*शारीरिक शिक्षा में संविदा कार्मिक जिनकी बीएड / बीएसटीसी / डीएलएड योग्यताधारी के अतिरिक्त अन्य प्रशैक्षिक योग्यताधारी के मानदेय बढाये जाने के सम्बन्ध में*
फॉलो करें👉🏿👉🏿
इंटरव्यू
भूरी पैंट,हल्की पीली शर्ट, सरकारी-प्राइवेट स्कूलों में एक जैसी यूनिफॉर्म:बिल्डिंग पर लिखेंगे एक्सपायरी डेट; दिलावर बोले- जल्द ही टीचर्स के लिए भी होगा ड्रेस कोड

अब सरकारी और निजी स्कूलों में एक जैसी यूनिफॉर्म होगी। टाई नहीं होगी। इससे बच्चों में हीन भावना खत्म होगी।

हाल ही में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की इस घोषणा के बाद राजस्थान में यूनिफॉर्म को लेकर एक नई बहस शुरू हो गई है। हालांकि इस फैसले को लेकर निजी स्कूल संचालकों और विपक्ष की तरफ से कई सवाल उठाए जा रहे हैं। इन्हीं मुद्दों पर भास्कर ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर से सभी अहम सवाल किए।

भास्कर : आपकी घोषणा का विरोध हो रहा है। निजी स्कूल संचालकों का कहना है कि अगर यूनिफॉर्म एक जैसी होगी तो फिर सरकार उनकी तरह निजी स्कूलों के बच्चों को भी मुफ्त लैपटॉप और यूनिफॉर्म दे।

दिलावर: हम किसी को यूनिफॉर्म नहीं दे रहे हैं, न निजी स्कूलों को, न सरकारी को। हम सिर्फ गरीब बच्चों को देते हैं, जिनकी जेब में पैसा नहीं होता। निजी स्कूलों में तो वही पढ़ते हैं, जिनकी जेब में दो पैसे होते हैं।

भास्कर : इसका कितना रोडमैप तैयार हो चुका है? क्या यूनिफॉर्म तय हो चुकी है?

दिलावर : हां, यूनिफॉर्म तय हो चुकी है। यूनिफॉर्म का रंग, पैटर्न सब तय हो गया है। यूनिफाॅर्म में टाई शामिल नहीं होगी।

भास्कर : क्या यूनिफॉर्म केसरिया रंग की होगी?

दिलावर : नहीं, यूनिफॉर्म हल्के पीले और कत्थई (भूरा) रंग की होगी।

भास्कर : टीचर्स के लिए भी ड्रेस कोड की बात कही जा रही है?

दिलावर: अभी टीचर्स के लिए सोच रखा है, लेकिन तय नहीं किया है। जल्द ही उनकी यूनिफॉर्म भी तय की जाएगी।

भास्कर: राष्ट्रगान को लेकर क्या नियम रहेगा?

दिलावर: राष्ट्रगान अनिवार्य रहेगा। अब घर बैठे-बैठे तो राष्ट्रगान नहीं किया जा सकता। स्कूल में उपस्थित होकर ही राष्ट्रगान करना होगा और उसके बाद ही स्कूल छोड़ा जाएगा।

भास्कर: अगर कोई राष्ट्रगान या राष्ट्रगीत नहीं करता है, तो क्या सजा होगी?

दिलावर: यह राष्ट्र का अपमान है। जो व्यक्ति इन चीजों को नहीं मानता, उसे कठोर सजा दी जाएगी, जैसा कि नियमों में प्रावधान है।

भास्कर : पहले कक्षा 9 से 12वीं तक की छात्राओं को सरकार की तरफ से यूनिफॉर्म दी जाती थी। अब सरकार ने बंद कर दिया है। एक तरफ बालिका शिक्षा की बात की जाती है, दूसरी तरफ यह विरोधाभास नहीं है?

दिलावर : हमने किसी की यूनिफॉर्म बंद नहीं की। जिन्हें पहले से दी जा रही थी, उन्हें लगातार दी जा रही है।

भास्कर : यूनिफॉर्म के मामले में कहा जा रहा है कि इससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा?

