𝐇𝐢𝐬𝐭𝐨𝐫𝐲 𝐒𝐭𝐮𝐝𝐲 𝐓𝐢𝐦𝐞 ᵁᵍᶜ ⁿᵉᵗ ᴿᵖˢᶜ ᶠⁱʳˢᵗ ᴳʳᵃᵈᵉ
4.34K subscribers
4.2K photos
139 videos
136 files
1.04K links
🇮🇳इस ग्रुप का उद्देश्य आपको इतिहास विषय से विभिन्न एग्जाम यथा UGC NET,SET,NVS,KVS,EMRS, Ass. Professor,PGT, RPSC ,UPPSC,MPSC ,DSSSB
आदि में सफलता प्राप्त करने में मदद करना एवम इतिहास विषय के ज्ञान से अवगत कराना है ।
Download Telegram
मेगस्थनीज ने मौर्य प्रशासन में सैनिक गतिविधियों के संचालन के लिए कितनी उप - समितियों का उल्लेख किया है ?
Anonymous Quiz
7%
4
52%
6
28%
8
8%
10
5%
12
❤4
निम्न में से " बाघ में उत्कीर्ण गुफाओं " की संख्या कितनी है ?
Anonymous Quiz
9%
6
36%
9
39%
13
11%
15
5%
20
👍7
"इश्क़ की इंतहा का आलम तो देखो,
किसी ने अपने इश्क को पत्थर में नाज ओ अदा कर दिया "

Dinesh k Prajapat
❤14👍4🔥2
हाथी पर सवार सम्राट का चित्र किस गुप्त शासक के सिक्के पर मिलता है ?
Anonymous Quiz
18%
चंद्रगुप्त 2
43%
कुमारगुप्त 1
33%
स्कंदगुप्त
6%
पुरुगुप्त
👍3
Forwarded from ✍ इतिहास की जिज्ञासा
कुम्भ मेला का ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य✍👇


इलाहाबाद कुंभ मेला, माघ मेले को बड़ा और स्थायी रूप देने के लिए प्रयागवाल पुरोहितों द्वारा विकसित किया गया।

जेम्स लोचफेल्ड के अनुसार प्रारंभ में केवल हरिद्वार मेला 'कुंभ मेला' कहलाता था।

18वीं सदी: हरिद्वार मेले के बाद इलाहाबाद के माघ मेले तथा नासिक और उज्जैन के सिंहस्थ मेलों को जोड़ा गया।

कुंभ मेले का धार्मिक और आर्थिक महत्व बढ़ाने तथा इसे चारों शहरों (हरिद्वार, इलाहाबाद, नासिक और उज्जैन) में विस्तार देने में हिन्दू अखाड़ों की भूमिका प्रमुख थी।

इलाहाबाद: 19वीं सदी के अंत तक 'क्वीन ऑफ नॉर्थ'


हाईकोर्ट (1867), मुइर सेंट्रल कॉलेज (1877), और इलाहाबाद विश्वविद्यालय (1887) की स्थापना हुई।

ब्रिटिश हस्तक्षेप न होने की नीति के कारण कुंभ मेले का उपयोग राष्ट्रवादी गतिविधियों के लिए किया गया।

19वीं सदी: इलाहाबाद 1857 के विद्रोह के बाद प्रशासन और धार्मिक गतिविधियों का केंद्र बना।

राष्ट्रीय आंदोलन में कुंभ मेला


1 नवंबर 1858 को इलाहाबाद (मालवीय पार्क) में लॉर्ड कैनिंग ने ब्रिटिश महारानी की घोषणा पढ़ी, जिसमें धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप न करने का वादा था।

स्वतंत्रता सेनानी मदन मोहन मालवीय ने इसे भारतीयों के लिए 'मैग्ना कार्टा' कहा।

1907 कुंभ मेला: बाल गंगाधर तिलक ने मेले में स्वदेशी का प्रचार किया।

साधुओं ने स्वदेशी और राष्ट्रवाद का संदेश फैलाया।

गोपाल कृष्ण गोखले ने भी मेले में भाग लिया।

1920: तिलक की मृत्यु के बाद उनकी अस्थियां संगम में विसर्जित की गईं।
1930: कांग्रेस ने कुंभ और माघ मेलों में स्थायी शिविर लगाए।
साधुओं ने विदेशी वस्तुओं और नशे के बहिष्कार के लिए प्रचार किया।
1936 अर्धकुंभ: स्वदेशी लीग ने भारत माता की प्रतिमा प्रदर्शित की।

