Hindustan- Hindi Official Channel
21K subscribers
13.9K photos
310 videos
4 files
16.6K links
लाइव हिन्दुस्तान देश की प्रमुख हिन्दी न्यूज़ वेबसाइट है। देश-दुनिया और स्थानीय खबरों के लिए हमारे साथ जुड़ें Website: livehindustan.com
Download Telegram
▶️यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े सभी 22 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है।

▶️इस बैठक में सबसे बड़ा फैसला प्रदेश के लाखों शिक्षामित्रों और अनुदेशकों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाला रहा, जिनका मानदेय लगभग दोगुना करने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है।

▶️ इसके साथ ही युवाओं के लिए 'डिजिटल क्रांति' को विस्तार देते हुए बड़े पैमाने पर लैपटॉप और टैबलेट वितरण का मार्ग भी प्रशस्त हो गया है।

#Yogigovt #UttarPradesh

यहां पढ़ें पूरी खबर- https://tinyurl.com/9y2dpfyh

देश-दुनिया की खबरें पढ़ने के लिए अभी डाउनलोड करें 'Hindustan App'
7👎3😢1
▶️उत्तराखंड के बागेश्वर में कौसानी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक सरकारी स्कूल में कथित रूप से 'भूत मंदिर' के निर्माण पर जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने संज्ञान लिया है।

▶️ डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को स्वयं विद्यालय जाकर जांच करने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। आरोप है कि 35 साल पुरानी आत्मा का डर दिखाकर स्कूल में भूत मंदिर बनवाया। इसके लिए बच्चों से ही वसूली की गई।

#Uttarakhand #Bageshwar

यहां पढ़ें पूरी खबर- https://tinyurl.com/4kaapkpd

देश-दुनिया की खबरें पढ़ने के लिए अभी डाउनलोड करें 'Hindustan App'
8👎4🤣1
▶️अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेडलाइन खत्म होने से कुछ मिनट पहले ही सीजफायर का ऐलान कर दिया है।

▶️उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सैन्य प्रमुख आसिम मुनीर के अनुरोध पर 2 सप्ताह के युद्धविराम किया जा रहा है।

▶️साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति ने दावा किया है कि ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने के लिए तैयार हो गया है और उनके 10 सूत्रीय प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है।

#US #Iran #War

यहां पढ़ें पूरी खबर- https://tinyurl.com/yc7zsvtc

देश-दुनिया की खबरें पढ़ने के लिए अभी डाउनलोड करें 'Hindustan App'
🤣194😁2
शुभ प्रभात

पढ़िए देश-दुनिया की ताजा खबरें। E-paper के सभी संस्करण आप इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

https://epaper.livehindustan.com
2👍2
▶️पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले SIR का मुद्दा गरमाया हुआ है। मतदाता सूची से लाखों नाम कटने के बाद अब राज्य में मतदाता सूची से हटाए गए लोगों की अपील पर न्यायाधिकरणों ने सुनवाई शुरू कर दी है।

▶️इस बीच ट्रिब्यूनल ने एक अहम फैसले में आधार कार्ड को पहचान के रूप में स्वीकार करते हुए एक उम्मीदवार के पक्ष में निर्णय दिया है।

#WestBengal #SIR

यहां पढ़ें पूरी खबर- https://tinyurl.com/bxkmuv5m

देश-दुनिया की खबरें पढ़ने के लिए अभी डाउनलोड करें 'Hindustan App'
👍21👎1
▶️भारत की अर्थव्यवस्था कृषि पर निर्भर है। यही वजह है कि किसान से लेकर सरकार तक की निगाहें मॉनसून पर टिकी होती हैं।

▶️इस बीच मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर की भविष्यवाणी सबकी चिंता बढ़ा सकती है। एजेंसी का कहना है कि इस साल मॉनसून सामान्य से कम रहने की आशंका है।

▶️जून से सितंबर के दौरान दीर्घावधि औसत (LPA) की केवल 94% बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

▶️इस गिरावट का मुख्य कारण अल-नीनो का मजबूत होना बताया जा रहा है, जो अक्सर भारतीय मॉनसून को कमजोर करने के लिए जिम्मेदार माना जाता है।

#IMD #Weather #Monsoon

यहां पढ़ें पूरी खबर- https://tinyurl.com/42k7ajpe

देश-दुनिया की खबरें पढ़ने के लिए अभी डाउनलोड करें 'Hindustan App'
😢2🤔1
शुभ प्रभात

