Secure PCS
5.43K subscribers
5.65K photos
114 videos
1.14K files
4.04K links
Destination Always Demands Patience♥️

"Your journey from an aspirant to a Officer starts here. Dedicated guidance for UPPSC & State Exams by Secure Pcs."
Download Telegram
30 अगस्त 2023
          

1. राज्यसभा के सभापित जगदीप धनखड़ ने किसे गृह मामलों संबंधी स्थायी समिति का सदस्य मनोनीत किया है?
(a) राहुल गांधी 
(b) वरुण गांधी 
(c) पी चिदंबरम 
(d) संजय राउत 

2. फीफा ने किस देश के फुटबॉल महासंघ से तत्काल प्रभाव से बैन हटा दिया है?
(a) श्रीलंका 
(b) पाकिस्तान 
(c) जापान 
(d) कनाडा

3. 'शेल इंडिया' ने किसे अपना नया चेयरपर्सन नियुक्त किया है?
(a) मानसी मदन त्रिपाठी 
(b) मीनाक्षी सिन्हा 
(c) विवेक अग्निहोत्री
(d) अजय कपूर 

4. किस देश में जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज ब्राइट स्टार-23 का आयोजन किया जायेगा?
(a) फ्रांस 
(b) तुर्किये 
(c) कतर 
(d) मिस्र 

5. कौन सा देश पहले 'कर्नाटक कल्चरल फेस्टिवल' की मेजबानी की है?
(a) मालदीव
(b) श्रीलंका
(c) थाईलैंड
(d) भूटान 

 6. जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति कौन है जिन्हें दूसरी बार पांच साल के कार्यकाल के लिए चुना गया है?
(a) एमर्सन मनांगाग्वा 
(b) रोबर्ट परेरो
(c) जैकब जुमा
(d) इनमें से कोई नहीं

7. भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस प्रतिवर्ष कब मनाया जाता है?
(a) 27 अगस्त 
(b) 28 अगस्त 
(c) 29 अगस्त 
(d) 30 अगस्त 

उत्तर:-

1. (c) पी चिदंबरम 

राज्यसभा के सभापित जगदीप धनखड़ ने कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम को गृह मामलों संबंधी स्थायी समिति का सदस्य मनोनीत किया है. राज्यसभा सचिवालय के बुलेटिन के माध्यम से उनकी नियुक्ति की खबर दी गयी है. वह पी. भट्टाचार्य का स्थान लेंगे जो 18 अगस्त 2023 को राज्यसभा की सदस्यता से रिटायर हो गए.  

2. (a) श्रीलंका   

फीफा ने श्रीलंका फुटबॉल महासंघ से तत्काल प्रभाव से अपना बैन हटा लिया है.  फीफा ने इस वर्ष 21 जनवरी को पर श्रीलंका के फुटबॉल महासंघ पर प्रतिबंध लगाया था. यह प्रतिबंध प्रशासन में एफएसएल द्वारा फीफा नियमों के उल्लंघन के कारण लगाया गया था. इन प्रतिबंधो के कारण, श्रीलंका की फुटबॉल टीम जुलाई में आयोजित SAFF चैंपियनशिप 2023 का हिस्सा नहीं ले पाई थी.   

3. (a) मानसी मदन त्रिपाठी 

शेल इंडिया ने हाल ही में कंपनी के नए कंट्री चेयरपर्सन के रूप में मानसी मदन त्रिपाठी की नियुक्ति की घोषणा की है उनकी नियुक्ति 1 अक्टूबर से प्रभावी होगी. वह नितिन प्रसाद का स्थान लेंगे जो 2016 से शेल इंडिया के अध्यक्ष हैं. वह 2012 में प्रॉक्टर एंड गैंबल से कंपनी में शामिल हुईं, जहां उन्होंने कई क्षेत्रीय और वैश्विक निदेशक स्तर के पदों पर काम किया है. शेल, एक ब्रिटिश बहुराष्ट्रीय तेल और गैस कंपनी है जिसका मुख्यालय लंदन, इंग्लैंड में स्थित है.  

