Secure PCS
5.34K subscribers
5.56K photos
111 videos
1.09K files
4.01K links
Destination Always Demands Patience♥️

"Your journey from an aspirant to a Officer starts here. Dedicated guidance for UPPSC & State Exams by Secure Pcs."
Download Telegram
#UP_SPECIAL

🎯UP AGREES से खेती, विकास, समृद्धि का लक्ष्य

📚 ₹4 हजार करोड़ की परियोजना, विश्व बैंक कर रहा सहयोग
📚10 लाख किसान प्रत्यक्ष रूप से होंगे लाभान्वित
📚30% महिलाओं की होगी हिस्सेदारी
📚10 हजार महिला उत्पादक समूह जुड़ेंगे
📚500 किसान कृषि तकनीकी की जानकारी लेने जाएंगे विदेश


Share & join @UppscZone
👍5
RRB NTPC EXAM DATE OUT
👍2
राष्ट्रपति पर महाभियोग


🌀अनुच्छेद 61 के अनुसार, राष्ट्रपति को उसके कार्यकाल की समाप्ति से पहले केवल ‘संविधान के उल्लंघन (Violation Of The Constitution) के आधार पर पद से हटाया जा सकता है

हालाँकि भारतीय संविधान में 'संविधान का उल्लंघन' वाक्यांश के अर्थ को परिभाषित नहीं किया गया है।

🌀राष्ट्रपति पर महाभियोग की प्रक्रिया (Impeachment Process) संसद के किसी भी सदन में शुरू की जा सकती है।

🌀राष्ट्रपति के विरुद्ध प्रस्ताव पर सदन के कम-से-कम एक-चौथाई सदस्यों के हस्ताक्षर होना आवश्यक है।

🌀राष्ट्रपति पर महाभियोग का प्रस्ताव मूल सदन (Originating House) में विशेष बहुमत (दो-तिहाई) द्वारा पारित किया जाना चाहिये।

🌀इसके बाद प्रस्ताव को दूसरे सदन में विचार हेतु भेजा जाता है।

🌀 दूसरा सदन एक निरीक्षक के रूप में कार्य करता है।

🌀राष्ट्रपति पर लगे आरोपों की जांँच के लिये एक प्रवरसमिति का गठन किया गया है।
इस प्रक्रिया के दौरान राष्ट्रपति को अधिकृत वकील के माध्यम से अपना बचाव करने का अधिकार है।

🌀राष्ट्रपति अपना बचाव करने का विकल्प चुन सकता है या ऐसा करने के लिये भारत के किसी व्यक्ति/वकील या अटॉर्नी जनरल को नियुक्त कर सकता है।

【Join 🎯🌀 @UppscZone】


चैनल सब लोगों की संख्या 561 देखकर सोचा अनुच्छेद 61 ही एक्सप्लेन कर दिया जाय😇
🔥9
आप जिस भी मंच से जुड़े हुए हैं वहां इस लिंक 👉 @UppscZone को जरूर शेयर करें जिससे जिन भाई बहन को पढ़ाई के नाम पर बकवास कंटेंट परोसा जा रहा है उन्हें परीक्षापयोगी कंटेंट निःशुल्क मिल सके।

धन्यवाद 💐💘

【Join 🎯🌀
@UppscZone】
👍2
चैनल से रिलेटेड कोई सुझाव हो तो आप लोग बता सकते हैं🎯
Secure PCS
राष्ट्रपति पर महाभियोग 🌀अनुच्छेद 61 के अनुसार, राष्ट्रपति को उसके कार्यकाल की समाप्ति से पहले केवल ‘संविधान के उल्लंघन (Violation Of The Constitution) के आधार पर पद से हटाया जा सकता है हालाँकि भारतीय संविधान में 'संविधान का उल्लंघन' वाक्यांश के अर्थ को परिभाषित…
अनुच्छेद 62:-