पढ़िए देश-दुनिया की ताजा खबरें। E-paper के सभी संस्करण आप इस लिंक पर क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

https://epaper.livehindustan.com
3👍1
▶️ ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती को अतीक अहमद की तरह मारने की धमकी मिली है। इससे उनके अनुयायियों में हड़कंप मच गया है।

▶️उनके मीडिया प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि ज्योतिर्मठ के आधिकारिक नंबर पर धमकी भरे मैसेज और ऑडियो भेजे गए हैं। इससे पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

#SwamiAviMukteshwaraNand #Threat

यहां पढ़ें पूरी खबर- https://tinyurl.com/e4npb7dx

देश-दुनिया की खबरें पढ़ने के लिए अभी डाउनलोड करें 'Hindustan App'
😨76😁3🤯2😢1👌1🤣1
▶️28 फरवरी 2026 को अमेरिकी हवाई हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई की मृत्यु हो गई थी। इस हमले में उनके बेटे और वर्तमान सर्वोच्च नेता मुज्तबा खामेनेई भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

▶️ न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, उनके आंतरिक घेरे के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि मुज्तबा का चेहरा इस हमले में बुरी तरह जख्मी हो गया है और उनके पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। इसके कारण उनका पैर भी कट गया है।

▶️अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट के अनुसार, मुज्तबा ने अपना एक पैर खो दिया है। उनके चेहरे पर गहरे घाव हैं। यही कारण है कि 8 मार्च को उनकी नियुक्ति के बाद से उनकी कोई भी फोटो या वीडियो सार्वजनिक नहीं की गई है।

#Iran #MojatbaKhamenei #US #War

यहां पढ़ें पूरी खबर- https://tinyurl.com/29t8t28u

देश-दुनिया की खबरें पढ़ने के लिए अभी डाउनलोड करें 'Hindustan App'
61👎1😁1
▶️उत्तर भारत में एक बार फिर से गर्मी का दौर शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों तक वेस्टर्न डिस्टर्बेस की वजह से दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड समेत तमाम राज्यों में झमाझम बारिश और ओलावृष्टि हुई, लेकिन अब फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है।

▶️ मौसम विभाग ने बताया है कि इस हफ्ते उत्तर भारत में अधिकतम तापमान में छह से आठ डिग्री की बढ़ोतरी होने वाली है।

#IMD #Weather

यहां पढ़ें पूरी खबर- https://tinyurl.com/2n6pyspv

देश-दुनिया की खबरें पढ़ने के लिए अभी डाउनलोड करें 'Hindustan App'
1👎1
चेन्नई सुपर किंग्स ने शनिवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया। चेन्नई की लगातार तीन हार के बाद पहली जीत है।

#IPL2026 #CSKVsDC

लाइव अपडेट्स -https://www.livehindustan.com/s/1RByndQ

देश-दुनिया की खबरें पढ़ने के लिए अभी डाउनलोड करें 'Hindustan App'
8😁2🤗1
लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के बीच आईपीएल 2026 का 19वां लीग मैच खेला जा रहा है। गुजरात की टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।

#IPL2026 #LSGvsGT #Cricket

लाइव अपडेट्स- https://www.livehindustan.com/s/1RGtpfY

देश-दुनिया की खबरें पढ़ने के लिए अभी डाउनलोड करें 'Hindustan App'
3😁1
▶️आईपीएल 2026 में के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हरा दिया है।

▶️ वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रनों का विशाल लक्ष्य मुंबई के सामने रखा, जिसे मुंबई हासिल नहीं कर पाई।

#IPL2026 #MIVsRCB

लाइव अपडेट्स - https://www.livehindustan.com/s/1RHbGOh

देश-दुनिया की खबरें पढ़ने के लिए अभी डाउनलोड करें 'Hindustan App'
▶️सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से हटाए गए लोगों को अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया है।

▶️अदालत ने स्पष्ट कहा कि लंबित अपीलों वाले मतदाताओं को फिलहाल मतदान का अधिकार नहीं दिया जा सकता।

▶️सुप्रीम कोर्ट की पीठ ने उन याचिकाकर्ताओं की मांग खारिज कर दी, जिनके नाम एसआईआर अभियान में हटाए गए थे और जिनकी अपीलें अभी अपीलीय न्यायाधिकरणों में लंबित हैं।

▶️ मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने कहा कि अंतरिम राहत देना असंभव है. क्योंकि इससे चुनावी प्रक्रिया प्रभावित होगी।

