प्रखर राजस्थान 2.0
18.7K subscribers
39 photos
3 videos
23 files
76 links
मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान
Download Telegram
*प्रदेश में विद्यार्थियों की पठन क्षमता में सुधार करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से की गई है एक सशक्त पहल "प्रखर राजस्थान 2.0" अभियान। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को इस अभियान की शुरुआत की।*

*बच्चों में पठन कौशल को बेहतर करने के लिए 5 सितंबर से 5 दिसंबर, 90 दिन तक यह अभियान संचालित किया जाएगा।*

*प्रखर राजस्थान 2.0 अभियान के दौरान किए गए बच्चों के स्तर आधारित वर्गीकरण के आधार पर विशेष रेमेडिएशन पैकेज के माध्यम से बच्चों की पठन क्षमता को सुधारा जाएगा।*
14
📢 90 दिवसीय अभियान का प्रथम दिवस

शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने प्रखर राजस्थान 2.0 अभियान का शुभारंभ किया। हमारा साझा लक्ष्य है कि हर विद्यार्थी अपेक्षित पठन कौशल विकसित करे।

👉 इस अभियान के अंतर्गत, कक्षा 3 से 8 के सभी विद्यार्थियों के ORF परिणाम अब शिक्षक ऐप पर उपलब्ध हैं।

आपसे अनुरोध है कि शीघ्र ही लॉग-इन कर अपने विद्यार्थियों के परिणाम देखें, प्रत्येक कोहोर्ट वर्ग (C1–C4) को समझें और समूह निर्माण कर आगामी 12-सप्ताह के रीडिंग अभियान (5 सितम्बर – 5 दिसम्बर) की तैयारी करें।

📲 इस प्रक्रिया को और बेहतर समझने के लिए कृपया नीचे दिए गए वीडियो देखें:

1️⃣ शिक्षक ऐप का उपयोग और 12-सप्ताह अभियान हेतु उपलब्ध सहयोग सामग्री डाउनलोड करें :
🔗 https://www.youtube.com/watch?v=-H9_4v7trII

2️⃣ ORF परिणाम कहाँ देखें और प्रत्येक वर्ग कोहोर्ट (C1–C4) और समूह निर्माण प्रक्रिया को कैसे समझें :
🔗 https://www.youtube.com/watch?v=5O90eP2oGmQ

🙏 मिलकर हम यह सुनिश्चित करेंगे कि राजस्थान का हर बच्चा एक आत्मविश्वासी और कुशल पाठक बने। धन्यवाद
13👍1
Prakhar 2.0 Week 1 Lesson Plan 3-8_pdf.pdf
9.4 MB
🗣️  *मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान (MSRA) के अंतर्गत प्रखर राजस्थान 2.0 के तहत  मौखिक पठन प्रवाह(ORF) हेतु प्रथम सप्ताह की गतिविधियां* 👇
https://telegram.me/MSRAProgram/2577
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
4
*📢 प्रखर राजस्थान 2.0 90 दिवसीय अभियान : 8th September, 2025 Day 3 of reading campaign*

1. इस सप्ताह का सीखने का प्रतिफल: क, म, ल, न, आ की पहचान

2. शिक्षक ऐप पर उपलब्ध सामग्री:
- इस सप्ताह का लेसन प्लान (Week 1)
- 4 गतिविधि वीडियो

*📌 ध्यान रखने योग्य बातें:*
- शिक्षक ऐप पर सभी विद्यार्थियों के ORF परिणाम देखें
- संशोधित रीडिंग रेमेडिएशन डबल पीरियड का टाइमटेबल कक्षा में चिपकाएँ
- विद्यार्थियों को उनके कोहोर्ट के अनुसार बैठाएँ
- C4 विद्यार्थियों को पुस्तकालय की गतिविधियों में शामिल करें⁠

📲 *बेहतर समझ के लिए वीडियो देखें:*
1. शिक्षक ऐप का उपयोग और 12-सप्ताह सामग्री:
🔗 https://www.youtube.com/watch?v=-H9_4v7trII

2. ORF परिणाम व कोहोर्ट (C1–C4) प्रक्रिया:
🔗 https://www.youtube.com/watch?v=5O90eP2oGmQ

🙏 *धन्यवाद*
24
भगवत सिंह मेहता सभागार, हरिश्चंद्र माथुर, राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान, जयपुर में सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर साक्षरता एवं सतत शिक्षा विभाग द्वारा उल्लास- नवभारत साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रखर राजस्थान चल पुस्तकालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री द्वारा साक्षरता ब्रोशर एवं साक्षरता पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।
10
प्रखर राजस्थान 2.0 – 90 दिवसीय पठन अभियान
9 सितम्बर 2025 | Day 4 of Reading Campaign
प्रखर राजस्थान अभियान 2.0 के विद्यालय में सफल क्रियान्वयन हेतु कृपया नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करें:
1. रीडिंग रेमिडिएशन का समय

