Current Update (टेक्स्ट करेंट अफेयर्स)🇮🇳 CA
645 subscribers
3.36K photos
34 videos
65 files
224 links
Daily Current Affairs Update
Download Telegram
🇮🇳❄️सुपरस्टार रजनीकांत को मिलेगा 51वां दादा साहब फाल्के पुरस्कार, जानें विस्तार
👇👇👇👇👇👇👇👇
Shared by~🇮🇳Kundan Kushwaha

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने कहा कि सिनेमा में शानदार योगदान के लिए अभी तक ये अवार्ड 50 बार अलग-अलग हस्तियों को दिया जा चुका है. अब 51वां अवार्ड सुपरस्टार रजनीकांत को दिया जाएगा. 

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 01 अप्रैल 2021 को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड का घोषणा किया. इस बार साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. कोरोना वायरस की वजह से इस बार सभी पुरस्कारों को घोषणा देरी से हुई है.

प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आज इस साल का दादा साहब फाल्के अवॉर्ड महान नायक रजनीकांत को घोषित करते हुए हमें बहुत खुशी है. रजनीकांत बीते 5 दशक से सिनेमा पर राज कर रहे हैं. ये सिलेक्शन इस साल ज्यूरी ने किया है. इस ज्यूरी में आशा भोंसले, मोहनलाल, विश्वजीत चटर्जी, शंकर महादेवन और सुभाष घई जैसे कलाकार शामिल रहे हैं.


51वां दादा साहब फाल्के अवार्ड👇🇮🇳

प्रकाश जावड़ेकर ने बताया है कि रजनीकांत को 51वां दादा साहब फाल्के अवार्ड 03 मई 2021 को दिया जाएगा. केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने कहा कि सिनेमा में शानदार योगदान के लिए अभी तक ये अवार्ड 50 बार अलग-अलग हस्तियों को दिया जा चुका है. अब 51वां अवार्ड सुपरस्टार रजनीकांत को दिया जाएगा.

फिल्मी करियर की शुरूआत👇🇮🇳

रजनीकांत ने 25 साल की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की. उनकी पहली तमिल फिल्म ‘अपूर्वा रागनगाल’ थी. इस फिल्म में उनके साथ कमल हासन और श्रीविद्या भी थीं. उन्होंने 1975 से 1977 के बीच ज्यादातर फिल्मों में कमल हासन के साथ विलेन की भूमिका ही की. लीड रोल में उनकी पहली तमिल फिल्म 1978 में ‘भैरवी’ आई. ये फिल्म काफी हिट रही और रजनीकांत स्टार बन गए.

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई👇🇮🇳

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दादा साहेब फाल्के पुरुस्कार का सम्मान पाने वाले अभिनेता रजनीकांत को इस उपलब्धि की बधाई दी है. पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है, 'कई पीढ़ियों तक लोकप्रिय रहे, एक ऐसे शख्स जो कई तरह की भूमिकाएं निभा सकते हैं और लोकप्रिय हैं. यह बेहद खुशी की बात है कि 'थलाइवा' को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

रजनीकांत के बारे में👇🇮🇳

रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरू के मराठी परिवार में हुआ था. रजनीकांत 12वें दक्षिण भारतीय हैं जिन्‍हें यह अवॉर्ड मिला है. इससे पहले डॉ. राजकुमार, अक्‍कीनेनी नागेश्‍वर राव, के बालाचंदर जैसे लोगों को यह पुरस्‍कार दिया जा चुका है.

गरीब परिवार में जन्मे रजनीकांत ने अपनी मेहनत और कड़े संघर्ष के बाद टॉलिवुड में खास मुकाम हासिल किया. रजनीकांत को दक्षिण सिनेमा में ‘थलाइवा’ यानी भगवान का दर्जा दिया जाता है. रजनीकांत कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नज़र आए हैं. जैसे-चालबाज, अंधा कानून, कबाली, द रोबोट, त्यागी, खून का कर्ज, दोस्ती दुश्मनी, इंसाफ कौन करेगा इत्यादि.

दादा साहब फाल्के पुरस्कार: एक नजर में👇🇮🇳

दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की तरफ से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है. यह पुरस्कार किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है. इस पुरस्कार का प्रारम्भ दादा साहब फाल्के के जन्म शताब्दि-वर्ष 1969 से हुआ था. उस वर्ष राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार के लिए आयोजित 17वें समारोह में पहली बार यह सम्मान अभिनेत्री देविका रानी को प्रदान किया गया. तब से अब तक यह पुरस्कार लक्षित वर्ष के अंत में अथवा अगले वर्ष के आरम्भ में 'राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार' के लिए आयोजित समारोह में प्रदान किया जाता है. वर्तमान में इस पुरस्कार में 10 लाख रुपये और स्वर्ण कमल दिये जाते हैं.
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
🇮🇳❄️डेली का डोज 01 अप्रैल 2021
👇👇👇👇👇👇👇👇
Shared by~🇮🇳Kundan Kushwaha

