Online Notes Store | Online Notes, Quiz & Employment News Portal
20.1K subscribers
6.23K photos
94 videos
2.01K files
1K links
Exam Oriented Study material For 1st grade , 2nd grade , FSO , EO/RO , RAS, SI, REET and many more...
#rrb #ntpc
#patwar #reet
#hand_written_notes
#handwrittennotes

Contact Admin for any queries :
📲 @OP_Prajapati
@TheOpPrajapati
👉 Omg000888@gmail.com
Download Telegram
4th_Grade_संशोधित_रिजल्ट_ओर_कट_ऑफ.pdf
39.6 MB
4th Grade भर्ती परीक्षा 2025 का Rank वाइज के अनुसार रिवाइज रिजल्ट ओर कट ऑफ जारी (Non Tsp)
4th Grade नाम वाइज रिजल्ट Non Tsp.pdf
322.9 MB
4th Grade भर्ती परीक्षा 2025 : Name वाइज और नम्बर & Rank वाइज रिवाइज रिजल्ट जारी (Non Tsp)
2
4th Grade Old vs New Cutt Off 🤘🤘
6
भारत ने एकबार फिर जीता अंडर -19 क्रिकेट वर्ल्डकप 🏆
2🔥2
नए रिजल्ट के बाद cut off जो नम्बर होता है last में

वहां सबसे ज्यादा स्टूडेंट होते है
और cut off वाले नम्बर पर जितने स्टूडेंट होते है

सभी को DV के लिए बुलाना पड़ता है

इसलिए रिजल्ट 2 गुना से ज्यादा का है

🙏🙏🙏🙏
3
राजस्थान हाईकोर्ट चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2025 (कुल पद -5670) के लिए इंटरव्यू में न्यूनतम निर्धारित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगा प्राथमिकता

परीक्षा जल्द ही आयोजित होने की संभावना

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती में सबसे कम न्यूनतम योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को मिलेगी प्राथमिकता, उच्च डिग्री, डिप्लोमाधारी अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगी इस नौकरी में प्राथमिकता....🤔
2
💐भारतीय शिक्षिका रूबल नागी ने 'ग्लोबल टीचर प्राइज 2026' जीता।

👉भारतीय शिक्षिका और सामाजिक कार्यकर्ता रूबल नागी ने 'ग्लोबल टीचर प्राइज 2026' जीता है।
👉10 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि दी गई है।
👉यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 5 फरवरी, 2026 को दुबई में आयोजित 'वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट'के दौरान प्रदान किया गया।
7
राजस्थान के रामसर स्थल — वर्तमान 5 ❤️

1. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, भरतपुर (1981)
रामसर घोषित: 1981
यूनेस्को विश्व धरोहर: 1985
🦩 प्रवासी पक्षियों का स्वर्ग
• साइबेरियन क्रेन
• Painted Stork
• Spoonbill
भारत के प्रमुख पक्षी अभयारण्यों में से एक

2. सांभर झील, जयपुर (1990)
रामसर घोषित: 1990
भारत की सबसे बड़ी अंतर्देशीय खारी झील
🦩 Flamingos | Avocets | अन्य जलपक्षी
नमक उत्पादन का प्रमुख केंद्र


3. मेनार वेटलैंड, उदयपुर (2005)
रामसर घोषित: 4 जून 2025
मुख्य झीलें:
• ब्रह्म तालाब
• धंध तालाब
🕊️ प्रसिद्ध पक्षी:
• Northern Shoveler
• Painted Stork
• Black-tailed Godwit
Bird Village” के नाम से प्रसिद्ध

4. खीचन वेटलैंड, जोधपुर (फालोदी) (2005)
रामसर घोषित: 4 जून 2025
🦢 Demoiselle Cranes के लिए विश्व प्रसिद्ध
स्थानीय लोगों द्वारा पक्षियों को दाना खिलाने की अनूठी परंपरा
7
Revision 👍

रामसर स्थल (Ramsar Sites)

1. केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (भरतपुर): 1981 में घोषित।

2. सांभर झील (जयपुर/अजमेर/नागौर): 1990 में घोषित।

3. मेनार वेटलैंड (उदयपुर): 5 जून 2025 (विश्व पर्यावरण दिवस) को घोषित।
इसे 'बर्ड विलेज' भी कहते हैं।

4. खीचन वेटलैंड (फलोदी): 5 जून 2025 को घोषित। यह कुरजां (Demoiselle Crane) के लिए प्रसिद्ध है।

5. सिलीसेढ़ झील (अलवर): दिसंबर 2025 में घोषित।
1
जनवरी 2026 के राजस्थान करेंट अफेयर्स के मुख्य बिन्दु जो आगामी RPSC और RSSB परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं ❤️

