Computer Courses | Computer Tutorial | Computer Classes | Computer Institute | Computer Tricks
753 subscribers
272 photos
126 videos
2 files
336 links
Download Telegram
Benefits of Digital Marketing
दो तरीके से Marketing की जाती है. पहला Traditional (पारंपरिक) दूसरा Modern (आधुनिक) दोनों अपनी जगह पर effective है. Traditional Marketing की तुलना में डिजिटल मार्केटिंग निम्नलिखत कारणों से ज्यादा उपयोगी है
• किफायती होता है.
• इसका रिजल्ट अच्छा मिलता है.
• आसानी से Related Customer को Target किया जा सकता है.
• इसे Monitor करना आसान होता है.
• Branding के लिए यह बहुत उपयोगी होता है.
• Customer से feedback लेना आसान होता है.
• Enquiry को sale में जल्दी और आसानी से बदलता है.
• Overall खर्च कम करता है.
• Report बनाना आसान होता है.
एम् एस एक्सेल
माइक्रोसॉफ्ट ने 30 सितंबर 1985 को Macintosh के लिए Excel का पहला वर्जन जारी किया था इसके बाद MS Excel के कई वर्जन बाजार में लांच किये गए सभी वर्जन की अपनी अपनी अलग अलग विशेषताये हैं| ऍम एस एक्सेल माइक्रोसॉफ्ट का एक स्प्रेडशीट प्रोग्राम हैं इस प्रोग्राम का प्रयोग सबसे ज्यादा उस जगह किया जाता हैं जहाँ पर कैलकुलेशन की आवश्यकता jayada होती हैं, Calculation करने के लिए यह बहुत ही तेज और easy प्रोग्राम हैं इसमें टेबल बनाना, रिजल्ट शीट बनाना, calculation करना etc. कार्य किये जा सकता हैं|
एक्सेल में टेबल से फोर्मेटिंग को कैसे हटायें|
एक्सेल में टेबल से फोर्मेटिंग को कैसे हटायें| (How to Remove Table Formatting in Excel)
एक्सेल में टेबल बनाना बहुत ही आसान है यह एक्सेल की बहुत अच्छी विशेषता है जो डेटा के साथ काम करना बहुत आसान बनाती है। जब आप किसी Data range को एक्सेल टेबल में Convert करते हैं, तो एक्सेल automatic रूप से उस पर कुछ फोर्मेटिंग लागू करता है । साथ ही, जब आप किसी एक्सेल टेबल को वापस रेंज में बदलते हैं, तो एक्सेल टेबल में फॉर्मेटिंग रहती है।
इस ट्यूटोरियल में, हम जानेंगे कि
1. एक्सेल टेबल में फोर्मेटिंग कैसे करते है |
2. एक्सेल टेबल से फॉर्मेटिंग को कैसे हटा सकते हैं।
3. एक्सेल टेबल को डिलीट कैसे कर सकते है|
एक्सेल टेबल में फोर्मेटिंग कैसे करते है| (How to Formatting in Excel Table)
यदि आप एक्सेल टेबल पर लागू डिफ़ॉल्ट फॉर्मेटिंग का प्रयोग नहीं करना चाहते हैं, तो आप कुछ प्रीसेट फोर्मेटिंग चुनकर अपनी टेबल में सुधार कर सकते हैं।
मान लीजिए कि आपके पास एक्सेल टेबल है और आप इसकी फोर्मेटिंग में सुधार करना चाहते हैं।
• एक्सेल टेबल में किसी भी सेल ko choose करें
• Design Tab पर क्लिक करें (यह एक contextual tab है और केवल तब दिखाई देता है जब आप टेबल में किसी भी सेल पर क्लिक करते हैं)
• Table styles में, more icon पर क्लिक करें
• मौजूदा किसी भी डिज़ाइन का चयन करें|
• जब आप किसी भी डिज़ाइन पर अपने कर्सर को घुमाते हैं, तो आप live preview देख पाएंगे कि आपकी एक्सेल टेबल में फोर्मेटिंग कैसे दिखेगी, आपको जो भी स्टाइल अच्छी लगती है बस उस पर क्लिक करें।