1.हाल ही में पाकिस्तान सरकार ने भारत के साथ किन चीजों के आयात पर लगे प्रतिबन्ध को हटा दिया है?
a.    चीनी, कपास और सूत✔️
b.    नामक, दाल और चावल
c.    तेल, रत्न और आभूषण
d.    लोहा, इस्पात और फल

2.साउथ सिनेमा के किस दिग्गज अभिनेता को 51वें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है?
a.    चिरंजीवी
b.    रजनीकांत✔️
c.    प्रभास
d.    प्रकाश राज

3.आयकर विभाग ने आधार से पैन कार्ड को जोड़ने की समय सीमा को 31 मार्च से बढ़ाकर निम्न में से कब तक कर दिया है?
a.    01 जुलाई
b.    15 अगस्त
c.    30 जून✔️
d.    25 जून

4.केंद्र सरकार ने उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण उद्योग हेतु कितने करोड़ रूपए की मंजूरी प्रदान की है?
a.    15,900 करोड़ रुपये
b.    20,900 करोड़ रुपये
c.    12,900 करोड़ रुपये
d.    10,900 करोड़ रुपये✔️

5.विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी की वृद्धि दर अनुमान को बढ़ाकर कितने प्रतिशत कर दिया है?
a.    15.1 प्रतिशत
b.    10.1 प्रतिशत✔️
c.    7.1 प्रतिशत
d.    15.1 प्रतिशत

6.हाल ही में किस देश ने नेपाल को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत 800 करोड़ नेपाली रुपये की अनुदान सहायता प्रदान की है?
a.    पाकिस्तान
b.    बांग्लादेश
c.    भारत✔️
d.    रूस

7.चीन और किस देश के बीच 25 साल के "रणनीतिक सहयोग समझौते" पर हस्ताक्षर किए गए हैं?
a.    ईरान✔️
b.    नेपाल
c.    जापान
d.    भारत

8.फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युएल मैक्रों ने कोरोना के खतरे को देखते हुए पूरे देश में कितने हफ्ते के लिए लॉकडाउन लगा दिया है?
a.    1 हफ्ते
b.    2 हफ्ते
c.    4 हफ्ते✔️
d.    3 हफ्ते

उत्तर-👇🇮🇳

1.a. चीनी, कपास और सूत
हाल ही में पाकिस्तान सरकार ने भारत के साथ चीनी, कपास और सूत के आयात पर लगे प्रतिबन्ध को हटा दिया है. इमरान खान की सरकार में आर्थिक मामलों से जुड़ी कमेटी द्वारा मंजूरी देने के बाद अब पाकिस्तान जून 2021 तक भारत से कपास का आयात करेगा. बता दें कि भारत वाघा के रास्ते पाकिस्तान को कपास भेजता था लेकिन 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद पाकिस्तान ने भारत से इंपोर्ट बंद कर दिया था.

2.b. रजनीकांत
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 01 अप्रैल 2021 को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड का घोषणा किया. इस बार साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. रजनीकांत ने 25 साल की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की. उनकी पहली तमिल फिल्म ‘अपूर्वा रागनगाल’ थी. दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारत सरकार की ओर से दिया जाने वाला एक वार्षिक पुरस्कार है. यह पुरस्कार किसी व्यक्ति विशेष को भारतीय सिनेमा में उसके आजीवन योगदान के लिए दिया जाता है.

3.c. 30 जून
केंद्र सरकार ने आधार कार्ड से पैन को लिंक करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है. आधार से पैन को लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च थी, जिसे बढ़ाकर 30 जून कर दिया गया है. मालूम हो कि यह पहली बार नहीं है जब सरकार ने इसकी समय सीमा को बढ़ाया है. कोरोना वायरस महामारी के चलते हो रही परेशानी को देखते हुए सरकार ने इस समयसीमा को आगे बढ़ाया है. 

4.d. 10,900 करोड़ रुपये
केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2021 को उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (PLI) योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के लिए 10,900 करोड़ रुपये की मंजूरी दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस योजना को मंजूरी दी, जिससे 2.5 लाख लोगों को रोजगार मिलने और निर्यात में बढ़ोतरी की उम्मीद है. साथ ही इससे उपभोक्ताओं को मूल्य वर्धित उत्पादों की उपलब्धता बढ़ेगी.

