Computer Courses | Computer Tutorial | Computer Classes | Computer Institute | Computer Tricks
751 subscribers
272 photos
126 videos
2 files
336 links
Download Telegram
Selecting Text in Word (पाठ्य चुनना)
Selecting Text (पाठ्य चुनना)
किसी डॉक्यूमेंट या पेज में सुधार करने के लिए, किसी word या वाक्‍य को एक जगह से हटाकर दूसरी जगह ले जाने या उसकी नकल करने, उसका Format या आकार (Size) बदलने etc. क्रियाओं के लिए सबसे पहले उस text को Select किया जाता हैं। Text को Select करने के लिए प्राय: माउस का प्रयोग किया जाता हैं इसके लिए सबसे पहले माउस पॉइटंर को वहॉं ले जाइये, जहॉं से टैक्‍स्‍ट को आप सिलेक्ट करना चाहते हैं। अब माउस बटन को क्लिक करके पकड़े रखिए और उसे दबाये रखते हुए माउस पॉइंटर को दायीं ओर सरकाइये।
आप देखेंगे कि जैसे-जैसे माउस पॉइंटर सरकता हैं, वैसे-वैसे उसके भीतर आया हुआ Text highlight होते हुए दिखाई पड़ता जाता हैं। इसी तरह सरकाते हुए माउस बटन को उस टैक्‍स्‍ट के अन्‍त में ले जाकर छोड़ दीजि‍ए, जहॉ तक आप चुनना चाहते हैं। ऐसा करने पर उन दोनों स्‍थानों के बीच की सारी सामग्री (लाइनों, पैराग्राफ etc. सहित) चुन ली जाएगी और वह भाग स्‍क्रीन पर highlight दिखायी पड़ेगा।
Text को और jayada आसानी से सिलेक्ट करने के लिए आप निम्‍नलिखित तकनीको का भी प्रयोग आवश्‍यकता के अनुसार कर सकते हैं।
• किसी word को सिलेक्ट करने के लिए उसे डबल क्लिक कीजिए।
• किसी वाक्‍य को सिलेक्ट करने के लिए कंट्रोल की (CTRL) को दबाकर वाक्‍य में क्लिक कीजिए।
• किसी लाइन को सिलेक्ट करने के लिए माउस पॉइंटर उस लाइन के बायीं ओर के मार्जिन में लाइन के ठीक सामने क्लिक कीजिए।
• किसी पैराग्राफ को सिलेक्ट करने के लिए पैराग्राफ में कहीं भी लगातार तीन बार क्लिक कीजिए या पैराग्राफ के बायीं ओर के मार्जिन में डबल क्लिक कीजिए।
इन सभी तकनीकों में आप माउस बटन को दबाकर खींच ले जाकर (Dragging करके) पास के दूसरे words, वाक्‍यों, लाइनों या पैराग्राफों को भी चुन सकते हैं।
यदि आप पूरे words के बजाय केवल उनके कुछ भाग को ही चुनना चाहते हैं तो माउस को क्लिक करते तथा खिसकाते time अल्‍ट (Alt) कुंजी को दबाए रखिए।
पूरे डॉक्यूमेंट को सिलेक्ट करने के लिए ‘Edit’ मेन्‍यू का ‘Select All’ आदेश दीजिए। या इसकी शॉर्टकट की Ctrl + A प्रेस करके भी पूरे डॉक्यूमेंट को सिलेक्ट किया जा सकता हैं
टेक्स्ट को की-बोर्ड की सहायता से भी सिलेक्ट कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले कर्सर को उस place पर पहुँचाइये, जहॉ से आप टेक्स्ट को सिलेक्ट करना चाहते हैं। अब shift key को दबाकर Arrow Key से कर्सर को दायीं और या नीचे की और सरकाइए, ऐसा करते हुए आप देखेंगे कि जहॉ तक कर्सर जाएगा वहॉ तक का सारा text सिलेक्ट कर लिया जाएगा इस विधि से आप एक अक्षर से लेकर पूरे दस्‍तावेज तक को चुन सकते हैं।