• यदि आपको मौजूदा एक्सेल टेबल स्टाइल्स पसंद नहीं हैं तो आप New Table Styles पर क्लिक करके अपना स्वयं का फॉर्मेट भी बना सकते हैं। यह एक डायलॉग बॉक्स खोलेगा जहाँ आप फॉर्मेटिंग सेट कर सकते हैं।
एक्सेल टेबल से फॉर्मेटिंग को कैसे हटा सकते हैं। (How to Remove Formatting in Excel Table)
नीचे टेबल फोर्मेटिंग हटाने के चरण दिए गए हैं:
• एक्सेल टेबल में किसी भी सेल का चयन करें|
• Design tab पर क्लिक करें (यह एक contextual tab है और केवल तब दिखाई देता है जब आप टेबल में किसी भी सेल पर क्लिक करते हैं)
Table Styles में, More icon पर क्लिक करें|
नोट – टेबल से फोर्मेटिंग तो हट जाएगी पर फ़िल्टर आपको दिखाई देंगे जो आटोमेटिक रूप से जोड़े जाते हैं|
आप मैन्युअल रूप से फोर्मेटिंग को बदल सकते हैं या आप सभी फोर्मेटिंग को पूरी तरह से हटा सकते हैं। सभी फोर्मेटिंग को हटाने के लिए, नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
• उस संपूर्ण रेंज का चयन करें जिसमें फोर्मेटिंग है
• Home Tab पर क्लिक करें|
• Editing group में, Clear पर क्लिक करें|
• दिखाने वाले विकल्पों में, Clear Formats पर क्लिक करें|
• टेबल में सिर्फ आपका डेटा रहेगा और सभी फोर्मेटिंग हटा दी जाएगी|
Remove Excel Table (Convert to Range) & the Formatting
Tabular data को एक्सेल टेबल में बदलना आसान है, और एक्सेल टेबल को regular range में बदलना भी उतना ही आसान है।
लेकिन जो बात थोड़ी निराशाजनक हो सकती है, वह यह है कि जब आप एक्सेल टेबल को रेंज में बदलते हैं, तो इसमें कुछ फॉर्मेटिंग रह जाती है। इसलिए आपको एक्सेल टेबल फॉर्मेटिंग को मैनुअली क्लियर करना होगा।
मान लीजिए कि आपके पास नीचे दिखाए अनुसार एक्सेल टेबल है, नीचे इस Excel टेबल को range में बदलने के चरण दिए गए हैं:
• एक्सेल टेबल में किसी भी सेल पर राइट-क्लिक करें|
• टेबल ऑप्शन पर जाएं|
• Convert to Range पर क्लिक करें|

• आप देखेंगे की टेबल डिलीट हो गई है पर फोर्मेट अभी भी है|
एक्सेल टेबल को डिलीट कैसे कर सकते है| (Delete the Table in Excel)
यदि आप टेबल से पूरी तरह छुटकारा चाहते हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
• संपूर्ण टेबल का चयन करें|
• Delete key को प्रेस करें|
• यह एक्सेल टेबल को डिलीट कर देगा और इसमें मौजूद किसी भी फॉर्मेटिंग को भी हटा देगा (फॉर्मेटिंग को छोड़कर जो आपने मैनुअली अप्लाई किया है)।
यदि आपके पास कुछ फ़ॉर्मेटिंग मैन्युअल रूप से लागू होती है, जिसे आप टेबल डिलीट करते time भी हटाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
• संपूर्ण Excel टेबल का चयन करें|
• Home Tab पर क्लिक करें|

• Clear (एडिटिंग ग्रुप में) पर क्लिक करें|
• Clear all पर पर क्लिक करें|

Excel Windows में सभी फोर्मेटिंग को clear करने के लिए कीबोर्ड शॉर्टकट ALT + H + E + A को प्रेस करें|
एक्सेल में स्ट्रिंग से कैरेक्टर को कैसे अलग करें
