Secure PCS
5.38K subscribers
5.6K photos
113 videos
1.11K files
4.03K links
Destination Always Demands Patience♥️

"Your journey from an aspirant to a Officer starts here. Dedicated guidance for UPPSC & State Exams by Secure Pcs."
Download Telegram
30 January शहीद दिवस

★सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की इस साल 76वीं पुण्यतिथि (76th Death Anniversary of Mahatma Gandhi) मनाई जा रही है. दरअसल, 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे ने उनकी हत्या कर दी थी.

★भगत सिंह और उनके साथी भारत के युवा दिमाग के लिए प्रेरणा का स्रोत बने हुए हैं। इसलिए इन तीनों क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए 23 मार्च को भी शहीद दिवस मनाया जाता है।

महात्मा गांधी के प्रमुख आंदोलन (Mahatma Gandhi Movements )
★चम्पारण सत्याग्रह 1917
★खेड़ा सत्याग्रह 1918
★अहमदाबाद मिल मजदूर आंदोलन 1918
★खिलाफत आन्दोलन 1919
★असहयोग आंदोलन 1920
★सविनय अवज्ञा आंदोलन 1930
★भारत छोड़ो आंदोलन 1942
👍2
★ISRO ने अपना 100 वां सफल मिशन NVS 02 को लॉन्च किया

★GSLV रॉकेट द्वारा ऑर्बिट में किया गया स्थापित

★ISRO का पहला मिशन 10 अगस्त 1979 को लॉन्च हुआ था

★इससे स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम नाविक को मजबूती मिलेगी

#Space #Prelims2025
【Join 📌
@UppscZone】
👍3
ISRO के बारे में अतिरिक्त जानकारी:

 
स्थापना - 1969
मुख्यालय - बेंगलुरु
पहले अध्यक्ष - विक्रम साराभाई
ISRO का पूर्ण रूप - Indian Space Research Organisation

#PYQ
【Join 📌
@UppscZone】
👍3
इसरो की उपलब्धियां

पहला भारतीय उपग्रह आर्यभट्ट था। इसे इसरो द्वारा बनाया गया था और 19 अप्रैल, 1975 को सोवियत संघ की मदद से लॉन्च किया गया था।
पहला भारतीय निर्मित प्रक्षेपण यान एसएलवी -3 था और इसका उपयोग 1980 में रोहिणी उपग्रह को प्रक्षेपित करने के लिए किया गया था।
ISRO ने 1982 में अपना पहला INSAT उपग्रह प्र्क्षेपित किया। यह एक संचार उपग्रह था।
इसरो ने 2008 में अपना पहला चंद्र अभियान चंद्रयान I प्रक्षेपित किया।
इसने 2014 में मार्स ऑर्बिटर मिशन (MOM) या मंगलयान भी शुभारंभित किया था।

2017 में, ISRO ने एक ही रॉकेट में 104 उपग्रहों को प्रक्षेपित करके एक और विश्व रिकॉर्ड बनाया।"

हाल ही में ISRO के चर्चा में रहने का कारण

कारण 1

कारण 2

कारण 3

【Join 📌 @UppscZone】
👍3
राशि मात्रक और प्रतीक

#NCERT #SCIENCE
【Join 📌
@UppscZone】
👌3
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए और सही कथन का चयन कीजिए;

1.पदार्थ के कण निरंतर गतिमान होते हैं। 2.ताप बढ़ने से कणों की गतिज ऊर्जा बढ़ जाती हैं।
Anonymous Quiz
0%
केवल 1
16%
केवल 2
84%
दोनों सही हैं।
0%
दोनों गलत हैं।
👍2
निम्नलिखित पर विचार कीजिए:

★रबर बैंड को क्या माना जाएगा। क्या खींचकर इसका आकार बदला जा सकता है? क्या ये ठोस है?

★विभिन्न आकार के बर्तनों में रखने पर चीनी और नमक उन्हीं बर्तनों के आकार ले लेते हैं। क्या ये ठोस हैं? :

★स्पंज क्या है? यह ठोस है लेकिन फिर भी इसका संपीडन संभव है। क्यों?

