाधिकार को खत्म कर दिया गया यद्यपि चीन के साथ तथा चाय के व्यापार पर एकाधिकार बना रहा इंग्लिश मिशनरियों को भारत में कार्य करने की अनुमति दी गई और 20 वर्षों हेतु पुनः इन क्षेत्रों का राजस्व कंपनी को सौंप दिया गया।


1833 का चार्टर एक्ट -

इसके द्वारा बंगाल गवर्नर जनरल को संपूर्ण भारत का गवर्नर जनरल बना दिया गया | लॉर्ड विलियम बेंटिक भारत के प्रथम गवर्नर जनरल थे अब कंपनी के समस्त व्यापारिक कार्य को समाप्त कर दिया गया आगे अब उसे भविष्य में मात्र राजनीतिक कार्य ही करने थे | गवर्नर जनरल की परिषद में अब एक कानूनी सदस्य(चौथे सदस्य) के रूप में मैकाले को नियुक्त किया गया इस अधिनियम के तहत सपरिषद गवर्नर जनरल पूरे भारत हेतु कानून बन सकता था इस अधिनियम में नियुक्ति के लिए योग्यता संबंधी मानदंड अपनाकर भेदभाव को समाप्त कर दिया गया | इस अधिनियम ने भारत वासियों को अपने देश में प्रशासन में कुछ हिस्सा लेना संभव बनाया |
❤3✍2👍2
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार, 2024।

https://t.me/SecurePcs
❤5👍3🔥1
खेलो इंडिया पैरा गेम्स 2025।
✍4❤2👍2
📍कबड्डी विश्व कप 2025
📍6th एशियाई महिला कबड्डी चैंपियनशिप 2025
📍पांचवा खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2025


https://t.me/SecurePcs
👍2
📍खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025
📍खेलो इंडिया बीच गेम्स 2025

https://t.me/SecurePcs
👍3❤1
चैनल शेयर करके सोना आप लोग

शेयर 👉
@SecurePcs
🤓3❤1😎1
🎲 Quiz 'Ro Aro सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन तथा करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी। @SecurePcs'
🖊 58 questions · ⏱ 30 sec
शुभ प्रभात सभी बहन भाइयों को🌞 ♥️
🙏8🥰3
New Agriculture Data by @SecurePcs.pdf
555.5 KB
अद्यतन कृषि आंकड़े।

https://t.me/SecurePcs
👍2❤1
👍5🤯2
🎲 Quiz 'Ro Aro सामान्य हिंदी, सामान्य अध्ययन तथा करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी। (4) @SecurePcs'
🖊 40 questions · ⏱ 30 sec
👍3
📍चैनल पर प्रेषित किसी भी सामग्री में कोई त्रुटि लगे तो आप हमारे आधिकारिक क्विज बोट (@SecurePcsBot) पर बता सकते हैं,त्रुटि को दूर कर दिया जाएगा।✅🌹
🤝5✍1❤1👍1🤓1
वो सचिवालय भी सर झुका देगा
                जब दमदार तेरी तैयारी होगी
मुट्ठी में होगा तेरे मुकद्दर
              जब किताबों संग तेरी यारी होगी

RO/ARO - 6 दिन शेष 💐
❤12🔥5🏆1
Secure PCS
भारत_के_प्रमुख_राजवंश_और_उसकी_राजधानी_copy.pdf
इसमें आगरा की स्थापना 1506 लिख दिया गया था जोकि सही नहीं था।
सिकंदर लोदी ने 1504 में आगरा की स्थापना की और 1506 में राजधानी बनाया।
चेक कर लीजिए एक बार PDF में एडिट कर दिया गया है।
👍5❤2
निम्नलिखित में से कौन सा कथन गलत है?

(1)प्रतिवर्ष विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून को मनाया जाता है।  (2)इस बार की थीम:- "रक्त दें, आशा दें: साथ मिलकर हम जीवन बचाते हैं"।
Anonymous Quiz
3%
केवल 1
4%
केवल 2
44%
न तो 1 न ही 2
49%
1 और 2 दोनों।
❤3
बिम्सटेक (BIMSTEC) से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

(I) बिम्सटेक का प्रथम युवा शिखर सम्मेलन फरवरी 2025 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया ।

(II)बिम्सटेक के प्रथम युवा शिखरं-सम्मेलन का विषय था 'बिम्सटेक के भीतर आदान- प्रदान के लिए युवा एक सेतु के रूप में'।