एक्सेल में स्ट्रिंग डाटा से कैरेक्टर को कैसे अलग करें
(How to Remove the First Character from a String in Excel)
एक्सेल में mostly लोगों को cell में स्थित अक्षर और नंबर में से अक्षर को हटाने की आवश्यकता पड़ती है| मान लें कि नीचे (कॉलम A में) एक डेटासेट है और आप every सेल से केवल पहले अक्षर को हटाना चाहते हैं और सिर्फ नंबर को रखना चाहते हैं| जैसे -आपके पास किसी सेल में CDS271 लिखा हैं और आप यहाँ से स्ट्रिंग हटा कर सिर्फ नंबर दिखाना चाहते हैं जैसे – 271
एक्सेल में स्ट्रिंग से कैरेक्टर हटाने के कई तरीके है| जो निम्नानुसार है-
पहला तरीका – Replace Function का प्रयोग करके (Using Replace Function)
यदि आप सेल में से String से पहला अक्षर निकालना चाहते है तो आप इसे Replace के साथ बदल सकते है| आप आसानी से REPLACE फ़ंक्शन का use करके ऐसा कर सकते हैं।
= REPLACE (A2,1,1, “”)
उपर्युक्त फंक्शन केवल शुरुआत से शुरू होता है और 1 अक्षर को Blank (“”) से बदल देता है।

आप इसका use every Cell से कई characters को निकालने के लिए भी कर सकते हैं। For example, यदि आप पहले दो characters को हटाना चाहते हैं, तो आप नीचे दिए गए फंक्शन का use कर सकते हैं:
= REPLACE (A1,1,2, “”)
दूसरा तरीका – फार्मूला का प्रयोग करके (using a formula)
एक्सेल में बहुत सारे टेक्स्ट फ़ंक्शन होते हैं और आप एक ही काम कई अलग-अलग तरीकों से कर सकते हैं। इस विधि में, Right Function का प्रयोग करके स्ट्रिंग से every character को हटाएगे –
मान लीजिए कि आपके पास नीचे दिखाए अनुसार एक डाटासेट है:
=RIGHT(A1,LEN(A1)-1)
उपरोक्त फंक्शन सेल में characters की कुल संख्या का पता लगाने के लिए LEN फ़ंक्शन का use करता है।
तीसरा तरीका – Text to Columns का प्रयोग करना (Using Text to Columns option)
एक्सेल में Text to columns का use करके भी आप स्ट्रिंग से कैरेक्टर को अलग कर सकते हैं नीचे एक्सेल में Text to columns का use करके ऐसा करने के चरण दिए गए हैं:
• एक्सेल में उन Cells का चयन करें जिनसे आप पहला Character हटाना चाहते हैं|
• Data Tab पर क्लिक करें |

• Data tools में, Text to columns पर क्लिक करें|

• Text to columns Wizard में कनवर्ट करने के लिए में, निम्न परिवर्तन करें:
o Fixed Width का चयन करें और Next पर क्लिक करें |

o Data preview में, कर्सर को पहले Character के बाद रखें और Right click करें। यह नीचे दिखाए गए अनुसार एक लाइन डालेगा। यह लाइन टेक्स्ट को कॉलम से अलग-अलग सेल में विभाजित करने के लिए कहती है।

• Do not import column को सिलेक्ट करें और Destination में वह Cell address दे जहाँ आप डाटा दिखाना चाहते हैं|
अंत में Finish पर क्लिक करें।
• उपरोक्त चरण every cell से पहले Character को तुरंत हटा देंगे और आपको बाकी दे देंगे।
चौथा तरीका – फ़्लैश फिल का प्रयोग करना (Using Flash Fill)
एक्सेल में फ्लैश फिल फीचर बहुत ही मजेदार फीचर है क्योंकि यह एक मैजिक की तरह कार्य करता है|