राष्ट्रपति पद की रिक्ति पर चुनाव व उसकी पदावधि।

62(1): राष्ट्रपति की पदावधि की समाप्ति से हुई रिक्ति को भरने के लिए निर्वाचन, पदावधि की समाप्ति से पहले ही पूर्ण कर लिया जाएगा।
(2): राष्ट्रपति की मृत्यु, पदत्याग या पद से हटाए जाने या अन्य कारण से हुई उसके पद में रिक्ति को भरने के लिए निर्वाचन, रिक्ति होने की तारीख के पश्चात्‌ यथाशीघ्र और प्रत्येक दशा में छह मास बीतने से पहले किया जाएगा और रिक्ति को भरने के लिए निर्वाचित व्यक्ति, अनुच्छेद 56 के उपबंधों के अधीन रहते हुए, अपने पद ग्रहण की तारीख से पाँच वर्ष की पूरी अवधि तक पद धारण करने का हकदार होगा।

#ARTICLES #POLITY #PRELIMS
【Join 📌
@UppscZone】
🔥3
Secure PCS
अनुच्छेद 62:- राष्ट्रपति पद की रिक्ति पर चुनाव व उसकी पदावधि। 62(1): राष्ट्रपति की पदावधि की समाप्ति से हुई रिक्ति को भरने के लिए निर्वाचन, पदावधि की समाप्ति से पहले ही पूर्ण कर लिया जाएगा। (2): राष्ट्रपति की मृत्यु, पदत्याग या पद से हटाए जाने या अन्य कारण…
इन सभी अनुच्छेद को पढ़ के देखिए 1 मिनट भी नहीं लगेगा। अगर आप 1 मिनट का समय निकाल के इसे पढ़ते हैं तो इसकी पूरी गारंटी है कि एग्जाम में यहां से प्रश्न आया तो आपका गलत नहीं होगा।

छोटी छोटी कोशिशों से ही बड़ी बड़ी मंजिल हासिल की जाती है।♥️🎯
🥰4
#Days

🎯भारत सरकार ने 23 सितंबर को हर वर्ष ‘आयुर्वेद दिवस’ के रूप में मनाने की आधिकारिक घोषणा की।


ध्यान रखियेगा यह दिवस निकट भविष्य में आयोजित परीक्षा में पूछा जाएगा💐

Share & join @UppscZone
👍4
🇮🇳 Bharat has officially become 8th country in the world to adopt chip-based e-passports.

🇮🇳 भारत आधिकारिक तौर पर चिप-आधारित ई-पासपोर्ट को अपनाने के लिए दुनिया में 8 वां देश
बन गया है।

Share & join @UppscZone
👍3🏆1
भारत आधिकारिक तौर पर चिप-आधारित ई-पासपोर्ट को अपनाने के लिए दुनिया में कौन सा देश बन गया है।
Anonymous Quiz
15%
6 वां
20%
7 वां
56%
8 वां
9%
9 वां
👍2
Secure PCS
अनुच्छेद 62:- राष्ट्रपति पद की रिक्ति पर चुनाव व उसकी पदावधि। 62(1): राष्ट्रपति की पदावधि की समाप्ति से हुई रिक्ति को भरने के लिए निर्वाचन, पदावधि की समाप्ति से पहले ही पूर्ण कर लिया जाएगा। (2): राष्ट्रपति की मृत्यु, पदत्याग या पद से हटाए जाने या अन्य कारण…
अनुच्छेद 63:-

भारत का उपराष्ट्रपति।
(भारत का एक उपराष्ट्रपति होगा।)

अनुच्छेद 64:-

★उपराष्ट्रपति का राज्य सभा का पदेन सभापति होना।
★उपराष्ट्रपति, राज्य सभा का पदेन सभापति होगा और अन्य कोई लाभ का पद धारण नहीं करेगा:
परंतु जिस किसी अवधि के दौरान उपराष्ट्रपति, अनुच्छेद 65 के अधीन राष्ट्रपति के रूप में कार्य करता है या राष्ट्रपति के कृत्यों का निर्वहन करता है, उस अवधि के दौरान वह राज्य
सभा के सभापति के पद के कर्तव्यों का पालन नहीं करेगा और वह अनुच्छेद 97 के अधीन राज्य सभा के सभापति को संदेय वेतन या भत्ते का हकदार नहीं होगा।

#ARTICLES #POLITY #PRELIMS
【Join 📌
@UppscZone】
👍4
Secure PCS
अनुच्छेद 63:- भारत का उपराष्ट्रपति। (भारत का एक उपराष्ट्रपति होगा।) अनुच्छेद 64:- ★उपराष्ट्रपति का राज्य सभा का पदेन सभापति होना। ★उपराष्ट्रपति, राज्य सभा का पदेन सभापति होगा और अन्य कोई लाभ का पद धारण नहीं करेगा: परंतु जिस किसी अवधि के दौरान उपराष्ट्रपति…
अनुच्छेद 65:-