सामाजिक सुधार और कुंभ मेला


1930 मेला: ब्रिटिश सरकार ने शारदा विवाह अधिनियम (1929) का प्रचार किया।
1998: कुंभ मेले में एंटी-डौरी प्रचार, टीकाकरण अभियान, और कृषि जागरूकता के प्रयास देखे गए।
👍10❤2👌1
पल्लव शासकों के अनुदान अभिलेखों व सिक्कों पर निम्नलिखित में से किसका अंकन नही है ?
Anonymous Quiz
25%
लिंग
31%
वृषभ
30%
मत्स्य
13%
सिंह
❤2👍1🔥1👌1
𝐇𝐢𝐬𝐭𝐨𝐫𝐲 𝐒𝐭𝐮𝐝𝐲 𝐓𝐢𝐦𝐞 ᵁᵍᶜ ⁿᵉᵗ ᴿᵖˢᶜ ᶠⁱʳˢᵗ ᴳʳᵃᵈᵉ
कई विद्यार्थी इसमें उलझे है कि इनमें से बेस्ट कौनसी है आर्य का ट्रैक रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है और सभी यही पढ़ते आए है लेकिन इसमें अवधारणाओं की थोड़ी कमी ख़लती है क्या वो नाथ पब्लिकेशन ने पूरी किया है या तीनों पार्ट में से कौनसा किस्में ज्यादा अच्छा से लिखा…
नाथ की इस बुक का रिव्यू लिखने को मैने महीना भर पहले बोला था

इस पुस्तक में आपको
(1)
प्राचीन भारत में मौर्य और गुप्त टॉपिक बहुत अच्छे से काम हुआ है वहीं अन्य टॉपिक्स में आपको आर्य से खास कुछ अलग नहीं मिलेगा इनफेक्ट स्रोत ओर पाषाण जैसे टॉपिक आपको निराश की करेंगे
(2)
मध्यकालीन भारत में बहुत अच्छा लिखा है और काफी विस्तृत भी है लेकिन इसकी कमी यह है कि तथ्यों का रिपिटेशन अत्यधिक हुआ है जैसे अकबर पूरा होते ही पुनः शुरू हो जाता है शॉर्ट के नाम पर ,फिर वही तथ्य छाप दिए गए है
इसकी दूसरी ओर सबसे बड़ी खलने वाली कमी यह है कि यहां आपको गलतियों की भरमार मिलेगी
(3) आधुनिक पार्ट में भी अच्छा कार्य हुआ है लेकिन गलतियां आपको यहां भी खूब मिलेगी और रिपिटेशन आपको हर बार इरिटेट करता रहेगा

(काफी गलतियां मैने लेखक को बताई है शायद वे PDF के माध्यम से उपलब्ध करवा दे )

असल में या शायद इस पुस्तक के साथ हुआ ये है कि 4 /5 लेखकों ने बारी बारी से काम किया है तो एक लेखक ने लिख कर दूसरे को सौंपी तो दूसरे ने भी वही तथ्य दुबारा लिख दिए इस कारण 1 ही तथ्य 3/4 बार लिख दिया ओर कई बार अलग अलग भी ।

इन कमियों के बाद भी यह आर्य से अधिक मैटर को समेटे हुए है लेकिन इन कमियों को ढोने से अच्छा है तीनों पार्ट के अलग अलग पुस्तक ही पढ़ी जाए क्योंकि उन्हें पढ़ने में आपको इससे कुछ ही समय अधिक लगेगा ज्यादा नहीं । और यह बुक किसी भी रूप में छोटी भी नहीं कही जा सकती 850+ (पाषाण काल आधा छपना रह गया)

यह रिव्यू पढ़ कर आप सोचेंगे कि नकारात्मक ओर एकतरफा लिखा गया है लेकिन सच्चाई तो यही है ओर विश्वाश नहीं है तो स्वयं पढ़ कर देख लीजिए

✍️ सुरेश बिश्नोई

@Sureshvishnoi99
👍3🔥2👏2❤1😢1
मैं किसी के खिलाफ या साथ नहीं हु पर मैने इतिहास क्षेत्र के नामी विद्वान लेखकों के साथ काम किया है जिनसे आप में कई अभ्यर्थी परिचित भी होंगे ।
मेरा सवाल यही है कि
किसी किताब की प्रूफ रीडिंग नहीं हुई होती क्या? जो बार बार तथ्यों की पुनरावृति हो जाती या गलतियों की गुंजाइश रह जाती ?

