Computer Courses | Computer Tutorial | Computer Classes | Computer Institute | Computer Tricks
751 subscribers
272 photos
126 videos
2 files
336 links
Download Telegram
एमएस पावरपोईंट मे नया स्लाइड कैसे ऐड करते हैं? | Add New Slide in MS PowerPoint
एमएस पावरपोईंट मे नई स्लाईड को जल्दी से जोड़ने के लिए हम इसकी शॉर्टकट कीज CTRL + M का उपयोग कर सकते है।
तो नया स्लाइड जोड़ने के लिए हमें होम टैब में जाना होता है।
होम टैब के अंदर आपको स्लाईड ग्रुप के अंदर जाना होता हैं।
जहां पर आपको स्लाइड से जुड़े कुछ जरूरी कमांड मिलते हैं वहीं पर आपको नए स्लाईड के लिए दो विकल्प पर मिलते हैं:
1. जो स्लाईड का आइकॉन बना होता है उस पर क्लिक करते ही जो भी स्लाइड आपकी सिलेक्टेड है ठीक उसके नीचे एक और नई स्लाइड जुड़ जाती है। तो आप किसी भी स्लाइड को सिलेक्ट करके अगर इस आइकन पर क्लिक करते हैं तो सेलेक्टेड स्लाईड के नीचे एक नई स्लाइड ऑटोमेटेकली ऐड हो जाती है।
2. इसके अलावा स्लाईड आइकान के नीचे आपको एक ड्रॉप डाउन बटन दिखता है। जहां पर आपको स्लाईड के ढेर सारे विकल्प मिलते हैं। जहां पर आपको अलग-अलग प्रकार के स्लाइड लेआउट ऐड करने के विकल्प देखने को मिलते हैं।
जिसकी मदत से आप जरूरत के अनुसार स्लाईड के लेआउट को चुन सकते है और अपने प्रेज़न्टैशन मे इसका उपयोग कर सकते है। जैसे ही आप अपनी पसंद के स्लाईड लेआउट पे क्लिक करेंगे तो सेलेक्टेड स्लाईड के नीचे उस लेआउट की स्लाईड ऐड हो जाती है।
अब मान लीजिए आप किन्ही दो स्लाईड के बीच में एक नई स्लाइड को जोड़ना चाहते है। तो उसके लिए आपको दोनों स्लाइड के बीच में क्लिक करना है। जहां पर आपको एक ऑरेंज कलर की लाइन दिखाई पड़ेगी, जो यह ये बताता है कि आपने दोनों स्लाईड के बीच के भाग को सेलेक्ट कर लिया।
अब आप जो भी स्लाईड ऐड करेंगे नई स्लाईड उन दोनों स्लाईड के बीच में इंसर्ट होगी।
तो आपको अगर कभी भी फ्यूचर में किन्ही दो स्लाइड के बीच में अगर नई स्लाईड जोड़ना हैं, तो दोनों स्लाईड के बीच में क्लिक करें और फिर नई स्लाईड जोड़ने के लिए CTRL + M या फिर न्यू स्लाइड के विकल्प से आप वहां पर कोई भी एक नई स्लाइड जोड़ सकते हैं।
एमएस पावरपोईंट मे स्लाइड कैसे डिलीट करते हैं? | Delete Slide in MS PowerPoint
यह तो हमने देखा कि हम एमएस पावरपोईंट मे किसी स्लाइड को कैसे ऐड कर सकते हैं। अब हम ये देखेंगे कि एमएस पोएरपोइनग मे किसी अनचाही स्लाइड को कैसे डिलीट करते हैं?
एमएस पावरपोईंट मे किसी भी अनचाही स्लाइड को डिलीट करने के लिए आपको उस स्लाईड पे माउस के एक क्लिक करते हुए सिलेक्ट करना होता है और सिर्फ कीबोर्ड से डिलीट बटन को दबाना होता है। बस इतना करते ही आपको सेलेक्टेड स्लाईड डिलीट हो जाएगी।
या फिर एमएस पावरपोईंट मे किसी अनचाही स्लाईड को डिलीट करने के लिए उस स्लाईड पे राइट क्लिक करे और फिर डिलीट स्लाईड के कमांड पे क्लिक करे। आपके द्वारा सिलेक्ट की गई स्लाईड डिलीट हो जाएगी।
एमएस पावरपोईंट मे किसी स्लाइड कैसे डुप्लीकेट करते हैं? | Duplicate Slide in MS PowerPoint
अभी हमने देखा कि हम एमएस पावरपोईंट मे नया स्लाईड कैसे जोड़ सकते हैं? और कैसे किसी अनचाहे स्लाईड को डिलीट कर सकते हैं? अब हम सीखेंगे एमएस पावरपोईंट मे कैसे किसी स्लाईड को डुप्लीकेट करेंगे।तो एमएस पावरपोईंट मे किसी स्लाईड को डुप्लीकेट करने के लिए नीचे दीये स्टेप्स को फॉलो करें
आपको उस स्लाईड को सिलेक्ट करना होता हैं जिसे आप डुप्लीकेट करना चाहते हैं
फिर अपने माउस उस स्लाईड पे से राइट क्लिक करें
अब डुप्लीकेट स्लाईड के ऑप्शन को चुने, जिससे जो भी स्लाईड सिलेक्ट होगी वह डुप्लीकेट हो जाएगी।