राष्ट्रपति पद की आकस्मिक रिक्ति या अनुपस्थिति में उपराष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति का कार्य करना।



65(1) राष्ट्रपति की मृत्यु, पदत्याग या पद से हटाए जाने या अन्य कारण से उसके पद में हुई रिक्ति की दशा में उपराष्ट्रपति उस तारीख तक राष्ट्रपति के रूप में कार्य करेगा जिस तारीख को ऐसी रिक्ति को भरने के लिए इस अध्याय के उपबंधों के अनुसार निर्वाचित नया राष्ट्रपति अपना पद ग्रहण करता है।

(2) जब राष्ट्रपति अनुपस्थिति, बीमारी या अन्य किसी कारण से अपने कृत्यों का निर्वहन करने में असमर्थ है तब उपराष्ट्रपति उस तारीख तक उसके कृत्यों का निर्वहन करेगा जिस तारीख को राष्ट्रपति अपने कर्तव्यों को फिर से संभालता है।

(3) उपराष्ट्रपति को उस अवधि के दौरान और उस अवधि के संबंध में, जब वह राष्ट्रपति के रूप में इस प्रकार कार्य कर रहा है या उसके कृत्यों का निर्वहन कर रहा है, राष्ट्रपति की सभी शक्तियाँ और उन्मुक्तियाँ होंगी तथा वह ऐसी उपलब्धियों, भत्तों और विशेषाधिकारों का जो संसद, विधि द्वारा, अवधारित करे, और जब तक इस निमित्त इस प्रकार उपबंध नहीं किया जाता है तब तक ऐसी उपलब्धियों, भत्तों और विशेषाधिकारों का, जो दूसरी अनुसूची में विनिर्दिष्ट हैं, हकदार होगा।

#ARTICLES #POLITY #PRELIMS
【Join 📌
@UppscZone】
👍3
Secure PCS
अनुच्छेद 65:- राष्ट्रपति पद की आकस्मिक रिक्ति या अनुपस्थिति में उपराष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति का कार्य करना। 65(1) राष्ट्रपति की मृत्यु, पदत्याग या पद से हटाए जाने या अन्य कारण से उसके पद में हुई रिक्ति की दशा में उपराष्ट्रपति उस तारीख तक राष्ट्रपति के…
अनुच्छेद 66:-

उपराष्ट्रपति का निर्वाचन व पात्रता।

66(1) उपराष्ट्रपति का निर्वाचन [संसद के दोनों सदनों के सदस्यों से मिलकर बनने वाले निर्वाचकगण के सदस्यों]* द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधित्व पद्धति के अनुसार एकल संक्रमणीय मत द्वारा होगा और ऐसे निर्वाचन में मतदान गुप्त होगा।

(2) उपराष्ट्रपति संसद के किसी सदन का या किसी राज्य के विधान-मंडल के किसी सदन का सदस्य नहीं होगा और यदि संसद के किसी सदन का या किसी राज्य के विधान-मंडल के किसी सदन का कोई सदस्य उपराष्ट्रपति निर्वाचित हो जाता है तो यह समझा जाएगा कि उसने उस सदन में अपना स्थान उपराष्ट्रपति के रूप में अपने पद ग्रहण की तारीख से रिक्त कर दिया है।

(3) कोई व्यक्ति उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने का पात्र तभी होगा जब वह--
(क) भारत का नागरिक है, (ख) पैंतीस वर्ष की आयु पूरी कर चुका है, और
(ग) राज्य सभा का सदस्य निर्वाचित होने के लिए अर्हित है।

(4) कोई व्यक्ति, जो भारत सरकार के या किसी राज्य की सरकार के अधीन अथवा उक्त सरकारों में से किसी के नियंत्रण में किसी स्थानीय या अन्य प्राधिकारी के अधीन कोई लाभ का पद धारण करता है, उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने का पात्र नहीं होगा।
स्पष्टीकरण--इस अनुच्छेद के प्रयोजनों के लिए, कोई व्यक्ति केवल इस कारण कोई लाभ का पद धारण करने वाला नहीं समझा जाएगा कि वह संघ का राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति या किसी राज्य का राज्यपाल** है अथवा संघ का या किसी राज्य का मंत्री है।

