Secure PCS
5.4K subscribers
5.61K photos
113 videos
1.13K files
4.03K links
Destination Always Demands Patience♥️

"Your journey from an aspirant to a Officer starts here. Dedicated guidance for UPPSC & State Exams by Secure Pcs."
Download Telegram
आज पेश होगा देश का अंतरिम बजट

बजट से संबंधित कुछ स्पेशल
लोकसभा में नकल विहीन परीक्षा हेतु विधेयक

लोक परीक्षा अनुचित साधन रोकथाम विधेयक 2024
📌सूक्ष्म अन्तर वाले शब्द 📌

जो ढका हो- आवृत
जो ढका न हो- अनावृत

जो दोहराया गया हो- आवृत्त
जो दोहराया न गया हो- अनावृत्त

जो पढ़ा न गया हो- अपठित
जो पढ़ा न जा सके- अपठनीय

जिसे मापा न गया हो- अपरिमित
जिसे मापा न जा सके- अपरिमेय

जो कहा न गया हो- अकथित
जो कहा न जा सके- अकथनीय

जो प्राप्त न हुआ हो- अप्राप्त
जो प्राप्त न हो सके- अप्राप्य

गोद में स्थान पाया हुआ- अंकस्थ
गोद में सोने वाला- अंकशायी

जिसकी गिनती न की जा सके- अगण्य
जिसे गिना न गया हो- अगणित
जिसकी गिनती सबसे पहले हो- अग्रगण्य
जो सबके आगे रहता हो- अग्रणी

जो गाया जा सके- गेय
जो गाया न जा सके- अगेय

जो जाना जा सके- ज्ञेय
जिसे जाना न जा सके- अज्ञेय

जो कुछ न जानता हो-अज्ञ
जो जाना गया हो-ज्ञात
जिसे जाना न गया हो- अज्ञात

जिसे जीता न गया हो- अजित
जिसे जीता न जा सके- अजेय

जो मुरझाया हुआ न हो- अजीत
जो शोक करने योग्य न हो- अशोच्य
जिसे शोक न हो- अशोक

जिसके बालों(चूड़ा) में चंद्रमा है- चन्द्रचूड़
जिसके सिर पर चंद्रमा है- चंद्रशेखर
जो चंद्रमा धारण करता है- चंद्रधर

जिसके हाथ में चक्र है- चक्रपाणि
जो चक्र धारण करता है- चक्रधर
👍1
🇮🇳 राष्ट्रीय आंदोलन की महत्वपूर्ण घटनाएँ 🇮🇳

1904 ➺ भारतीय विश्वविद्यालय अधिनियम पारित

1905 ➺ बंगाल का विभाजन

1906 ➺ मुस्लिम लीग की स्थापना

1907 ➺ सूरत अधिवेशन, कांग्रेस में फूट

1909 ➺ मार्ले-मिंटो सुधार

1911 ➺ ब्रिटिश सम्राट का दिल्ली दरबार

1916 ➺ होमरूल लीग का निर्माण

1916 ➺ मुस्लिम लीग-कांग्रेस समझौता (लखनऊ पैक्ट)

