Secure PCS
5.4K subscribers
5.61K photos
113 videos
1.13K files
4.03K links
Destination Always Demands Patience♥️

"Your journey from an aspirant to a Officer starts here. Dedicated guidance for UPPSC & State Exams by Secure Pcs."
Download Telegram
उत्तर प्रदेश का सबसे कम वर्षा वाला जिला है?
Anonymous Quiz
10%
भदोही
20%
हापुड़
55%
मथुरा
15%
गोरखपुर
उत्तर प्रदेश के सबसे कम क्षेत्रफल वाले 4 जिलों में से कौन सा जिला शामिल नहीं है?
Anonymous Quiz
21%
हापुड़
32%
गाजियाबाद
21%
गौतम बुद्ध नगर
26%
हरदोई
उत्तर प्रदेश में कृषि पारिस्थितिकी क्षेत्रों की संख्या है
Anonymous Quiz
21%
9
37%
10
42%
20
0%
19
👍1
इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रथम मुख्य न्यायाधीश हैं
Anonymous Quiz
0%
श्री चंद्रभाल
50%
श्री वाल्टर मोर्गन
22%
चौधरी नारायण सिंह
28%
पुरुषोत्तम दास टंडन
👍1
उत्तर प्रदेश के सर्वाधिक क्षेत्रफल वाले 5 जिलों में कौन सा जिला शामिल नहीं है
Anonymous Quiz
0%
लखीमपुर खीरी
6%
प्रयागराज
50%
हरदोई
6%
सीतापुर
39%
गाजियाबाद
उत्तर प्रदेश में कृषि जलवायु क्षेत्रों की संख्या है
Anonymous Quiz
45%
9
15%
10
30%
12
10%
15
प्रथम मुख्यमंत्री= पंडित गोविंद बल्लभ पंत
प्रथम उपमुख्यमंत्री= चौधरी नारायण सिंह
प्रथम विधानसभा अध्यक्ष= पुरुषोत्तम दास टंडन
प्रथम विधानपरिषद अध्यक्ष= श्री चंद्रभाल

#UP_SPECIAL
Share & join
@UppscZone
👍3
महत्वपूर्ण तथ्य -

● भारत में कृषि जलवायु क्षेत्र - 15
● भारत मे कृषि पारिस्थितिक क्षेत्र (AEZs) - 20
● भारत मे कृषि पारिस्थितिक उप क्षेत्र - 60

● उत्तर प्रदेश में कृषि जलवायु क्षेत्र - 9
● उत्तर प्रदेश में कृषि पारिस्थितिकी क्षेत्र - 20
● उत्तर प्रदेश में कुल मृदा समूह क्षेत्र - 6 (कुछ बुक में 8)

भारतीय मिट्टियाँ औऱ उनके विस्तृत क्षेत्र (प्रतिशत)

● जलोढ़ मिट्टी - 33.5%
● लाल मिट्टी - 26.8%
● काली मिट्टी - 16.6%
● लैटेराइट मिट्टी - 3.7%

● क्रम (बढ़ते से घटते क्रम में) - जलोढ़ > लाल > काली > लैटेराइट

उत्तर प्रदेश की मिट्टियाँ औऱ उनके विस्तृत क्षेत्र (प्रतिशत)

● जलोढ़ मृदायें - 76.36%
● बुंदेलखंडीय मृदायें - 12.21%
● विंध्याचल मृदाएं - 5.46%
● तराई मृदायें - 5.37%

#geography
Join 📌
@UppscZone
👌3
सतर्क रहे ,सावधान रहे ।

ये बात खुद भी समझे और सभी संबंधियों को भी समझाए।


【Join 📌 @UppscZone】
👍1
1.विधानमण्डल के सदस्यों की शपथ का उल्लेख अनुच्छेद 188 है।
2.विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों को राज्यपाल द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाती है। 3.इनकी शपथ का प्रारूप तीसरी अनुसूची में मिलता है।
Anonymous Quiz
0%
केवल 1, 2 सही हैं।
33%
केवल 2, 3 सही हैं।
13%
केवल 1, 3 सही हैं।
53%
1, 2, 3 सही है।‌‌
👍2
A. अनुच्छेद 189 (1) में विधानसभाध्यक्ष/सभापति के निर्णायक मत का उल्लेख है।

B. सामान्यतः अध्यक्ष/सभापति मत नहीं देगा लेकिन जब किसी विधेयक पर मत बराबर हो जाये तो अध्यक्ष / सभापति निर्णायक मत का प्रयोग करेगा। 【Join 📌 @UppscZone】
Anonymous Quiz
0%
केवल A सही है।
18%
केवल B सही है।
82%
दोनों सही है
0%
दोनों गलत है।
👍2
अनुच्छेद 163 राज्यपाल को सहायता और सलाह देने के लिए मंत्री परिषद।



