RAS Mindset ™ - CURRENT AFFAIRS RAJASTHAN
39.1K subscribers
323 photos
9 files
6 links
📰 Daily Current Affairs • DIPR News • सुजस News

Dm - @RAS_Mindset_bot

Buy ads: https://telega.io/c/RAS_Mindset
Download Telegram
शिक्षा विभाग और पीरामल फाउंडेशन के बीच एमओयू


समझौता:- दिनांक 16 जुलाई 2026
स्थान:- शासन सचिवालय, जयपुर
उद्देश्य:- राज्य में विद्यालय शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार तथा विद्यार्थियों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाना।


यह समझौता स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजेश यादव की अध्यक्षता एवं समग्र शिक्षा की राज्य परियोजना निदेशक डॉ. रश्मि शर्मा की उपस्थिति में आयोजित किया गया ।

इसके तहत पीरामल फाउंडेशन टेक्निकल सपोर्ट यूनिट के रूप में काम कर राज्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं पर्सनलाइज्ड एडेप्टिव लर्निंग आधारित डिजिटल शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए तकनीकी सहयोग प्रदान करेगा।

स्रोत: सुजस
❤3💋2
भारत टैक्सी का राजस्थान में शुभारंभ

✓ दिनांक:- 25 जुलाई 2026
✓ स्थान:- एचसीएम रीपा, जयपुर
✓ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भारत टैक्सी के 100 से अधिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
✓ जयपुर में भारत टैक्सी ने अपना "कस्टमर मोबाइल ऐप लॉन्च" किया।
✓ कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, सहकारिता राज्य मंत्री गौतम दक मौजूद रहे।
✓ दिल्ली और गुजरात के बाद महाराष्ट्र तथा अब राजस्थान में भारत टैक्सी की शुरुआत सहकारिता आधारित मोबिलिटी मॉडल के राष्ट्रीय विस्तार का महत्वपूर्ण चरण है।
✓ भारत टैक्सी' के विस्तार और विभिन्न सार्वजनिक सेवाओं से इसके समन्वय के लिए राजस्थान पुलिस, सरस, जयपुर नगर निगम और जयपुर मेट्रो के साथ समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान भी किया गया।

भारत टैक्सी की विशेषताएं:-
(1) भारत का पहला सहकारिता आधारित डिजिटल मोबिलिटी प्लेटफार्म।
(2) सहकार टैक्सी को-ऑपरेटिव लिमिटेड द्वारा संचालित।
(3) मल्टी स्टेट को-ऑपरेटिव सोसायटी मॉडल पर आधारित।

स्रोत: सुजस
❤1💋1
तीज महोत्सव

✓ 15- 24अगस्त,2026 तक
✓ बीकानेर हाउस, नई दिल्ली
✓ इस उत्सव के अंतर्गत राजीविका- रूडा क्राफ्ट फेयर एवं फूड फेस्टिवल आयोजित किया गया ।


स्रोत: सुजस
❤2💋1
भारत की पहली स्वदेशी अफ्रीकी स्वाइन फीवर वैक्सीन

✓ विकास:- राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान परिषद(ICAR) द्वारा।

✓ कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह ने सुवरो के लिए भारत की पहली स्वदेशी एमए-104 सेल लाइन आधारित जीवित क्षणित अफ्रीकी स्वाइन फीवर वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित की।

स्रोत: PIB आकाशवाणी
🔥1💋1
देश का सबसे बड़ा डाटा सेंटर हब

✓ माइक्रोसॉफ्ट ने हैदराबाद में भारत का अपना सबसे बड़ा डाटा सेंटर हब शुरू किया।

✓ अडानी समूह और एचडीएफसी बैंक इसके शुरुआती ग्राहकों में शामिल है।

✓ अब देश में माइक्रोसॉफ्ट के क्लाउड रीजन की संख्या बढ़कर चार (पुणे, चेन्नई, मुंबई और हैदराबाद) हो गई है।
❤1🔥1💋1
रामसर में देश की सबसे बड़ी ‘गोट सीमन लैब’

✓ स्थान: रामसर, अजमेर।
✓ केंद्रीय प्रवृत्ति योजना नेशनल लाइव स्टॉक मिशन के तहत
✓ राजस्थान सरकार का DUVASU, मथुरा के साथ समझौता
✓ पशुपालन गोपालन डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोगाराम कुमावत को एमओयू की प्रति सोप गई।
✓ यह एमओयू उत्तर प्रदेश सरकार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान मथुरा के साथ किया गया है।
✓ उद्देश्य: राजस्थान की बकरी नस्लों का नस्ल सुधार एवं उत्पादकता बढ़ाना।
✓ परियोजना की लागत: ₹8.75 करोड़।
✓ केंद्र : राज्य की हिस्सेदारी — 60% : 40%।
✓ प्रतिवर्ष लगभग 2 लाख कृत्रिम गर्भाधान (AI) डोज तैयार करने का लक्ष्य।
✓ प्रमुख लाभार्थी नस्लें: सिरोही, मारवाड़ी और जखराना।

