SARKARI JOB DETAILS
202 subscribers
116 photos
21 files
101 links
Download Telegram
💁‍♀मानवाधिकार क्या है 👇

🔥 Humsikhatehain महत्वपूर्ण ज्ञान श्रृंखला 👌

एक वाक्य में कहें तो मानवाधिकार हर व्यक्ति का नैसर्गिक या प्राकृतिक अधिकार है। इसके दायरे में जीवन, आज़ादी, बराबरी और सम्मान का अधिकार आता है। इसके अलावा गरिमामय जीवन जीने का अधिकार, राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक अधिकार भी इसमें शामिल हैं।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा अपनाए गए मानवाधिकार संबंधी घोषणापत्र में भी कहा गया था कि मानव के बुनियादी अधिकार किसी भी जाति, धर्म, लिंग, समुदाय, भाषा, समाज आदि से इतर होते हैं। रही बात मौलिक अधिकारों की तो ये देश के संविधान में उल्लिखित अधिकार है। ये अधिकार देश के नागरिकों को और किन्हीं परिस्थितियों में देश में निवास कर रहे सभी लोगों को प्राप्त होते हैं।

यहाँ पर एक बात और स्पष्ट कर देना उचित है कि मौलिक अधिकार के कुछ तत्त्व मानवाधिकार के अंतर्गत भी आते हैं जैसे- जीवन और वैयक्तिक स्वतंत्रता का अधिकार।

JOIN➡️ Humsikhatehain
🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯
💁‍♀अल्पसंख्यक कौन है? 👇

🔥Humsikhatehain महत्वपूर्ण ज्ञान श्रृंखला🎯

संयुक्त राष्ट्र की परिभाषा के अनुसार, ‘Any group of community which is economically, politically non-dominant and inferior in population.’ ऐसा समुदाय जिसका सामाजिक, आर्थिक तथा राजनीतिक रूप से कोई प्रभाव न हो और जिसकी आबादी नगण्य हो, उसे अल्पसंख्यक कहा जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय कानून के तहत अल्पसंख्यक ऐसे समूह हैं जिनके पास विशिष्ट और स्थिर जातीय, धार्मिक और भाषायी विशेषताएँ हैं।

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 29, 30, 350A तथा 350B में ‘अल्पसंख्यक’ शब्द का प्रयोग किया गया है लेकिन इसकी परिभाषा कहीं नहीं दी गई है।

अनुच्छेद 29 में ‘अल्पसंख्यक’ शब्द का प्रयोग किया गया है जिसमें कहा गया है कि भारत के राज्य क्षेत्र या उसके किसी भाग के निवासी नागरिकों के किसी अनुभाग को जिसकी अपनी विशेष भाषा, लिपि या संस्कृति है, उसे बनाए रखने का अधिकार होगा।

अनुच्छेद 30 में बताया गया है कि धर्म या भाषा पर आधारित सभी अल्पसंख्यक वर्गों को अपनी रुचि की शिक्षा, संस्थानों की स्थापना और प्रशासन का अधिकार होगा।

अनुच्छेद 350 A और 350 B केवल भाषायी अल्पसंख्यकों से संबंधित हैं।

1992 के राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम की धारा 2(c) के तहत 23 अक्तूबर, 1993 को सरकार द्वारा जारी अधिसूचना में पाँच समुदायों मुस्लिम, सिक्ख, ईसाई, पारसी तथा बौद्ध को अल्पसंख्यक समुदाय के रूप में मान्यता दी गई।2014 में जैन समुदाय को भी अल्पसंख्यक की श्रेणी में शामिल किया गया।


गुजरात सरकार ने राज्य में जैन समुदाय को अलग से अल्पसंख्यक घोषित किया है।

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
💁‍♀अपने मित्रों को इस लिंक से जोड़िए ⬇️
JOIN➡️ Humsikhatehain.com
🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯
💁‍♀चलों पढ़ते है, छ्ह मौलिक अधिकार को👇

Humsikhatehain ज्ञान श्रृंखला + महत्वपूर्ण 👍

1. समानता का अधिकार: इसमें कानून के समक्ष समानता, धर्म, वंश, जाति लिंग या जन्‍म स्‍थान के आधार पर भेदभाव का निषेध तथा रोज़गार के संबंध में समान अवसर शामिल है।

2. स्वतंत्रता का अधिकार: भाषा और विचार प्रकट करने की स्‍वतंत्रता का अधिकार, एकत्र होने संघ या यूनियन बनाने, आने-जाने, निवास करने और कोई भी जीविकोपार्जन एवं व्‍यवसाय करने की स्‍वतंत्रता का अधिकार (इनमें से कुछ अधिकार राज्‍य की सुरक्षा, विदेशों के साथ भिन्‍नतापूर्ण संबंध, सार्वजनिक व्‍यवस्‍था, शालीनता और नैतिकता के तहत दिये जाते हैं)।