Change layout of Slide in PowerPoint
पावर पइंट में हम जब भी किसी स्लाइड को सिलेक्ट करके कोई नई स्लाइड जोड़ते हैं, तो जो स्लाइड आपने सिलेक्ट की है उसी के नीचे एक नई स्लाइड जुड़ जाती है।
अगर आप किसी स्लाइड के लेआउट को चेंज करना चाहते हैं यानी स्लाईड के अंदर के जो टेक्स्ट बौक्स के लेआउट है उन्हे बदलना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेपस को फॉलो करके आप ऐसा कर सकते है
आपको उस स्लाईड को सेलेक्ट करना होता है
और फिर होम टैब (Home Tab) के अंदर स्लाइड्स ग्रुप के अंदर चेंज लेआउट (Change Layout) के विकल्प को चुने
जो भी लेआउट आप स्लाईड पे अप्लाइ या अपडेट करना चाहते हैं उस पर क्लिक करें।
इससे सिलेक्ट किये गए स्लाईड पे नई स्लाईड लेआउट अप्लाइ हो जाएंगे और जो एक्जिस्टिंग लेआउट है वह वहाँ से हट जाएगा।
Insert Text Box in Slide in PowerPoint
मान लीजिए आपने कोई ब्लैंक स्लाईड लिया है, अब आप उसमें कोई लेआउट ऐड नहीं करना चाहते हैं आप उसमे कुछ अलग से अपनी पसंद का टेक्स्ट बॉक्स जोड़ना चाहते है ।
उसके लिए आपको इन्सर्ट टैब (Insert Tab) मे टेक्स्ट ग्रुप के अंदर टेक्स्ट बॉक्स (Text Box) को चुनना है और जिसे आप आसानी से स्लाइड्स में जोड़ सकते हैं।
How to apply Theme in MS PowerPoint
मान लीजिए आपने कोई एक प्रेजेंटेशन बनाया है और आपको लगता है कि इसकी पूरा थीम मुझे बदलना चाहिए । तो उस थीम को कैसे बदल सकते हैं इसकी जानकारी आपको इस आर्टिकल में प्राप्त होने वाली है।
इस आर्टिकल में मैं आपको पावरपॉइंट में कोई थीम को कैसे बदला जाता है या पावरपॉइंट मे थीम कैसे लगाए? इस बारे में आपको बताने वाला हूं।
पावरपोईंट में थीम बदलना काफी आसान होता है, इसका बहुत ही आसान सा स्टेप्स होता है जिसको फॉलो करना होता है।
आप अपने पावरपोईंट प्रेजेंटेशन के पीपीटी में आसानी से किसी थीम को बदल सकते हैं या फिर नया थीम लगा सकते है।
| एमएस पावरपॉइंट मे थीम कैसे बदले?
: यदि आप भी PowerPoint का उपयोग अपने कंपनी या बिजनस मे Presentation बनाने के लिए करते है।
तो आपको पावरपोईंट मे अलग अलग प्रकार के थीम लगाने आने चाहिए।
किसी भी प्रेज़न्टैशन मे नई और अलग प्रकार की थीम लगा के आप अपने प्रेज़न्टैशन को काफी अट्रैक्टिव और सुंदर बना सकते है।
पावरपोईंट मे थीम डिज़ाइन टेम्प्लेट होते हैं। जो प्रेज़न्टैशन को रंगीन और स्टाइलिस्ट बनाते हैं।
सिर्फ एक क्लिक से आप पूरे स्लाईड मे एक ही थीम लगा सकते हैं।
On the Design tab, in the Themes group, click the More button (illustrated below) to open the entire gallery of themes:
Steps to Change theme in PowerPoint
पावरपोईंट मे थीम को बदलने केलिए आपको नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होता है:
MS PowerPoint को ओपन करें। (Open PowerPoint)
अपना प्रेज़न्टैशन को चुने जिसकी थीम को आप बदलना या थीम अप्लाइ करना चाहते है। (Select your PPT file in which Theme need to be changes or applied)
Design Tab मे जाए (Go to Design Tab)
Theme Group का पता लगाएँ (Go to Themes Group)
सभी उपलब्ध Theme देखने के लिए Theme Group के दाहिने निचले कोने पर ड्रॉप-डाउन तीर पर क्लिक करें (Click on Dropdown arrow for more theme options)
अपनी पसंद के अनुसार थीम का चयन करें। (Now Choose the theme)
थीम को लागू करने के लिए थीम पे राइट क्लिक करें और Apply to all Slides पे क्लिक करें। (Right Click on Theme and select Apply to all Slides)
Photoshop Tips and Tricks 1. Undo