5.b. 10.1 प्रतिशत
विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2022 में भारत के जीडीपी का ग्रोथ रेट पहले 5.4 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था, जिसे अब बढ़ाकर 10.1 प्रतिशत कर दिया गया है. विश्व बैंक ने कोरोनावायरस की वजह से हालांकि जीडीपी ग्रोथ के मामले में अनिश्चितता कायम रहने की आशंका जताई है. रिपोर्ट में देश में कोरोनावायरस वैक्सीनेशन के बाद अधिकतर राज्यों में आर्थिक गतिविधियों में सुधार आने की उम्मीद जताई गई है.
6.c. भारत 
नेपाल के तेराई प्रांत में सड़क के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से, भारत ने एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत नेपाली को 800 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की है. इन तराई सड़कों को हुलाकी राजमार्ग भी कहा जाता है और यह भारत-नेपाल सीमा के साथ पूर्व-पश्चिम राजमार्ग पर स्थित प्रमुख कस्बों को जोड़ता है. इस परियोजना को 'भारत सरकार के वित्त पोषण और नेपाल कार्यान्वयन की सरकार' के तहत लागू किया गया है.

7.a. ईरान
चीन और ईरान के बीच 25 साल के "रणनीतिक सहयोग समझौते" पर हस्ताक्षर किए गए हैं. इस संधि का मुख्य उद्देश्य दोनों राष्ट्रों के बीच संबंधों को प्रभावी रूप से समन्वित और गहरा करना है और ऊर्जा, उद्योग परिवहन, सेवाओं और बंदरगाहों के क्षेत्र में निवेश के लिए एक डिजाइन स्थापित करने में मदद करेगा. इस समझौते में राजनीति, अर्थव्यवस्था और रणनीति के विभिन्न पहलू और घटक शामिल हैं.

8.c. 4 हफ्ते
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युएल मैक्रों ने कोरोना के खतरे को देखते हुए पूरे देश में 4 हफ्ते के लिए लॉकडाउन लगा दिया है. राष्ट्रपति मैक्रों ने कहा कि स्कूलों को कम से कम तीन सप्ताह के लिए बंद किया जाए. लॉकडाउन का यह फैसला उस समय लिया गया जब फ्रांस में कोरोना की तीसरी लहर चल रही है. 4 सप्ताह तक लगाए हए देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान केवल जरूरी सामान की दुकानों को खुलने की इजाजत होगी.
डेली का डोज 01 अप्रैल 2021👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
🇮🇳❄️विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस 02 अप्रैल को मनाया गया
👇👇👇👇👇👇👇👇
Shared by~🇮🇳Kundan Kushwaha

यह एक अंतरराष्ट्रीय दिवस है जिसमें संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राष्ट्रों को ऑटिज्म से लड़ने तथा इसका निदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.


02 अप्रैल: विश्व ऑटिज्म जागरुकता दिवस👇🇮🇳

विश्वभर में 02 अप्रैल 2021 को अंतरराष्ट्रीय ऑटिज्म जागरुकता दिवस मनाया गया.  यह एक अंतरराष्ट्रीय दिवस है जिसमें संयुक्त राष्ट्र के सदस्य राष्ट्रों को ऑटिज्म से लड़ने तथा इसका निदान करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.

इस दिन उन बच्चों और बड़ों के जीवन में सुधार के कदम उठाए जाते हैं, जो ऑटिज्म ग्रस्त होते हैं और उन्हें सार्थक जीवन बिताने में सहायता दी जाती है. नीला रंग ऑटिज्म का प्रतीक माना गया है.

उद्देश्य:👇🇮🇳

इस दिवस का उद्देश्य ऑटिज्म से ग्रस्त बच्चों तथा बड़ों के जीवन में सुधार हेतु कदम उठाना और उन्हें सार्थक जीवन व्यतीत करने में मदद करना है. यह प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा में मतदान के बिना अपनाया गया.

इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानव अधिकारों में सुधार के लिए पूरक के रूप में अपनाया गया. विश्व ऑटिज्म दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा स्वास्थ्य संबंधी मनाये जाने वाले चार दिवसों में से एक है.

आटिज्म क्या है?👇🇮🇳

•    ऑटिज्म मस्तिष्क विकास में उत्पन्न बाधा संबंधी विकार है.

•    ऑटिज्म से ग्रसित व्यक्ति दूसरों से अलग स्वयं में खोया रहता है.

•    व्यक्ति के विकास संबंधी समस्याओं में ऑटिज्म तीसरे स्थान पर है. अर्थात् व्यक्ति के विकास में बाधा पहुंचाने वाले मुख्य कारणों में ऑटिज्म भी जिम्मेदार है.

•    ऑटिज्म के रोगी को मिर्गी के दौरे भी पड़ सकते हैं.

•    ऑटिज्म पूरी दुनिया में फैला हुआ है. एक रिपोर्ट के अनुसार साल 2010 तक विश्व में तकरीबन 7 करोड़ लोग ऑटिज्म से प्रभावित थे.

•    जिन बच्चों में यह रोग होता है उनका विकास अन्य बच्चों से असामान्य होता है, साथ ही इसकी वजह से उनके न्यूरोसिस्टम पर विपरीत प्रभाव पड़ता है.