* 1st और 2nd पीरियड को रीडिंग रेमिडिएशन के लिए निर्धारित करें।
* समय-सारणी (Timetable) को कक्षा या सूचना पट्ट पर अवश्य प्रदर्शित करें।
* इन कक्षाओं के लिए हिंदी भाषा शिक्षक को नियुक्त किया जाए।

2. विद्यार्थियों का समूह-आधारित बैठना

कक्षा 3–5
* C1, C2, C3 → Remediation Group: शिक्षक शिक्षक ऐप” पर उपलब्ध Lesson Plan का उपयोग करें
* C4 → Non-Remediation Group: पुस्तकालय या कक्षा में पुस्तक पठन पर कार्य करें

कक्षा 6–8
* C1, C2, C3 → Remediation Group: शिक्षक ऐप पर Lesson Plan का उपयोग करें
* C4 → Non-Remediation Group: पुस्तकालय या कक्षा में पुस्तक पठन पर कार्य करें

कृपया ध्यान दें: उपरोक्त दोनों बिंदुओं को लागू करते समय विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था को सुव्यवस्थित और अनुशासित हो। प्रत्येक विद्यार्थी को स्पष्ट रूप से बताया जाए कि वे किस कोहॉर्ट में हैं और किस कक्षा/कक्ष में बैठेंगे।
32🔥1
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
*प्रखर राजस्थान 2.0 में 90 दिवसीय पठन अभियान के तहत रीडिंग रेमिडिएशन पर जोर दिया जा रहा है।*

*अभियान में विद्यार्थियों में पढ़ने की आदत विकसित करने व उनके पठन कौशल को निखारने का प्रयास जारी है।*

*उदयपुर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मल की तूस का एक वीडियो जिसमें रोचक तरीके से बच्चों को पढ़ाया जा रहा है।*
12👍2
🔈 प्रखर राजस्थान 2.0 – 90 दिवसीय पठन अभियान
10 सितम्बर 2025 | Day 5 of Reading Campaign

*अधिकारियों के फील्ड विज़िट के दौरान यह सज्ञान में आया है कि अभी तक कुछ विद्यालयों में रीडिंग कार्य सुचारू संचालित नहीं हुआ है ।सभी जिला स्तरीय अधिकारी इस अभियान की प्रभावी मॉनिटरिंग करने का श्रम करें*

🔖 प्रखर 2.0 पठन अभियान का एक प्रमुख उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बच्चों के लिए पठन एक आनंदमय अनुभव बने।

जब बच्चे गतिविधियाँ करके सीखते हैं (learning by doing), तो उनके लिए सीखना और भी रोचक हो जाता है।

🧩 इस कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण पहलू ABL Kits का उपयोग है। कृपया सुनिश्चित करें कि इन्हें कक्षा में सक्रिय रूप से अपनाया जा रहा है।

📲 प्रत्येक सप्ताह, निर्धारित दक्षताओं (competencies) के आधार पर, शिक्षक ऐप (Shikshak App) पर गतिविधियाँ साझा की जाएँगी। आपसे अनुरोध है कि इन गतिविधियों को अवश्य संचालित करें
ताकि छात्र क्रमबद्ध तरीके से अपनी पठन क्षमता का विकास कर सकें और सीखने की प्रक्रिया को रोचक एवं आनंददायक बना सकें।

🎯 इस सप्ताह 4 ABL गतिविधियाँ निर्धारित की गई हैं। कृपया इन गतिविधियों को करते समय तस्वीरें लें 📸 और उन्हें अपने विद्यालय WhatsApp Group में साझा करें।

🌟 आइए, हम सब मिलकर प्रत्येक बच्चे के लिए पठन को एक सुखद यात्रा बनाएं।

🙏 धन्यवाद
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
32👍2
Letter_to_field_reg_ORF_Instructions_by_dir_sir_1757503847123_1757513003035.pdf
429 KB
*⚡️ @MSRAProgram के अंतर्गत प्रखर राजस्थान कार्यक्रम में ORF के क्रियान्वयन के संबंध में*
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
2
*प्रखर राजस्थान 2.0 : समय सारिणी*
9🔥2
Prakhar Rajasthan- Guidelines.pdf
2 MB
🔈 *प्रखर राजस्थान 2.0 – 90 दिवसीय पठन अभियान : 11 सितम्बर 2025 | Day 6 of Reading Campaign*