1917 ➺ महात्मा गाँधी द्वारा चंपारण में आंदोलन

1919 ➺ रौलेट अधिनियम

1919 ➺ जलियाँवाला बाग हत्याकांड

1919 ➺ मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार

1920 ➺ खिलाफत आंदोलन

1920 ➺ असहयोग आंदोलन

1922 ➺ चौरी-चौरा कांड

1927 ➺ साइमन कमीशन की नियुक्ति

1928 ➺ साइमन कमीशन का भारत आगमन

1929 ➺ भगतसिंह द्वारा केन्द्रीय असेंबली में बम विस्फोट

1929 ➺ कांग्रेस द्वारा पूर्ण स्वतंत्रता की माँग

1930 ➺ सविनय अवज्ञा आंदोलन

1930 ➺ प्रथम गोलमेज सम्मेलन

1931 ➺ द्वितीय गोलमेज सम्मेलन

1932 ➺ तृतीय गोलमेज सम्मेलन

1932 ➺ सांप्रदायिक निर्वाचक प्रणाली की घोषणा

1932 ➺ पूना पैक्ट

1942 ➺ भारत छोड़ो आंदोलन

1942 ➺ क्रिप्स मिशन का आगमन

1943 ➺ आजाद हिन्द फौज की स्थापना

1946 ➺ कैबिनेट मिशन का आगमन

1946 ➺ भारतीय संविधान सभा का निर्वाचन

1946 ➺ अंतरिम सरकार की स्थापना

1947 ➺ भारत के विभाजन की माउंटबेटन योजना

1947 ➺ भारतीय स्वतंत्रता प्राप्ति
👍1
कुछ महत्वपूर्ण अनुच्छेद
अनुच्छेद 𝟏 :- भारत राज्यों का संघ होगा।
अनुच्छेद 𝟐 :- नए राज्यों का प्रवेश या स्थापना।
अनुच्छेद 𝟑 :- राज्य का निर्माण तथा सीमाओं या नामों मे परिवर्तन।
अनुच्छेद 𝟒 :- पहली अनुसूची व चौथी अनुसूची के संशोधन तथा दो और तीन के अधीन बनाई गई विधियां
अनुच्छेद 𝟓 :- संविधान के प्रारम्भ पर नागरिकता
अनुच्छेद 𝟔 :- भारत आने वाले व्यक्तियों को नागरिकता
अनुच्छेद 𝟕 :-पाकिस्तान जाने वालों को नागरिकता।
अनुच्छेद 𝟖 :- भारत के बाहर रहने वाले व्यक्तियों का नागरिकता
अनुच्छेद 𝟗 :- विदेशी राज्य की नागरिकता लेने पर नागरिकता
अनुच्छेद 𝟏𝟎 :- नागरिकता के अधिकारों का बना रहना
अनुच्छेद 𝟏𝟏 :- संसद द्वारा नागरिकता के लिए कानून का विनियमन
अनुच्छेद 𝟏𝟐 :- राज्य की परिभाषा
अनुच्छेद 𝟏𝟑 :- मूल अधिकारों को असंगत या अल्पीकरण करने वाली विधियाँ
अनुच्छेद 𝟏𝟒 :- विधि के समक्ष समानता
अनुच्छेद 𝟏𝟓 :- धर्म, मूल वंश, जाति, लिंग या जन्म स्थान के आधार पर भेदभाव पर रोक।
अनुच्छेद 𝟏𝟔 :- लोक नियोजन में अवसर की समानता
अनुच्छेद 𝟏𝟕 :- अस्पृश्यता का अन्त
अनुच्छेद 𝟏𝟖 :- उपाधियों का अन्त
अनुच्छेद 𝟏𝟗 :- अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
अनुच्छेद 𝟏𝟗 क :- सूचना का अधिकार
अनुच्छेद 𝟐𝟎 :- अपराधों के दोष सिद्धि के संबंध में संरक्षण
अनुच्छेद 𝟐𝟏 :-प्राण और दैहिक स्वतन्त्रता का संरक्षण
अनुच्छेद 𝟐𝟏 क :- 𝟔 से 𝟏𝟒 वर्ष के बच्चों को शिक्षा का अधिकार, निजता का अधिकार भी अनुच्छेद 𝟐𝟏 के अंतर्गत ही आता है।
अनुच्छेद 𝟐𝟐 :– कुछ दशाओं में गिरफ्तारी से संरक्षण
अनुच्छेद 𝟐𝟑 :- मानव के दुर्व्यापार, बेगारी एवं बलात श्रम पर प्रतिबंध
अनुच्छेद 𝟐𝟒 :- 𝟏𝟒 वर्ष से कम आयु के बच्चों को कारखानों, खान या किसी खतरनाक उद्योग में कार्य नही कराया जा सकता है।
अनुच्छेद 𝟐𝟓 :- धर्म का आचरण और प्रचार की स्वतंत्रता
अनुच्छेद 𝟐𝟔 :-धार्मिक कार्यों के प्रबन्ध की स्वतन्त्रता
अनुच्छेद 𝟐𝟗 :- अल्पसंख्यक वर्गों के हितों का संरक्षण
