Computer Courses | Computer Tutorial | Computer Classes | Computer Institute | Computer Tricks
751 subscribers
272 photos
126 videos
2 files
336 links
Download Telegram
Do Follow Backlink
Dofollow Backlink, Link Juice पास करता है जिससे सर्च इंजन बोट बैकलिंक में दिए गए लिंक को भी क्रॉल करता है. सर्च इंजन रैंकिंग सही करने के लिए Do Follow Backlink जरूरी है. जब कभी Anchor Text की मदद से कोई बैकलिंक बनाया जाता है तो यह Do Follow Link होता है. इसमें कोई attribute नहीं लगा होता है.
No Follow Backlink
इससे Link Juice पास नहीं होता है. इस तरह के लिंक से Referral Traffic मिल सकता है लेकिन, Organic Traffic नहीं मिलता है. इससे SEO में कोई फर्क नहीं पड़ता है. इसमें nofollow attribute लगा होता है. यदि आप भी किसी को बैकलिंक दे रहे हो और साइट पर रिलेटेड कंटेंट है तो dofollow बैकलिंक दे सकते हैं. लेकिन, यदि रिलेटेड कंटेंट नहीं है तो nofollow backlink देना चाहिए।
Backlink Kaise Banaye?
बैकलिंक बनाने से पहले सुनिश्चित कर लें जिस किसी वेबसाइट से बैकलिंक ले रहे हो उसका SEO और Spam Score क्या है. नया ब्लॉग बनाते ही उसके लिए बैकलिंक बनाने के लिए कई बार low quality backlink बना लेते हैं या खरीद लेते हैं. इससे फायदा तो कुछ होगा नहीं बल्कि, नुकसान हो जायेगा। ऐसे नुकसान से बचने के लिए बैकलिंक बनाने से पहले यह चेक करें इस वेबसाइट से बैकलिंक लेने में आपको फायदा है या नहीं? किसी ब्लॉग के लिए हम जितना चाहे उतना बैकलिंक बना सकते हैं. लेकिन, फालतू बैकलिंक से अच्छा है काम की वेबसाइट से कुछ ही बैकलिंक मिले। बैकलिंक कैसे बनायें तो इसके लिए कुछ आसान प्रक्रिया है जिससे बैकलिंक बना सकते हो.
Blog Comment
ब्लॉग पोस्ट पब्लिश करने के बाद सम्बंधित गूगल सर्च करो और यहाँ कमेंट करो इससे ब्लॉग का Awareness बढ़ता है. इस लिंक से कोई खास फायदा नहीं होता है क्यूंकि यह Nofollow backlink होता है. लेकिन, यह रिलेटेड लिंक है और यूजर ब्लॉग कमेंट भी पढ़ता है.
Quality Content
कोई यूजर किसी वेबसाइट क्यूँ विजिट करता है? यूजर और सर्च इंजन दोनों ही High Quality और Detail Content चाहता है. ऐसा कंटेंट जिसमें यूजर के प्रॉब्लम का समाधान हो. यदि यूजर का समस्या ख़त्म नहीं होता तो वह आपकी वेबसाइट पर दुबारा नहीं आएगा। ब्लॉग्गिंग में कंटेंट ही सब कुछ है. High Quality Content के बिना SEO भी कुछ नहीं कर सकता है.
Guest Post
सभी बड़ा ब्लॉग गेस्ट पोस्ट ऑफर करता है. लोग बहुत तेजी से गेस्ट पोस्ट की तरफ आगे बढ़ रहे हैं. लेकिन, यहाँ से मिलने वाला बैकलिंक कुछ ही दिनों तक do follow रहता है कुछ दिन बाद इसे nofollow कर देते हैं. कई बार तो ऐसा देखा गया है author Name हटाकर यहाँ गेस्ट पोस्ट लिख देते हैं. दूसरे ब्लॉगर भी unrelated Topic पर dofollow backlink नहीं देना चाहते हैं. यदि गेस्ट पोस्ट करना चाहते हैं तो अपने केटेगरी के ब्लॉग पर ही गेस्ट पोस्ट कीजिये।
सर्च इंजन कितने तरह का होता है?
Search Engine Types in Hindi सर्च इंजन कितने तरह का होता है? पिछले कई पोस्ट से लगातार सर्च इंजन के बारें में बात किया जा रहा है. सर्च इंजन से जुड़ी कई जानकारी अब तक शेयर किया जा चुका है. इस पोस्ट में हम बात करेंगें सर्च इंजन कितने तरह का होता है. क्यूंकि, एंड्राइड मोबाइल में गूगल सर्च इंजन पहले से इनस्टॉल होता है तो हम सिर्फ एक ही सर्च इंजन के बारें में जानते हैं. एंड्राइड एक ओपन सोर्स प्लेटफार्म है और यह गूगल का ही है. इसीलिए किसी भी मोबाइल में गूगल पहले से इनस्टॉल होता है. लेकिन, इसके अलावे भी कई सर्च इंजन है जिसके बारें में आज इस पोस्ट में हम बात करने वाले हैं.