स्रोत: सुजस
❤2🔥1💋1
बारीगा राम

✓ राष्ट्रीय हथकरघा दिवस ( 7 अगस्त 2026) को राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू द्वारा बाड़मेर के  बुनकर बारीगा राम को "राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार" से सम्मानित किया गया।

✓ उन्हें रेगिस्तान की पारंपरिक पट्टू साड़ी बनाई को आधुनिक डिजाइन बेहतर गुणवत्ता और नया बाजार तक पहुंच दिलाने के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया।


स्रोत: सुजस
🔥1💋1
करेंट अफेयर्स मतलब RAS Mindset

📰 ✍🏻


- RPSC exam से 2-3 महीने पहले का ही करंट अफेयर्स मोस्टली पूछती है ,, अगर आपने RAS Pre के लिए इससे पहले भी कुछ नहीं पढ़ा है तो भी कोई दिक्कत नहीं है ,, अभी से शुरुवात करोगे तो भी करेंट अफेयर्स के 85-90% सवाल तक पहुँच बना सकोगे केवल और केवल इन अंतिम महीनों का करंट अफेयर्स पढ़ कर भी। ✍🏻

4-5 दिन चैनल पर बने रहिए ,, करेंट अफेयर्स में कोई क्वेश्चन गलत नहीं होगा यह कॉन्फिडेंस आपको खुद को आजाएगा। यह हमारा वादा है।


🤌🏻❤️

- प्रतिदिन आपको 5-7 सवाल पोस्ट के माध्यम से मिलेंगे उनके आप नोट्स 🗞️ बनाने शुरू कर दीजिए और साप्तिक उनको रिवाइज कीजिए।
❤10👍1💋1
🏆 राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026

राजस्थान के 2 शिक्षकों का राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन


🔹 डॉ. दिव्येंदु सेन — महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय, पंचपहाड़ (झालावाड़)
➡️ ग्रामीण विद्यार्थियों को कंप्यूटर एवं विभिन्न सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण देने के लिए चयनित।

🔹 डॉ. वर्तिका — राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, डूंगली का बास, चाकसू (जयपुर)
➡️ नवाचार, तकनीकी एवं गतिविधि आधारित शिक्षण को विशेष स्थान देने के लिए चयनित।

📌 सम्मान: 5 सितंबर, शिक्षक दिवस पर नई दिल्ली में
📌 सम्मानित करेंगी: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
💯2💋2❤1
काजल धोचक — 76 किग्रा वर्ग — स्वर्ण पदक — लगातार दूसरी बार विश्व चैंपियन।

अंडर-20 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप


काजल ने लगातार दूसरी बार जीता खिताब
ब्रातिस्लावा (स्लोवाकिया) में आयोजित अंडर-20 कुश्ती विश्व चैंपियनशिप में भारतीय पहलवान काजल धोचक ने लगातार दूसरी बार खिताब जीता।
काजल ने फाइनल में चीन की जिंग सन को 7-0 से हराकर 76 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

इससे पहले उन्होंने पिछले साल 72 किग्रा वर्ग में अंडर-20 विश्व खिताब जीता था।
💋2
वी. श्रीनिवास

वार्षिक सम्मेलन : रोम में गवर्नेंस पर भारत का दृष्टिकोण


मुख्य सचिव एवं इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एडमिनिस्ट्रेटिव साइंसेज (IIAS) के अध्यक्ष वी. श्रीनिवास 25 अगस्त को इटली के रोम में लोक प्रशासन और गवर्नेंस से जुड़े अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का दृष्टिकोण साझा करेंगे।

वे रोम की सैपिएंजा यूनिवर्सिटी में यूरोपीय अधिकारियों के समूह के 51वें वार्षिक सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे।

सम्मेलन की थीम: जनहितकारी शासन : वैश्विक समुदाय के लिए मानव बुद्धिमत्ता पर आधारित शासन।
💋2
पुष्पाज्योति ने स्टिकी नोट पर लिखे 150 शब्द - वर्ल्ड रिकॉर्ड

यूएई में रहने वाली 29 वर्षीय भारतीय मूल की सीनियर क्लाउड इंजीनियर पुष्पाज्योति रविकुमार ने एक स्टिकी नोट पर 150 अलग-अलग शब्द लिखकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया।