पृष्ठभूमि:👇🇮🇳

संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 62/139 प्रस्ताव के तहत इसका निर्धारण किया गया. इसे काउंसिल द्वारा 1 नवंबर 2007 को पारित किया गया जबकि 18 दिसंबर 2007 को अपनाया गया. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2007 में दो अप्रैल को विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस घोषित किया था.
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
🇮🇳❄️डेली का डोज 02 अप्रैल 2021
👇👇👇👇👇👇👇👇
Shared by~🇮🇳Kundan Kushwaha

1.किस राज्य सरकार चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत प्रत्येक परिवार को स्वास्थ्य बीमा देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है?
a.    राजस्थान✔️
b.    बिहार
c.    पंजाब
d.    झारखंड

2.पाकिस्तान की अदालत ने किस ऐप पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया है?
a.    यूसी ब्राउजर
b.    शेयर इट
c.    टिकटॉक✔️
d.    केवई

3.विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
a.    10 जनवरी
b.    15 मार्च
c.    12 अगस्त
d.    2 अप्रैल✔️

4.सुप्रीम कोर्ट ने किस राज्य सरकार की एक अपील खारिज करते हुए अदालत का समय बर्बाद करने के लिए राज्य सरकार पर 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया है?
a.    तमिलनाडु
b.    कर्नाटक
c.    बिहार✔️
d.    दिल्ली

5.निम्न में से किस राज्य सरकार ने महेंद्रगिरी (Mahendragiri) को राज्य के दूसरे बायोस्फीयर रिजर्व के रूप में प्रस्तावित किया है?
a.    उत्तर प्रदेश
b.    ओडिशा✔️
c.    दिल्ली
d.    पंजाब

6.वैश्विक लैंगिक भेद अनुपात रिपोर्ट 2021 में 156 देशों की सूची में भारत 28 पायदान फिसलकर कितने स्थान पर पहुंच गया है?
a.    142वें
b.    145वें
c.    140वें✔️
d.    148वें

7.निम्न में से किस देश ने जानवरों के लिए दुनिया का पहला COVID-19 वैक्सीन पंजीकृत किया है?
a.    अमेरिका
b.    रूस✔️
c.    चीन
d.    भारत

8.भारतीय रिजर्व बैंक ने बिल पेमेंट और सब्सक्रिप्शन रिन्यूअल से जुड़े अपने दिशा-निर्देशों को लागू करने की समयसीमा कब तक के लिए बढ़ा दी है?
a.    30 जून
b.    31 जुलाई
c.    31 अगस्त
d.    30 सितंबर✔️

उत्तर-👇🇮🇳

1.a. राजस्थान
राजस्थान सरकार चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत प्रत्येक परिवार को स्वास्थ्य बीमा देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान देश का पहला राज्य बन गया है जहां हर परिवार को सालाना पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा. इस स्वास्थ्य बीमा कवर में विभिन्न बीमारियों के इलाज के 1576 पैकेज और प्रोसिजर शामिल किये गये हैं.

2.c. टिकटॉक
पाकिस्तान में पेशावर हाई कोर्ट ने चीनी ऐप टिकटॉक (TikTok) पर लगी रोक को हटा दिया गया है. पाकिस्ता्न सरकार ने रोक लगाई थी. पेशावर उच्च न्यायालय ने 11 मार्च को कथित अश्लील सामग्री को लेकर टिकटॉक पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया था, छह माह में टिकटॉक पर दूसरी बार 01 अप्रैल 2021 को रोक हटाई गई है. अदालत ने रोक हटाने के बाद मामले की अगली सुनवाई 25 मई की तारीख तय की है. उस दिन नियामक संस्था को अपना जवाब दाखिल करना होगा.

3.d. 2 अप्रैल
विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस हर साल 2 अप्रैल को मनाया जाता है. इस दिन ऑटिज़्म से पीड़ित बच्चों के जीवन में बेहतरी और सुधार को लेकर कामना की जाती साथ ही कई कठम उठाये जाते हैं. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने साल 2007 में 2 अप्रैल को विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस की घोषणा की थी.

4.c. बिहार
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार सरकार की एक अपील खारिज करते हुए अदालत का समय बर्बाद करने के लिए राज्य सरकार पर 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया है. यह अपील विभिन्न पक्षों के एक मामले पर सहमत होने के बाद पटना हाई कोर्ट द्वारा मामले का निस्तारण करने से जुड़ी हुई थी. न्यायमूर्ति एस. के. कौल और न्यायमूर्ति आर. एस. रेड्डी ने कहा कि राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय की बेंच के आदेश के खिलाफ पिछले वर्ष सितंबर में सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका यानी एसएलपी दाखिल की थी.