3. शोषण के विरुद्ध अधिकार: इसमें बेगार, बाल श्रम और मनुष्‍यों के व्‍यापार का निषेध किया गया है।

4. धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार: आस्‍था एवं अंत:करण की स्‍वतंत्रता, किसी भी धर्म का अनुयायी बनना, उस पर विश्‍वास करना एवं धर्म का प्रचार करना इसमें शामिल हैं।

5. सांस्कृतिक तथा शिक्षा संबंधी अधिकार:किसी भी वर्ग के नागरिकों को अपनी संस्‍कृति सुरक्षित रखने, भाषा या लिपि बचाए रखने और अल्‍पसंख्‍यकों को अपनी पसंद की शैक्षिक संस्थाएँ चलाने का अधिकार।

6. संवैधानिक उपचारों का अधिकार: मौलिक अधिकार के प्रवर्तन के लिये संवैधानिक उपचार का अधिकार ।

👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
इसी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी के लिए अपने मित्रों को जोड़ना ना भूलें👇
JOIN➡️ Humsikhatehain.com
⛳️⛳️⛳️⛳️⛳️⛳️⛳️⛳️⛳️⛳️⛳️⛳️.
💁‍♀डायनासोर की नई प्रजाति 👇

Humsikhatehain ज्ञान श्रृंखला 👌

जापान के होक्काइडो यूनिवर्सिटी (Hokkaido University) के वैज्ञानिकों की एक टीम ने कंकालों का अध्ययन कर डायनासोर की एक नई प्रजाति की पहचान की है।

👉यह हाड्रोस्यूरिड डायनोसॉर प्रजाति से संबंधित है।

✔️संभवतः यह शाकाहारी जीव पृथ्वी पर क्रिटेशस दौर के अंतिम वर्षों में पाया जाता था।

😳यह जापान में खोजा गया अब तक का सबसे बड़ा (लगभग आठ मीटर/26 फीट) कंकाल है।

यह कंकाल लगभग 7.2 करोड़ वर्ष पुराना है।

पहली बार वर्ष 2013 में उत्तरी जापान में इसका आंशिक हिस्सा प्राप्त हुआ था और बाद में खुदाई से पूरे कंकाल का पता चला था।

👉टीम ने इस डायनासोर का नाम कम्यूसोरस जपोनिकस (Kamuysaurus japonicus)रखा है, जिसका अर्थ है जापानी ड्रैगन गॉड (Japanese Dragon God)।

🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯🎯

JOIN➡️ Humsikhatehain.com

⛳️⛳️⛳️⛳️⛳️⛳️⛳️⛳️⛳️⛳️⛳️⛳️
♻️ एशिया से संबंधित भौगोलिक तथ्य ♻️

👉 एशिया शब्द की उत्पति हिब्रू भाषा के आसु से हुई है, जिसका शाब्दिक अर्थ उदित सूर्य से है। यह विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है (सम्पूर्ण विश्व का 30%) । यहाँ विश्व की 60% जनसंख्या निवास करती है। एशिया को 48 देशों में विभाजित किया गया है, उनमें से तीन (रूस, कजाकिस्तान और तुर्की) का भाग यूरोप में भी है।

🦋 एशिया से संबंधित महत्वपूर्ण भौगोलिक तथ्य 🦋 ⤵️

1. यह मुख्य रूप से पूर्वी और उत्तरी गोलार्धों में स्थित है।

2. भूमध्य रेखा, कर्क रेखा और उत्तरी ध्रुववृत्त इसके माध्यम से गुजरती है।

3. यह पूर्व में प्रशांत महासागर, दक्षिण में हिन्द महासागर और उत्तर में आर्कटिक महासागर से घिरा है।

4. इसे लाल सागर और स्वेज़ नहर अफ्रीका महाद्वीप से अलग करती है।

5.  इसे बर्लिंग जलसंधि उत्तर अमेरिका से अलग करती है।

6. महत्वपूर्ण प्रायद्वीप: अरब प्रायद्वीप, भारत-चीनी प्रायद्वीप और दक्कन प्रायद्वीप

7. अरब प्रायद्वीप विश्व का सबसे बड़ा प्रायद्वीप है।

8.  महत्वपूर्ण द्वीप समूहों: अंडमान निकोबार, इंडोनेशिया, फिलीपींस और जापान।

9. यहाँ फिलीपींस द्वीप समूह के पास विश्व का सबसे गहरा सागरीय गर्त प्रशांत महासागर में मेरियाना गर्त है।