ये सभी ठोस ही हैं क्योंकि-
★बाह्य बल लगाए जाने पर रबर बैंड का आकार बदलता है और बल हटा लेने पर यह पुनः अपने मूल आकार में आ जाता है। अत्यधिक बल लगाने पर यह टूट जाता है।

★चाहे हम शर्करा या नमक को अपने हाथ में लें, या किसी प्लेट या जार में रखें, इनके क्रिस्टलों के आकार नहीं बदलते हैं।

★स्पंज में बहुत छोटे छिद्र होते हैं, जिनमें वायु का समावेश होता है। जब हम इसे दबाते हैं तो वे वायु बाहर निकलती है, जिससे इसका संपीडन संभव होता है।

#NCERT #SCIENCE
【Join 📌
@UppscZone】
🥰2
वाष्पीकरण को प्रभावित करने वाले कारक


वाष्पीकरण की दर निम्नलिखित के साथ बढ़ती है:

★सतह क्षेत्र बढ़ने परः अब हम जानते हैं कि वाष्पीकरण एक सतही प्रक्रिया है। सतही क्षेत्र बढ़ने पर वाष्पीकरण की दर भी बढ़ जाती है। जैसे, कपड़े सुखाने के लिए हम उन्हें फैला देते हैं।

★तापमान में वृद्धिः तापमान बढ़ने पर अधिक कणों को पर्याप्त गतिज ऊर्जा मिलती है, जिससे वे वाष्पीकृत हो जाते हैं।

★आर्द्रता में कमी: वायु में विद्यमान जलवाष्प की मात्रा को आर्द्रता कहते हैं। किसी निश्चित तापमान पर हमारे आस-पास की वायु में एक निश्चित मात्रा में ही जल वाष्प होता है। जब वायु में जल कणों की मात्रा पहले से ही अधिक होगी, तो वाष्पीकरण की दर घट जाएगी।

★वायु की गति में वृद्धिः हम जानते हैं कि तेज वायु में कपड़े जल्दी सूख जाते हैं। वायु के तेज होने से जलवाष्प के कण वायु के साथ उड़ जाते हैं जिससे आस-पास के जल वाष्प की मात्रा घट जाती है।

#NCERT #SCIENCE
【Join 📌
@UppscZone】
👌2👍1
भारतीय संविधान के किस भाग में संघीय न्यायपालिका का उल्लेख है ? - भाग-V (अनुच्छेद 124-147)

भारतीय संविधान के भाग V में संघीय न्यायपालिका से जुड़े प्रावधान हैं ।
ये प्रावधान अनुच्छेद 124 से 147 में दिए गए हैं। इन अनुच्छेदों में सर्वोच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र, संरचना, और न्याय के बारे में बताया गया है।

【Join 📌 @UppscZone】
👍2
सामान्यतः पदार्थ/द्रव्य की तीन अवस्थाएँ ठोस, द्रव तथा गैस होती हैं। पदार्थ की इन अवस्थाओं के अभिलाक्षणिक गुणों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?

【Join 📌 @UppscZone】
Anonymous Quiz
13%
1. ठोसों एवं द्रवों की तुलना में गैसों की संपीड्यता (Compression) काफी कम होती है।
25%
2. द्रव में ठोस, द्रव और गैस तीनों का विसरण संभव है।
56%
दोनों सही है।
6%
दोनों गलत है।
👍3
Secure PCS
व्याख्याः पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं के गुणों के संदर्भ में उपर्युक्त कथनों में से कथन 1 गलत है, क्योंकि ठोसों एवं द्रवों की तुलना में गैसों की संपीड्यता काफी अधिक होती है। घरों में खाना बनाने के लिये उपयोग में लाई जाने वाली द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (LPG), अस्पतालों में प्रयुक्त ऑक्सीजन सिलेंडर तथा वाहनों में ईंधन के रूप में उपयोग किये जाने वाले सी.एन.जी (Compressed Natural Gas) सिलेंडर, सभी में संपीडित गैसें ही होती हैं। ठोस पदार्थ की संपीड्यता सबसे कम होती है।

★ दो या दो से अधिक पदार्थों का स्वतः एक-दूसरे से मिलकर समांग (Homogeneous) मिश्रण बनाने की क्रिया को विसरण कहते हैं। द्रव में ठोस, द्रव और गैस तीनों का विसरण संभव है। ठोसों की अपेक्षा द्रवों में विसरण दर अधिक होती है। ठोस के कणों में आकर्षण बल सबसे अधिक, गैस के कणों में सबसे कम और द्रव के कणों में इन दोनों के मध्यवर्ती होता है, जबकि ठोस के कणों में गतिज ऊर्जा न्यूनतम, गैस के कणों में सबसे अधिक तथा द्रव के कणों में मध्यवर्ती होती है।
👌3
बर्फ और उस पर तापमान परिवर्तन के प्रभाव के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजियेः निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