अनुच्छेद 𝟑𝟎 :- शिक्षा संस्थाओं की स्थापना और प्रशासन करने का अल्पसंख्यक वर्गों का अधिकार
अनुच्छेद 𝟑𝟐 :-संवैधानिक उपचारों का अधिकार (संविधान की आत्मा)
अनुच्छेद 𝟑𝟗 क :- सभी के लिए समान न्याय एवं निःशुल्क कानूनी सहायता की व्यवस्था राज्य सरकार करेगी।
अनुच्छेद 𝟒𝟎 :- ग्राम पंचायतों का संगठन
अनुच्छेद 𝟒𝟒 :- समान नागरिक संहिता
अनुच्छेद 𝟒𝟖 :- कृषि और पशुपालन संगठन
अनुच्छेद 𝟒𝟖 क :- पर्यावरण वन तथा वन्य जीवों की रक्षा
अनुच्छेद 𝟒𝟗 :- राष्ट्रीय स्मारक स्थानों और वस्तुओं का संरक्षण
अनुच्छेद 𝟓𝟎 :- कार्यपालिका से न्यायपालिका का पृथक्करण
अनुच्छेद 𝟓𝟏 :- अन्तरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा
अनुच्छेद 𝟓𝟏 क :- मूल कर्तव्य
अनुच्छेद 𝟓𝟐 :- भारत का राष्ट्रपति
अनुच्छेद 𝟓𝟑 :- संघ की कार्यपालिका शक्ति
अनुच्छेद 𝟓𝟒 :- राष्ट्रपति का निर्वाचन
अनुच्छेद 𝟓𝟓 :- राष्ट्रपति के निर्वाचन प्रणाली
अनुच्छेद 𝟓𝟔 :- राष्ट्रपति की पदावधि
अनुच्छेद 𝟓𝟕 :- पुनर्निर्वाचन के लिए पात्रता
अनुच्छेद 𝟓𝟖 :- राष्ट्रपति निर्वाचित होने के लिए आहर्ताए
अनुच्छेद 𝟔𝟎 :- राष्ट्रपति की शपथ
अनुच्छेद 𝟔𝟏 :- राष्ट्रपति पर महाभियोग चलाने की प्रक्रिया
अनुच्छेद 𝟔𝟑 :- भारत का उप-राष्ट्रपति
अनुच्छेद 𝟔𝟒 :- उप-राष्ट्रपति का राज्यसभा का पदेन सभापति होना
अनुच्छेद 𝟔𝟓 :- राष्ट्रपति के पद की रिक्त पर उप-राष्ट्रपति के कार्य
अनुच्छेद 𝟔𝟔 :- उप-राष्ट्रपति का निर्वाचन
अनुच्छेद 𝟔𝟕 :- उप-राष्ट्रपति की पदावधि
अनुच्छेद 𝟔𝟖 :- उप-राष्ट्रपति के पद की रिक्त पद भरने के लिए निर्वाचन
अनुच्छेद 𝟔𝟗 :- उप-राष्ट्रपति द्वारा शपथ
अनुच्छेद 𝟕𝟎 :- अन्य आकस्मिकता में राष्ट्रपति के कर्तव्यों का निर्वहन
अनुच्छेद 𝟕𝟏. :- राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति के निर्वाचन सम्बन्धित विषय
अनुच्छेद 𝟕𝟐 :-क्षमादान की शक्ति
अनुच्छेद 𝟕𝟑 :- संघ की कार्यपालिका शक्ति का विस्तार
अनुच्छेद 𝟕𝟒 :- राष्ट्रपति को सलाह देने के लिए मन्त्रिपरिषद
अनुच्छेद 𝟕𝟓 :- मन्त्रियों के बारे में उपबन्ध
अनुच्छेद 𝟕𝟔 :- भारत का महान्यायवादी
अनुच्छेद 𝟕𝟕 :- भारत सरकार के कार्य का संचालन
अनुच्छेद 𝟕𝟖 :- राष्ट्रपति को जानकारी देने के प्रधानमन्त्री के कर्तव्य
अनुच्छेद 𝟕𝟗 :- संसद् का गठन
अनुच्छेद 𝟖𝟎 :- राज्य सभा की सरंचना
अनुच्छेद 𝟖𝟏 :- लोकसभा की संरचना
अनुच्छेद 𝟖𝟑 :- संसद् के सदनो की अवधि
अनुच्छेद 𝟖𝟒 :-संसद् के सदस्यों के लिए अहर्ता
अनुच्छेद 𝟖𝟓 :- संसद् का सत्र सत्रावसान और विघटन
अनुच्छेद 𝟖𝟕 :- राष्ट्रपति का विशेष अभिभाषण
👍1
वन दरोगा शारीरिक परिक्षण हेतु प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैँ...
आधिकारिक तौर पर फ्रांस ने UPI को लॉन्च किया।
👍1
वन्यजीव संरक्षण परियोजनाएँ
● हंगुल परियोजना – 1970
● गिर सिंह परियोजना – 1972
●
बाघ परियोजना – 1973
● कछुआ सरक्षण – 1975
● थामिन मृग परियोजना – 1977
● गैंडा परियोजना – 1987
● हाथी
परियोजना – 1992
● हिम तेंदुआ परियोजना – 2009
● चीता परियोजना – 2022
भारत के प्रमुख पर्यावरण कानूनों की सूची :-

