Computer Courses | Computer Tutorial | Computer Classes | Computer Institute | Computer Tricks
754 subscribers
272 photos
126 videos
2 files
336 links
Download Telegram
Types Of Peripheral Device in Hindi
यह निम्नलिखित दो प्रकार के होते है।
1.Based on Installation (स्थापना के आधार पर)
2.Based on Function (फ़ंक्शन के आधार पर)
1:- Based on Installation
यह निम्नलिखित दो प्रकार के होते है।
A. Internal Peripheral Device
वे पेरीफेरल डिवाइस(Peripheral Device) जो आंतरिक रूप से कंप्यूटर सिस्टम में स्थापित या जुड़े होते हैं, आंतरिक पेरीफेरल डिवाइस (Internal Peripheral Device) कहलाते हैं।
उदाहरण:- सीडी / डीडीवी रोम (CD/DVD Rom), आंतरिक मॉडेम (Internal Modem), विडियो कार्ड (Video Card), ऑप्टिकल डिस्क ड्राइव(Optical Disk Drive) आदि।
B. External Peripheral Device
वे पेरीफेरल डिवाइस(Peripheral Device) जो बाहरी रूप से कंप्यूटर सिस्टम में स्थापित या जुड़े होते हैं, बाहरी पेरीफेरल डिवाइस ( (External Peripheral Device) कहलाते हैं।
उदाहरण:- कीबोर्ड (Keyboard) , माउस (Mouse), हार्ड डिस्क (Hard Disk), प्रिंटर (Printer), प्रोजेक्टर (Projector), स्पीकर (Speaker) आदि।
2:- Based on Function
यह निम्नलिखित तीन प्रकार के होते है।
A:- Input Peripheral Device
जिन पेरीफेरल डिवाइस (Peripheral Device) का उपयोग कंप्यूटर प्रणाली में डेटा Data को send करने के लिए किया जाता है, उन्हें इनपुट पेरीफेरल डिवाइस (Input Peripheral Device) कहा जाता है।
उदाहरण :-
Key-board (की-बोर्ड) :- यह एक इनपुट डिवाइस है और उपयोगकर्ता के लिए कंप्यूटर के साथ संवाद (Communicate) करने का सबसे बुनियादी तरीका है। आम तौर पर मानक (Standard) की-बोर्ड में 104 keys होती हैं। इसका उपयोग शॉर्टकट (Shortcuts) के लिए किया जा सकता है, जो डॉस (DOS) कमांड में मदद करता है (जहां माउस काम नहीं करता है)।
जैसे :- Alphabet Key, numeric Key, and Special keys, Function key, Number key, Arrow key.
Mouse (माउस) :- इसका उपयोग स्क्रीन पर कर्सर (Cursor) या पॉइंटर को नियंत्रित करने और कंप्यूटर को कमांड देने के लिए किया जाता है। यह जटिल की-बोर्ड कमांड को याद किए बिना ऑपरेशनों को बनाए रखने की अनुमति देता है। एक रोलर माउस की एक गेंद होती है जिसे डेस्क-टॉप (Desktop)पर माउस के रूप में घुमाया जाता है। इसका उपयोग एक पॉइंटर के रूप में किया जाता है। इसके द्वारा हम मेनू कमांड (Menu command) को select करना, आइकॉन (Icon) को मूव करना, विंडोज़(Windows) को आकार देना, प्रोग्राम(Program) शुरू करना और विकल्प चुनने जैसे functions (कार्यों) को आसानी से कर सकते है.
Joystick(जॉयस्टिक) : – यह कारों के स्टिक शिफ्ट जैसा दिखता है। यह स्क्रीन पर ऑब्जेक्ट को नियंत्रित करता है। जॉयस्टिक एक इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग कंप्यूटर डिवाइस में Cursor या Pointer की गति को नियंत्रित करने के लिए किया जा सकता है। इस Input Device का उपयोग ज्यादातर gaming और कभी-कभी graphics के कार्यों में किया जाता है
Digital Camera (डिजिटल कैमरा)
यह हमें इमेज (Image) को capture करने और इमेज फाइल के रूप में कंप्यूटर में ट्रांसफर करने की अनुमति देता है। छोटे आकार के डिजिटल कैमरे छोटी मात्रा में वीडियो कैप्चर कर सकते हैं।
Web-Camera(वेब कैमरा) : – एक वेब कैमरा एक वीडियो कैमरा है जो कंप्यूटर या कंप्यूटर नेटवर्क पर अपनी छवि को दिखाता है। इसके लिए सबसे लोकप्रिय उपयोग वीडियो लिंक की स्थापना है, जो कंप्यूटर को एक वीडियो-फ़ोन या video conference स्टेशन के रूप में कार्य करने की अनुमति देता है।
Microphone (माइक्रोफोन) : – इसका उपयोग ऑडियो-इनपुट डिवाइस के रूप में किया जाता है। माइक्रोफोन का कार्य कंप्यूटर में voice को दर्ज करना है।