Share & join @UppscZone
अनुच्छेद 164

अनुच्छेद 164(1)-

मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल करेगा और अन्य मंत्री की नियुक्ति राज्यपाल, मुख्यमंत्री की सलाह पर करेगा तथा मंत्री, राज्यपाल के प्रसाद पर्यंत अपने पद धारण करेंगे।


अनुच्छेद 164 (1क)


किसी राज्य की मंत्री परिषद में मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों की कुल संख्या उस राज्य की विधानसभा के सदस्यों की कुल संख्या के 15% से अधिक नहीं होगी।
15% से अधिक है तो 6 माह के भीतर भीतर 15% की जाएगी।
(कम से कम 12 मंत्री बन सकते हैं)

अनुच्छेद 164(1ख)

किसी राजनीतिक दल का राज्य की विधानमंडल के किसी सदन का कोई, सदस्य दसवीं अनुसूची के पैरा - 2 के अधीन सदन का सदस्य होने के लिए निर्हित (अयोग्य) हैं तो वो मंत्री या मुख्यमंत्री नहीं बन सकता हैं, अर्थात् अगर कोई विधायक राजनीतिक दल का सदस्य है और दसवीं अनुसूची के पैरा 2 के तहत वह उस सदन का सदस्य होने के लिए अयोग्य है, तो वह मंत्री नहीं बन सकता।

अनुच्छेद 164(2)

मंत्रिपरिषद राज्य की विधानसभा के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदाई होगी।

अनुच्छेद 164(3)

किसी मंत्री द्वारा अपना पद ग्रहण करने से पहले राज्यपाल तीसरी अनुसूची में इस प्रयोजन के लिए दिए गए प्रारूपों के अनुसार उसको पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएगा।


अनुच्छेद 164(4)

कोई मंत्री जो निरंतर 6 माह की किसी अवधि तक राज्य के विधान मंडल का सदस्य नहीं है, तो उस अवधि की समाप्ति पर मंत्री नहीं रहेगा।

अनुच्छेद 164(5)-

मंत्रियों के वेतन और भत्ते ऐसे होंगे जो उस राज्य का विधानमंडल विधि द्वारा समय-समय पर आधारित करें और जब तक उस राज्य का विधानमंडल इस प्रकार अवधारित नहीं करता तब तक ऐसे होंगे जो दूसरी अनुसूची में विनिर्दिष्ट है।


【Join 📌 @UppscZone】
अनुच्छेद 165 - राज्य में महाधिवक्ता पद।



【Join 📌 @UppscZone】
अनुच्छेद - 166 : राज्य सरकार का कार्य संचालन


अनुच्छेद 166 (1): किसी राज्य की समस्त कार्यपालिका कार्यवाही राज्यपाल के नाम से की जायेगी।

अनुच्छेद 166 (2): राज्यपाल के नाम से किए गए और निष्पादित आदेशों और अन्य लिखतों को ऐसी रीति से अधिप्रमाणित किया जाएगा और राज्यपाल द्वारा बनाए जाने वाले नियमों में विनिर्दिष्ट की जाए और इस प्रकार अधिप्रमाणित आदेश या लिखत की विधि मान्यता इस आधार पर प्रश्नगत नहीं की जाएगी कि वह राज्यपाल द्वारा किया गया या निष्पादित आदेश या लिखत नहीं है।

अनुच्छेद 166 (3): राज्यपाल मंत्रियों में कार्य आवंटन के लिए नियम बनायेगा अर्थात राज्य सरकार के कार्य संचालन के लिए नियम बनाता है।


【Join 📌 @UppscZone】
अनुच्छेद - 167 : राज्यपाल को जानकारी (सूचना) देने के संबंध में मुख्यमंत्री का कर्त्तव्य -

राज्यपाल, मुख्यमंत्री से सूचना माँग सकता है।
मुख्यमंत्री का कर्त्तव्य बनता है कि वह राज्यपाल को सूचना दे माँगने पर या बिना माँगे।
निम्न मामलो में : -
(क) राज्य के कार्यों के प्रशासन संबंधी और विधान विषयक प्रस्थापनाओं संबंधी मंत्रिपरिषद के सभी विनिश्चय राज्यपाल को संस्चित करें।
(ख) राज्य के कायों के प्रशासन संबंधी और विधान विषयक प्रस्थापनाओं ससंबंधी जो जानकारी राज्यपाल मांगे, वह दे।
(ग) किसी विषय को जिस पर किसी मंत्री ने विनिश्चय कर दिया है, किन्तु मंत्रिपरिषद् ने विचार नहीं किया है, राज्यपाल द्वारा अपेक्षा किए जाने पर मंत्रिपरिषद् के समक्ष विचार के लिए रखे।