1. 78वीं सेना दिवस परेड (जयपुर)

तिथि व स्थान: 15 जनवरी 2026, जयपुर (महल रोड, जगतपुरा)।
मेजबान: दक्षिण-पश्चिमी कमान ने पहली बार इसकी मेजबानी की।
महत्व: यह पहली बार था जब यह परेड सेना के छावनी क्षेत्र दिल्ली के बाहर किसी शहर के नागरिक क्षेत्र (Cantonment से बाहर) में आयोजित की गई।
प्रदर्शित हथियार: ब्रह्मोस मिसाइल, आकाश मिसाइल, नाग, अर्जुन टैंक, K-9 वज्र और भैरव बटालियन के ड्रोन सिस्टम।
विशेष: 'ऑपरेशन सिंदूर' के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।

2. राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी 2026

प्राथमिकता वाले कॉरिडोर: जोधपुर-पाली-मार्वड और कांकाणी को विशेष 'सेमीकंडक्टर कॉरिडोर' के रूप में विकसित किया जाएगा।
लक्ष्य: राज्य को OSAT (Outsourced Semiconductor Assembly and Test) और ATMP (Assembly, Testing, Marking and Packaging) का हब बनाना।
नोडल एजेंसी: उद्योग एवं वाणिज्य विभाग।
राजिवेश पोर्टल (RajNivesh): निवेश के लिए सिंगल विंडो क्लीयरेंस हेतु अनिवार्य पोर्टल।
मुख्य उद्देश्य: OSAT (असेंबली और टेस्ट) और ATMP (पैकेजिंग) क्षेत्र में निवेश आकर्षित करना।

3. खेल उपलब्धियां

68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप
पदक तालिका: राजस्थान पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा (कुल 105 पदक: 32 स्वर्ण, 36 रजत, 37 कांस्य)।
हरियाणा प्रथम और महाराष्ट्र द्वितीय रहा।
पैरा शूटिंग: राजस्थान प्रथम स्थान पर रहा (9 स्वर्ण, 6 रजत, 5 कांस्य)।
प्रमुख स्वर्ण पदक: अनंतजीत सिंह नरूका और दर्शना राठौड़ (स्कीट मिक्स्ड टीम)।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स: उदयपुर में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत कुश्ती चयन स्पर्धा का सफल आयोजन किया गया

4. जीआई टैग (GI Tags) 2026

जनवरी 2026 में राजस्थान के कुछ प्रमुख हस्तशिल्पों को नई पहचान मिली
(कुल संख्या अब 22+ हो गई है):
बीकानेर उस्ता कला शिल्प
जोधपुर बंधेज शिल्प
उदयपुर कोफ्तगारी धातु शिल्प
बीकानेर कशीदाकारी शिल्प

जनवरी के प्रमुख महोत्सव

राजस्थान युवा महोत्सव: 7 से 12 जनवरी, SMS स्टेडियम, जयपुर। (थीम: विकसित भारत-विकसित राजस्थान)।
पोषण उड़ान 2026: मकर संक्रांति पर पतंगों के माध्यम से पोषण और संतुलित आहार का संदेश दिया गया (WCD विभाग द्वारा)।
अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव: जल महल की पाल, जयपुर (14 जनवरी)।
आरोग्य महोत्सव: जवाहर कला केंद्र, जयपुर।

ग्रामीण एवं प्रशासनिक विकास

मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0: प्रथम चरण में सीकर जिला प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा।
प्रथम जैविक ग्राम पंचायत: जनवरी 2026 में कुछ पंचायतों को पूर्ण जैविक (NPOP मानक) घोषित किया गया।
यमुना जल समझौता: सीकर जिले के संदर्भ में यह चर्चा में रहा, जिससे क्षेत्र को पेयजल और सिंचाई लाभ मिलेगा।

प्रशासनिक सुधार:

RPSC में पारदर्शिता बढ़ाने हेतु 'उप सचिव (परीक्षा)' और 'परीक्षा नियंत्रक' के दो अलग-अलग पदों को मर्ज कर अब एक ही उप सचिव पद कर दिया गया है।

प्रवासी राजस्थानी विभाग: प्रवासी राजस्थानियों के हितों के संरक्षण और उन्हें राज्य के विकास से जोड़ने के लिए 'डोमेस्टिक एंड ओवरसीज राजस्थानी अफेयर्स' (DORA) विभाग के गठन की प्रक्रिया तेज की गई।

अन्य महत्वपूर्ण 'वन-लाइनर'

