Secure PCS
5.43K subscribers
5.65K photos
114 videos
1.14K files
4.05K links
Destination Always Demands Patience♥️

"Your journey from an aspirant to a Officer starts here. Dedicated guidance for UPPSC & State Exams by Secure Pcs."
Download Telegram
23 August 2023

1. ब्रिक्स समूह का 15वां शिखर सम्मेलन किस देश की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है?
(a) ब्राजील
(b) भारत
(c) चीन
(d) दक्षिण अफ्रीका

2. मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना का शुभारंभ किस राज्य में किया गया है?
(a) मध्य प्रदेश
(b) उत्तर प्रदेश
(c) हिमाचल प्रदेश
(d) बिहार

3. शतरंज विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय कौन बने है?
(a) कृष्णन शशिकिरण
(b) निहाल सरीन
(c) आर प्रगनानंद
(d) पेंताला हरिकृष्णा

4. भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी ने किस मंत्रालय के साथ एक एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं.
(a) शिक्षा मंत्रालय
(b) खान मंत्रालय 
(c) नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
(d) रक्षा मंत्रालय

5. नेपाल के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
(a) बिशोम्भर प्रसाद श्रेष्ठ
(b) रामबरन यादव
(c) पुष्प कमल दहल 'प्रचंड'
(d) इनमें से कोई नहीं

6. भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (भारत एनसीएपी) को किसने लांच किया?
(a) अमित शाह
(b) राजनाथ सिंह
(c) नितिन गडकरी
(d) स्मृति ईरानी

7. 20वीं आसियान-भारत आर्थिक मंत्रियों की बैठक का आयोजन कहा किया गया?
(a) मलेशिया
(b) भारत
(c) इंडोनेशिया
(d) थाईलैंड

उत्तर:-

1. (d) दक्षिण अफ्रीका

दुनिया की प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं - ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका के ब्रिक्स समूह का 15वां शिखर सम्मेलन दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी में 22 अगस्त से 24 अगस्त के बीच जोहान्सबर्ग में आयोजित किया जा रहा है. भारत के प्रधानमन्त्री नरेद्र मोदी इसमें भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुके है. कोविड-19 महामारी के कारण लगातार तीन वर्षों की वर्चुअल बैठकों के बाद यह पहला व्यक्तिगत ब्रिक्स शिखर सम्मेलन है. पहली ब्रिस्क समिट वर्ष 2009 में आयोजित की गयी थी. ब्राजील, रूस, भारत और चीन इसके संस्थापक सदस्य हैं. 

2. (a) मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना (Seekho-Kamao yojna) की शुरुआत की है. इस योजना के तहत 'कौशल विकास के साथ-साथ सीखो और कमाओ' की तर्ज पर नौकरी पर प्रशिक्षण की सुविधा प्रदान की जा रही है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान युवाओं को अनुबंध पत्र बांटकर योजना का शुभारंभ किया.

3. (c) आर प्रगनानंद

18 वर्षीय भारतीय शतरंज खिलाड़ी आर प्रगनानंद, विश्वनाथन आनंद के बाद शतरंज विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं. आर प्रगनानंद ने सेमीफाइनल में दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी ग्रैंड मास्टर फैबियानो कारूआना को हराया. फाइनल में उनका मुकाबला नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन से होगा. आर प्रगनानंद शतरंज विश्व कप के फाइनल में पहुंचने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए है.      

4. (c) नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय

भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (IREDA) ने भारत सरकार के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके तहत 2023-24 के लिए 4,350 करोड़ रुपये का राजस्व लक्ष्य निर्धारित किया गया है. IREDA, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के अधीन एक मिनी रत्न कंपनी है.  

5. (a) बिशोम्भर प्रसाद श्रेष्ठ

नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने बिशोम्भर प्रसाद श्रेष्ठ (Bishowambhar Prasad Shrestha) को नेपाल का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया. इससे पहले संसदीय सुनवाई समिति ने सर्वसम्मति से इस पद के लिए श्रेष्ठ का समर्थन किया था. बिशोम्भर प्रसाद श्रेष्ठ की नियुक्क्ति अगले 14 महीनों के लिए की गयी है. 

6. (c) नितिन गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (भारत एनसीएपी) लॉन्च किया, जिसका लक्ष्य भारत में 3.5 टन तक के वाहनों के लिए वाहन सुरक्षा मानकों को बढ़ाकर सड़क सुरक्षा को बढ़ाना है. यह असेसमेंट प्रोग्राम 1 अक्टूबर 2023 से शुरू होगा और ऑटोमोटिव इंडस्ट्री स्टैंडर्ड (एआईएस) 197 पर आधारित होगा.