#WestBengal #SIR #supremecourt

यहां पढ़ें पूरी खबर- https://tinyurl.com/2s4evmpn

देश-दुनिया की खबरें पढ़ने के लिए अभी डाउनलोड करें 'Hindustan App'
👍14👎42
▶️पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सोमवार को टीएमसी सरकार पर बड़ा हमला बोला है।

▶️इस दौरान एक चुनावी सभा में बोलते हुए शाह ने एक बार फिर राज्य में समान नागरिक संहिता को लागू करने का भाजपा का वादा भी दोहराया।

▶️अमित शाह ने कहा कि बंगाल में कुछ लोगों को 4 शादी करने की छूट है, अगर भाजपा सत्ता में आई तो यूसीसी लागू कर इस पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।

#WestBengalElections #AmitShah #MultipleMarriage

यहां पढ़ें पूरी खबर- https://tinyurl.com/yxhsjuc6

देश-दुनिया की खबरें पढ़ने के लिए अभी डाउनलोड करें 'Hindustan App'
15👍1👎1
▶️सैलरी बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर नोएडा में हुई हिंसा और आगजनी को लेकर सीएम योगी ऐक्शन में आ गए हैं।

▶️मजदूरों के हितों की रक्षा और औद्योगिक शांति बनाए रखने को लेकर यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लिया गया है।

#YogiAdityanath #Noida

यहां पढ़ें पूरी खबर- https://tinyurl.com/yc8t23m8

देश-दुनिया की खबरें पढ़ने के लिए अभी डाउनलोड करें 'Hindustan App'
👍5😁3
▶️14 अप्रैल को नीतीश कुमार अपनी सरकार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग करेंगे। खबर है कि उसके बाद वे सीएम पद इस्तीफा देंगे। 15 अप्रैल को नई सरकार का गठन होगा।

▶️नई सरकार का मुखिया कौन होगा यह इस वक्त का सबसे बड़ा सवाल बन गया है। इस बीच डिप्टी सीएम के आवास 5 देशरत्न मार्ग पर जदयू और बीजेपी के बड़े नेताओं की गतिविधि तेज हो गई है।

▶️ नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा सम्राट चौधरी के आवास पर जाकर मुलाकात की। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी सम्राट चौधरी के आवास पर पहुंचे।

#BiharNewCM #NitishKumar #SamratChoudhary

यहां पढ़ें पूरी खबर- https://tinyurl.com/p4cp9yy2

देश-दुनिया की खबरें पढ़ने के लिए अभी डाउनलोड करें 'Hindustan App'
👎5👍4
▶️नोएडा में श्रमिकों का प्रदर्शन कोई अचानक हुई घटना नहीं थी, बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ की गई एक सोची-समझी साजिश थी।

▶️नोएडा पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने मंगलवार को बताया कि इसके लिए न केवल कई वॉट्सऐप ग्रुप बनाए गए बल्कि क्यूआर कोड स्कैनर से मजदूरों को इसमें जोड़ा गया।

▶️पुलिस कमिश्नर ने बताया कि सोमवार को विभिन्न स्थानों से सामने आई हिंसक प्रदर्शन की घटनाओं के सिलसिले में अब तक 7 एफआईआर दर्ज कर 300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

#Noida #Protest #Violence

यहां पढ़ें पूरी खबर - https://tinyurl.com/yz835c83

देश-दुनिया की खबरें पढ़ने के लिए अभी डाउनलोड करें 'Hindustan App'
👍32
#WATCH अमृतसर (पंजाब): बैसाखी 2026 के अवसर पर स्वर्ण मंदिर में मिट्टी के दीये जलाए गए और आतिशबाजी की गई।

#GoldenTemple #Amritsar

देश-दुनिया की खबरें पढ़ने के लिए अभी डाउनलोड करें 'Hindustan App'
11
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपना 10वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

इसके अलावा विद्यार्थी उमंग ऐप ( UMANG App ) से भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

लाइव अपडेट्स - https://tinyurl.com/frbm5mmr

#CBSE #HighSchoolResults #10thclassResults

देश-दुनिया की खबरें पढ़ने के लिए अभी डाउनलोड करें 'Hindustan App'
2
▶️आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है।

▶️ बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

#IPL2026 #RCBVsLSG

लाइव अपडेट्स - https://www.livehindustan.com/s/1RZJzAe

देश-दुनिया की खबरें पढ़ने के लिए अभी डाउनलोड करें 'Hindustan App'