नोट: फ्लैश फिल केवल एक्सेल 2013 और बाद के वर्जन में उपलब्ध है। यदि आप Excel 2010 या पूर्व वर्जन का use कर रहे हैं, तो आप इस पद्धति का use नहीं कर पाएंगे।
मान लीजिए कि आपके पास नीचे दिखाए अनुसार डेटासेट है और आप every सेल से पहले अक्षर को हटाना चाहते हैं।
• सबसे पहले आप जिस सेल में आपका डाटा है उसके ठीक बाजू वाली सेल में वह डाटा इंटर करे जो आप दिखाना चाहते हैं जैसे – हमारे उदाहरण में M271 में से मैं केवल 271 दिखाना चाहती हु इसलिए मैं मैन्युअल रूप से 271 वैल्यू इंटर करुँगी|
• दूसरे सेल में, expected result इंटर करें, जो इस उदाहरण में 360 होगा। (टाइप करते time, आपको ग्रे कलर में कुछ वैल्यू दिखाई देंगी ये ऐसे मान हैं जो पैटर्न के आधार पर फ्लैश फिल का अनुमान लगाते है। यदि ये सही हैं, तो टाइप करना बंद करें और बस एंटर कुंजी दबाएं और आपको result मिल जाएगा। यदि ये मान दिखाई नहीं देते या गायब हो जाते हैं, तो अगले स्टेप पर जाएं)
• दोनों Cells का चयन करें, selection के निचले-दाएं हिस्से (छोटे हरे रंग के वर्ग में) पर कर्सर रखें और डबल-क्लिक करें (या माउस की Left key को पकड़ें और डेटासेट के अंत तक खींचें)।
• Result data के निचले भाग में, आपको एक छोटा आइकॉन Auto Fill Options दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें।
• Flash fill पर क्लिक करें|
आप देखेंगे कि Flash Fill आटोमेटिक रूप से पैटर्न की पहचान कर ली है और अब आपको पहले Character को छोड़कर सेल के सभी Character दिखाई देने लगेगे|
एक्सेल में दो तारीखों के बीच अंतर कैसे निकालें (Find the difference between two Dates in Excel)
कई बार आपको यह जानना होता हैं कि दो तिथियों के बीच कितने महीने या कितने साल बीत चुके हैं। तो आप एक्सेल में बड़ी ही आसानी से इसे निकाल सकते है इसके लिए आपको किसी अन्य टूल की आवश्यकता भी नहीं पड़ती|
एक्सेल में दो तिथियों के बीच महीनों की संख्या की गणना कैसे करें
(Calculate the Number of Months Between Two Dates in Excel)
यदि आप केवल दो तिथियों के बीच महीनों की कुल संख्या की गणना करना चाहते हैं, तो आप DatedIF फ़ंक्शन का use कर सकते हैं।
• सबसे पहले तो आप एक्सेल को ओपन कर ले|
• उसके बाद किसी एक cell में Start date इंटर करें और दूसरी cell में last date इंटर करे|
नोट – Last Date को इंटर करने की वजाय आप =Today() फंक्शन टाइप करके इंटर प्रेस कर दें|
• अब आप जिस सेल में Months की संख्या निकालना चाहते हैं उस पर निम्न फंक्शन को टाइप करें|
= DATEDIF (A2, B2, “M”)
एक्सेल में दो तिथियों के बीच वर्षो की संख्या की गणना कैसे करें
(Calculate the Number of Years Between Two Dates in Excel)
यदि आप दो तारीखों के बीच साल के अंतर को निकालना चाहते है तो निम्न फंक्शन का प्रयोग करे-
• सबसे पहले तो आप एक्सेल को ओपन कर ले|
• उसके बाद किसी एक cell में Start date इंटर करें और दूसरी cell में last date इंटर करे|
नोट – Last Date को इंटर करने की वजाय आप =Today() फंक्शन टाइप करके इंटर प्रेस कर दें|