7. (c) इंडोनेशिया

भारत ने इंडोनेशिया के सेमारंग में 20वीं आसियान-भारत आर्थिक मंत्रियों की बैठक में भाग लिया. राजेश अग्रवाल, अतिरिक्त सचिव, वाणिज्य विभाग, वाणिज्य मंत्रालय ने भारत का प्रतिनिधित्व किया. इस वर्ष की बैठक का मुख्य एजेंडा आसियान-भारत माल व्यापार समझौते (AITIGA) की समय पर समीक्षा करना था जिस पर 2009 में हस्ताक्षर किए गए थे.

https://t.me/uppsc_pcs_roaro
🔥1
जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ( NGT ) के नए अध्यक्ष के रूप में आज शपथ लेंगे।

https://t.me/uppsc_pcs_roaro
Secure PCS
Next topic 👇 भारत में क्रांतिकारी आंदोलन https://t.me/uppsc_pcs_ro_aro/1028
Next topic 👇
बंगाल विभाजन तथा स्वदेशी आंदोलन
अभिनव भारत से कौन संबंधित है
Anonymous Quiz
100%
वीडी सावरकर
0%
सीआर दास
0%
बीजी तिलक
0%
एससी बोस
1905 में क्रांतिकारी संगठन अभिनव भारत संगठित किया गया था
Anonymous Quiz
8%
उड़ीसा में
31%
बंगाल में
8%
उत्तर प्रदेश में
54%
महाराष्ट्र में
बाल गंगाधर तिलक को लोकमान्य विशेषण कब दिया गया
Anonymous Quiz
15%
स्वदेशी आंदोलन
38%
क्रांतिकारी आंदोलन
38%
होम रूल आंदोलन
8%
भारत छोड़ो आंदोलन
निम्नलिखित में से किसने बड़ी बुद्धिमानी के साथ अलीपुर षड्यंत्र मामले में अरविंद घोष का बचाव किया
Anonymous Quiz
46%
चितरंजन दास
8%
डब्ल्यू सी बनर्जी
31%
मोतीलाल नेहरू
15%
तेज बहादुर सप्रू
हिंदुस्तान रिपब्लिकन संगठन की स्थापना की गई थी
Anonymous Quiz
0%
इलाहाबाद में
85%
कानपुर में 1924
15%
लखनऊ में
0%
दिल्ली में
निम्नलिखित में से किस को अंग्रेजी सरकार ने काकोरी षड्यंत्र के मामले में फांसी पर चढ़ा दिया
Anonymous Quiz
0%
भगत सिंह
92%
राम प्रसाद बिस्मिल
8%
चंद्रशेखर आजाद
0%
बटुकेश्वर दत्त
काकोरी षड्यंत्र केस किस वर्ष में हुआ
Anonymous Quiz
15%
1920 में
85%
1925 में
0%
1930 में
0%
1935 में
निम्नलिखित क्रांतिकारी में से कौन काकोरी षड्यंत्र केस से संबंधित नहीं है
Anonymous Quiz
8%
रामप्रसाद बिस्मिल
69%
सूर्य सेन
8%
राजेंद्र लाहिड़ी
15%
अशफाक उल्ला
वर्ष 1928 में हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन की स्थापना कहां हुई थी
Anonymous Quiz
8%
कानपुर में
54%
दिल्ली में
8%
इलाहाबाद में
31%
लाहौर में
भारतीय स्वतंत्रता के लिए फांसी पाने वाले प्रथम रिकॉर्ड मुस्लिम का नाम बताएं
Anonymous Quiz
0%
मोहम्मद अली
10%
शौकत अली
90%
अशफाक उल्ला खान
0%
अजीजुद्दीन
चटगांव शस्त्र छापामारी की योजना बनाई गई थी
Anonymous Quiz
56%
सूर्य सेन
22%
चंदन दत्त
0%
विधान घोष
22%
जतिन दास
काकोरी केस के अभियुक्तों के बचाव हेतु किसकी अध्यक्षता में एक समिति का गठन हुआ था
Anonymous Quiz
11%
आचार्य नरेंद्र देव
56%
गोविंद बल्लभ पंत
0%
चंद्रभानु गुप्त
33%
मोतीलाल नेहरू
निम्नलिखित में से 1926 ईस्वी में गठित नौजवान सभा का प्रारंभिक सदस्य कौन नहीं था
Anonymous Quiz
33%
भगत सिंह
0%
यशपाल
33%
छबीलदास
33%
अंबिका चक्रवर्ती
निम्नलिखित में से किस कारागार में पंडित राम प्रसाद बिस्मिल को फांसी दी गई थी
Anonymous Quiz
0%
गोंडा
11%
फैजाबाद
89%
गोरखपुर
0%
वाराणसी