सर्च इंजन क्या है?
सर्च इंजन क्या है? इसके बारें में एक डिटेल पोस्ट पब्लिश किया जा चुका है. सर्च इंजन एक इंटरनेट बेस्ड सॉफ्टवेयर है जो यूजर को इंटरनेट पर मौजूद जानकारी से सही और सटीक जानकारी ढूंढ कर देने में मदद करता है. वास्तव में सर्च इंजन के पास कोई डाटा नहीं होता है. यह मौजूद जानकारी में से सही जानकारी इकठ्ठा कर देने का काम करती है. इन जानकारी को इकट्ठा करने के लिए सर्च इंजन बोट और क्रॉलर हमेशा काम करते रहते हैं. सर्च इंजन इन जानकारी को कई पारा मीटर पर चेक करने के बाद इसे SERP में जगह देती है.
Search Engine क्या है और कैसे काम करता है?
सर्च इंजन कितने तरह का होता है?
सर्च इंजन मुख्यतः चार प्रकार के होते हैं.
1. Crawler-Based Search Engines
2. Web Directories
3. Hybrid Search Engines
4. Meta Search Engines
Crawler-Based Search Engines
यह सर्च इंजन में crawler या bot का उपयोग करता है. इसमें crawling, indexing, और ranking जैसे steps follow किया जाता है जिसके बारे में पिछले पोस्ट में बात की गई है. Google, Yahoo!, Bing, DuckDuckGo, Yandex और Ask इसी तरह का सर्च इंजन है.
Web Directories
यह डायरेक्टरी सिस्टम है जहाँ कई सारे websites की link और उसके बारे में जानकारी दी जाती है। इसमें websites को अलग-अलग categories के अनुसार list बना कर दिखाया जाता है। इस डायरेक्टरी में वेबसाइट को register करने लिए website owner साईट category और short description के साथ लिंक सबमिट करता है.
यहाँ सभी काम मैन्युअली किया जाता है कोई automatic system काम नहीं करता है. सबमिट किये गये साईट को editor द्वारा manually review किया जाता है और डायरेक्टरी के नियमो के अनुसार सही पाए जाने पर add कर दिया जाता है. अन्यथा reject कर दिया जाता है। कुछ ऐसी भी वेबसाइट है जहाँ मैन्युअल रिव्यु जरूरत नहीं है. यहाँ सबमिट करते ही साइट सबमिट हो जाता है.
Top 10 most Popular Website in India
साइट सबमिट होने के बाद इसे सर्च करने के लिए यहाँ एक search box होता है जिसमें वेबसाइट को ढूँढा जाता है. सर्च किये गए कीवर्ड के अनुसार डायरेक्टरी साइट अपने डेटाबेस में हैडिंग, डिस्क्रिप्शन चेक कर सही साइट रिजल्ट में दिखता है. यहाँ भी प्रीमियम साइट मतलब जिसने पेड सब्सक्रिप्शन लिया है उसे ऊपर दिखाता है. A1WebDirectory, Blogarama, 9sites ये सभी डायरेक्टरी साइट के लिस्ट में आता है.
Hybrid Search Engines
यह क्रॉलर और डायरेक्टरी दोनों ही तरीके का इस्तेमाल करता है. गूगल भी यह काम करती है अक्सर गूगल सर्च करने पर किसी और वेबसाइट का रिजल्ट दिखाया जाता है जिसमें सर्च किया गया कीवर्ड होता है. गूगल का भी शुरुआत डायरेक्टरी के तरह हुआ लेकिन, समय के साथ चलते चलते यह डायरेक्टरी से सर्च इंजन बन गया. गूगल सर्च इंजन वेब बेस्ड ऑनलाइन बिज़नेस डायरेक्टरी और वेबसाइट डायरेक्टरी को काफी प्राथमिकता देता है. ऐसे में यदि किसी सर्च इंजन में रैंक करना है तो वेब डायरेक्टरी में लिस्टिंग जरूरी है. पिछले कुछ सालों में वेब बेस्ड डायरेक्टरी का महत्व कम होते जा रहा है और इसका जगह हाइब्रिड सर्च इंजन ले रहा है. गूगल और याहू इसका बेहतरीन उदहारण है.
