Computer Courses | Computer Tutorial | Computer Classes | Computer Institute | Computer Tricks
752 subscribers
272 photos
126 videos
2 files
336 links
Download Telegram
Voucher Type Keyboard Shortcut

1. F1 ( Select Company )
टैली में पहले से बनी हुयी कंपनी को सेलेक्ट करने के लिए |
2. Alt + F1 ( Shut Company )
टैली में खुली कंपनी को बंद करने के लिए |
3. F2 ( Voucher Date )
टैली में voucher Entry करते समय डेट बदलने के लिए |
4. Alt + F2 ( Period Change )
Voucher Entry करते समय पीरियड बदलने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता हैं |
5. Alt + F3 ( Create Company )
टैली में नयी कंपनी बनाने के लिए इस कीबोर्ड शॉर्टकट का इस्तेमाल किया जाता हैं |
6. F4 ( Contra )
इसमें बैंक से लेन – देन के एंट्री की जाती हैं |
7. Alt + F4 ( Purchase Order )
इसमे सभी उधार खरीदे गए माल के आर्डर की एंट्री जाती हैं |
8. F5 ( Payment )
इसमे सभी भुगतान करने का लेखा किया जाता हैं |
9. Alt + F5 ( Sales Order )
इसमे सभी उधार बेचे गए माल के आर्डर की एंट्री की जाती हैं |
10. F6 ( Receipt )
इसमे व्यापार शुरू करना, किसी व्यक्ति या पार्टी से प्राप्ति करना, बैंक से लोन लेना आदि का लेखा किया जाता हैं |
11. F7 ( Journal )
इसमे सभी क्रय बपिसी, बिक्री बपिसी, माल दान में देना, माल नमूने के रूप में निकलना, माल चोरी होना, माल जलना, बैंक को व्याज देना आदि का लेखा इसी में किया जाता हैं |
12. F8 ( Sales )
इसमे सभी उधार बेचे गए माल का लेखा किया जाता हैं |
13. Ctrl + F8 ( Credit Note )
यह बिक्री बपिसी के साथ तैयार किया जाता हैं इसमे क्रेडिट नोट का लेखा किया जाता हैं |
14. F9 ( Purchase )
इसमे सभी उधार खरीद का लेखा किया जाता हैं |
15. Ctrl + F9 ( Debit Note )
यह क्रय वापिसी के साथ तैयार किया जाता हैं इसमे डेबिट नोट का लेखा किया जाता हैं |
16. F11 ( Features )
इसमे टैली में अलग – अलग टाइप के क्वेश्चन को करने के लिए अलग – अलग ऑप्शन को सेट कर सकते हैं |
17. F12 ( Configuration )
इसकी मदत से आप टैली में सभी सेटिंग को सेट कर सकते हैं |
Tally में Inventory और Journal Entry का लेखा करते समय नीचे दिए गए कुछ ऑप्शन के बारे में आपको पता होना चाहिए| |

1. New Ref.
जब हम किसी पार्टी से माल खरीदते या बेचते हैं तो इस ऑप्शन को सेलेक्ट करते हैं
2. Adust Ref.
जब हम पार्टी को पेमेंट करते हैं या पमेंट रिसीव होता हैं तो इस ऑप्शन को सेलेक्ट करते हैं
3. Advace
जब हम किसी पार्टी को पेमेंट एडवांस में करे या हमे किसी पार्टी से पेमेंट एडवांस में रिसीव हो तो इस ऑप्शन को सेलेक्ट करते हैं
4. On Account
Cash से होने वाले सभी सोदे को On Account सेलेक्ट करते हैं
CorelDraw toolbar in Hindi क्या है ?
CorelDraw tools in Hindi के इस ट्यूटोरियल में, CorelDRAW आपको चित्र बनाने और संपादित करने देता है। आप यहाँ सामान्य रूप से कार्यों को पूरा किये जाने वाले टूल बॉक्स के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे । जब आप उपलब्ध टूल का उपयोग करके CorelDRAW ड्राइंग पेज पर किसी भी शेप और ऑब्जेक्ट एडिट या मॉडिफाई करते है तो, यह एप्लीकेशन मैथमैटिकल फार्मूला का उपयोग कर के एक वेक्टर ग्राफ़िक्स तैयार करता है।
• पिक टूल्स
• शेप एडिट टूल्स
• क्रॉप टूल्स
• ज़ूम टूल्स
• कर्व टूल्स
• आर्टिस्टिक मीडिया टूल्स
• रेक्टेंगल टूल्स
• इलिप्स टूल्स
• ऑबजेक्ट टूल्स
• टेक्स्ट एंड टेबल टूल्स
• डिमेन्शन टूल्स
• कनेक्टर टूल्स
• इंटरैक्टिव टूल्स
• ट्रैन्स्पेरन्सी टूल
• ऑयड्रॉपर टूल्स
• इंटरैक्टिव फील टूल्स
• आउटलाइन टूल
• फील टूल
पिक टूल्स | CorelDraw tools
Pick

