Hindi Jokes
3.39K subscribers
247 photos
26 videos
29 links
Jokes in Hindi
Download Telegram
टप्पू- आज मैंने पानी को बुद्धू बना दिया.

पानी गर्म किया, पानी ने सोचा होगा कि मैं नहाऊंगा लेकिन मैं नहाया ही नहीं.

डबलू - अरे मैंने तो आज पूरे परिवार को ही बुद्धू बना दिया.

बाथरूम में नहाने के लिए गया और बस कपड़े बदलकर बाहर आ गया.
😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂😂
एक लड़का रेलवे में इंटरव्यू देने गया
बॉस -अगर दो ट्रेन एक ही पटरी पर आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे
लड़का-लाल झंडा दिखा दूंगा
बॉस-अगर झंडा नहीं मिला तो
लड़का-तो टॉर्च दिखा दूंगा
बॉस-अगर टॉर्च भी न मिली तो ?
लड़का- अपनी लाल शर्ट उतार कर दिखा दूंगा
बॉस- और तुम्हारी शर्ट भी लाल ना हो तो?
लड़का- तो मैं अपनी बुआ के लड़के को फ़ोन करके बुलाऊंगा
बॉस-वो क्यों ?
लड़का-क्योंकि उसने कभी 2 ट्रेनों की टक्कर नहीं देखी।
😂😂😂😂😂😂😂
😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁
पत्नी - सुनो में दो घण्टे के लिए बाहर जा रही हूं, आपको कुछ चाहिए ?

पति - नहीं इतना ही काफी है...
😝😝😝😝😝😝😝😝😝😝😝😝😝😝😝
राजू: सर मुझे कुछ याद नहीं रहता है
टीचर: अच्छा बताओ कि क्लास में तुम्हारी पिटाई कब हुई थी?
राजू: सोमवार को
टीचर: यह कैसे याद रह गया?
राजू: सर प्रैक्टिकल में नहीं थ्योरी में प्रॉब्लम है।
😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁
संता ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो?

कंडक्टर- जी 24 घंटे।
आदमी- वो कैसे?

कंडक्टर- देखिये, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।
😝😝😝😝😝😝😝😝😝😝😝😝😝😝😝
पत्नी: तुम मुझे दो ऐसी बातें बोलो,

जिनमें से एक को सुनकर मैं खुश हो जाऊं

और दूसरी को सुनकर नाराज हो जाऊं

पति: तुम मेरी जिंदगी हो...

और लानत है ऐसी जिंदगी पर...!
रास्ते पलट देते हैं हमारे देश के नौजवान,

जब कोई आकर यह कह दे कि





आगे पुलिस वाले चालान काट रहे हैं...😂😂😂😜😜😜😝😜😜😜😜
😜😜😜😜😜😜
जूता छुपाई की रस्म शादियों में
"सालियां"करती है 👟👟

पर

पता नहीं
मंदिरों में ये रस्म कौन से
"साले" करते है 😂😂😂😜😜😜😜😜😜
माँ :- 700 रुपये की
किताबें आई हैं तेरी
कभी खोल के भी देखी तूने..?

मैं :- 20 हज़ार का
मोबाइल लिया हैं,
कभी चैन से
चलाने दिया आपने..?

उड़ती हुई चप्पल आई मुँह पर
😒😒😒😒😒😒
पप्पू- कैसा है भाई? डब्बू- ठीक हूं, तू बता
पप्पू- और पढ़ाई-लिखाई कैसी चल रही है?



डब्बू- दोस्त है तो दोस्त बन के रह, रिश्तेदारों वाली हरकतें न किया कर।


🤣🤣🤣😂😂😂😂😂😂😂
एक आदमी की मौत के बाद...

उसका दोस्त उसकी पत्नी के पास आया और बोला:-
क्या मैं उसकी जगह ले सकता हूं ?