【Join 📌 @UppscZone】
Anonymous Quiz
0%
1. बर्फ का गलनांक (Melting Point) 373k होता है।
69%
2. बर्फ को गर्म करने पर सम्पूर्ण बर्फ के पिघल जाने तक उसका तापमान एकसमान रहता है।
0%
3. बर्फ के कणों की ऊर्जा समान तापमान पर जल के कणों की ऊर्जा से अधिक होती है।
31%
सभी सही हैं।
👍2
Secure PCS
व्याख्याः जिस तापमान पर ठोस पिघलकर द्रव बन जाता है, वह उसका गलनांक कहलाता है। बर्फ का गलनांक 273.16k होता है, अतः कथन 1 गलत है। जिस तापमान पर द्रव उबलने लगता है, वह उसका क्वथनांक (Boiling Point) कहलाता है। जल का क्वथनांक 373k (100°C) होता है।

★बर्फ अथवा किसी ठोस को गर्म करने पर भी उसके पूर्णतः गलने तक की प्रक्रिया के दौरान उसका तापमान एकसमान रहता है। बर्फ अथवा ठोस के द्वारा इस दी गई ऊष्मा का उपयोग ठोस से द्रव में बदलने की प्रक्रिया में इसके कणों के बीच के आकर्षण बल को घटाने (Overcome) में किया जाता है। चूँकि तापमान में बिना किसी तरह की वृद्धि हुए ही इस ऊष्मीय ऊर्जा को बर्फ अवशोषित कर लेती है इसलिये यह माना जाता है कि यह गलने के बाद प्राप्त जल अथवा द्रव में छुपी रहती है जो उस पदार्थ की संगलन गुप्त (छुपी हुई) ऊष्मा कहलाती है। अतः कथन 2 सही है।

★संगलन की गुप्त ऊष्मा के कारण ही जल के कणों की ऊर्जा उसी तापमान पर बर्फ के कणों की ऊर्जा से अधिक होती है, अतः कथन 3 गलत है। ठीक इसी प्रकार वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा के कारण वाष्प के कणों में उसी तापमान पर पानी के कणों की अपेक्षा अधिक ऊर्जा होती है।

#NCERT #SCIENCE
【Join 📌
@UppscZone】
👍3
निम्नलिखित में से तापमान का S.I. मात्रक कौन-सा है?

【Join 📌 @UppscZone】
Anonymous Quiz
25%
फारेनहाइट
60%
केल्विन
15%
सेल्सियस
0%
पास्कल
👍2
Secure PCS
व्याख्याः फारेनहाइट (F), केल्विन (K) तथा डिग्री सेल्सियस (°C) तीनों तापमान के मात्रक हैं। इनमें से केल्विन तापमान का S.I. मात्रक है।

★O°C = 273.16 K होता है जिसे सुविधा के लिये 273 K ही माना जाता है। तापमान की माप केल्विन से सेल्सियस में बदलने के लिये दिये हुए तापमान से 273 घटाते हैं, जबकि सेल्सियस से केल्विन में बदलने के लिये दिये हुए तापमान में 273 जोड़ देते हैं।

★पास्कल दाब का S.I. मात्रक है। वायुमंडल में वायु का दाब वायुमंडलीय दाब कहलाता है। समुद्र की सतह पर वायुमंडलीय दाब एक एटमॉस्फीयर (atm) होता है जिसे सामान्य दाब कहा जाता है। एटमॉस्फीयर (atm) गैसीय दाब के मापन का मात्रक है।

#NCERT #SCIENCE
【Join 📌
@UppscZone】
👍2
किसी ठोस पदार्थ के द्रव में परिवर्तित हुए बिना सीधे गैसीय अवस्था में परिवर्तित हो जाने की प्रक्रिया निम्नलिखित में से क्या कहलाती है?

【Join 📌 @UppscZone】
Anonymous Quiz
22%
वाष्पीकरण (Evaporation)
17%
विसरण (Diffusion)
61%
ऊर्ध्वपातन (Sublimation)
0%
इनमें से कोई नहीं।
👍2
वैज्ञानिकों ने पदार्थ की चौथी और पाँचवीं अवस्था के रूप में क्रमशः 'प्लाज़्मा' (Plasma) और 'बोस-आइंस्टाइन कंडनसेट' (Bose-Einstein Condensate) को प्राप्त किया है। पदार्थ की इन दोनों अवस्थाओं के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा/ से सही है/हैं?
Anonymous Quiz
22%
1. फ्लोरोसेंट ट्यूब और नियॉन बल्ब में प्लाज़्मा होता है।
28%
2. सूर्य और तारों की चमक पदार्थ की पाँचवीं अवस्था बोस-आइंस्टाइन कंडनसेट के कारण होती है।
44%
दोनों सही है।
6%
दोनों गलत है।
👍2