5.b. ओडिशा
ओडिशा राज्य सरकार ने महेंद्रगिरी को राज्य के दूसरे बायोस्फीयर रिजर्व के रूप में प्रस्तावित किया है. यह राज्य के गजपति जिले में एक पर्वत है. यह 1,501 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है. महेंद्रगिरी राज्य की दूसरी सबसे ऊंची चोटी भी है. राज्य के प्रस्तावित दूसरे बायोस्फीयर रिजर्व महेंद्रगिरी का क्षेत्रफल लगभग 4,70,955 हेक्टेयर है. 

6.c. 140वें
वैश्विक लैंगिक भेद अनुपात रिपोर्ट 2021 में 156 देशों की सूची में भारत 28 पायदान फिसलकर 140वें स्थान पर पहुंच गया है. इस रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण एशिया में भारत सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला तीसरा देश बन गया है. पिछले साल यानी 2020 में 153 देशों की सूची में भारत 112वें नंबर पर था. 
7.b. रूस
रूस ने कोरोना वायरस के खिलाफ जानवरों के लिए दुनिया की पहली वैक्सीन दर्ज कराई है. रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कृषि नियामक रोसेलखोजनादजोर ने बताया कि टीकाकरण के बाद इम्यूनिटी छह महीने तक रहती है, लेकिन वैक्सीन निर्माता उसका विश्लेषण जारी रखे हुए हैं. कृषि नियामक के उप प्रमुख ने बताया कि जानवरों के लिए वैक्सीन का विकास रोसेलखोजनादजोर की एक यूनिट ने किया है और उसका नाम Carnivac-Cov रखा गया है.

8.d. 30 सितंबर
भारतीय रिजर्व बैंक ने बिल पेमेंट और सब्सक्रिप्शन रिन्यूअल से जुड़े अपने दिशा-निर्देशों को लागू करने की समयसीमा छह माह के लिए बढ़ा दी है. इससे बड़ी संख्या में बैंकों को ग्राहकों को राहत मिलेगी. इससे पहले इन दिशा-निर्देशों को एक अप्रैल से लागू होना था. रिजर्व बैंक ने स्टेकहोल्डर्स के लिए नए फ्रेमवर्क पर माइग्रेट करने की समयसीमा को छह माह के लिए बढ़ाकर 30 सितंबर 2021 कर दिया है.
डेली का डोज 02 अप्रैल 2021👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆👆
This media is not supported in your browser
VIEW IN TELEGRAM
🇮🇳❄️साप्ताहिक करेंट अफेयर्स 29 मार्च 2021 से 03 अप्रैल 2021 तक
👇👇👇👇👇👇👇👇
Shared by~🇮🇳Kundan Kushwaha

•    केंद्र सरकार ने नए वाहनों की खरीद से पहले पुराने वाहन के स्क्रैप सर्टिफिकेट जमा करने पर जितने प्रतिशत कर छूट का प्रस्ताव रखा है-25 प्रतिशत

•    जिस बैंक को एशियामनी बेस्ट बैंक अवॉर्ड्स 2021 में 'भारत का सर्वश्रेष्ठ एसएमई बैंक' चुना गया है- एचडीएफसी बैंक

•    भारत और जिस देश के विशेष बलों के बीच हाल ही में हिमाचल प्रदेश में ‘वज्र प्रहार’ अभ्यास का आयोजन किया गया- अमेरिका

•    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में जिस शहर में शहीद अशफाक उल्ला खान चिड़ियाघर (गोरखपुर चिड़ियाघर) का उद्घाटन किया है- गोरखपुर

•    विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2021-22 में भारत की ग्रोथ रेट 7.5 प्रतिशत से जितने प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान जताया है-12.5 प्रतिशत

•    आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने हाल ही में जिस खिलाड़ी को टीम का कप्तान नियुक्त किया है- ऋषभ पंत

•    हाल ही में जिस मशहूर मराठी लेखक को सरस्वती सम्मान 2020 मिला है- शरण कुमार लिंबाले

•    30 मार्च को जिस राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया है- राजस्थान

•    विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद-जीडीपी की वृद्धि दर अनुमान को बढ़ाकर जितने प्रतिशत कर दिया है-10.1 प्रतिशत

•    हाल ही में जिस देश ने नेपाल को एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) के तहत 800 करोड़ नेपाली रुपये की अनुदान सहायता प्रदान की है- भारत 

•    चीन और जिस देश के बीच 25 साल के "रणनीतिक सहयोग समझौते" पर हस्ताक्षर किए गए हैं- ईरान

•    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैन्युएल मैक्रों ने कोरोना के खतरे को देखते हुए पूरे देश में जितने हफ्ते के लिए लॉकडाउन लगा दिया है-4 हफ्ते

•    हाल ही में पाकिस्तान सरकार ने भारत के साथ जिन चीजों के आयात पर लगे प्रतिबन्ध को हटा दिया है- चीनी, कपास और सूत

•    साउथ सिनेमा के जिस दिग्गज अभिनेता को 51वें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है- रजनीकांत