दिलावर: निजी स्कूलों में जो बच्चे पढ़ते हैं, उनके अभिभावक संपन्न होते हैं। सबसे गरीब बच्चे तो सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं। अगर किसी को लगता है कि निजी स्कूल की यूनिफॉर्म से बोझ बढ़ेगा तो वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिला दिला दें। वहां सब कुछ फ्री मिलेगा। यूनिफॉर्म भी, जरूरत पड़ी तो साइकिल भी। अच्छे नंबर लाए तो टैबलेट या स्कूटी भी देंगे। हम उनका स्वागत करते हैं।

भास्कर: निजी स्कूलों के विरोध को कैसे सुलझाएंगे?
https://www.instagram.com/expertstudyguru?igsh=MWRnYmVwc3E1cmRkZA==

दिलावर: निजी स्कूल वालों ने कोई विरोध नहीं किया है। मेरे पास तो किसी का फोन नहीं आया। जो फोन आए हैं, वे बधाई देने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा है कि यह बहुत अच्छा निर्णय है और हम इसका स्वागत करते हैं।

भास्कर: आपकी ही सरकार के एक मंत्री ने पत्र लिखा है कि स्कूलों के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने यह पत्र मुख्यमंत्री को भी भेजा है।

दिलावर: उन्होंने सही कहा है। कुछ भवन हल्की क्वालिटी के सामान से बनाए गए हैं, यह ठीक नहीं है। जितने भवन उन्होंने देखे हैं, वे कांग्रेस के शासन में बने थे। गड़बड़ हुई है। भ्रष्टाचार हुआ है। उसकी जांच कराई जाएगी। हीरालाल नागर हमारे मंत्रिमंडल के सदस्य हैं। हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि इन सबको ठीक किया जाए।
11
विषय स्वीकृति आदेश.pdf
120.3 KB
*राज्य सरकार द्वारा राउप्रावि से राउमावि में नवक्रमोन्नत विद्यालयों में ऐच्छिक विषयों की स्वीकृति बाबत*
फॉलो करें👉🏿👉🏿
https://whatsapp.com/channel/0029VajHTblI1rcZ7YMXxG1h
शिक्षा मंत्री ने मेगा पीटीएम में लिया हिस्सा— बच्चों से किए सवाल-जवाब, अभिभावकों को समझाया



जयपुर, 31 अक्टूबर। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आज पूरे प्रदेश के विद्यालयों में मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। प्रदेश भर में अभिभावकों ने शुक्रवार को विद्यालय में पहुंचकर सीधे शिक्षकों से संवाद किया और अपने बच्चों की शिक्षा को लेकर जानकारी ली, वहीं शिक्षकों ने भी अभिभावकों को उनके बच्चों की प्रगति के बारे में बताया।

शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने कोटा जिले के रामगंजमंडी के खैराबाद ब्लाक के अरनिया कला ग्राम पंचायत के गांव तीन टापरी में संचालित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर मेगा पीटीएम में हिस्सा लिया। तीन टापरी विद्यालय में अध्यनरत सभी विद्यार्थी घुमंतू जाति बंजारा समुदाय के हैं।

शिक्षा मंत्री ने प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों को अपने पास बुलाकर उनकी स्वच्छता की भी जानकारी ली। श्री दिलावर ने बच्चों से पहाड़े भी पूछे, तो गणित के जोड़-बाकी के सवाल भी किये। श्री दिलावर ने प्रिंसिपल बीरमचंद मेघवाल को विद्यालय पर और अधिक ध्यान देने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि जो बच्चे यहां पढ़ रहे हैं, गरीब मजदूर वर्ग के हैं। इनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। श्री दिलावर ने कहा कि जो बच्चे विद्यालय नहीं आ रहे हैं उनके अभिभावकों से मिलकर उन्हें विद्यालय नियमित रूप से आने के लिए प्रेरित किया जाए। आवश्यकता हो तो शिक्षक खुद उनके घर जाकर बच्चों को स्कूल लेकर आए।

श्री दिलावर ने मेगा पीटीएम में शामिल होने आए अभिभावकों से भी चर्चा की। उन्होंने बच्चों की माताओं से बात करते हुए कहा कि बच्चों का भविष्य बने, वे शिक्षित होकर अधिकारी बने इसके लिए आवश्यक है कि बच्चे प्रतिदिन स्कूल आएं। उन्होंने गांव की दो प्रमुख महिलाओं को जिम्मेदारी भी दी, कि जो बच्चा स्कूल नहीं आएगा उसकी जानकारी प्रिंसिपल से लेकर वे अभिभावकों को बच्चे को हर रोज स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करेंगी।

मेगा पीटीएम में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, तीन टापरी के 46 छात्र और 48 छात्राएं उपस्थित थी।
फॉलो करें👉🏿👉🏿

https://whatsapp.com/channel/0029VajHTblI1rcZ7YMXxG1h
8
CBEO AS AERO.pdf
704.3 KB
*80 से अधिक CBEOs को बनाया गया सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी AERO*
☝🏼
https://t.me/ExpertStudyGuru
*😱 कहीं 8 कक्षाओं में 1 शिक्षिका कहीं 1 कमरे में 5 कक्षाएं*
3
देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह की हार्दिक शुभकामनाएं!

