Secure PCS
5.42K subscribers
5.64K photos
114 videos
1.14K files
4.04K links
Destination Always Demands Patience♥️

"Your journey from an aspirant to a Officer starts here. Dedicated guidance for UPPSC & State Exams by Secure Pcs."
Download Telegram
किसानों की आय बढ़ाने और फसल की बर्बादी को कम करने के उद्देश्य से किसने एक नई सौर निर्जलीकरण तकनीक (Solar Dehydration Technology) विकसित की है ?

【Join 📌 @UppscZone】
Anonymous Quiz
37%
IIT कानपुर
41%
IIT मद्रास
19%
IIT बेंगलुरु
4%
IIT मुंबई‌‌
👍2
निम्नलिखित में से किस वाद में उच्चतम न्यायालय ने यह व्यवस्था दी कि संवैधानिक संशोधन भी भारत के संविधान के अनुच्छेद 13 के अधीन विधि हैं, जिन्हें मूल अधिकारों से असंगत होने पर शून्य घोषित किया जा सकता है?

【Join 📌 @UppscZone】
Anonymous Quiz
52%
केशवानंद भारती वाद
26%
गोलकनाथ वाद
13%
मिनर्वा मिल्स वाद
9%
मेनका गांधी वाद‌‌
👍2
जब भारतीय न्यायिक पद्धति में लोक हित मुकदमा (PIL) लाया गया तब भारत के मुख्य न्यायमूर्ति कौन थे?
Anonymous Quiz
3%
ए.एम. अहमदी
69%
पी. एन. भगवती‌‌
28%
एम. हिदायतुल्ला
0%
ए. एस. आनन्द
👍2
उच्च न्यायालयों में से किस एक का क्षेत्राधिकार है?
Anonymous Quiz
19%
आन्ध्र प्रदेश
74%
कोलकाता
4%
चेन्नई
4%
उड़ीसा‌‌
👍2
31 जनवरी‚ 2025 को केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्यमंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक समीक्षा-2024-25 पेश किया। इससे संबंधित कथनों में से कौन सा कथन सही है-
Anonymous Quiz
18%
भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि वित्त वर्ष 2025 में 6.4 प्रतिशत रहने की उम्मीद है
4%
वर्ष 2023 में वैश्विक सेवा निर्यात में भारत 4.3% साझेदारी के साथ विश्‍व में सातवें स्‍थान पर रहा।
68%
दोनों सही
11%
दोनों गलत।
👍3
क्विज के लिए क्विज वाला ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं आप लोग जहां लाइव क्विज चलती हैं


👉
@SWAUPPSC
जिस किसी को नेगेटिव मार्किंग 1/3 के साथ हिंदी की क्विज करनी हो वे लोग जुड़ सकते हैं


👉 @SWAUPPSC
कल रात्रि 9 बजे से हिंदी और करेंट अफेयर्स के क्विज शुरू हो रहे हैं जो साथी इच्छुक हों ओ जुड़ सकते हैं 📚🎯


ग्रुप👉🎯【Join 📌 @SWAUPPSC 】

चैनल👉🎯【Join 📌 @UppscZone】
चैनल को शेयर कर दीजिए आप लोग।
ज्यादा लोग रहेंगे तो क्विज में कंपटीशन फील होगा 🌀💐

【Join 📌
@UppscZone】
👍3
यूरोपीय संसद यूरोपीय संघ के 27 सदस्य देशों से निर्वाचित 720 सदस्यों से बनी है।
यूरोपीय संसद मे सदस्य संख्या पूर्व में 705 थी जो वर्तमान (2024) में बढ़कर 720 हो गई।

यूरोपीय संसद

कार्यकाल - 5 वर्ष
सदस्यों का कार्यकाल - 2.5 वर्ष
सदस्य - 720
वर्तमान अध्यक्ष - राबर्ट मोत्साला
सचिवालय- लगजमबर्ग
मुख्यालय- स्ट्रॉसबर्ग