•    आयकर विभाग ने आधार से पैन कार्ड को जोड़ने की समय सीमा को 31 मार्च से बढ़ाकर जब तक कर दिया है-30 जून

•    केंद्र सरकार ने उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत खाद्य प्रसंस्करण उद्योग हेतु जितने करोड़ रूपए की मंजूरी प्रदान की है-10,900 करोड़ रुपये

•    जिस मशहूर फिल्ममेकर का 79 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है- अनिल धारकर

•    हाल ही में आरबीआई के जिस पूर्व डिप्टी गवर्नर का दिल का दौरा पड़ने से 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया- केसी चक्रबर्ती

•    जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जल जीवन मिशन के तहत जितने राज्यों के लिए प्रदर्शन प्रोत्साहन निधि के रूप में 465 करोड़ रुपये मंज़ूर किये- सात

•    भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी (PMC) बैंक में निकासी और जमा पर प्रतिबंधों को जिस तारीख तक बढ़ा दिया है-30 जून 2021

•    Filmfare Awards 2021 में जिसे बेस्ट अभिनेता का अवार्ड दिया गया है- इरफान खान

•    आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स ने जिस पूर्व विकेटकीपर को अपना सहायक कोच नियुक्त किया है- अजय रात्रा

•    फिल्मफेयर अवार्ड्स-2021 में जिसे बेस्ट अभिनेत्री का अवार्ड दिया गया है- तापसी पन्नू

•    रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने हाल ही में जिस एंटी सैटेलाइट मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है- मिशन शक्ति मिसाइल
Weekly Current Affairs 29 March 2021 to 03 April 2021
👆👆👆👆👆👆👆👆👆
🇮🇳❄️सिंगापुर में दुनिया का सबसे बड़ा मुक्त व्यापार समझौता लागू हुआ
👇👇👇👇👇👇👇👇
Shared by~🇮🇳Nitesh kr Sahu

सिंगापुर ने क्षेत्रीय वृहद आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) समझौते को 09 अप्रैल 2021 को अंगीकार कर लिया है. इस बहुपक्षीय व्यापार समझौते की अभिपुष्टि करने वाला सिंगापुर पहला देश बन गया है. इस समझौते में आसियान क्षेत्र के दस देशों के साथ ही आस्ट्रेलिया, चीन, जापान, न्यूजीलैंड और दक्षिण कोरिया शामिल हैं.

आरसीईपी चीन की अगुवाई में किया गया विश्व का सबसे बड़ा मुक्त व्यापार समझौता है लेकिन भारत ने इस समझौते को स्वीकार नहीं किया. विशेषज्ञों का कहना था कि यह माना जा रहा था कि यह बड़े उपभोक्ता आधार के साथ एक अहम बाजार होगा और इसमें निर्यात की भी अच्छी संभावनायें होंगी.

आर्थिक संपर्को को मजबूत करने की ठोस प्रतिबद्धता👇🇮🇳
सिंगापुर के व्यापार और उद्योग मंत्री चन चुन सिंग ने कहा कि सिंगापुर की तरफ से क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते की त्वरित पुष्टि से सिंगापुर का उसके व्यवसायियों और लोगों के फायदे हेतु हमारे भागीदारों के साथ व्यापार और आर्थिक संपर्को को मजबूत करने की ठोस प्रतिबद्धता का संकेत मिलता है.

क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (RCEP) क्या है?👇🇮🇳
क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (RCEP), आसियान के दस सदस्य देशों तथा पाँच अन्य देशों (ऑस्ट्रेलिया, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और न्यूज़ीलैंड) द्वारा अपनाया गया एक मुक्त व्यापार समझौता (FTA) है. इस समझौते पर 15 नवंबर 2020 को हस्ताक्षर किये गए.

क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी देश विश्व की एक-तिहाई आबादी और वैश्विक जीडीपी के 30 प्रतिशत हिस्से (लगभग 26 ट्रिलियन से अधिक) का प्रतिनिधित्व करते हैं.

आरसीईपी की अवधारणा नवंबर 2011 में आयोजित 11 वें आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान प्रस्तुत की गई और नवंबर 2012 में कंबोडिया में आयोजित 12वें आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान इस समझौते की प्रारंभिक वार्ताओं की शुरुआत की गई.

भारत के साथ अन्य 15 सदस्यों द्वारा इस समझौते पर साल 2019 में हस्ताक्षर किये जाने का अनुमान था परंतु भारत द्वारा नवंबर 2019 में इस समझौते से स्वयं को अलग करने के निर्णय के बाद अब बाकी के 15 देशों द्वारा आरसीईपी पर हस्ताक्षर किये गए हैं.
🇮🇳❄️Raisina Dialogue 2021: प्रधानमंत्री मोदी करेंगे रायसीना संवाद के छठे संस्करण की शुरुआत
👇👇👇👇👇👇👇👇
Shared by~🇮🇳Nitesh kr Sahu

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 अप्रैल 2021 को रायसीना संवाद (Raisina Dialogue 2021) के छठे संस्करण का उद्घाटन करेंगे. कोविड-19 महामारी की वजह से रायसीना वार्ता का छठा संस्करण ऑनलाइन माध्यम से आयोजित होने जा रहा है. यह वार्ता 13 से 16 अप्रैल 2021 तक चलेगा.