मुझे लगता कारण ये है कि आज हर कोई लेखन में कूद रहा और बेरोजगारी को देखते हुए एवं सरकारी नौकरी की चाह ने किताब लेखन को एक बिजनेस सा बना दिया है। हर कोई लेखक बन रहा क्योंकि टेक्नोलोजी के इस्तेमाल ने लेखन का काम आसान कर दिया है वहीं मैटर आज सर्वत्र उपलब्ध है बाजार की टॉप बिकने वाली एक दो किताब को उठा के दूसरी में छाप दो बस इतना ही तो करना पड़ रहा ।
फायदा उठाने की जल्दबाजी में न लेखन सही हो रहा न उसकी भाषा न उसमें कोई सृजनात्मकता न ही अच्छी प्रूफ रीडिंग ।
याद करिए 2018 से पहले कितनी किताबें उपलब्ध थी बाजार में ? जो उपलब्ध थी उनको आने में साल दो साल का समय खफ जाता था..... पर आज मात्र 1 या ज्यादा से ज्यादा 2 माह में किताबें छपने को चली जाती है ।
इसकी वजह से किताबों में उल्लपब्ध तथ्यों की गुणवत्ता पर ही शंका उत्पन्न होती है ।
जबकि पुरानी किताबों में मात्र टाइपिंग की गलती के अलावा एक दो तथ्यात्मक गलती मिलती थी जो सामान्य सी बात है ।
वहीं दूसरी समस्या एक किताब को आए तीन चार माह हुए नहीं की दूसरा एडिशन आने को तैयार मतलब पुनः बेरोजगार अभ्यर्थी को खरीदना पड़ेगा।
आप सभी प्रज्ञाचक्षु खोलकर पुरानी किताबों को देखिए? और विचार कीजिए उनके कितनों के नए एडिशन आए और कितने दिन में आए ?

वर्तमान युग में शिक्षा और बेरोजगारी को अच्छे से भुनाया जा रहा है । परन्तु एक बेरोजगार अभ्यर्थी को देखता हु तो बहुत पीड़ा होती ही है । क्योंकि मैने स्वयं ने वो दिन देखे है जब किताब खरीदने के पैसे नहीं हुआ करते थे।
खैर आदरणीय लेखक मित्रो से निवेदन है नई नई किताबों का लेखन कीजिए परन्तु प्रयास यही करें कि गलतियां कम से कम हो तथ्य की पुनरावृति कम से कम रखी जाए ,लेखन की भाषा शैली को वैज्ञानिक दृष्टिकोण के अनुसार एक सामान्य अभ्यर्थी समझ सके ऐसी रखा जाए एवं तथ्यों की गुणवत्ता को बढ़ाने का प्रयास हो
धन्यवाद
मेरे विचार किसी को ठेस पहुंचाए तो क्षमा करें

Dinesh k Prajapat
(JRF & PHD Scholar)
🙏13👍5❤3🔥3👏3😁1
गुप्त अभिलेखों में सोने के सिक्कों के लिए प्रयुक्त दीनार शब्द निम्न में से किस भाषा का है?
Anonymous Quiz
20%
संस्कृत
47%
ग्रीक
11%
चीनी
23%
लेटिन
❤3👍3😱2
कहते है गोत्र व्यक्ति की मूल निशानी होता है जाति नहीं... जाति तो उतरोतर काल में पेशे के अनुसार बनती गई और संभवतः मध्यकाल के बाद इसने वर्तमान स्वरूप धारण किया।
निम्न कुछ तस्वीरों में वर्तमान प्रजापत समाज के गौत्र मैं मेरे एक मित्र की रिक्वेस्ट पर साझा कर रहा हु। परन्तु एक इतिहास के विद्यार्थी होने के नाते आप सब भी इसमें देखेंगे ब्राह्मण क्षत्रिय वर्ण के गोत्र भी शामिल है। जो कि बड़ा रोचकता को दर्शाता है हजारों सवाल दिमाग में पैदा कर देता है
⬇️⬇️⬇️
Please open Telegram to view this post
VIEW IN TELEGRAM
👏3😱3👍2👌2🔥1😁1
😱4👌2👍1🔥1😁1