【Join 📌 @UppscZone】
👍4
UPSSSC AGTA exam Date - 13 July

#UPSSSC

【Join 📌
@UppscZone】
👍1
आईएमएफ द्वारा जारी एआई प्रिपेरेडनेस इंडेक्स के संबंध में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से कथन सत्य है/हैं-
Anonymous Quiz
12%
इस सूचकांक में सिंगापुर पहले स्थान पर रहा।
21%
सूचकांक में भारत को 72 वां स्थान प्राप्त हुआ।
59%
दोनों सही।
9%
दोनों गलत।
👍2
भारत की अद्यतन राष्ट्रीय जैव विविधता कार्य योजना


(1) केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कोलंबिया के कैली में भारत के नए राष्ट्रीय जैव विविधता कार्य योजना को लांच किया.
(2) इस योजना का लक्ष्य 2050 तक दीर्घकालिक स्थिरता को प्राप्त करना है।
(3) यह योजना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता लक्षण के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

#Prelims_Special

【Join 📌 @UppscZone】
👍4
🎯गृह मंत्रालयः भारत की तटरेखा पुनर्गणना में 53 वर्षों में 48% बढ़ी।।

»तटीय अभिवृद्धि और क्षरण को मापने के लिए नए संदर्भों पर आधारित गृह मंत्रालय की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत की तटरेखा पांच दशकों में 1970 में 7,516 किमी से बढ़कर 2023-24 में 11,098 किमी हो गई है, जो नई माप पद्धतियों के कारण संभव हो पाया है। गुजरात और बंगाल में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई,जबकि पुड्डुचेरी की तटरेखा 10.4% सिकुड़ गई।

»गुजरात की पुनर्गणना की गई तटरेखा ने इस वृद्धि में सबसे अधिक योगदान दिया है, जो 1970 में 1,214 किमी से बढ़कर पिछले 53 वर्षों में लगभग दोगुनी होकर 2,340 किमी हो गयी है।

»इस अवधि के दौरान प्रतिशत के लिहाज से प. बंगाल में सबसे अधिक प्रतिशत वृद्धि हुई -157 किमी से 721 किमी तक 357% की वृद्धि।

»गुजरात ने सबसे लम्बी तटरेखा वाले राज्य के रूप में अपना स्थान बरकरार रखा है, नये सर्वेक्षण के आधार पर तमिलनाडु ने 1,068 किमी(पूर्व में 906 किमी) की संशोधित लंबाई के साथ आंध्र प्रदेश (1,053किमी) को पीछे छोड़ दिया है।
»केरल ने सबसे कम वृद्धि दर्ज की, जिसने अपने समुद्र तट में 30 किमी (5%)की वृद्धि की।

#Geography
【Join 📌
@UppscZone】
👍3
🎯किराना हिल्स, सरगोधा (पाकिस्तान)

किराना हिल्स पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक छोटी पर्वत श्रृंखला है। यह सरगोधा और झंग जिलों में लगभग 40 मील तक फैली हुई है। किराना हिल्स की सबसे ऊंची चोटी कोह-ए-किराना है, जो लगभग 980 फीट ऊंची है। इस क्षेत्र को स्थानीय लोग "ब्लैक माउंटेन" के नाम से भी जानते हैं क्योंकि इस पर्वत श्रृंखला का रंग गहरा भूरा है। किराना हिल्स और इसके आसपास के इलाकों में जंगली सूअरों की भरमार है।

✈️ भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुई तनातनी ने वैश्विक ध्यान खींचा है, खास तौर पर भारत द्वारा 11 पाकिस्तानी एयरबेस पर सटीक हमला करने के बाद।

✈️ IAF के प्रमुख लक्ष्यों में से एक किराना हिल्स था, जो सरगोधा में मुशफ एयरबेस के पास परमाणु हथियारों और पारंपरिक गोला-बारूद दोनों के लिए एक कठोर सैन्य भंडारण स्थल है।

#Prelims_Special #Geography
【Join 📌
@UppscZone】
👍4