रायसीना संवाद में कुल 50 सत्र होंगे. इसमें 50 देशों और बहुपक्षीय संगठनों के 150 स्पीकर हिस्सा लेंगे. विदेश मंत्रालय और ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस वार्ता में विश्व के कई नेता और उच्चाधिकारी हिस्सा लेंगे.

मुख्य बिंदु👇🇮🇳
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि रवांडा के राष्ट्रपति पॉल कगामे और डेनमार्क के प्रधानमंत्री मेट्टे फ्रेडरिक्सन रायसीना संवाद में मुख्य अतिथि के तौर पर हिस्सा लेंगे.

ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मरीसे पायने और फ्रांस के विदेश मंत्री जीन वेस ली ड्रायन भी रायसीना डायलॉग में हिस्सा लेंगे.

कई अन्य अधिकारी भी इसमें मौजूद रहेंगे. पुर्तगाल, स्लोवेनिया, रोमानिया, सिंगापुर, नाइजीरिया, जापान, इटली, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया, केन्या, चिली, मालदीव, ईरान, कतर और भूटान के विदेश मंत्री भी इसमें भाग लेंगे.

रायसीना डायलॉग क्या है?👇🇮🇳
रायसीना डायलॉग (Raisina Dialogue) भू-राजनीतिक एवं भू-आर्थिक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एक वार्षिक सम्मेलन है. इसका आयोजन भारत के विदेश मंत्रालय और ओआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है. पहली बार रायसीना डायलॉग साल 2016 में आयोजित किया गया था.

यह एक बहु-हितधारक, क्रॉस-सेक्टरल बैठक है. इसमें नीति-निर्माताओं एवं निर्णयकर्ताओं, विभिन्न राष्ट्रों के हितधारकों, राजनेताओं, पत्रकारों, उच्चाधिकारियों तथा उद्योग एवं व्यापार जगत के प्रतिनिधियों को शामिल किया जाता है जो कि एक मंच पर अपने विचार रखते हैं. इस बार के रायसीना संवाद में महामारियों पर बात होगी.
🇮🇳❄️टीका उत्सव: दूसरे दिन दी गई कोविड-19 टीके की 37 लाख से अधिक खुराक, जानें विस्तार से
👇👇👇👇👇👇👇👇
Shared by~🇮🇳Nitesh kr Sahu

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि टीकाकरण अभियान 'टीका उत्सव' के दूसरे दिन 13 अप्रैल 2021 को कोविड-19 टीके की 37 लाख से अधिक खुराक दी गईं, जिससे देश में अभी तक दी गई टीके की कुल खुराकों की संख्या बढ़कर 10,82,92,423 हो गई. मंत्रालय ने कहा कि देश भर में सरकारी और निजी क्षेत्र में कई कार्यस्थल टीकाकरण केंद्र चालू हो गए हैं.

देश में कोरोना की बेकाबू होती रफ्तार पर लगाम लगाने हेतु टीकाकरण अभियान में तेज कर दिया गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी रात आठ बजे तक के आंकड़े के अनुसार टीका उत्सव' के पहले दिन वैक्सीन की 27 लाख से अधिक डोज दी गई. यह आंकड़ा इसलिए भी उत्साहजनक है क्योंकि अब तक हर रविवार को औसतन 16 लाख टीके ही लग रहे थे.

मंत्रालय ने बताया कि अब तक कुल 10.43 करोड़ टीके दिए जा चुके हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने टीका उत्‍सव को लेकर देशवासियों को संबोधित ब्लॉग में कोरोना महामारी को मात देने के लिए व्यक्तिगत और सामाजिक स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की गुजारिश की है. देश में 11-14 अप्रैल के बीच चल रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान को 'टीका उत्सव नाम दिया गया है.

देश में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 08 अप्रैल 2021 को कोरोना वायरस महामारी और वैक्सीनेशन की स्थिति को लेकर राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की. प्रधानमंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए 11 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच देशभर में 'टीका उत्सव' मनाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने को कहा.

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक में टीका उत्सव मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल को ज्योतिबा फुले जी की जन्म जयंति है और 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जन्म जयंति है, उस बीच हम सभी ‘टीका उत्सव’ मनाएं. उन्होंने इस बैठक में कोरोना टेस्टिंग, नाइट कर्फ्यू और टीकाकरण पर जोर दिया. साथ ही उन्होंने साफ कर दिया कि देश में संपूर्ण लॉकडाउन की जरूरत नहीं है.

शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने की बात👇🇮🇳
प्रधानमंत्री ने इस ‘टीका उत्सव’ के दौरान सभी लोगों के शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने की बात कही. उन्होंने इस मामले में देश के युवाओं का भी आह्वान किया कि वो लोग आगे आएं और वैक्सीनेशन के बारे में जागरूकता फैलाएं. पीएम ने कहा कि वैक्सीन लगवाने के बाद भी हमें सख्ती बरतनी होगी. उन्होंने कहा कि वैक्सीन के बाद भी मास्क और सावधानी बरतना जरूरी है.

दुनिया भर में नाइट कर्फ्यू👇🇮🇳
पीएम ने कहा कि दुनिया भर में रात्रि कर्फ्यू को स्वीकार किया गया है. इसे अब हमें नाइट कर्फ्यू को कोरोना कर्फ्यू के नाम से याद रखना चाहिए. वहीं उन्होंने कहा कि कोरोना से रोकथाम के लिए माइक्रो कन्टेनमेंट ज़ोन पर फोकस जरूरी है. प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार हमारे पास कोरोना से लड़ने के लिए सभी उपाय मौजूद हैं. अब तो वैक्सीन भी है.

टेस्टिंग सबसे जरूरी👇🇮🇳
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें टेस्टिंग पर बल देना होगा. हम शुरुआती लक्षण में ही डॉक्टर के पास जाएं. उन्होंने कहा कि कोरोना एक ऐसी चीज है जब तक आप उसे लेकर नहीं आएंगे, यह नहीं आएगा. हमें टेस्टिंग और ट्रैकिंग को बढ़ाना होगा.

70 प्रतिशत तक आरटी-पीसीआर टेस्ट का लक्ष्य👇🇮🇳
पीएम ने कहा कि हमारा टारगेट 70 प्रतिशत तक आरटी-पीसीआर टेस्ट का लक्ष्य रखना है. कोरोना से बाहर निकलने का रास्ता ज्यादा टेस्टिंग है. उन्होंने कहा कि पॉजिटिविटी रेट बढ़ने से घबराएं नहीं, टेस्ट जरूर कराएं. जब टेस्ट होगा तभी उसका निवारण किया जा सकेगा.

लोग पहले से अधिक बेपरवाह👇🇮🇳
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोग पहले से अधिक बेपरवाह हो गए हैं, कुछ राज्यों में प्रशासन शिथिलता बरत रहा है. उन्होंने कहा कि हमारे पास संसाधन हैं, अब अनुभव भी है. पीएम मोदी ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में सभी का कोरोना टेस्ट किया जाना चाहिए.
🇮🇳❄️सुशील चंद्रा बने देश के नए मुख्य चुनाव आयुक्त, जानें विस्तार से
👇👇👇👇👇👇👇👇
Shared by~🇮🇳Nitesh kr Sahu

सुशील चंद्रा ने 13 अप्रैल 2021 को देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है. इससे पहले सुनील अरोड़ा देश के मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में कार्य कर रहे थे. सुशील चंद्रा का कार्यकाल अगले साल मई तक जारी रहेगा.

सुशील चंद्रा के नेतृत्व में आने वाले समय में देश में गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. जाहिर है कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश सहित इन सभी राज्यों में चुनाव बेहतर ढंग संपंन करना उनके सामने चुनौती रहेगी.

कई राज्यों में चुनाव की जिम्मेदारी👇🇮🇳
भारत निर्वाचन आयोग में एक मुख्य चुनाव आयुक्त के अतिरिक्त दो चुनाव आयुक्त होते हैं. सुशील चंद्रा को लोकसभा चुनाव से पूर्व फरवरी, 2014 में चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्ति मिली थी.

मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त👇🇮🇳
आमतौर पर निर्वाचन आयोग में सबसे वरिष्ठ आयुक्त को मुख्य चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्त किए जाने की परंपरा हैं. सुशील चंद्रा की नियुक्ति भी इसी परंपरा के अनुरूप की गई है. निर्वाचन आयोग में कार्यभार संभालने से पूर्व सुशील चंद्रा केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके हैं.

सुशील चंद्रा के बारे में👇🇮🇳
सुशील चंद्रा 1980 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी हैं. वे महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और दिल्ली में कई उच्च पदों पर रह चुके हैं. उन्होंने आईआरएस अधिकारी के तौर पर महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों में अपनी सेवाएं दी है.

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टैक्सेशन और इन्वेस्टिगशन के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर काम किया है. मुंबई में निदेशक और गुजरात में महानिदेशक (जांच) रहते हुए उन्होंने समृद्ध अनुभव हासिल किया है. सुशील चंद्रा ने अपनी पढ़ाई रुड़की विश्वविद्यालय से की है. देहरादून के डीएवी कॉलेज से उन्होंने एलएलबी की डिग्री हासिल की है.