■ भारतीय वन अधिनियम, 1927
■ भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम, 1972
■ जल संरक्षण एवं प्रदूषण अधिनियम, 1974
■ वन संरक्षण अधिनियम, 1980
■ वायु संरक्षण एवं प्रदूषण अधिनियम, 1981
■ पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986
■ जैव विविधता अधिनियम, 2002
■ वन अधिकार अधिनियम, 2006
■ राष्ट्रीय हरित अधिकरण अधिनियम, 2010
भारतीय संविधान के भाग

      (भारतीय संविधान के 22 भाग है)

➡️भाग - 1
संघ और उनका राज्यक्षेत्र

➡️भाग - 2
नागरिकता

➡️भाग - 3
मूल अधिकार

➡️भाग - 4
राज्य की नीति के निर्देशक तत्व

➡️भाग - 4 (क) मूल कर्तव्य

➡️भाग - 5
संघ

➡️भाग - 6
राज्य

➡️भाग - 7
निकाल दिया गया निरस्त कर दिया गया

➡️भाग - 8
संघ राज्य क्षेत्र

➡️भाग - 9
पंचायत

9 (क) नगर पालिकाए
9 (ख) सहकारी समितियां

➡️भाग - 10
अनुसूचित जाति, जनजातीय क्षेत्र

➡️भाग - 11
संघ और राज्यों के बीच संबंध

➡️भाग - 12
वित्त, संपत्ती, संविदाए और वाद

➡️भाग - 13
भारत के राज्य क्षेत्र के भीतर व्यापार, वाणिज्य और समागम

➡️भाग - 14
संघ और राज्यों के अधीन सेवाएं

➡️भाग - 14 (क)
अधिकरण

➡️भाग - 15
निर्वाचन

➡️भाग - 16
कुछ वर्गों के संबंध में विशेष उपबंध

➡️भाग - 17
राज्य भाषा

➡️भाग - 18
आपात उपबंध

➡️भाग - 19
प्रकीर्ण

➡️भाग - 20
संविधान का संशोधन

➡️भाग - 21
अस्थाई, संक्रमणकालीन और विशेष उपबंध

➡️भाग - 22
संक्षिप्त नाम, प्रारंभ, हिंदी में प्राधिकृत पाठ और निरसन
भारत के रामसर स्थलों की सूची में 5 और आर्द्रभूमियों का समावेशन

🔸अघानाशिनी मुहाना-अघानाशिनी नदी कर्नाटक राज्य से अरब सागर की ओर बहती है

🔸अंकसमुद्र पक्षी संरक्षण रिजर्व-कर्नाटक

🔸मगदी केरे संरक्षण रिजर्व-कर्नाटक

🔸करावेट्टी पक्षी अभयारण्य-तमिलनाडु
राज्य की सबसे बड़ी  मुलायम पानी की झीलों में से एक

🔸लॉन्गवुड शोला संरक्षित वन-तमिलनाडु