सृष्टि के पालनहार भगवान श्री विष्णु की असीम कृपा व माता तुलसी की वात्सल्यपूर्ण छाया में सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो, यही कामना है।
5
JEE (1).pdf
1.1 MB
*🔥 Big Breaking News.*

*💁🏻JEE (Main) 2026 Session 1 Paper I (B.E/B.Tech) के लिए विस्तृत गाइडलाइन जारी,
*🔺Note :* ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 नवंबर 2025, उपयुक्त परीक्षा संबंधित अधिक जानकारी हेतु "Information Bulletin" को देखें
टेलीग्राम चैनल से जुड़े
✍️✍️✍️
https://t.me/ExpertStudyGuru
3
RSSB Exam Duty Related

✔️उपस्थिति पत्रक 👉 शपथ अभ्यर्थियों द्वारा खुद लिखनी है। फॉर्मेट दिया हुआ है।
✔️फॉर्मेट 8 👉 कुल प्राप्त , वितरित , कुल उपस्थित व अनुपस्थित अभ्यर्थियों के रोल न . इत्यादि है ।
✔️प्रपत्र 10(1) 👉 पंक्ति अनुसार सभी अभ्यर्थियों ने रोल न. लिखने है और अंत में किसी कॉलम में कुल अभ्यर्थियों की संख्या ।


आपको किसी प्रकार का कन्फ्यूजन है तो आप डिस्कस कर सकते है।

आपको सहायता हेतु सदैव तत्पर

विनोद गढ़वाल 🙏💐

कॉन्टैक्ट
https://www.instagram.com/expertstudyguru

फॉलो करे और शेयर कर सब शिक्षक साथियों की मदद करे।

https://whatsapp.com/channel/0029VajHTblI1rcZ7YMXxG1h
4
rajkaj_1761968551838.pdf
71 KB
*शिक्षक क्रीड़ा व सांस्कृतिक प्रतियोगिता 2025-26 आंशिक संशोधित कार्यालय आदेश*
तिथि :- 23.12.2025 से 24.12.2025
https://whatsapp.com/channel/0029VajHTblI1rcZ7YMXxG1h
1
Vandematram song programs related _1.pdf
373.8 KB
*स्वतंत्रता संग्राम के प्रेरणादायी गीत 'बंदे मातरम' के स्मरण में विभिन्न राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों का आयोजन करने के संबंध में*

https://whatsapp.com/channel/0029VajHTblI1rcZ7YMXxG1h
संविदा_कार्मिक_सहायक_अध्यापक_ग्रीष्मावकाश_मानदेय_भुगतान_.pdf
55.7 KB
*RAJASTHAN CONTRCTUAL HIRING TO CIVIL POSTS RULES, 2022 के अंतर्गत संविदा पर नियुक्त सहायक अध्यापकों को ग्रीष्मावकाश में मानदेय का भुगतान दिए जाने के सम्बंध में*

https://whatsapp.com/channel/0029VajHTblI1rcZ7YMXxG1h
3
515f67d6-6470-4d07-906f-4e3ec8e42b07.pdf
505.2 KB
अध्यापक भर्ती 2022 के स्थाईकरण फॉर्म में ऑब्जेक्शन

जयपुर
5
अर्हता_दिनांक_01_01_2026_निर्वाचक_नामावलियों_का_S_I_R_कार्यक्रम.pdf
1.4 MB
*अर्हता दिनांक 01-01-2026 के संदर्भ में निर्वाचक नामावलियों का S.I.R. कार्यक्रम:- BLO रजिस्टर के संबंध में*
चैनल से जुड़े
✍️✍️✍️
https://whatsapp.com/channel/0029VajHTblI1rcZ7YMXxG1h
1
वीक्षकों हेतु जवाब RSSB Exam

क्या VDO एग्जाम की (Question Paper) पेपर पुस्तिका अभ्यर्थियों को दी जानी है या वापिस जमा करनी है।


जवाब अभ्यर्थियों को ही देनी है उनसे बुकलेट नहीं लेनी, सिर्फ OMR शीट लेनी है और omr शीट की कॉर्बन बुक अभ्यर्थी लेकर जाएंगे।

धन्यवाद 🙏
https://whatsapp.com/channel/0029VajHTblI1rcZ7YMXxG1h
5