Computer Courses | Computer Tutorial | Computer Classes | Computer Institute | Computer Tricks
751 subscribers
272 photos
126 videos
2 files
336 links
Download Telegram
Printing a Document in MS Word
Printing a Document
किसी भी डॉक्यूमेंट को प्रिंट करने से पहले हमारे कंप्यूटर में प्रिंटर इनस्टॉल होना जरुरी हैं, यदि आपने प्रिंटर इनस्टॉल कर लिया हैं और आप किसी डॉक्यूमेंट के सभी पेज की केवल एक-एक प्रति छपवाना चाहते हैं तो स्‍टैण्‍डर्ड टूल बार में ‘Print’ बटन को क्लिक कीजिए, ऐसा करने पर आपका डॉक्यूमेंट प्रिंटर के द्वारा प्रिंट कर दिया जायेग|
यदि आपके पास कई प्रिंटर है और उनमें से किसी एक को चुनना चाहते हैं या आप पूरे डॉक्यूमेंट के बजाय कुछ सिलेक्ट किये हुए पेज प्रिंट कराना चाहते हैं अथवा एक से jayada प्रतियां निकलवाना चा‍हते हैं, तो स्‍टैण्‍डर्ड टूल बार के बजाय ‘File’ मेन्‍यू के ‘Print option’ का प्रयोग कीजिए, यह आदेश देते ही आपकी स्‍क्रीन पर प्रिंट डायलॉग बॉक्‍स दिखायी देगा।

1. इस डायलाग बॉक्‍स में कई भाग हैं, ‘Printer’ वाले भाग में Name list box में प्रिंटर का नाम सिलेक्ट किया जाता हैं इस बॉक्‍स में दिखाई देने वाले चिन्‍ह अर्थात छोटे बटन को क्लिक करने पर आपके कम्‍प्‍यूटर में इनस्टॉल हो चुके सभी प्रिंटरों की सूची दी जाती हैं, जिनमें से किसी भी एक प्रिंटर को आप चुन सकते हैं।
2. ‘Page Range’ वाले भाग में प्रिंट किये जाने वाले पेजों को बताया जाता हैं यदि आप खुले हुए डॉक्यूमेंट के सभी पेजों को प्रिंट करना चाहते हैं तो ‘All’ रेडियो बटन को क्लिक करके सेट कर दीजिए, यदि केवल वर्तमान पृष्‍ठ (अर्थात् डॉक्यूमेंट में कर्सर वाले पृष्‍ठ) को ही छपवाना हो, तो ‘Current Page’ रेडियो बटन को सेट कीजिए, यदि इनके अलावा किन्‍हीं विशेष पृष्‍ठों को छपवाना चाहें, तो पहले ‘Pages’ रेडियो बटन को सेट करके उसके सामने के टैक्‍स्‍ट बॉक्‍स में उन पृष्‍ठों की संख्‍याएं अर्द्ध विराम (Comma) लगा-लगाकर भर दीजिए, For example, यदि आप पृष्‍ठ संख्‍या 2, 4, से 8, 10, 14 से 16, तथा 23, को छपवाना चाहते हैं तो बॉक्‍स में ‘2,4-8,10,14-16,23’ भरना चाहिए।
3. प्रिंट डायलाग बॉक्स के ‘Copies’ वाले भाग में छापी जाने वाली प्रतियों की संख्‍या दी जाती हैं। इसके लिए ‘Number of Copies’ स्पिन बॉक्‍स में वह संख्‍या भर दीजिए या स्पिन बटनों को क्लिक करके सही संख्‍या सेट कीजिए |
4. इसी भाग में ‘Collate’ का चेक बॉक्‍स होता हैं जो प्रिंट का क्रम तय करता हैं, For example, मान लीजिए कि आपके डॉक्यूमेंट में 5 पेज हैं और उस डॉक्यूमेंट की 4 प्रतियां छपवाना चाहते हैं, अब यदि आपने ‘Collate’ को सेट किया हैं, तो पहले एक प्रति के सभी पृष्‍ठ छापे जाएंगे, फिर दूसरी प्रति के छापे जाएंगे अर्थात् every प्रति अलग-अलग सेट के रूप में छापी जाएगी, यह विकल्‍प न चुनने पर every पृष्‍ठ की 4-4 प्रतियां एक साथ छापी जाएंगी और सेट आपको हाथ से तैयार करने होंगे।