प्रखर राजस्थान 2.0 की गतिविधियाँ और कार्यक्रम पूरे उत्साह के साथ चल रहे हैं। हमें यह देखकर प्रसन्नता हो रही है कि विद्यालय और शिक्षक दिशा-निर्देशों का पालन कर रहे हैं और विद्यार्थियों को गतिविधियों के माध्यम से सक्रिय रूप से जोड़ रहे हैं।

👉 इस कार्यक्रम से जुड़े संसाधनों तक पहुँचने के लिए यहाँ क्लिक करें:
https://telegram.me/MSRAProgram/2585

आप सब से निवेदन है कि इन दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। साथ ही, आपसे अनुरोध है कि इस अभियान से संबंधित तस्वीरें साझा करें ताकि सभी को इसकी जानकारी मिल सके
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
45
*🔊 प्रखर राजस्थान 2.0 – 90 दिवसीय पठन अभियान*

*📅 12 सितम्बर 2025 | Day 7 of Reading Campaign*

*सभी संस्था प्रधानों से अनुरोध है कि, वे -*
*• Timetable तैयार करें और 12 सितम्बर तक कक्षाओं में स्पष्ट रूप से चिपकाएँ।*
*• विभिन्न वर्गों (समूह) के आधार पर विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करें |*
*• रीडिंग रेमेडियेशन शिक्षण हेतु प्रभारी शिक्षकों को नियुक्त करें |*
*• प्रथम दो कालांशों में नियमित रूप से गतिविधि आधारित शिक्षण करवाएं |*
*• प्रखर 2.0 हेतु जारी दिशानिर्देशों की अनुपालना करें |*

*उक्त बिन्दुओं पर अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाएगा |*

*📌 कृपया Timetable तैयार करते समय पोस्टर में दिए गए निर्देशों का पालन करें।*

*🗓 अंतिम तिथि: 12 सितम्बर, 2025*

*Follow Next Update :*

https://whatsapp.com/channel/0029Vb6s1393LdQXdZsTxj3M/112
10
Media is too big
VIEW IN TELEGRAM
मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान के तहत शुरू किए गए प्रखर राजस्थान अभियान 2.0 में बच्चों के पठन कौशल में सुधार किया जा रहा है।

अभियान के तहत राजकीय विद्यालयों में बच्चों पठन का अभ्यास करवाया जा रहा है।

सवाईमाधोपुर के बामनवास स्थित पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपलाई में बच्चों का प्रयास प्रशंसनीय है।
15
🗓 *प्रखर राजस्थान के हिसाब से टाइम टेबल बनाने में अगर हो रहे हैं परेशान ?*
🤗 *तो सीसीई गुरु ले आएं हैं इसका भी समाधान*

💁🏻‍♀️ *आसान सी प्रक्रिया :*
1. *प्ले स्टोर लिंक
https://app.cce.guru पर क्लिक करके CCE Guru App को डाउनलोड / अपडेट करें*
2. *👤 Profile पर क्लिक करके अपना एवं अपने विद्यालय का नाम सेव कर लें।*
3. *अब बेक जाकर 👩🏻‍🏫 Staff > 🖨️ फॉर्मेट जनरेटर > शिक्षण टाइम टेबल > 🗣️ प्रखर समय सारिणी को चुनें*
4. *🧾 अब अध्यापकों की संख्या का चयन करें, विषय वार अध्यापकों के नाम लिखें और "Generate Time Table" पर क्लिक करें और Save As PDF कर लें*
5. *🤗 हो गया आपका टाइम टेबल तैयार*
6. 📡 *नवीनतम अपडेट्स सबसे पहले प्राप्त करने हेतु
https://whatsapp.com/channel/0029Va9F9FPJ3juzdBjMqL0H पर क्लिक करके फॉलो कर लें*
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
7
प्रदेश के राजकीय विद्यालयों में पढ़ने में कठिनाई अनुभव कर रहे विद्यार्थियों को रीडिंग रेमेडियेशन पैकेज के माध्यम से पठन में दक्ष बनाने के लिए चल रहा है प्रखर राजस्थान 2.0 अभियान।

इस अभियान के तहत 5 दिसंबर तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का क्षमतावर्धन किया जाएगा।
9
🗓 *प्रखर राजस्थान के हिसाब से टाइम टेबल बनाने में अगर हो रहे हैं परेशान ?*
🤗 *तो सीसीई गुरु ले आएं हैं इसका भी समाधान*

