Secure PCS
5.38K subscribers
5.6K photos
113 videos
1.11K files
4.03K links
Destination Always Demands Patience♥️

"Your journey from an aspirant to a Officer starts here. Dedicated guidance for UPPSC & State Exams by Secure Pcs."
Download Telegram
भारतीय संविधान के किस भाग में संघीय न्यायपालिका का उल्लेख है ? - भाग-V (अनुच्छेद 124-147)

भारतीय संविधान के भाग V में संघीय न्यायपालिका से जुड़े प्रावधान हैं ।
ये प्रावधान अनुच्छेद 124 से 147 में दिए गए हैं। इन अनुच्छेदों में सर्वोच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र, संरचना, और न्याय के बारे में बताया गया है।

【Join 📌 @UppscZone】
👍2
सामान्यतः पदार्थ/द्रव्य की तीन अवस्थाएँ ठोस, द्रव तथा गैस होती हैं। पदार्थ की इन अवस्थाओं के अभिलाक्षणिक गुणों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

【Join 📌 @UppscZone】
Anonymous Quiz
13%
1. ठोसों एवं द्रवों की तुलना में गैसों की संपीड्यता (Compression) काफी कम होती है।
25%
2. द्रव में ठोस, द्रव और गैस तीनों का विसरण संभव है।
56%
दोनों सही है।
6%
दोनों गलत है।
👍3
Secure PCS
व्याख्याः पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं के गुणों के संदर्भ में उपर्युक्त कथनों में से कथन 1 गलत है, क्योंकि ठोसों एवं द्रवों की तुलना में गैसों की संपीड्यता काफी अधिक होती है। घरों में खाना बनाने के लिये उपयोग में लाई जाने वाली द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG), अस्पतालों में प्रयुक्त ऑक्सीजन सिलेंडर तथा वाहनों में ईंधन के रूप में उपयोग किये जाने वाले सी.एन.जी (Compressed Natural Gas) सिलेंडर, सभी में संपीडित गैसें ही होती हैं। ठोस पदार्थ की संपीड्यता सबसे कम होती है।

★ दो या दो से अधिक पदार्थों का स्वतः एक-दूसरे से मिलकर समांग (Homogeneous) मिश्रण बनाने की क्रिया को विसरण कहते हैं। द्रव में ठोस, द्रव और गैस तीनों का विसरण संभव है। ठोसों की अपेक्षा द्रवों में विसरण दर अधिक होती है। ठोस के कणों में आकर्षण बल सबसे अधिक, गैस के कणों में सबसे कम और द्रव के कणों में इन दोनों के मध्यवर्ती होता है, जबकि ठोस के कणों में गतिज ऊर्जा न्यूनतम, गैस के कणों में सबसे अधिक तथा द्रव के कणों में मध्यवर्ती होती है।
👌3
बर्फ और उस पर तापमान परिवर्तन के प्रभाव के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

【Join 📌 @UppscZone】
Anonymous Quiz
0%
1. बर्फ का गलनांक (Melting Point) 373k होता है।
69%
2. बर्फ को गर्म करने पर सम्पूर्ण बर्फ के पिघल जाने तक उसका तापमान एकसमान रहता है।
0%
3. बर्फ के कणों की ऊर्जा समान तापमान पर जल के कणों की ऊर्जा से अधिक होती है।
31%
सभी सही हैं।
👍2
Secure PCS
व्याख्याः जिस तापमान पर ठोस पिघलकर द्रव बन जाता है, वह उसका गलनांक कहलाता है। बर्फ का गलनांक 273.16k होता है, अतः कथन 1 गलत है। जिस तापमान पर द्रव उबलने लगता है, वह उसका क्वथनांक (Boiling Point) कहलाता है। जल का क्वथनांक 373k (100°C) होता है।

★बर्फ अथवा किसी ठोस को गर्म करने पर भी उसके पूर्णतः गलने तक की प्रक्रिया के दौरान उसका तापमान एकसमान रहता है। बर्फ अथवा ठोस के द्वारा इस दी गई ऊष्मा का उपयोग ठोस से द्रव में बदलने की प्रक्रिया में इसके कणों के बीच के आकर्षण बल को घटाने (Overcome) में किया जाता है। चूँकि तापमान में बिना किसी तरह की वृद्धि हुए ही इस ऊष्मीय ऊर्जा को बर्फ अवशोषित कर लेती है इसलिये यह माना जाता है कि यह गलने के बाद प्राप्त जल अथवा द्रव में छुपी रहती है जो उस पदार्थ की संगलन गुप्त (छुपी हुई) ऊष्मा कहलाती है। अतः कथन 2 सही है।