पत्नी- मुझे कोई ऐतराज नही है।,

कब्रिस्तान वालों से पूछ लो।

😳🙄😕😔😧😦😯😰😭🤪
Teacher - कल स्कूल क्यूँ नहीं आया..?
Boy - मेरी तबियत ठीक नहीं थी..
Teacher - अच्छा..! तो कल डाॅक्टर की दवाई वाली पर्ची ले कर आना..!
Boy - मैं तो झाड़ फूंक करने वाले बाबा के पास गया था, उसने जो भभूत दी है वो ले कर आऊं...
😀😊☺️😉😃😁😂
लखनऊ के एक नवाब साहब को किसी ने "गधा" बोल दिया।

नवाब साहब को ये बहुत नागवार गुज़रा और उन्होंने कोर्ट में केस कर दिया। जज ने गधा बोलने वाले से पूछताछ की तो उसने अपनी ग़लती मानते हुए माफ़ी माँग ली।

जज ने नवाब साहब से कहाः "नवाब साहब अब तो ये माफ़ी माँग रहा है, आपका क्या कहना है?"

इस पर नवाब साहब माफ़ी देने के लिये तैयार हो गये -- लेकिन शर्त रखी कि वह आदमी अब कभी किसी नवाब को गधा नही बोलेगा।

वो आदमी मान गया कि अब किसी नवाब को गधा नही बोलेगा।

जज ने मुजरिम को बरी कर दिया।

जाने से पहले उस आदमी ने जज साहब से पूछाः "योर हॉनर, मैं नवाब साहब को तो कत्तई गधा नही बोलूंगा लेकिन एक बात बताइये कि गधे को तो मैं नवाब साहब बोल सकता हूँ कि नही?"

जज ने कहा: "गधे को आप कुछ भी बोलिए, कोर्ट को उससे कोई लेना देना नही है।"

वो आदमी नवाब साहब की तरफ मुड़ा और बोलाः अच्छा "नवाब साहब" चलता हूँ!"

😜😜😜😜😜😜😜
उस दिन तो उड़ते पंछी भी चौंक कर हवा में रुक गए,


जब पत्नी बोली:सुनो ये जो तुम कार में A.C. चलाते हो इसका बिल

घर आता है या दुकान पर?
😜😜😜😂😂😂😝
कल एक किताब में पढ़ा था कि ..

खुश रहना है तो बीवी से बात करो....

इसलिऐ आज दो लोगों की

बीवियों से बात की ..

बहुत मज़ा आया..मन खुश हो गया ...
😆😆😆😆😆😆
सोचा था हर मोड़ पे याद करेंगे आपको...पर कमबख़्त पूरी सड़क सीधी थी,






कोई मोड़ ही नहीं आया।
🤣🤣🤣🤣🤣🤣
इससे पहले की वो मुझसे एक्सक्यूज़मी भैया बोलती,😦🥴




मैंने आंटीजी बोलकर उसका दिल तोड़ दिया !!🙈😍🙈😂😝🤭😎🤩🤗
😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁😁
बिहारी भाई :- आर्डर काहे नहीं पहुंचा बे?

आनलाइन सप्लायर: सर देखिए, पहले तो आप नम्रता से बात करिए...

बिहारी भाई :- हाँ तो कराओ...

आनलाइन सप्लायर: मेरा मतलब है आप शांति से बात करिए...

बिहारी भाई :- हां तो दुन्नो से बतिवावो, हम कउनो से डरते हैं का बे..??
😝😝😝😝😝😝😝😝😝😝😝😝😝😝😝
दादा जी को प्यास लगती है और वो अपने पोतों से पानी मांगते है

पहला पोता : नहीं दादा जी अभी में गेम खेल रहा हूँ, आप किसी और को कह दो।

दूसरा पोता : अरे छोड़ो दादा जी ये तो बदतमीज है, आप खुद ही जाके ले लो।
😝😝😝😝😂😂