⚡️ *Class 1-5, 6-8 Time Table Available*

💁🏻‍♀️ *आसान सी प्रक्रिया :*
1. *प्ले स्टोर लिंक
https://app.cce.guru पर क्लिक करके CCE Guru App को अपडेट करें*
2. *👤 Profile पर क्लिक करके अपना एवं अपने विद्यालय का नाम सेव कर लें।*
3. *अब बेक जाकर 👩🏻‍🏫 Staff > 🖨️ फॉर्मेट जनरेटर > शिक्षण टाइम टेबल > 🗣️ प्रखर समय सारिणी को चुनें*
4. *🧾 अब कक्षा का चयन करें, विषय वार अध्यापकों के नाम लिखें और "Generate Time Table" पर क्लिक करें और Save As PDF कर लें*
5. *🤗 हो गया आपका टाइम टेबल तैयार*
6. 📡 *नवीनतम अपडेट्स सबसे पहले प्राप्त करने हेतु
https://whatsapp.com/channel/0029Va9F9FPJ3juzdBjMqL0H पर क्लिक करके फॉलो कर लें*
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
7👍2
🔊 प्रखर राजस्थान 2.0 – 90 दिवसीय पठन अभियान
13 सितम्बर 2025 | Day 8 of Reading Campaign

प्रखर राजस्थान 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत कुछ Non-रीमेडिएशन विद्यार्थी (C4) भी हैं, जिन्हें उनकी पठन आदतों को और सुदृढ़ करने के लिए सक्रिय रूप से संलग्न रखना आवश्यक है।

👉 कृपया सुनिश्चित करें कि इन विद्यार्थियों को:

- अलग से बैठाया जाए और उन्हें पुस्तकालय की किताबों को उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जाए |
- ⁠स्वतंत्र रूप से पढ़ने तथा अपनी समझ को सहपाठियों/शिक्षकों के साथ साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए |
- इन विद्यार्थियों के साथ पढ़ने में गहरी समझ और उचित हावभाव विकसित करने हेतु गतिविधियाँ आयोजित की जाएँ |
- ⁠रचनात्मक लेखन एवं अन्य साक्षरता गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाए।

आपके प्रयासों से यह सुनिश्चित होगा कि धाराप्रवाह पाठक भी निरंतर प्रगति करें और पढ़ने की आजीवन आदत विकसित कर सकें।
18
*प्रखर राजस्थान 2.0 अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर के राजकीय विद्यालयों में बच्चों को रोचक अंदाज में पठन प्रक्रिया से जोड़ा जा रहा है।*

*प्रस्तुत चित्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गामड़ी अहाड़ा, जिला डूंगरपुर का है जहां मॉडल बाल पुस्तकालय में बच्चे कहानी का आनंद ले रहे हैं।*
17👍3
*प्रखर राजस्थान अभियान 2.0 में बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिससे वे धाराप्रवाह पढ़ना सीख सकें। बच्चों के पठन कौशल में सुधार हो और उनके उज्ज्वल भविष्य की नींद मजबूत हो सके।*

*राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंदरू, सुमेरपुर पाली में विद्यार्थियों हिन्दी विषय से संबंधित पाठ पढ़ाए गए। इसमें वर्ग पहेली जैसी रूचिकर गतिविधियों से भी बच्चों को रूबरू करवाया गया*
12👍2
*प्रिय साथियों, प्रखर अभियान की सफलता बच्चों के निर्धारित अधिगम लक्ष्य प्राप्त होने से है अतः विद्यार्थियों के हित में अधिकतम प्रयास करें*
9👍3
प्रखर 2.0फॉरमेट.pdf
1.1 MB
*शिक्षक सहायता हेतु प्रखर 2.0 फॉर्मेट* 👇
https://telegram.me/MSRAProgram/2595

*प्रखर राजस्थान कार्यक्रम के दौरान कक्षा 1 से 5 तक तथा कक्षा 6 से 8 हेतु दैनिक कालांश वार टाइम टेबल हेतु आसान सी प्रक्रिया :*
1. *प्ले स्टोर लिंक
https://app.cce.guru पर क्लिक करके CCE Guru App को अपडेट करें*
2. *👤 Profile पर क्लिक करके अपना एवं अपने विद्यालय का नाम सेव कर लें।*
3. *अब बेक जाकर 👩🏻‍🏫 Staff > 🖨️ फॉर्मेट जनरेटर > शिक्षण टाइम टेबल > 🗣️ प्रखर समय सारिणी को चुनें*
4. *🧾 अब कक्षा का चयन करें, विषय वार अध्यापकों के नाम लिखें और "Generate Time Table" पर क्लिक करें और Save As PDF कर लें*
5. *🤗 हो गया आपका टाइम टेबल तैयार*
6. 📡 *नवीनतम अपडेट्स सबसे पहले प्राप्त करने हेतु
https://whatsapp.com/channel/0029Va9F9FPJ3juzdBjMqL0H पर क्लिक करके फॉलो कर लें*
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
21