Meta Search Engines
कुछ ऐसे सर्च इंजन हैं जो किसी और सर्च इंजन से डाटा कलेक्ट कर यूजर को दिखती है मेटा सर्च इंजन कहलाता है। ऐसे सर्च इंजन में जब कोई यूजर किसी कीवर्ड को ढूंढता है तो इस क्वेरी को अन्य अलग – अलग सर्च इंजन में ढूंढता है. यहाँ मिले हुए सर्च रिजल्ट में अपना सर्च अल्गोरिथम अप्लाई कर सही रिजल्ट यूजर को देने का काम करती है. जैसे Dogpile, Metacrawler ये मेटा सर्च इंजन की तरह काम करता है.
Some Other Search Engines
इन्टरनेट पर कुछ ऐसे सर्च इंजन भी हैं जो कुछ विशेष केटेगरी में सर्च करने के लिए ही बनाया गया है. जैसे कुछ ऐसी वेबसाइट हैं जहाँ सिर्फ मोबाइल, कार, बाइक, या किसी एक प्रोडक्ट से सम्बंधित जानकरी ही उपलब्ध होता है. इस तरह का सर्च इंजन / वेबसाइट तेज़ी से आगे बढ़ रहा है. इसे NICHE WEBSITE कहते हैं. गूगल सर्च इंजन इस तरह की वेबसाइट को ज्यादा महत्व सेती है. उदाहरण के लिए नीचे कुछ वेबसाइट का नाम दिया गया है.
Shopping Website
•Google Shopping
•Yahoo Shopping
•PriceGrabber
Image Website
•Google Image
•Bing Image
•Yahoo! Image
•Pixabay
•TinyEye
•Pinterest
Music Website
•Allmusic
•Last FM
•Sound Click
•BeeMP3
•Gaana
इस तरह की कई वेबसाइट है जो सिर्फ एक ही तरीके की जानकारी देता है.
Different views of a worksheet
एम एस एक्सेल में आप अपनी वर्कशीट को 2 प्रकार से देख सकते हैं जिन्हें व्यू कहा जाता है-
Normal View (नॉर्मल व्यू)
इस View में समस्त डाटा अपने पूरे आकार में ठीक उसी प्रकार दिखाई देता है जिस प्रकार उसे फॉर्मेट किया जाता है इस व्यू में ही हम समस्त कार्य करते हैं अर्थात जब हम एक्सेल चालू करते हैं तो सबसे पहले जो view दिखाई देता हैं उसे normal view कहा जाता हैं|
Page Break preview (पेज ब्रेक प्रीव्यू)
इस View में वर्कशीट के छापे जाने वाले every पेज को छोटे आकार में दिखाया जाता है और every पेज पर पृष्ठ संख्या (Page number) दिखाई जाती है इससे हम किसी पेज की बाउंड्री को ड्रैग करके उसे सही place पर ला सकते हैं और उस पेज में आवश्यक डेटा छाप सकते हैं|
जब आप Page Break preview में आते हैं तो उस में दिखाए गए पेज आपके पेज सेटअप और प्रिंट सेटअप के अनुसार होते हैं यदि आपने पेज सेटअप नहीं बदला है तो वह वैसे ही दिखाई देंगे लेकिन यदि आप किसी पेज की सीमा रेखा को इस प्रकार बढ़ा देते हैं कि वह jayada लंबा व चौड़ा हो जाता है तो excel उसको अपने आप छोटा करके इस तरह Print करेगा कि वह एक ही पेज पर Print हो जाए इस प्रकार Page Break preview में हमें प्रिंटिंग को कंट्रोल करने की सुविधा मिलती हैं|
Full Screen View (फुल स्क्रीन व्यू)
नॉर्मल व्यू और पेज ब्रेक प्रिव्यू के अलावा एक और व्यू होता है जिसमें हम अपनी वर्कशीट को देख सकते हैं और उस में कार्य कर सकते हैं इसे Full Screen View कहते हैं इस व्यू में सभी टूलबार छुप जाते हैं और वर्कशीट पूरी स्क्रीन पर दिखाई देती है जिसमें केवल एक बटन close full screen का होता है|
किसी वर्कशीट को Full Screen View में देखने के लिए View menu में Full screen option को select कीजिए इससे सभी टूलबार छुप जाएंगे और वह वर्कशीट पूरी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी|
Full Screen View स्क्रीन व्यू से बाहर निकलने के लिए close full screen बटन को क्लिक कीजिए इससे वह वर्कशीट फिर से नॉर्मल व्यू में आ जाएगी|