SET NET GO
2.22K subscribers
29 photos
6 videos
58 files
167 links
इस चैनल के माध्यम से हम CG SET और NET Exam की गुणवत्तापूर्ण तैयारी कराने का प्रयास करेंगे जिससे विद्यार्थी इस परीक्षा में सफल हो सकें.

Our Discussion Group - https://t.me/setnetgodiscussion
Download Telegram
👍1
👍9
SET Paper 1 Model Answer
जिन विद्यार्थियों का सेट क्लियर हुआ उन्हें खूब सारी बधाइयां 🎉🎉🎉
जिनका किन्ही कारणों से क्लियर नई हो पाया वो बिना हताश हुए फिर से तैयारी करिए, सफलता जरूर मिलेगी👍
❤26🔥6
प्रिय अभ्यर्थियों,

पिछले 1.5 वर्षों से हम पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ CGPSC और अन्य सरकारी परीक्षाओं के लिए नि:शुल्क वीडियो और अध्ययन सामग्री आप तक पहुंचाते रहे हैं। इस यात्रा में हमें आपका असीम प्यार, विश्वास और समर्थन मिला — जिसके लिए हम तहे दिल से आभारी हैं।

आपकी लगातार प्रोत्साहनपूर्ण प्रतिक्रिया ने हमें यह जिम्मेदारी दी कि हम निरंतर उच्च गुणवत्ता का कंटेंट आपके लिए तैयार करें।

लेकिन जैसा कि कहा जाता है –

"अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता।"

अब हमें ज़रूरत है ऐसे समर्पित साथियों की, जो हमारे इस मिशन में भागीदार बन सकें — जो शिक्षा के इस सेवा-कार्य को विस्तार देने में हमारे सहयात्री बनें।

🫱 आइए, हमारे साथ जुड़िए!
यदि आप भी इस क्षेत्र में रुचि रखते हैं और हमारी टीम का हिस्सा बनकर कुछ सार्थक और रचनात्मक करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए Google Form को भरकर अपनी जानकारी साझा करें।

👇
📋 गूगल फॉर्म भरें – साथ चलें, साथ बढ़ें
(https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSfrF8Rqzbe4K9YUrGqody7-L0Ro8E8hfEXWBA6fu1me3W10Ug/viewform?usp=sharing&ouid=100032936658164957749)

आइए, हम मिलकर ज्ञान आधारित, सशक्त कल की नींव रखें।

– आपकी अपनी टीम
[ श्रीजी एकेडमी ]
❤6
लोगों का मानना है कि मधुमक्खियां उड़ नहीं सकती क्योंकी उनके पंख उनके आकार से काफी छोटे होते हें बावजूद इसके वे उडती हैं.
क्योंकि उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता की लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं.
अगर आप को अपने ऊपर भरोसा है तो फ़िक्र मत कीजिये की दूसरे आपके बारे में क्या सोचते हैं.

सबसे बड़ा रोग क्या कहेंगे लोग
❤35👍6
❤1
Forwarded from CGPSC WITH RAJAN
जब मन में हो मौज बहारों की,
चमक उठे चमक सितारों की।
जब ख़ुशियों के शुभ घेरे हों,
तन्हाई में भी मेले हों।
आनंद की आभा होती है,
उस रोज़ ‘दिवाली’ होती है।

जब मेहनत के दीपक जलते हों,
सपने जब सच में बदलते हों।
मन में हो मधुरता भावों की,
जब फल दें प्रयासों की खेतियाँ चावों की।
उत्साह की आभा होती है,
उस रोज़ दिवाली होती है।

जब मन में विश्वास जगाते हों,
दुश्वारियाँ भी राह दिखाते हों।
जब हर असफलता सबक बने,
हर बाधा प्रेरणा बन जाए।
आत्मबल की आभा होती है,
उस रोज़ दिवाली होती है।

जब तन-मन-जीवन सज जाए,
सद्भाव और संकल्प के दीप जल जाएं।
महके मेहनत की खुशबू से,
मुस्काएं सफलता की सुधियों से।
तृप्ति की आभा होती है,
उस रोज़ ‘दिवाली’ होती है।

अँधेरा खुद से नहीं जाता,
हम दीप जलाते हैं।
संघर्ष की राह में भी, जो प्रकाश देता रहे — वही सच्चा विद्यार्थी है।

दीपावली केवल त्योहार नहीं, प्रतीक है —
अपने भीतर के अंधकार को मिटाने और निरंतर ज्ञान का दीप जलाने का।

“अप्प दीपो भव” — स्वयं अपने प्रकाश बनो।
क्योंकि जब तुम जलते हो, तभी सफलता जगमगाती है।

आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ!
आपके परिश्रम का हर दीप सफलता का प्रकाश बने।
विश्वास रखो, मेहनत करते रहो — अगली दीवाली आप अपनी मनपसंद नौकरी के साथ मनाएंगे.
❤14
Forwarded from Shriji Academy
📢 प्रिय दोस्तों,

हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि Shriji Academy का Android App अब पूरी तरह से तैयार हो चुका है। 🎉

अब केवल Google Play Store की Close Testing प्रक्रिया बाकी है। इसके लिए हमें अपने कुछ ऐसे साथियों की आवश्यकता है जो हमारे साथ जुड़कर ऐप की टेस्टिंग करना चाहें।

👉 यदि आप Close Testing में शामिल होना चाहते हैं, तो @ashish16119 टेलीग्राम 🆔 में अपना WhatsApp नंबर भेजें। हम आपको टेस्टिंग ग्रुप में जोड़ देंगे और आपको एप की दे देंगें।

Close Testing में आपको क्या करना होगा?
✅ ऐप को सार्वजनिक (Public) होने से पहले उपयोग करना।
✅ ऐप के विभिन्न फीचर्स का अनुभव लेना और उनका लाभ उठाना।
✅ लगातार 14 दिनों तक प्रतिदिन ऐप को खोलकर उपयोग करना।
✅ यदि आपको कोई Bug, Error या किसी प्रकार की समस्या दिखाई देती है, तो हमें बताना ताकि हम उसे सुधार सकें।

आपका सहयोग हमें एक बेहतर और त्रुटिरहित ऐप बनाने में मदद करेगा। 🙏

तो आइए, हमारे साथ जुड़िए और Shriji Academy App के शुरुआती उपयोगकर्ताओं में शामिल बनिए। 🚀

@ashish16119 टेलीग्राम 🆔 में अपना WhatsApp नंबर भेजें और Close Testing का हिस्सा बनें। 📱✨

धन्यवाद!
– Team Shriji Academy 🌟
❤4