पोषण उड़ान 2026: मकर संक्रांति पर आंगनबाड़ियों के माध्यम से संतुलित आहार और एनीमिया मुक्ति (IFA टैबलेट वितरण) का संदेश देने वाला अभियान।

सोवरेन एआई (Sovereign AI): राजस्थान ने अपने स्वयं के डेटा और इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित AI विकसित करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।

पेंशन वृद्धि: पूर्व सैनिकों और पेंशनरों की पेंशन राशि में महत्वपूर्ण वृद्धि (₹10,000 से बढ़ाकर ₹11,000) की घोषणा प्रभावी हुई।

अविकानगर (टोंक): यहाँ ऊन उत्पादन और प्रसंस्करण के लिए 'वुलन चिंतन शिविर' का आयोजन किया गया।
6
अभ्यास प्रश्न 1 (जनवरी 2026) ❤️

RPSC और RSSB के नवीनतम परीक्षा पैटर्न को देखते हुए 'कथन एवं कारण' और 'बहु-कथन' वाले उच्च स्तरीय प्रश्न दिए गए हैं


प्रश्न 1: राजस्थान सेमीकंडक्टर नीति 2026
कथन (A): राजस्थान सरकार ने जनवरी 2026 में अपनी पहली सेमीकंडक्टर नीति को मंजूरी दी है।
कारण (R): इसका मुख्य उद्देश्य जोधपुर-पाली-मारवाड़ कॉरिडोर को एक ग्लोबल चिप डिजाइन और निर्माण हब के रूप में विकसित करना है।
विकल्प: 1. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
2. (A) और (R) दोनों सही हैं, लेकिन (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
3. (A) सही है, लेकिन (R) गलत है।
4. (A) गलत है, लेकिन (R) सही है।
उत्तर: 1

प्रश्न 2: 78वां सेना दिवस समारोह
कथन (A): 15 जनवरी 2026 को भारतीय सेना ने अपना 78वां सेना दिवस जयपुर में आयोजित किया।
कथन (B): यह पहली बार था जब सेना दिवस की परेड किसी सैन्य छावनी (Cantonment) से बाहर नागरिक क्षेत्र में आयोजित की गई।
कथन (C): इस परेड की मेजबानी दक्षिण-पश्चिमी कमान (South Western Command) ने की।
विकल्प: 1. केवल कथन (A) और (B) सत्य हैं।
2. केवल कथन (B) और (C) सत्य हैं।
3. कथन (A), (B) और (C) तीनों सत्य हैं।
4. कोई भी कथन सत्य नहीं है।
उत्तर: 3

प्रश्न 3: जल संरक्षण एवं रैंकिंग
कथन (A): मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के प्रथम चरण की रैंकिंग जनवरी 2026 में जारी की गई।
कथन (B): इस रैंकिंग में जयपुर जिला पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहा।
विकल्प: 1. केवल कथन (A) सही है।
2. केवल कथन (B) सही है।
3. (A) और (B) दोनों सही हैं।
4. (A) और (B) दोनों गलत हैं।
उत्तर: 1 (नोट: प्रथम स्थान पर सीकर जिला रहा, न कि जयपुर।)

प्रश्न 4: खेल एवं पुरस्कार (68वीं नेशनल शूटिंग)
कथन (A): 68वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में राजस्थान पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
कथन (B): राजस्थान ने कुल 105 पदक जीते, जिनमें 32 स्वर्ण पदक शामिल थे।
कथन (C): पैरा शूटिंग वर्ग में राजस्थान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विकल्प: 1. केवल (A) और (C) सही हैं।
2. केवल (B) और (C) सही हैं।
3. सभी कथन (A, B, C) सही हैं।
4. केवल (A) सही है।
उत्तर: 2 (नोट: समग्र पदक तालिका में राजस्थान तीसरे स्थान पर रहा, जबकि पैरा शूटिंग में प्रथम रहा।)
6🔥1
सदन में पेपर लीक पर हंगामा 😂
😁4👍3
NTA की तर्ज पर राजस्थान में राजस्थान स्टेट टेस्टिंग एजेंसी गठित करने की घोषणा
सत्र 2026-27 में 500 विद्यालय में व्यवसायिक शिक्षा और शुरू की जाएगी
विद्यार्थियों के लिए E vocaher सुविधा 20000 रुपए तक की लैपटॉप के लिए
योजनाओं के लिए E vocaher की सुविधा की घोषणा
सरकारी विद्यालय की मरम्मत को ले कर सदन में हंगामा 😂😂
प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए धर्मपुरा(बाड़मेर), मसूदा (ब्यावर), कन्याखेड़ी (भीलवाड़ा) में 400 करोड़ रुपए का व्यय प्रस्तावित