【Join 📌 @UppscZone】
अनुच्छेद 168 राज्य के विधान मंडलों का गठन

168(1) प्रत्येक राज्य के लिए एक विधान मंडल का प्रावधान करता है जो राज्यपाल और एक अथवा दो सदनों से मिलकर बनेगा।
168(2) जहां किसी राज्य के विधान मंडल के दो सदन हैं वहां एक का नाम विधानसभा और एक का नाम विधान परिषद होगा और जहां केवल एक सदन है वहां उसका नाम विधानसभा होगा।

अनुच्छेद 169
राज्यों के विधान परिषदों का सर्जन


169(1) अनुच्छेद 168 में किसी बात के होते हुए भी संसद विधि द्वारा किसी विधान परिषद वाले राज्य में विधान परिषद के सर्जन के लिए उपबंध कर सकेगी यदि उस राज्य की विधानसभा ने इस आशय का संकल्प विधान सभा की कुल सदस्य संख्या के बहुमत द्वारा तथा उपस्थित और मत देने वाले सदस्यों की संख्या का कम से कम दो- तिहाई बहुमत द्वारा पारित कर दिया है।

169(2) यदि संसद साधारण बहुमत से प्रस्ताव पारित कर दे तो वह गठन का मार्ग खुल जाता है।
169(3) पूर्वोक्त प्रकार की कोई विधि अनुच्छेद 368 के प्रयोजनों के लिए इस संविधान का संशोधन नहीं समझी जाएगी।


【Join 📌 @UppscZone】
अनुच्छेद 170 : विधानसभा की संरचना

इसमें विधानसभा की संरचना का उल्लेख मिलता है।

अनुच्छेद 170 (1):
किसी भी राज्य की अधिकतम विधानसभा सीटें 500 तथा न्यूनतम सीटें 60 निर्धारित की गई है। अपवाद-गोवा (40), मिजोरम् (40), सिक्किम (32), पुडुचेरी (30)। इनकी विधानसभा सीटें 60 से कम है।
सर्वाधिक विधानसभा सीटें उत्तर प्रदेश (403) की है।

अनुच्छेद 170 (2):
भौगोलिक आधार पर सभी निर्वाचन क्षेत्र इस आधार पर बनाये गये है कि जनसंख्या का अनुपात सभी निर्वाचन क्षेत्रों में लगभग समान रहे। विधानसभा में अनुसूचित जाति व जनजाति के आरक्षण का प्रावधान अनुच्छेद 332 में है।
वर्तमान में कुल 200 विधानसभा सीटों में से 34 सीटें अनुसूचित जाति व 25 सीटें अनुसचित जनजाति के लिए आरक्षित है।

अनुच्छेद 170(3)
84 वें संविधान संशोधन 2001 के अनुसार राज्य विधानसभा के लिए आवंटित सीटें वर्ष 2026 के बाद होने वाली पहली जनगणना के बाद पुनः निर्धारित की जाएगी।



【Join 📌 @SWAUPPSC 】
अनुच्छेद 171 : विधानपरिषद की संरचना

171 (1)-विधान परिषद् में अधिकतम सीटें, उस राज्य की कुल विधानसभा सीटों के 1/3 से अधिक नहीं हो सकती तथा न्यूनतम सीटें 40 से कम नहीं हो सकती। यदि राजस्थान में विधान परिषद् बनती है तो अधिकतम सीटें 66 होगी।

171 (2)-जब तक संसद विधि द्वारा अन्यथा उपबंध न करें तब तक किसी राज्य की विधानपरिषद की संरचना 171(3) में उपबंधित रीति से होगी।

171 (3)-विधान परिषद् के सदस्यों का निर्वाचन, निर्वाचक मण्डल द्वारा होगा।विधान परिषद् के 1/6सदस्यों का मनोनयन तथा 5/6 सदस्यों का निर्वाचन होता है।
Note - मनोनीत सदस्य राज्य का मूल निवासी हो।
अनु.171(4): विधानपरिषद के सदस्यों का निर्वाचन आनुपातिक प्रतिनिधित्व पद्धति के अनुसार एकल संक्रमणीय मत प्रणाली द्वारा अप्रत्यक्ष रूप से होता है।

अनु.171 (5): राज्यपाल, विधानपरिषद में 1/6 सदस्यों को निम्न आधार पर मनोनीत (नामनिर्देशित) करता है:- साहित्य, विज्ञान, कला, सहकारी आंदोलन और समाज सेवा।
भारत के 6 राज्यों में द्विसदनात्मक विधानमण्डल (राज्यपाल विधानसभा विधान परिषद्)है।
विधान परिषद वाले राज्य - उत्तर प्रदेश महाराष्ट्र बिहार कर्नाटक आंध्र प्रदेश तेलंगाना