Moving Object : किसी वस्तु को स्थानांतरित करने के लिए, उसे ड्रैग करे । हॉरिजॉन्टल या वर्टीकल एक्सिस पर ऑब्जेक्ट को एक समान मूव करने के लिए , ड्रैग करते समय Ctrl दबाए रखें।जब आप किसी भी ऑब्जेक्ट को मूव करते है तो यह मूव एरो सिंबल आता है।
Scaling Object : स्केल करने से ऑब्जेक्ट बड़ा या छोटा होता है, ऑब्जेक्ट को स्केल करने के लिए, कार्नर में एरो आकार के हैंडल से खींचें। यदि आप सेंटर से स्केल करना चाहते हैं, तो SHIFT को दबाए रखते हुए हैंडल को ड्रैग करे।
Stretching Object : ऑब्जेक्ट को स्ट्रेच करने के लिए, स्ट्रेचिंग हैंडल टॉप, बॉटम, लेफ्ट या राइट में से एक को ड्रैग करें, यदि आप सेंटर से स्ट्रेच करना चाहते हैं तो Shift को दबाए रखें।
शेप एडिट टूल्स | CorelDraw tools
Shape

Shape tool: आपके द्वारा बनाये गए ड्राइंग को एडिट करना हो तो शेप टूल आपको ऑब्जेक्ट के आकार को एडिट करने देता है। इसके आलावा आप को कोई भी बिटमैप इमेज शेप टूल से क्रॉप कर सकते है। किसी भी शेप में नोड होता है उसके हैंडल को ड्रैग करेंगे तो शेप चेंज होता है। आप किसी भी ऑब्जेक्ट में उसके लाइन या कर्व के ऊपर डबल क्लिक करेंगे तो एक बिंदु (नोड) बन जाता है।
Smooth tool

Smooth tool: इस टूल टेढ़े मेढ़े कर्व ऑब्जेक्ट को स्मूथ कर सकता है। आपको घुमावदार ऑब्जेक्ट को नुकीली किनारों को हटाने और नोड्स की संख्या को कम करने देता है। इसको अप्लाई करने के लिए प्रॉपर्टी बार में Nib Size बॉक्स में वैल्यू दीजिये जरुरत के हिसाब से कम ज्यादा वैल्यू दे सकते है, इसके आलावा Rate Box में स्पीड का वैल्यू दे सकते है जिस से स्मूथिंग इफ़ेक्ट की स्पीड पक्का करता है। अब एंटर कर के नोड पर ड्रैग कीजिये।
Smudge tool (कोरल ड्रा टूल्स इन हिंदी)

Smudge tool:किसी भी ऑब्जेक्ट को उसके नोड से ड्रैग करेंगे तो आकर बदल जाता है, तोड़ने मरोड़ने के लिए यह टूल उपयोगी है।
Roughen tool
Roughen tool

Roughen tool: ऑब्जेक्ट के किनारा को खुरदरा बना देता है , माउस क्लिक कर के ड्रैग कीजिये।
क्रॉप टूल्स | CorelDraw tools
Crop

Crop tool: क्रॉप टूल आपको एक ऑब्जेक्ट या इमेज के एक एरिया का चयन करने और इस एरिया के बाहर सब कुछ हटाने की अनुमति देता है। आप एक आयताकार क्षेत्र (क्रॉपिंग एरिया) को परिभाषित करते हैं जिसे आप रखना चाहते हैं।
Knife tools

Knife tool: यह टूल , आपको ऑब्जेक्ट, ऑब्जेक्ट के समूहों और बिटमैप को टुकड़ा करने देता है।
Virtual Segment Delete

Virtual Segment Delete: वर्चुअल सेगमेंट डिलीट टूल आपको उन ऑब्जेक्ट के हिस्सों को डिलीट करने देता है जहा दो ऑब्जेक्ट ओवरलैप होकर रहते है। इस करेल ड्रा टूल का उपयोग करने के लिए लाइन सेगमेंट के ऊपर पॉइंटर को ड्रैग करे।
Eraser tool

Eraser Tool: इरेज़र टूल आपको अपने ड्राइंग के अनचाहा एरिया को हटाने देता है। किसी सिलेक्टेड ऑब्जेक्ट के भाग को मिटाने के लिए, जहाँ आप मिटाना चाहते हैं वहाँ ड्रैग करें।
ज़ूम टूल्स | CorelDraw tools
Zoom

Zoom Tool: ज़ूम टूल आपको डॉक्यूमेंट विंडो में किसी भी ऑब्जेक्ट का ज़ूम स्तर बदलने देता है। इसमें आप ज़ूम इन ज़ूम आउट के साथ और भी विकल्प प्रॉपटी बार में उपलब्ध है जिस से आप ड्राइंग को ज़ूम लेवल बढ़ा घटा सकते है।
Pan tool

Pan Tool: पैन टूल आपको ज़ूम स्तरों को बदले बिना ड्राइंग के छिपे हुए क्षेत्रों को दिखाने देता है। पेज के कोई भिन्न भाग देखने के लिए, पेज पर पैन टूल कहीं भी ड्रैग करे।
कर्व टूल्स
Freehand

Freehand Tool: फ्रीहैंड टूल आपको सिंगल-लाइन सेगमेंट और कर्व्स बनाने देता है। फ्रीहैंड टूल पर ड्रा करने के लिए जैसे हम पेपर पर पेंसिल से ड्रा करते है उसी तरह ही ड्रॉइंग विंडो पर इस टूल को माउस से ड्रा करें।
2-point line

2 -Point Line Tool: टू पॉइंट लाइन टूल से आप सीधा रेखा खींच सकते है, आपको सीधी रेखा खींचने के लिए, माउस को दो बिंदुओं में खींचें और क्लिक करें।
Bezier Tool

Bezier Tool: बेज़ियर टूल से आप सीधा रेखा और कर्व लाइन खींच सकते है, आपको सीधी रेखा खींचने के लिए, माउस से क्लिक करें। और ctrl दबा कर कर्व लाइन को बनाये।