• अब आप जिस सेल में Years की संख्या निकालना चाहते हैं उस पर निम्न फंक्शन को टाइप करें|
= DATEDIF (A2, B2, “Y”)
एक्सेल में दो तिथियों के बीच दिनों की संख्या की गणना कैसे करें
(Calculate the Number of Days Between Two Dates in Excel)
यदि आप दो तारीखों के बीच साल के अंतर को निकालना चाहते है तो निम्न फंक्शन का प्रयोग करे-
• सबसे पहले तो आप एक्सेल को ओपन कर ले|
• उसके बाद किसी एक cell में Start date इंटर करें और दूसरी cell में last date इंटर करे|
नोट – Last Date को इंटर करने की वजाय आप =Today() फंक्शन टाइप करके इंटर प्रेस कर दें|
• अब आप जिस सेल में Years की संख्या निकालना चाहते हैं उस पर निम्न फंक्शन को टाइप करें|
= DATEDIF (A2, B2, “D”)
• उपर्युक्त फंक्शन आपको केवल दो तिथियों के बीच के कुल दिनों की संख्या देगा।
• Using YEARFRAC Function (Get Total Months between Two Dates)
• YEARFRAC फ़ंक्शन का use करके दो तिथियों के बीच महीनों की संख्या प्राप्त करने का एक और तरीका है। YEARFRAC फ़ंक्शन इनपुट आर्गुमेंट के रूप में Start date और Last date लेगा और यह आपको इन दो तिथियों के दौरान वर्षों की संख्या देगा।
• DatedIF फ़ंक्शन के विपरीत, YEARFRAC फ़ंक्शन आपको दो तिथियों के बीच एक साल बीतने की स्थिति में दशमलव में मान देगा।
• For example, यदि मेरी Start Date 01 जनवरी 2020 है और Last Date 31 जनवरी 2020 है, तो YEARFRAC फ़ंक्शन का result 0.833 होगा। वर्ष मान होने के बाद, आप इसे 12 से गुणा करके महीने का मान प्राप्त कर सकते हैं।
• मान लीजिए कि आपके पास नीचे दिखाए अनुसार डेटासेट है और आप Start date और last date के बीच महीनों की संख्या प्राप्त करना चाहते हैं।
• =YEARFRAC(A2,B2)*12
• यह आपको दशमलव में महीने देगा।
• यदि आप केवल कम्पलीट महीनों की संख्या प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप उपरोक्त सूत्र में INT का प्रयोग कर सकते है|
• =INT(YEARFRAC(A2,B2)*12)
• DatedIF फ़ंक्शन और YEARFRAC फ़ंक्शन के बीच एक और बड़ा अंतर यह है कि YEARFRAC फ़ंक्शन महीने की शुरुआत के रूप में Start date पर विचार करेगा। For example, यदि Start Date 01 जनवरी है और Last Date 31 जनवरी है, तो उपरोक्त सूत्र से result 1 होगा|
एक्सेल में कंडीशनल फोर्मेटिंग का प्रयोग
एक्सेल में कंडीशनल फोर्मेटिंग का प्रयोग (Conditional Formatting in Excel)
एक्सेल में Conditional Formatting आपको सेल की वैल्यू के आधार पर एक निश्चित कलर के साथ Cells को Highlight करने का कार्य करता है| Conditional Formatting एक्सेल स्प्रेडशीट में सबसे सरल लेकिन शक्तिशाली विशेषताओं में से एक है। जैसा कि नाम से पता चलता है, आप एक्सेल में Conditional Formatting का use उन cells को highlight करने के लिए कर सकते हैं जो specified condition को पूरा करते हैं।