10. यहाँ विश्व का सबसे ऊँचा पठार है, जिसकी ऊँचाई 4,875 मीटर है। इसी कारण से पामीर को ‘विश्व की छत’ (Roof of the World) कहते हैं।

11. विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर हिमालय पर्वतमाला श्रेणी का माउंट एवेरेस्ट (8850 मीटर) है, जो नेपाल में स्थित है, जहाँ इसे सागरमाला के नाम से जानते हैं।

12. यह विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं का जन्मस्थान है, अर्थात सिंधु घाटी सभ्यता, मेसोपोटामिया और चीनी सभ्यता।

13. पर्वत श्रृंखलाएं: हिंदुकुश, ज़ग्रोस, हिमालय, काराकोरम, कुनलुन और टीएन शान

14. पठार: बागुआ पठार, बाशंग पठार, बोलवेन पठार, सेंट्रल साइबेरियन पठार, छोटा नागपुर पठार, दादू पठार, दक्कन पठार, पूर्वी पठार, गोलान हाइट्स, हेटो पठार, ईरानी प्लेटो, करबी-मेघालय पठार, खोरात पठार, लद्दाख पठार, लिंकौ पठार, लूस पठार, मालवा पठार, मंगोलियन पठार, मैसूर पठार, नाकाई पठार, गोंग पिंग पठार, फौएने पठार, शिलांग पठार, ताओयुआन पठार, तिब्बती पठार, ऊफ़ा पठार, उक्के पठार, उस्तिरट पठार, ज़ियांगखोआंग पठार और युन्नान-गुइज़्ह्हो पठार।

15. विश्व का सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र मावसिनरम मेघालय, भारत में है। (इससे पहले चेरापूंजी सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र था।)

16: एशियाई नदियों को 'सभ्यता का पालना' कहा जाता है और ‘सभी धर्मो का जन्मस्थान' कहा जाता है।

17. नदियाँ: ओब नदी, इरतिश नदी, यनेसी नदी, अंगारा नदी, लेना नदी, यना नदी, इंडिगीका नदी, कोलीमा नदियों, अनादिर नदी, अमूर नदी, हुआंग ही (पीली नदी) नदी, यांग्त्ज़ी (चांग) नदी, शी नदी, लाल नदी , मेकांग नदी, चाओ फ्राया नदी, सैल्विन नदी, इर्राबडी नदी, ब्रह्मपुत्र नदी, गंगा नदी, गंगा नदी, कृष्णा नदी, सिंधु नदी, कुआ नदी, अरास नदी, अमु दरिया (प्राचीन ओक्सस नदी), सिर दरिया (प्राचीन जैक्सर्ट नदी), इली (यिलि), तारिम नदी, हेलमंड नदी, और हरिरुद नदी।

18. खाद्य फसल: धान, गेहूं, मक्का, ज्वार-बाजरा और रागी

19. नकद फसल: चाय, गन्ना, जूट, कपास, रबर और तंबाकू

20. चीन में विश्व की सबसे ऊंची रेलवे लाइन का निर्माण किया गया है जिसकी ऊँचाई समुन्द्र तल से 4500 मीटर है। यह चीन के क़िंगहाई प्रांतों से तिब्बत के ल्हासा तक जायेगी।

21. विश्व की सबसे लंबे रेलवे प्लेटफार्म एशिया में स्थित है: गोरखपुर रेलवे स्टेशन, उत्तर प्रदेश, भारत (1,366.33 मीटर)

22. विश्व की सबसे लंबी रेल मार्ग ट्रांस-साइबेरियन रेल है। यह लेनिनग्राड से ब्लाडीवोस्टक तक जाती है इसकी लम्बाई 9438 किलोमीटर है।

23. भूमध्य सागरीय जलवायु के एशियाई देश- साईंप्रास, जॉर्डन, टर्की, इजराइल और लेबनान।


24. जलसंधि: मलक्का जलसंधि, पाल्क जलसंधि, सुन्डा जलसंधि, बेरिंग जलसंधि, बोन-फ़ैसिओ जलसंधि, बोस्पोर जलसंधि, होर्मुज जलसंधि, मक्कासर जलसंधि, त्संगारू जलसंधि और फॉर्मोसा जलसंधि।

25. समय क्षेत्र: एशिया में ग्यारह अलग-अलग समय क्षेत्र हैं जो यूटीसी (जीएमटी) +4 से यूटीसी (जीएमटी) +10 के आस-पास है।

एशिया की अर्थव्यवस्था यूरोप के बाद विश्व की, क्रय शक्ति के आधार पर, दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। वर्तमान में एशिया विश्व का सबसे ते़ज़ी उन्नति करता हुआ क्षेत्र है और चीन इस समय एशिया की सबसे बड़ी और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जो कई पूर्वानुमानों के अनुसार अगले कुछ वर्षों में विश्व की भी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी।