Computer Courses | Computer Tutorial | Computer Classes | Computer Institute | Computer Tricks
753 subscribers
272 photos
126 videos
2 files
336 links
Download Telegram
Eyedropper tool
इस tool का इस्तेमाल बहुत सारे box को एक साथ color करने के लिए किया जाता है सबसे पहले Rectangle tool से white page पर 2 box बना लें पहले वाले का लाल और दूसरे वाले box का color हरा रखें. sidebar से Move tool चुनें तथा दूसरे वाले box पर click करें उसके बाद दोबारा sidebar से Eyedropper tool चुनें तथा पहले वाले box पर click करें अब अपने देखा होगा की पहले वाले box का color भी लाल हो जाएगा इसी तरह बहुत सारे box को एक साथ चुनकर केवल एक click में कलर का सकते है.
Magic Wand tool
आपको ये तो पता ही होगा magic का मतलब जादू होता है इस यहाँ tool भी एक जादू की तरह काम करता है सबसे पहले white page पर एक image upload कर लें sidebar से Magic Wand tool चुन लें तथा image पर जाकर कहीं पर भी click करें अपने देखा होगा जहा अपने click किया उस जगह select हो जाता है जिससे आप वह पर color को delete button दबाकर delete कर सकते है या color कर सकते है.
Eraser tool
इस tool का इस्तेमाल किसी box, color या image को मिटाने के लिए होता है सबसे पहले white page पर Rectangle box बनाकर उसमे color कर लें तथा Eraser tool को चुनें उसके बाद box में कहीं पर एक बार click करें अब अपने देखा होगा वहां से color मिट जाता है.
Gradient tool
इसका इस्तेमाल दो या दो से अधिक color को mix करने के लिए होता है sidebar से Gradient tool चुन लें उसके बाद white page पर जाकर mouse को click करके रखें. तथा दाए तरफ की तरफ लें जाए mouse छोड़ने पर हमें 2 color का design दिखाई देगा color को बदलने के लिए दाए तरफ एक box खुला होगा जहां पर जाकर आप color बदल सकते है इसी तरह आप gradient ऊपर से नीचे की तरफ अपनी जरुरत के हिसाब से बदल सकते है.
Illustrator में Perspective Grid tool क्या है
इसका इस्तेमाल Illustrator में 3d design बनाने के लिए होता है sidebar से Perspective Grid tool को चुन लें उसके बाद white page में एक जाल के आकर का box खुलेगा मान लीजिये एक घर है और आप घर के बाहर एक कोने में खड़े है और आपका मुँह घर की तरफ है जहां से आप बाए तरफ तथा दाए तरफ भी देख सकते है इस तरह हम घर का design 3d में दिखता है जाल के एक तरफ click करने पर हम color भर सकते है .
उसके बाद दूसरे side click करने पर कोई और दूसरा color भर सकते है और हम ऊपर नीचे कहीं भी color भर सकते है आपने देखा होगा एक box में color करने पर वह घर की तरह दिखाई देता है इस तरह हम 3d design illustrator पर बना सकते है Illustrator क्या है सीखने के बाद और भी बहुत सारे tools है जिनका इस्तेमाल हम design बनाने के लिए करते है.
Adobe Illustrator किस काम में आता है?
FOR LOGO – कोई लोगो बनाने के लिए

Illustrator एक डिज़ाइन प्रोग्राम है जिसका उपयोग आप लोगो को Design करने के लिए कर सकते है। न केवल इलस्ट्रेटर आपको पूरी तरह से Custom लोगो डिज़ाइन बनाने की अनुमति देता है, बल्कि साथ ही इलस्ट्रेटर आपके logo को एक वेक्टर ग्राफिक के रूप में बनाएगा। एक वेक्टर ग्राफिक छवि को आप अपने मन मुताविक बड़े या छोटे आकार में बदल सकते हैं।
एक्सेल में HLOOKUP Function का प्रयोग कैसे करें
एक्सेल में HLOOKUP Function का प्रयोग कैसे करें
(How to use HLookup function in excel)
Vlookup Formula की तरह, Hlookup Formula भी Exact Match, approximate match और wildcard characters को ढूंढने में मदद करता है । Hlookup Formula, Lookup/Reference के तहत categorized किया गया है। Excel में Hlookup एक in-built फंक्शन है । यह वर्कशीट फ़ंक्शन है और Excel Formulas के हिस्से के रूप में recorded किया जा सकता है।
Hlookup को फंक्शन के रूप में define किया गया है जो डेटा की पहली row में value की तलाश करता है और specified row से उसी कॉलम की value वापस करता है।
Syntax of Hlookup Function
HLOOKUP function का सिंटैक्स VLOOKUP function के समान ही है। केवल अंतर यह है कि Vlookup में हम कॉलम सर्च करते हैं लेकिन Hlookup Formula में हम row सर्च करेंगे।
HLOOKUP(lookup_value, table_array, row_index number, [range_lookup])
Parameter of Hlookup
LOOKUP_VALUE: यह पैरामीटर है जो सबसे important है। इसमें वह value शामिल है जो हम वास्तव में खोज रहे हैं। दूसरे words में, यह वह value है जिसे हमें Lookup करना चाहते है।
TABLE_ARRAY: दूसरा पैरामीटर भी एक important पैरामीटर है। यह वह range प्रदान करता है जिसमें हमारा lookup value और result value स्थित है। हालांकि, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि हमें डेटा का selection इस तरीके से करना होगा कि हमारे lookup value का selection range की पहली row से होना चाहिए।
ROW_INDEX NUMBER: तीसरा पैरामीटर वह उत्तर है जिसे हम ढूंढ रहे हैं। या हम कह सकते हैं कि यह वह row number है जहां से आप अपना डेटा retrieve करना चाहते हैं। Row_index number selected range से jayada नहीं होनी चाहिए।
RANGE_LOOKUP: चौथा पैरामीटर optional है। इस पैरामीटर में हम तय करते हैं कि पहले पैरामीटर में दिए गए value का exact मैच find करना है या approximate मैच । यदि आप इस argument में कुछ भी recorded नहीं करते हैं तो यह default विकल्प TRUE का चयन करेगा। TRUE मतलब approximate मैच है ।
Example of Hlookup Formula in Excel
मान लीजिये कि हमारे पास दो text में स्कोर किए गए अंकों के साथ छात्रों के कुछ नाम हैं। इस उदाहरण का objective Test 2 में अमन द्वारा बनाए गए अंक ढूंढना है। इस उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए इन चरणों का पालन करें –
Step 1 : हमारे उदाहरण में हमने Rishabh को सेल G2 में Lookup Value के रूप में प्रवेश किया है।
Step 2 : Hlookup Formula में arguments recorded करना प्रारंभ करें-
1. LOOKUP_VALUE :हम Test2 में Rishabh के अंक खोजना चाहते हैं। तो हमारा lookup_value H2 होगा
2. TABLE_ARRAY :इस argument में table reference $A$2:$E$4 के रूप में recorded करें।
3. ROW_INDEX NUMBER :उस row number को recorded करें जहां से हमें मूल्य प्राप्त करना है। यहां हम 3 recorded करेंगे,क्योंकि Test2 हमारे टेबल चयन की तीसरी row में है।
4. RANGE_LOOKUP :यहां false recorded करें क्योंकि हम Exact Match से Match करना चाहते हैं।
Hlookup Formula होगा – HLOOKUP(H2,$A$2:$E$4,3,FALSE)
Step 3: Press Enter
1. Hlookup Function, case sensitive function नहीं है।
2. यह uppercase और lowercase के बीच अंतर नहीं करता है
3. Lookup मान Table Array की topmost row पर होना चाहिए।
4. यदि हम range lookup में प्रवेश करने के लिए छोड़ देते हैं तो यह default विकल्प यानी TRUE का use करेगा।
5. यदि Hlookup Exact मिलान नहीं ढूंढ पाता है तो यह Lookup value से कम value वापस कर देगा।
6. Hlookup Formula समान रूप से lookup argument में wildcard characters का समर्थन करता है जैसा कि VLOOKUP द्वारा किया जाता है।
7. यदि range Lookup False है और Lookup value defined table array में नहीं मिलता है तो यह # N/A Error लौटाएगा।
8. यदि हम 1 से कम row index number recorded करते हैं, तो यह #VALUE! Errorवापस आ जाएगा। और यदि row index number greater है, तो यह #REF! Error वापस आ जाएगा।
9. Table array Ascending क्रम में sort होना चाहिए।
1.10. जब आप wildcard characters का सही तरीके से काम करना चाहते हैं तो range Lookup argument को FALSE पर सेट करें।
ऍम एस एक्सेल में VLOOKUP फंक्शन का प्रयोग कैसे करे|
ऍम एस एक्सेल में VLOOKUP फंक्शन का प्रयोग कैसे करे|
(How to use VLOOKUP Function in excel)
VLOOKUP क्या हैं? (What is VLOOKUP Function?)
VLOOKUP माइक्रोसॉफ़्ट एक्सेल में सबसे उपयोगी और important फ़ंक्शन में से एक है। इसे आम तौर पर बड़े डेटा शीट में एक विशेष वैल्‍यू को देखने के लिए use किया जाता है जहां मैन्युअली सर्च करना मुश्किल होता है। VLOOKUP फ़ंक्शन approximate और exact मैच, एवं वाइल्डकार्ड को सपोर्ट करता हैं।
VLOOKUP फंक्शन का अर्थ (Meaning of VLOOKUP Function)
“V” का अर्थ “vertical” होता है “Vertical” word का अर्थ है कि इसका use वैल्‍यू को वर्टीकली देखने के लिए किया जा सकता है, इसलिए इसका use किसी कॉलम के भीतर वैल्‍यू को देखने के लिए किया जा सकता है।
VLOOKUP की परिभाषा (Definition of Excel VLOOKUP)
माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल के अनुसार VLOOKUP को एक फ़ंक्शन के रूप में डिफाइन किया जा सकता है, “जो टेबल के बाएं कॉलम में एक वैल्‍यू की तलाश करता है और उसके बाद आपके द्वारा निर्दिष्ट कॉलम से उसी रो में वह वैल्‍यू रिटर्न करता हैं।
नोट : VLOOKUP फंक्शन का प्रयोग करते time टेबल का डाटा ascending ऑर्डर में सॉर्ट होना चाहिए।
Syntax of VLOOKUP Function (VLOOKUP फंक्शन का सिंटेक्स)
VLOOKUP का सिंटेक्स चार तरह कि इनफॉर्मेशन से बनता हैं –
=VLOOKUP (value, table, col index, [range_lookup])
इस सिंटेक्स में इस तरह से Arguments होते हैं –
Value – टेबल के सबसे पहले कॉलम की वैल्‍यू, जिसे खोजना हैं।
Table – वह टेबल जिससे इस वैल्‍यू को प्राप्त करना हैं ।
Col_index – टेबल या रेंज का वह कॉलम, जिससे वैल्‍यू को प्राप्त करना हैं।
इसमें दो ऑप्‍शन होते हैं जो वैकल्पिक हैं –
TRUE = Approximate Match और FALSE = Exact Match | यदि आप कुछ भी स्पेसिफाई नहीं करते, तो TRUE ही डिफ़ॉल्ट होगा।
नोट : याद रखें कि lookup value हमेशा रेंज के पहले कॉलम में होनी चाहिए, ताकि वह सही ढंग से काम कर सके।
For example, यदि आपकी lookup value सेल C2 में है, तो आपकी रेंज C से शुरू होनी चाहिए।
इस फंक्शन का प्रयोग कैसे करते हैं उसके लिए हमने एक विडियो बनाया है जिसे आप जरुर देखिएगा, आपको आसानी होगी|
VLOOKUP फंक्शन कैसे कार्य करता हैं (How Excel VLOOKUP Function Works)
इससे पहले कि हम यह जाने कि VLOOKUP का इस्‍तेमाल किस तरह से किया जाता हैं, हमें यह समझना चाहिए कि VLOOKUP फंक्शन कैसे कार्य करता है। VLOOKUP को vertical rows टेबल में ऑर्गनाइज़ डेटा को रिट्रीव करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जहां every row एक नया रिकॉर्ड दर्शाती है। यदि आपका डेटा horizontally ऑर्गनाइज़ है, तो HLOOKUP फ़ंक्शन का use करें।
Excel में VLOOKUP का use कैसे करें? (How to use VLOOKUP Function in Excel)
किसी वर्टिकल लुकअप फ़ंक्शन का use करने का तरीका समझने से पहले, हमें यह समझना चाहिए कि इसका उद्देश्य क्या है। मान लीजिए कि हमारे पास एक टेबल है जैसा नीचे दिखाया गया है।
अब VLOOKUP फ़ंक्शन का use करने के लिए इन तीन बातों को हमेशा ध्यान में रखें –
i) VLOOKUP Only Looks Right:
VLOOKUP केवल दाहिनी ओर देखता है, VLOOKUP को एक ऐसी टेबल की आवश्यकता होती है, जिसमें lookup values ठीक बाये ब्लाक में होती है | जिस डेटा को आप रिट्रीव करना चाहते हैं, वह राइट के किसी भी कॉलम में दिखाई दे सकती है –
ii)VLOOKUP Retrieves Data Based On Column Number
जब आप VLOOKUP का use करते हैं, तो समझे कि टेबल के every कॉलम को बाएं से नंबर दिया जाता हैं। किसी विशेष कॉलम से वैल्‍यू को प्राप्त करने के लिए, बस “column index” में उचित कॉलम नंबर एंटर करे –
=VLOOKUP(H2,B2:E8,2,FALSE) // Name
=VLOOKUP(H2,B2:E8,3,FALSE) // Department
=VLOOKUP(H2,B2:E8,4,FALSE) // Salary