Conditional Formatting एक्सेल की एक बहुत ही अच्छी विशेषता है जो आपको सेल में फोर्मेटिंग लागू करने की अनुमति देता है इसका use mostly स्प्रेडशीट में स्टोर डेटा और सूचनाओं को Highlight करने, या अंतर करने के लिए color based formatting के रूप में use किया जाता है।
इस पोस्ट में आपको Conditional Formatting से सम्बंधित कुछ उदाहरण दिए गए है जिससे आप Conditional Formatting को बहुत ही अच्छे से समझ सकते है-
1. डुप्लिकेट सेल को कैसे पहचानें
2. Greater then or less then नम्बर की सेल को हाईलाइट कैसे करें
3. टॉप / बॉटम 10 नंबर को हाईलाइट कैसे करें
4. डाटा को सर्च करके हाईलाइट कैसे करें
5. वर्कबुक से कंडीशनल फोर्मेटिंग को कैसे हटाये
MS Excel का हमने एक विडियो तैयार किया है यह विडियो आपको MS Excel को समझने में मदद करेगा इसमें हमने MS Excel में Conditional Formatting को समझाया है-
1. डुप्लिकेट सेल को पहचानें (Identify Duplicates cells)
Excel में Conditional Formatting का use डेटासेट में डुप्लिकेट की पहचान करने के लिए किया जा सकता है।
• उस डेटासेट का चयन करें जिसमें आप डुप्लिकेट को हाइलाइट करना चाहते हैं।
• Home Tab -> Conditional Formatting -> Highlighting Cell Rules –> Duplicate Values

• Duplicate Values डायलॉग बॉक्स में, सुनिश्चित करें कि बाईं ड्रॉप डाउन बॉक्स में Duplicate सिलेक्ट किया गया है। आप सही ड्रॉप डाउन का use करके लागू किए जाने वाले फॉर्मेट को स्पेसिफाए कर सकते हैं। कुछ मौजूदा फॉर्मेट हैं जिनका use आप Custom Format option का use करके अपने स्वयं के फॉर्मेट बनाने के लिए कर सकते हैं या स्पेसिफाए कर सकते हैं।
• डुप्लिकेट वैल्यूज़ डायलॉग बॉक्स में OK पर क्लिक करें|
• यह सिलेक्टेड डेटा सेट में डुप्लिकेट होने वाली सभी सेल्स को तुरंत Highlight करेगा।
2. Greater then or less then नम्बर की सेल को हाईलाइट करें (Highlight Cells with Value Greater/Less than a Number)
आप एक्सेल में Conditional Formatting का use उन Cells को हाइलाइट करने के लिए कर सकते हैं जिनमें स्पेसिफिक वैल्यू से jayada / कम वैल्यू होती हैं। For example, 50 से jayada नंबर वाले Cells को Highlight करना या 50 से कम नंबर वाले Cells को Highlight करना।
• संपूर्ण डेटासेट का चयन करें।
• Home –> Conditional Formatting –> Highlighting Cell Rules –> Greater Than.. / Less Than..
• आपके द्वारा चुने गए विकल्प (greater than or less than) के आधार पर, एक डायलॉग बॉक्स ओपन होगा बाईं ओर फ़ील्ड में Format cells that are GREATER THEN: बॉक्स में, नंबर इंटर करें। इसी के साथ दाई और स्थित फील्ड With: में आप जिस कलर से सेल को Highlight करना चाहते है वह चुने|
• इसी के साथ दाई और स्थित फील्ड With: में उन Cells पर लागू होने वाले फॉर्मेट को स्पेसिफाय करें जो कंडीशन को पूरा करते हैं। कुछ मौजूदा फॉर्मेट हैं जिनका use आप कर सकते हैं या कस्टम फॉर्मेट विकल्प का use करके अपने स्वयं के फॉर्मेट को स्पेसिफाय कर सकते हैं।

• अंत में Ok पर क्लिक करें|
• यह तुरंत डेटासेट में 5 से jayada वैल्यू वाले सभी सेल को हाइलाइट करेगा।