★संगलन की गुप्त ऊष्मा के कारण ही जल के कणों की ऊर्जा उसी तापमान पर बर्फ के कणों की ऊर्जा से अधिक होती है, अतः कथन 3 गलत है। ठीक इसी प्रकार वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा के कारण वाष्प के कणों में उसी तापमान पर पानी के कणों की अपेक्षा अधिक ऊर्जा होती है।

#NCERT #SCIENCE
【Join 📌
@UppscZone】
👍3
निम्नलिखित में से तापमान का S.I. मात्रक कौन-सा है?

【Join 📌 @UppscZone】
Anonymous Quiz
25%
फारेनहाइट
60%
केल्विन
15%
सेल्सियस
0%
पास्कल
👍2
Secure PCS
व्याख्याः फारेनहाइट (F), केल्विन (K) तथा डिग्री सेल्सियस (°C) तीनों तापमान के मात्रक हैं। इनमें से केल्विन तापमान का S.I. मात्रक है।

★O°C = 273.16 K होता है जिसे सुविधा के लिये 273 K ही माना जाता है। तापमान की माप केल्विन से सेल्सियस में बदलने के लिये दिये हुए तापमान से 273 घटाते हैं, जबकि सेल्सियस से केल्विन में बदलने के लिये दिये हुए तापमान में 273 जोड़ देते हैं।

★पास्कल दाब का S.I. मात्रक है। वायुमंडल में वायु का दाब वायुमंडलीय दाब कहलाता है। समुद्र की सतह पर वायुमंडलीय दाब एक एटमॉस्फीयर (atm) होता है जिसे सामान्य दाब कहा जाता है। एटमॉस्फीयर (atm) गैसीय दाब के मापन का मात्रक है।

#NCERT #SCIENCE
【Join 📌
@UppscZone】
👍2
किसी ठोस पदार्थ के द्रव में परिवर्तित हुए बिना सीधे गैसीय अवस्था में परिवर्तित हो जाने की प्रक्रिया निम्नलिखित में से क्या कहलाती है?

【Join 📌 @UppscZone】
Anonymous Quiz
22%
वाष्पीकरण (Evaporation)
17%
विसरण (Diffusion)
61%
ऊर्ध्वपातन (Sublimation)
0%
इनमें से कोई नहीं।
👍2
वैज्ञानिकों ने पदार्थ की चौथी और पाँचवीं अवस्था के रूप में क्रमशः 'प्लाज़्मा' (Plasma) और 'बोस-आइंस्टाइन कंडनसेट' (Bose-Einstein Condensate) को प्राप्त किया है। पदार्थ की इन दोनों अवस्थाओं के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?
Anonymous Quiz
22%
1. फ्लोरोसेंट ट्यूब और नियॉन बल्ब में प्लाज़्मा होता है।
28%
2. सूर्य और तारों की चमक पदार्थ की पाँचवीं अवस्था बोस-आइंस्टाइन कंडनसेट के कारण होती है।
44%
दोनों सही है।
6%
दोनों गलत है।
👍2
Secure PCS
वैज्ञानिकों ने पदार्थ की चौथी और पाँचवीं अवस्था के रूप में क्रमशः 'प्लाज़्मा' (Plasma) और 'बोस-आइंस्टाइन कंडनसेट' (Bose-Einstein Condensate) को प्राप्त किया है। पदार्थ की इन दोनों अवस्थाओं के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?
व्याख्याः प्लाज़्मा पदार्थ की चौथी अवस्था है। इस अवस्था में ये कण अत्यधिक ऊर्जा वाले और अधिक उत्तेजित होते हैं। ये कण आयनीकृत गैस के रूप में होते हैं। फ्लोरोसेंट ट्यूब और नियॉन बल्ब में प्लाज़्मा होता है। अतः कथन 1 सही है। नियॉन बल्ब में नियॉन गैस और फ्लोरोसेंट ट्यूब के अंदर हीलियम या कोई अन्य गैस होती है। विद्युत ऊर्जा प्रवाहित होने पर यह गैस आयनीकृत (आवेशित) हो जाती है जिससे ट्यूब या बल्ब के अन्दर चमकीला प्लाज़्मा तैयार हो जाता है।

★गैस के स्वभाव के अनुसार इस प्लाज़्मा में एक विशेष रंग की चमक होती है। प्लाज़्मा के कारण ही सूर्य और तारों में भी चमक होती है। उच्च तापमान के कारण ही तारों में प्लाज्मा बनता है। इसलिये कथन 2 गलत है। ★भारतीय भौतिक वैज्ञानिक सत्येंद्रनाथ बोस ने 1920 में पदार्थ की पाँचवीं अवस्था के लिये कुछ गणनाएँ कीं जिनके आधार पर अल्बर्ट आइंस्टाइन ने पदार्थ की एक नई अवस्था की भविष्यवाणी की, जिसे 'बोस-आइंस्टाइन कंडनसेट' (BEC) कहा गया। अमेरिका के एरिक ए. कॉर्नेल, उल्फ़गैन केटरले और कार्ल ई. वेमैन को BEC की अवस्था प्राप्त करने के लिये सन् 2001 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

#NCERT #SCIENCE
【Join 📌
@UppscZone】
👍2
क्वथनांक से कम तापमान पर द्रव के वाष्प में परिवर्तित होने की प्रक्रिया वाष्पीकरण कहलाती है। वाष्पीकरण के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये और सही कथन का चयन कीजिए;

【Join 📌 @UppscZone】
Anonymous Quiz
18%
1. यह एक सतही परिघटना है।
29%
2. इसकी दर तापमान, आर्द्रता और वायु की गति पर निर्भर करती है।
0%
3. इससे ठंडक उत्पन्न होती है।
53%
सभी सही हैं।
👍2
Secure PCS
वाष्पीकरण एक सतही परिघटना है अर्थात् ये सतह पर ही सम्पन्न होती है। वाष्पीकरण की दर निम्नलिखित कारकों पर निर्भर करती है-सतही क्षेत्रफल जो कि वायुमंडल की ओर खुला (Exposed) होता है, तापमान, आर्द्रता और वायु की गति।

★वाष्पीकरण के दौरान कम हुई ऊर्जा को पुनः प्राप्त करने के लिये द्रव के कण अपने आस-पास से ऊर्जा अवशोषित कर लेते हैं। इस तरह आस-पास से ऊर्जा के अवशोषण के कारण शीतलता हो जाती है। गर्मियों में शरीर से जब पसीना वाष्पीकृत होता है तो वाष्पीकरण के लिये द्रव की सतह के कण हमारे शरीर या आस-पास से ऊर्जा प्राप्त करते हैं। ऐसे में वाष्पीकरण की गुप्त/प्रसुप्त ऊष्मा (Latent Heat) के बराबर ऊष्मीय ऊर्जा हमारे शरीर से अवशोषित हो जाती है जिससे शरीर शीतल हो जाता है।

#NCERT #SCIENCE
【Join 📌
@UppscZone】
👍2
Secure PCS
साथियों हमारा जो ध्येय वाक्य “हमारी इच्छा आपको मिले गुणवत्तापूर्ण शिक्षा”, है उसी के तहत यह श्रृंखला शुरू की गई है और यह व्याख्यात्मक प्रश्न NCERT विज्ञान कक्षा 9 के प्रथम अध्याय “हमारे आस-पास के पदार्थ” से बनाया गया है अगर आप चाहते हैं कि यह श्रृंखला आगे बढ़े तो आप लोग और लोगों को चैनल से जोड़ते रहिए।

【share 📌 @UppscZone】
❤2
हाल ही में हॉर्नबिल महोत्सव, 2024 कहाँ प्रारंभ हुआ है?
Anonymous Quiz
3%
असम
76%
नागालैंड
21%
अरुणाचल प्रदेश
0%
सिक्किम
👍2
झांसी, ललितपुर और चित्रकूट में 2000 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजनाएं
👍3
अंतर्राष्ट्रीय पश्मीना महोत्सव

#Festivals
【Join 📌
@UppscZone】
👍2
★ 70th BPSC प्रीलिम्स की मार्कशीट जारी
https://bpsc.bihar.gov.in/Results/Marks.asp @UppscZone
🎉2
Forwarded from Secure PCS
📄UPPCS प्रीलिम्स 2011

🔸इतिहास

Join 📌 @UppscZone
Forwarded from Secure PCS
महाभाष्य के लेखक 'पतंजलि' समकालीन थे-

(a) Chandragupta Maurya/ चन्द्रगुप्त मौर्य के (b) Ashoka / अशोक के (c) Pushyamitra Sunga/पुष्यमित्र शुंग के (d) Chandragupta I/चन्द्रगुप्त प्रथम के
Anonymous Quiz
9%
A
9%
B
70%
C
13%
D