आपको शायद यह मालूम होगा की CTRL + Z से Undo होता है। लेकिन क्या आपको यह मालूम है, CTRL + ALT + Z करने से आप एक से ज्यादा बार Undo कर सकते है और हिस्ट्री (History) में जा सकते है।
2. Bird Eye View in Photoshop

अब आप भी सोचने लगे न, ये बर्ड ऑय व्यू (Bird Eye View) क्या है?

यह एक तरह व्यू ऑप्शन होता है। फोटोशॉप (Photoshop) में जिसे बर्ड ऑय व्यू (Bird Eye View) कहते है यानि पक्षी की तरह देखना।

इसके लिए कोई भी इमेज को ज़ूम करना है और कीबोर्ड में सिर्फ H को प्रेस करना है और माउस से इमेज में कही भी क्लिक करे।
3. Resize/Rename/Convert Photos

बहुत ही काम लोगो को यह पता होगा की फोटोशॉप (Photoshop) में एक टूल है, जहाँ से आप एक से ज्यादा फाइल्स को कन्वर्ट और प्रोसेस कर सकते है। इसके लिए आप को निचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना है।

File > Scripts > Image Processor in Photoshop
अब यहाँ पे आपको फोल्डर सेलेक्ट करना है जिसमे आपकी फाइल्स है।
फिर आप अपना डिस्क्रिप्शन दे दीजिये और फाइल रन पे क्लिक करिये।
आप का काम हो गया फोटोशॉप (Photoshop)अब आपका काम प्रोसेस करेगा और इमेजे को JEPG , PSD, TFF में सेव कर देगा |
4. Text Editing in Photoshop

फोटोशॉप (Photoshop) में Text के साथ काम करना आसान नहीं होता हैं।

कई सारे शॉर्टकट कीस (Shortcut Keys) काम ही नहीं करते है, इसीलिए फोटोशॉप (Photoshop) में टेक्स्ट एडिटिंग (Text Editing) को जल्दी से फिनिश (Finish) करने के लिए आप CTRL + Enter का यूज कर सकते है।

ये आपको एडिटिंग मोड (Editing Mode) से बहार ले आएगा और आप फिर से कोई भी दूसरा काम कर सकते हो|
5. Foreground/Background Color in Photoshop

बैकग्राउंड कलर से किसी को लेयर भरने के लिए Ctrl + Del दबाएं।
फोरेग्रॉउंड कलर से किसी को लेयर को भरने के लिए Alt + Del दबाएं।
6. Toggle with Open Documents in Photoshop

दोस्तों अगर आप एक से ज्यादा डॉक्यूमेंट (Documents) पे काम कर रहे हो, तो आप CTRL+ Tab का use करके एक डॉक्यूमेंट से दूसरे डॉक्युमेंट पे आसानी से जा सकते हो|
7. Get Selection Back in Photoshop

अक्सर मेरे साथ ऐसा होता है कि मैं किसी इमेज पे कुछ सिलेक्शन करता हूँ और अचानक से किसी गलती के कारण वो सिलेक्शन चला जाता है या हट जाता है।

तो मैं उसी सेलक्शन को वापस लाने के लिए इस शॉर्टकट की (Shortcut key) Ctrl + Shift + D का इस्तेमाल करता हूँ। आप क्या करते हो मुझे कमैंट्स में जरुर बताइए?
8. Open the Same Document In 2 Windows in Photoshop

क्या आपको पता है फोटोशॉप (Photoshop) में एक ही इमेज को दो बार कैसे ओपन कर सकते है?

अगर नहीं, तो इस स्टेप्स को ट्राइ कीजिये Window > Arrange > New window for (Image/Document name) और हमें बताए आपका काम बना की नहीं?
9. Close all images at once in Photoshop

अगर आपको फोटोशॉप (Photoshop)में सभी डाक्यूमेंट्स (Documents) एक ही बार में Close करनी है, तो आप अपने किसी भी एक डॉक्यूमेंट(Document) के Close icon पे SHIFT + Click प्रेस (Press) करके सभी डॉक्यूमेंट(Documents) को एक साथ क्लोज कर सकते है।
10. Draw Straight Lines Quickly in Photoshop

फोटोशॉप (Photoshop) में straight line के लिए आपको सबसे पहले एक पॉइंट पे क्लिक करना है, जहाँ से आपकी लाइन की शुरवात होनी है।

फिर आपको SHIFT बटन प्रेस करते हुए, जहाँ तक वह लाइन चाहिए वहां पे क्लिक करना है और लीजिये जी आपकी लाइन तैयार है।
11. Create a Rain Texture Effect in Photoshop

दोस्तों अगर आप अपने फोटो पे बिना बारिश के Rain Effect लाना चाहते है, तो नीचे दिए Steps को फॉलो करें और अपने इमेज पे बारिश की बुँदे गिरा सकते है।

सबसे पहले एक नई लेयर(New layer) ले, उसे ब्लैक कलर (Black Color) से fill करे।
फिर उसमे थोड़ा नॉइस ऐड (Filter>Noise>Add Noise) करे।
फिर मोशन blur (Filter>Blur>Motion Blur) का थोड़ा इफ़ेक्ट (Effects) दे और Rotate करे।
उसके बाद लेयर को स्क्रीन (Screen) पे सेट कर दे और लीजिये आपकी बारिश आ गयी.
Most Useful Important CorelDRAW Shortcut Keys Align से संबधित CorelDraw Shortcut Keys
1. Align Top: T

यह आपको उन वस्तुओं को संरेखित (align) करने देता है, जो शीर्ष पर चुनी गई हैं।2.

2. Align Bottom: B

यह आपको उन वस्तुओं को संरेखित (align) करने देता है, जो नीचे की ओर चुनी गई हैं।

3. Align Right: R

यह आपको उन वस्तुओं को संरेखित (align) करने देता है, जो दाईं ओर चुनी गई हैं।

4. Align Left: L

यह आपको बाईं ओर चयनित ऑब्जेक्ट को संरेखित (align) करने देता है।

5. Align Center Vertically: C

आप चयनित ऑब्जेक्ट के केंद्र को लंबवत (Center Vertical)रूप से संरेखित (align) कर सकते हैं।

6. Align Center Horizontally: E

आप चयनित ऑब्जेक्ट के केंद्र को क्षैतिज (Center Horizontal) रूप से संरेखित कर सकते हैं।

7. Align to baseline: Alt + F12

यह आपको टेक्स्ट को बेसलाइन से संरेखित (Baseline Align)करने की अनुमति देता है।