4. (d) मिस्र 

जॉइंट मिलिट्री एक्सरसाइज ब्राइट स्टार-23 (BRIGHT STAR- 23) का आयोजन मिस्र में किया जायेगा. इसमें भारत और अमेरिका सहित दुनिया के 34 देशों की सेनाएं भाग ले रही है. यह सैन्य अभ्यास 31 अगस्त से अगले महीने की 14 तारीख तक मिस्र के मोहम्मद नागुइब सैन्य अड्डे पर आयोजित किया जायेगा.ब्राइट स्टार- 23 एक बहुराष्ट्रीय त्रि-सेवा संयुक्त सैन्य अभ्यास है जिसका नेतृत्व यूएस सेंटकॉम और मिस्र सेना द्वारा किया जाएगा.

5. (b) श्रीलंका

श्रीलंका ने अपने पहले कर्नाटक सांस्कृतिक उत्सव (Karnataka cultural festival) की मेजबानी की. इसका आयोजन भारतीय अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक परिषद द्वारा स्वामी विवेकानन्द सांस्कृतिक केन्द्र और एम.ई. ग्लोबल पीस फाउंडेशन के सहयोग से किया गया था. इस कार्यक्रम ने सांस्कृतिक विविधता में भारत और श्रीलंका की साझा सांस्कृतिक विरासत में एक महत्वपूर्ण क्षण को चिह्नित किया. 

6. (a) एमर्सन मनांगाग्वा 

जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति चुनाव के घोषित परिणामों के बाद जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति एमर्सन मनांगाग्वा (Emmerson Mnangagwa) को दूसरे और अंतिम पांच साल के कार्यकाल के लिए फिर से चुना गया है. वैसे जिम्बाब्वे में चुनाव में अनियमितताओं का इतिहास रहा है, जिसकी मदद से पूर्व राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे लगभग चार दशकों तक सत्ता में बने रहे थे. जिम्बाब्वे, एक दक्षिण अफ़्रीकी देश है, जिसकी राजधानी हरारे है.          

7. (c) 29 अगस्त 

भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस (National Sports Day) प्रतिवर्ष 29 अगस्त को मनाया जाता है. भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस महान हॉकी प्लेयर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में मनाया जाता है. इस दिन भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद का साल 1905 में प्रयागराज में जन्म हुआ था. मेजर ध्यानचंद ने साल 1928, 1932 और 1936 में भारत को ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलाया था. 
हमारे देश में पढ़े-लिखे
होने का सबूत नौकरी है।

~
राही मासूम रज़ा
━━━━━━━━━━
https://t.me/uppsc_pcs_roaro
चांद पर चंद्रयान-2 के क्रैश पॉइंट (जिस जगह क्रैश हुआ) का नामकरण क्‍या किया गया?
Anonymous Quiz
11%
इंडिया पॉइंट
56%
तिरंगा पॉइंट
33%
अशोक चक्र पॉइंट
0%
नरेंद्र मोदी पॉइंट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस दिन को ‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की?
Anonymous Quiz
0%
14 जुलाई
25%
17 जुलाई
0%
20 अगस्‍त
75%
23 अगस्‍त
69वें राष्ट्रीय फिल्‍म पुरस्कार (National Film Awards) में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (Best Actor) अवॉर्ड के लिए किसे चुना गया?
Anonymous Quiz
11%
रवि तेजा
11%
सलमान खान
56%
अल्‍लू अर्जुन
22%
अक्षय कुमार
हैदराबाद को भारत का पहला सोलर रूफ साइक्लिंग ट्रैक मिला।

हैदराबाद आउटर रिंग रोड के पास अपनी तरह के पहले टिकाऊ सौर छत साइक्लिंग ट्रैक के साथ आगे बढ़ रहा है।