आधिकारिक तौर पर इस विश्व रिकॉर्ड का शीर्षक ‘Most Words Written on a Sticky Note’ रखा गया है।
💋2❤1
जयपुर-जोधपुर में स्पेस व चिल्ड्रन गैलरी

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने जयपुर और जोधपुर में स्पेस तथा चिल्ड्रन गैलरी स्थापित करने के लिए करीब 10 करोड़ रुपए का मसौदा तैयार किया है।

जयपुर के रीजनल साइंस सेंटर एंड साइंस पार्क में 4.38 करोड़ रुपए की स्पेस गैलरी और 3.09 करोड़ रुपए की चिल्ड्रन गैलरी स्थापित होगी।

जोधपुर में स्पेस गैलरी पर 2.50 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

गैलरी में चंद्रयान-3, अंतरिक्षयान के मॉडल, लॉन्चिंग प्रक्रिया और उपग्रहों के मॉडल सहित अंतरिक्ष मिशन पर जाने वाले यात्रियों के अनुभव की जानकारी दी जाएगी।
❤1💋1
विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप - भारत कांस्य पदक विजेता 🥉

शीर्ष भारतीय महिला युगल जोड़ी त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद को विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में चीन की लियू शेंग शू और तान निंग की जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय जोड़ी 18-21, 21-13, 21-8 से हार गई।

इस हार के साथ ही भारत का अभियान समाप्त हुआ, हालांकि त्रिशा-गायत्री की जोड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया।
❤2💋1
नीरज चोपड़ा - लुसाने डायमंड लीग में रजत पदक विजेता 🥈

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने 88.05 मीटर के थ्रो के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने 88.14 मीटर के थ्रो के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
❤2💋1
एशियाई खेलों के लिए 492 सदस्यीय दल

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने अगले महीने जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए 492 सदस्यीय दल को मंजूरी दी है।

इस दल में एथलेटिक्स के सर्वाधिक 73 खिलाड़ी शामिल हैं।


दल में 265 पुरुष और 227 महिला खिलाड़ी हैं।
❤3💋1
‘प्रबल’ कार्यक्रम : शिक्षा में नवाचार की नई पहल

शिक्षा विभाग द्वारा पीएम श्री योजना के तहत वर्ष 2026-27 में ‘प्रबल’ (Programme to Reorganize Abilities and Build up Adaptive Life Skills of 21st Century) कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।

उद्देश्य: विद्यार्थियों की बुनियादी क्षमताओं को पहचानकर उनमें जीवन कौशल, नेतृत्व, नागरिकता बोध, रोजगारपरक दक्षताओं तथा भविष्य के लिए आवश्यक क्षमताओं का समग्र विकास करना।

विद्यार्थियों के पारदर्शी चयन के लिए विद्यालय, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर 5 सदस्यीय समितियों का गठन किया जाएगा।

बजट प्रावधान: ₹2.80 करोड़ (वर्ष 2026-27)
❤5💋1
ब्रिक्स पर्यटन मंत्रियों की बैठक-2026

आयोजन: 20–21 अगस्त 2026
स्थान: जयपुर, राजस्थान
अध्यक्षता: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

-यह बैठक भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता में -ब्रिक्स पर्यटन ट्रैक का समापन थी।
ब्रिक्स पर्यटन ट्रैक “अनुकूलनीयता, नवाचार, सहयोग और संवहनीयता का निर्माण” विषय के तहत आयोजित किया गया।
-बैठक में ब्रिक्स के 9 सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया।
-बैठक में ‘जयपुर घोषणा-पत्र’ को अपनाया गया।

-जयपुर घोषणा-पत्र के 4 प्रमुख विषय:
एआई और पर्यटन में सतत विकास
जिम्मेदार पर्यटन, पर्यटन कौशल एवं क्षमता निर्माण
पर्यटन आदान-प्रदान
निर्बाध यात्रा सुविधा
❤4💋2🔥1
जोधपुर : पंच गौरव कार्यक्रम

जोधपुर को ‘सन सिटी’ एवं ‘ब्लू सिटी’ के नाम से जाना जाता है। 1459 में राव जोधा ने इस नगर की स्थापना की थी।

पंच गौरव कार्यक्रम के तहत जोधपुर में
जिले की प्रमुख पहचान के रूप में मेहरानगढ़ दुर्ग
एक जिला-एक उत्पाद में जीरा,

एक जिला-एक वनस्पति प्रजाति में जाल,
एक जिला-एक उत्पाद में लकड़ी का फर्नीचर
तथा एक जिला-एक खेल में जिम्नास्टिक को शामिल किया गया है।

-जाल का वैज्ञानिक नाम सल्वाडोरा है।
-जीरा का वैज्ञानिक नाम क्यूमिनम साइमिनम है।
❤4💋1
सुजस प्रश्नोत्तरी 184
❤2💋1