‘Collate’ विकल्‍प चुनने पर प्रिंटर थोड़ा धीमा हो जाता हैं, परन्‍तु आधुनिक पेंटियम कम्‍प्‍यूटरों में इससे कोई विशेष अन्‍तर नहीं पड़ता।
प्रिंट डायलाग बॉक्‍स में सभी आवश्‍यक सेटिंग करने और प्रिंटर में कागज लगाकर ऑन लाइन करने के बाद ‘OK’ बटन को क्लिक कीजिए, इससे प्रिंटिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
Selecting Text in Word (पाठ्य चुनना)
Selecting Text (पाठ्य चुनना)
किसी डॉक्यूमेंट या पेज में सुधार करने के लिए, किसी word या वाक्‍य को एक जगह से हटाकर दूसरी जगह ले जाने या उसकी नकल करने, उसका Format या आकार (Size) बदलने etc. क्रियाओं के लिए सबसे पहले उस text को Select किया जाता हैं। Text को Select करने के लिए प्राय: माउस का प्रयोग किया जाता हैं इसके लिए सबसे पहले माउस पॉइटंर को वहॉं ले जाइये, जहॉं से टैक्‍स्‍ट को आप सिलेक्ट करना चाहते हैं। अब माउस बटन को क्लिक करके पकड़े रखिए और उसे दबाये रखते हुए माउस पॉइंटर को दायीं ओर सरकाइये।
आप देखेंगे कि जैसे-जैसे माउस पॉइंटर सरकता हैं, वैसे-वैसे उसके भीतर आया हुआ Text highlight होते हुए दिखाई पड़ता जाता हैं। इसी तरह सरकाते हुए माउस बटन को उस टैक्‍स्‍ट के अन्‍त में ले जाकर छोड़ दीजि‍ए, जहॉ तक आप चुनना चाहते हैं। ऐसा करने पर उन दोनों स्‍थानों के बीच की सारी सामग्री (लाइनों, पैराग्राफ etc. सहित) चुन ली जाएगी और वह भाग स्‍क्रीन पर highlight दिखायी पड़ेगा।
Text को और jayada आसानी से सिलेक्ट करने के लिए आप निम्‍नलिखित तकनीको का भी प्रयोग आवश्‍यकता के अनुसार कर सकते हैं।
• किसी word को सिलेक्ट करने के लिए उसे डबल क्लिक कीजिए।
• किसी वाक्‍य को सिलेक्ट करने के लिए कंट्रोल की (CTRL) को दबाकर वाक्‍य में क्लिक कीजिए।
• किसी लाइन को सिलेक्ट करने के लिए माउस पॉइंटर उस लाइन के बायीं ओर के मार्जिन में लाइन के ठीक सामने क्लिक कीजिए।
• किसी पैराग्राफ को सिलेक्ट करने के लिए पैराग्राफ में कहीं भी लगातार तीन बार क्लिक कीजिए या पैराग्राफ के बायीं ओर के मार्जिन में डबल क्लिक कीजिए।
इन सभी तकनीकों में आप माउस बटन को दबाकर खींच ले जाकर (Dragging करके) पास के दूसरे words, वाक्‍यों, लाइनों या पैराग्राफों को भी चुन सकते हैं।
यदि आप पूरे words के बजाय केवल उनके कुछ भाग को ही चुनना चाहते हैं तो माउस को क्लिक करते तथा खिसकाते time अल्‍ट (Alt) कुंजी को दबाए रखिए।
पूरे डॉक्यूमेंट को सिलेक्ट करने के लिए ‘Edit’ मेन्‍यू का ‘Select All’ आदेश दीजिए। या इसकी शॉर्टकट की Ctrl + A प्रेस करके भी पूरे डॉक्यूमेंट को सिलेक्ट किया जा सकता हैं
टेक्स्ट को की-बोर्ड की सहायता से भी सिलेक्ट कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले कर्सर को उस place पर पहुँचाइये, जहॉ से आप टेक्स्ट को सिलेक्ट करना चाहते हैं। अब shift key को दबाकर Arrow Key से कर्सर को दायीं और या नीचे की और सरकाइए, ऐसा करते हुए आप देखेंगे कि जहॉ तक कर्सर जाएगा वहॉ तक का सारा text सिलेक्ट कर लिया जाएगा इस विधि से आप एक अक्षर से लेकर पूरे दस्‍तावेज तक को चुन सकते हैं।