हेल्थवे नाम से, 23 किलोमीटर के इस तीन-लेन ट्रैक में नानकरामगुडा से तेलंगाना राज्य पुलिस अकादमी (TSPA) तक 8.5 किलोमीटर और कोल्लूर से नरसिंगी तक 14.5 किलोमीटर की दूरी पर दो खंड हैं, जो नरसिंगी जंक्शन पर मिलते हैं।


#PrelimsBooster Join https://t.me/uppsc_pcs_roaro
गीतिका श्रीवास्तव पाकिस्तान में भारतीय मिशन की प्रमुख बनने वाली पहली महिला हैं।

2005 बैच की भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी गीतिका श्रीवास्तव इस्लामाबाद में नई चार्ज डी अफेयर्स (CDA) होंगी। वह डॉ. एम. सुरेश कुमार का स्थान लेंगी जिनके नई दिल्ली लौटने की संभावना है।


#PrelimsBooster Join https://t.me/uppsc_pcs_roaro
मिस वर्ल्ड 2023 का आयोजन कश्मीर में होगा.

मिस वर्ल्ड की CEO जूलिया एरिक मोरेली ने घोषणा की कि दिसंबर में कश्मीर मिस वर्ल्ड के 71 वें संस्करण की मेजबानी करेगा।


#PrelimsBooster Join https://t.me/uppsc_pcs_roaro
प्रश्न: रेलवे बोर्ड (Railway board) की पहली महिला अध्यक्ष (Chairperson) और सीईओ किसे नियुक्त किया गया है?

A. शिवानी सिंह
B. जया वर्मा सिन्हा
C. जयंती वर्मा
D. रीता शर्मा


सही उत्तर : B

चर्चा में क्यों?
भारत सरकार ने जया वर्मा सिन्हा (Jaya Verma Sinha) को रेलवे बोर्ड (Railway board) की पहली महिला अध्यक्ष (Chairperson) और सीईओ के रूप में नियुक्त किया है.


#PrelimsBooster
👍1
न्यूजीलैंड के टिम साउथी अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, शाकिब अल हसन को पीछे छोड़ा 📚📚
▪️वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही में भारत की GDP वृद्धि दर 7.8% रही।

▪️प्रमुख देशों में भारत की विकास दर सर्वाधिक

https://t.me/uppsc_pcs_roaro
रेमन मैगसेसे पुरस्कार 2023

भारत के डा. रवि कन्नन के साथ साथ तीन अन्य लोगों को चुना गया।

#PrelimsBooster
https://t.me/uppsc_pcs_roaro
❇️महात्मा गाँधी द्वारा चलाये गये आंदोलन❇️


TRICK—— चम्पा खेड़ा के अहम के खिलाफ असहयोगी डंडे से वी भागे नहीं

चम्पा  - चम्पारन सत्याग्रह,बिहार में (1917,नील की खेती हेतु)

खेड़ा -  खेड़ा सत्याग्रह,गुजरात में (1918,लगान वृद्धि की समाप्ति हेतु)

के - silent

अहम -  अहमदाबाद अनशन (1918,अहमदाबाद मिल के क्रमचारी हेतु)

के - silent

खिलाफ  - खिलाफत आंदोलन (1919,खलीफा की सत्ता स्थापना हेतु)

असहयोगी   - असहयोग आंदोलन (1920,स्वराज्य हेतु)

डंडे  - दांडी मार्च (1930,नमक कानून तोड़ने हेतु)

से   - सविनय अवज्ञा आंदोलन (1930,पूर्ण स्वराज्य हेतु)

वी   -   व्यक्तिगत सविनय अवज्ञा आंदोलन (1940,पूर्ण स्वराज्य हेतु)

भागे   - भारत छोड़ो (1942,अंग्रेजो के शासन की समाप्ति हेतु)

नहीं   -   नोआखाली सत्याग्रह (1946,सांप्रदायिक सद्भावना हेतु)
👍2❤1
#UPSSSC steno new vacancy

Total post - 277