Computer Courses | Computer Tutorial | Computer Classes | Computer Institute | Computer Tricks
751 subscribers
272 photos
126 videos
2 files
336 links
Download Telegram
कंप्यूटर कोर्सेज
आज का युग कम्प्यूटर का युग है और हम यदि यह कहे कि कम्प्यूटर के बिना हमारी जिंदगी अधूरी है तो किसी हद तक यह सही ही होगा। आज हर काम कंप्यूटर या टेक्नोलॉजी के जरिए होता है। डिजिटल इंडिया का दौर होने से कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी का यूज दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। हम हमारे चारों ओर देखें तो टेक्नोलॉजी और कंप्यूटर इन दो चीजों का बहुत महत्व है। चाहे फिर स्कूल, कॉलेज में एडमिशन लेना हो, जॉब के लिए हो या कोई ऑनलाइन फॉर्म भरना है सभी में कंप्यूटर की आवश्यकता है। कोरोना वायरस के चलते कंप्यूटर का उपयोग और बढ़ता जा रहा है तथा कंप्यूटर से संबंधित वैकेंसी निकलती जा रही है।
टॉप कंप्यूटर कोर्सेज
कंप्यूटर के टॉप कोर्सेज की सूची नीचे दी गई है, जिनमें छात्र एडमिशन ले सकते हैं:

बेसिक कम्प्यूटर कोर्स (Introduction to Computers – Hindi
एक्सेल का बेसिक कोर्स – Microsoft Excel Basic & Advanced Hindi
एम एस वर्ड का बेसिक कोर्स – Microsoft Word Basic & Advanced Hindi
डीटीपी कोर्स (DTP Course) – Desk Top Publishing Course in Hindi
साइबर सुरक्षा और एथिकल हैकिंग कोर्स(Cyber security and Ethical Hacking)
प्रोग्रामिंग लैंग्वेज कोर्स – Programming Languages Courses
वेब डिजाइनिंग कोर्स – Web Designing Courses
एनीमेशन और मल्टीमीडिया कोर्स ANIMATION & MULTIMEDIA Courses
कंप्यूटर विज्ञान में डिप्लोमा (Diploma in Computer Science)
डाटा एंट्री ऑपरेटर कोर्स (Data entry operator Course)
कम्प्यूटरीकृत लेखा कोर्स (COMPUTERIZED ACCOUNTING)
कम्प्यूटर एडेड डिजाइन और ड्राइंग कोर्स (CADD (COMPUTER AIDED DESIGN AND DRAWING Course )
डिजिटल मार्केटिंग कोर्स (Digital marketing Course)
सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन कोर्स – Search engine optimization Course
वेब डिजाइनिंग
वेब डिजाइनिंग में वेब का मतलब होता है वेबसाइट वेब डिजाइनिंग कोर्स में आपको वेबसाइट बनाना, वेबसाइट को मैनेज करना वेबसाइट के लिए डेटाबेस बनाना आदि सिखाया जाता है। वेब डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद आप अच्छी जॉब पा सकते हैं।परंतु उसके लिए आपको अच्छी प्रैक्टिस की आवश्यकता होगी। वेब डिजाइनिंग के दो पार्ट्स होते हैं एक फ्रंटेंड वेब डिजाइनिंग दूसरा बैकऐंड वेब डिजाइनिंग। यह कोर्स कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा करके, बीसीए कोर्स करके, भी करके या बीटेक करके भी कर सकते हैं।इस कोर्स में आप अपनी स्किल्स को जितना बढ़ाएंगे उतना ही अच्छी और ज्यादा सैलरी वाली जॉब मिल पाएगी। वेब डेवलपमेंट का कोर्स करने के लिए आपको Html, Javascript और Css की नॉलेज होना आवश्यक है।
टैली
टैली का आविष्कार Tally Solutions Pvt. Ltd. द्वारा किया गया था। कई जॉब में टेली का कोर्स अनिवार्य होता है। टेली कोर्स एकाउंटिंग से संबंधित होता है। आजकल कई मॉल, शोरूम्स तथा होटल में पक्का बिल दिया जाता है। यह बिल टैली के सॉफ्टवेयर के द्वारा बनाया जाता है तथा जिसने टैली का कोर्स किया होता है जॉब को करता है। टैली का कोर्स 12 तथा ग्रेजुएशन के बाद भी किया जा सकता है। टैली का कोर्स कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा या डिग्री करके भी किया जा सकता है। इसे सीखने में ज्यादा समय की आवश्यकता नहीं होती कुछ महीनों में ही हम इसे सीख सकते हैं
माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस एंड टाइपिंग कोर्स
माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस कंप्यूटर का बेसिक होता है। इसमें माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, माइक्रोसॉफ्ट ऍक्सेल, माइक्रोसॉफ्ट पावरप्वाइण्ट, माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस, माइक्रोसॉफ्ट आउटलुक आदि आते हैं। इसमें डॉक्यूमेंट को आसानी से लिखा जा सकता है इसके साथ-साथ इसमें कई सारे टूल्स होते हैं जिसकी सहायता से डॉक्यूमेंट को एडिट बैकग्राउंड चेंज, पूरी बुक भी टाइप कर सकते हैं। यह कोर्स करने के लिए सिर्फ आपको हिंदी इंग्लिश का सही ज्ञान होना चाहिए। इसे 5th से 12th तक का स्टूडेंट सीख सकता है। तथा इसके बाद भी चाहे वह किसी भी स्ट्रीम से हो यह कोर्स कर सकता है। इसके साथ-साथ हिंदी इंग्लिश की टाइपिंग सीखकर प्राइवेट जॉब कर सकते हैं तथा कई गवर्नमेंट जॉब ऐसी आती है जिनमें टाइपिंग कोर्स अनिवार्य माना जाता है उसके लिए भी आप आवेदन कर सकते हैं।
डिजिटल मार्केटिंग कोर्स
आज का दौर डिजिटल इंडिया का दौर हो गया है आजकल सभी ऑफलाइन के बजाय ऑनलाइन चीजें खरीदने और पढ़ने के शौकीन होते हैं तथा यह बहुत आसान भी होता है। इसी के साथ साथ डिजिटल मार्केटर की जरूरत भी बहुत बढ़ गई है।डिजिटल मार्केटर बनने के लिए हमें डिजिटल मार्केटिंग कोर्स करना आवश्यक है। डिजिटल मार्केटिंग कोर्स करने के बाद हम निजी या स्वयं भी एडवरटाइजिंग, यूट्यूब तथा अन्य के जरिए पैसे कमा सकते हैं। डिजिटल मार्केटिंग कोर्स में कई कोर्स शामिल है जैसे सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन, डिस्पले एडवरटाइजिंग, सर्च इंजन मार्केटिंग तथा सोशल मीडिया मार्केटिंग आदि। इस कोर्स को करके हम घर बैठे भी पैसे कमा सकते हैं परंतु उसमें स्किल्स और मेहनत की आवश्यकता होगी। यह सर्टिफिकेट कोर्स भी है हम 3 से 6 महीने का कोर्स करके भी डिजिटल मार्केटिंग का सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं। या कोर्स ऑनलाइन भी किया जा सकता है।
कंप्यूटर नेटवर्किंग
नेटवर्किंग से आशय है कि एक कंप्यूटर से दूसरे कंप्यूटर में डाटा को भेजना। आजकल ऑनलाइन ट्रांजैक्शन का जमाना है तथा हम ऑनलाइन कई एप्स के जरिए डाटा को भेजते हैं। तो उस डाटा को सुरक्षित रखने और सुरक्षित रूप से भेजने के लिए कई विभागों में कंप्यूटर नेटवर्किंग का कोर्स किए हुए उम्मीदवार की आवश्यकता होती है।कम्प्यूटर नेटवर्किंग का कोर्स करने के बाद नेटवर्क इंजीनियर, नेटवर्क सिक्योरिटी एक्सपर्ट, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर, डेस्कटॉप सपोर्ट इंजीनियर, टीम लीडर टेक्निकल हेड, टेक्निकल सपोर्ट इंजीनियर, सिस्टम एनालाइजर आदि बन सकते हैं।
फोटोशॉप
फोटोशॉप अडोब कंपनी द्वारा शुरू किया गया फोटो एडिटर सॉफ्टवेयर है। सोशल मीडिया, मूवीस तथा बढ़ते हुए चित्र के प्रयोग से चित्रों को एडिट करना ब्राइटनेस चेंज करना क्रॉप करना तथा फोटोशॉप टूल का उपयोग करके अलग-अलग तरह से चित्र को एडिट करना आदि सब फोटोशॉप के अंदर ही आता है। यह कोर्स 12वीं के बाद किया जा सकता है। यदि आपको एडिटिंग करना अच्छा लगता है और आप इसी में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो यह आपके लिए बहुत अच्छा कंप्यूटर कोर्स है।यह कोर्स कई इंस्टिट्यूट द्वारा ऑनलाइन भी सिखाया जाता है।