#ARTICLES #POLITY #PRELIMS
【Join 📌
@UppscZone】
👍3
Secure PCS
अनुच्छेद 66:- उपराष्ट्रपति का निर्वाचन व पात्रता। 66(1) उपराष्ट्रपति का निर्वाचन [संसद के दोनों सदनों के सदस्यों से मिलकर बनने वाले निर्वाचकगण के सदस्यों]* द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधित्व पद्धति के अनुसार एकल संक्रमणीय मत द्वारा होगा और ऐसे निर्वाचन में मतदान…
अनुच्छेद 67:-

उपराष्ट्रपति की पदावधि व महाभियोग।


67(1) उपराष्ट्रपति अपने पद ग्रहण की तारीख से पांच वर्ष की अवधि तक पद धारण करेगा: परंतु--
(क) उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति को संबोधित अपने हस्ताक्षर सहित लेख द्वारा अपना पद त्याग सकेगा;
(ख) उपराष्ट्रपति, राज्य सभा के ऐसे संकल्प द्वारा अपने पद से हटाया जा सकेगा जिसे राज्य सभा के तत्कालीन समस्त सदस्यों के बहुमत ने पारित किया है और जिससे लोकसभा सहमत है; किंतु इस खंड के प्रयोजन के लिए कई संकल्प तब तक प्रस्तावित नहीं किया जाएगा जब तक कि उस संकल्प को प्रस्तावित करने के आशय की कम से कम चौदह दिन की सूचना न दे दी गई हो;
(ग) उपराष्ट्रपति, अपने पद की अवधि समाप्त हो जाने पर भी, तब तक पद धारण करता रहेगा जब तक उसका उत्तराधिकारी अपना पद ग्रहण नहीं कर लेता है।

#ARTICLES #POLITY #PRELIMS
【Join 📌
@UppscZone】
👍3
Secure PCS
अनुच्छेद 67:- उपराष्ट्रपति की पदावधि व महाभियोग। 67(1) उपराष्ट्रपति अपने पद ग्रहण की तारीख से पांच वर्ष की अवधि तक पद धारण करेगा: परंतु-- (क) उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति को संबोधित अपने हस्ताक्षर सहित लेख द्वारा अपना पद त्याग सकेगा; (ख) उपराष्ट्रपति, राज्य…
अनुच्छेद 68:-

उपराष्ट्रपति की पद रिक्ति व आकस्मिक रिक्ति के बाद चुनाव व उसकी पदावधि।

68(1) उपराष्ट्रपति की पदावधि की समाप्ति से हुई रिक्ति को भरने के लिए निर्वाचन, पदावधि की समाप्ति से पहले ही पूर्ण कर लिया जाएगा।
(2) उपराष्ट्रपति की मृत्यु, पदत्याग या पद से हटाए जाने या अन्य कारण से हुई उसके पद में रिक्ति को भरने के लिए निर्वाचन, रिक्ति होने के पश्चात्‌ यथाशीघ्र किया जाएगा और रिक्ति को भरने के लिए निर्वाचित व्यक्ति, अनुच्छेद 67 के उपबंधों के अधीन रहते हुए, अपने पद ग्रहण की तारीख से पाँच वर्ष की पूरी अवधि तक पद धारण करने का हकदार होगा।

#ARTICLES #POLITY #PRELIMS
【Join 📌
@UppscZone】
👍2
Secure PCS via @QuizBot
🎲 Quiz 'Ro/Aro सामान्य हिंदी विलोम शब्द –3' ★ऐसे और भी टॉपिक वाइज क्विज के लिए हमसे जुड़िए 【Join 📌 @UppscZone】 🖊 30 questions · ⏱ 30 sec
🎲 Quiz 'Ro/Aro सामान्य हिंदी विलोम शब्द –4'
★ऐसे और भी टॉपिक वाइज क्विज के लिए हमसे जुड़िए 【Join 📌 @UppscZone】
🖊 31 questions · ⏱ 30 sec
👍2
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM