BCom 3 PG College Mdsr
231 subscribers
31 photos
11 files
9 links
Download Telegram
Forwarded from winner's group
Photo from cl khichi
Forwarded from winner's group
*Message from Honourable Governor*
.
भोपाल दिनांक 21 अप्रैल, 2020
प्रिय नागरिकों,

हम सब कोरोना वायरस से फैल रही महामारी के साथ संघर्ष कर रहे है। जहाँ एक ओर कोरोना वायरस इतना घातक है कि इसका कोई इलाज नहीं है, वहीं दूसरी ओर इससे बचाव का तरीका अत्यंत सरल है। कुछ दिन सोशल डिस्टेंसिंग कर के हम कोरोना पर विजय प्राप्त कर सकते है। मेरा आप सभी से अनुरोध है कि कोरोना के संबंध में प्रचारित हो रहे भ्रामक संदेशों से प्रभावित नहीं हों। अपने परिजन, मित्रों और आपके परिचित परिवारों को सचेत करें।

कोरोना वायरस को रोकने के लिए जरूरी है कि हम सब उसके बचाव के उपायों का स्वयं गंभीरता से पालन करें। अनावश्यक भयभीत नहीं हो। कोरोना का वायरस कोविड-19 क्या है और उससे कैसे बचना है इसकी जानकारी को समझें, उसका पालन करें। कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति जब खाँसता, छींकता या बोलता है तब उसकी साँस के माध्यम से कोरोना वायरस बाहर आता है और कुछ देर हवा में रहने के बाद आसपास ठोस तलों एवं वस्तुओं पर जम जाता है। संक्रमित व्यक्ति के हाथ संक्रमित होने के बाद व्यक्ति जब किसी अन्य वस्तु को छूता है तब वहाँ भी कोरोना वायरस पहुंच जाता है। ऐसे स्थलों पर उसका जीवनकाल 3 घंटे से लेकर 3 दिन तक हो सकता है। कभी-कभी उससे भी अधिक भी हो सकता है। जब हमारा संपर्क ऐसे स्थलों से होता है तब यह वायरस हमारे हाथ में लग जाता है। जब हम अपना हाथ आंख, नाक या मुंह में लगाते हैं तब उससे हम भी संक्रमित हो जाते हैं।

कोरोना संक्रमण के लक्षण तत्काल नहीं दिखते हैं। कुछ लोगों में चार-पाँच दिन और कुछ में यह 14 दिनों में दिखाई देते हैं। इसलिए आवश्यक है कि हम बचाव के तरीकों का कड़ाई से पालन करें।

कोरोना वायरस से बचाव के लिए संसाधनों की नहीं आत्म संयम और संकल्पित होने की जरूरत है। प्रत्येक सामान्य व्यक्ति जब तक बहुत जरूरी नहीं हो तब तक घर से बाहर नहीं निकलें। यदि बाहर जाना पड़ जाए तब भीड़ भरे स्थान जाने से बचें। परिवार के घर पर रहने वाले सदस्यों के अलावा किसी से नहीं मिलें। यदि मिलना आवश्यक हो तब मिलते वक्त व्यक्ति से 1.5 मीटर की दूरी रखी जाए। जब भी घर से बाहर जाएं, बार-बार साबुन से 20 सेकेण्ड तक अथवा सैनिटाइजर से हाथ धोएं।

इसके साथ ही हमें प्रतिबद्ध होना है कि हमारे आस-पास जो भी व्यक्ति किसी भी संक्रमित क्षेत्र से भ्रमण करके आया है या अन्य कारणों से संक्रमित होने की संभावना हो उसे डॉक्टर की सलाह से क्वॉरेंटाइन करें। यह हम सब का दायित्व है कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर प्रशासन की सहायता से क्वॉरेंटाइन कराया जाए। समाज में संक्रमण की संभावना रखने वाला प्रत्येक व्यक्ति क्वॉरेंटाइन करें यदि ऐसे व्यक्ति समाज में खुले में रहेंगे तो बड़ी संख्या में समाज में लोग संक्रमित होंगे।

इस बात का विशेष ध्यान रखें यदि कोई व्यक्ति नोवल कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है तो उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया जाए। समाज का प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति सेल्फ डिस्टेंसिंग का अनिवार्य पालन करें। यदि कुछ लोग छूट जाएंगे तो कोरोना वायरस के समाज में फैल जाने की संभावना बनी रहेगी।

आप सभी से मेरी अपील है कि कोरोना संकट पर विजय हासिल करने के लिए हर व्यक्ति को सजग और सक्रिय होना होगा। जो जहाँ है वही रहें। स्वयं स्वस्थ रहे। दूसरों को स्वस्थ रखे। प्रत्येक व्यक्ति स्वयं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे। ऐसा प्रत्येक व्यक्ति जिसमें संक्रमण की संभावना है अथवा जो विदेश से आया है वह अनिवार्य रूप से खुद को क्वॉरेंटाइन करें।

आपका शुभाकांक्षी

लाल जी टंडन
Forwarded from winner's group
Photo from cl khichi
Forwarded from winner's group
Photo from cl khichi
Forwarded from winner's group
Photo from cl khichi
Channel name was changed to «BCom 3 PG College Mdsr»
Group name change due to new academic year
Forwarded from winner's group
Photo from cl khichi
Forwarded from winner's group
CamScanner 08-19-2020 14.14.45.pdf
396.1 KB
CamScanner 08-19-2020 14.14.45.pdf
Forwarded from winner's group
CamScanner 08-21-2020 14.26.07.pdf
234 KB
CamScanner 08-21-2020 14.26.07.pdf
Forwarded from winner's group
CamScanner 08-31-2020 14.25.26_4.pdf
193.6 KB
CamScanner 08-31-2020 14.25.26 - Page 4.pdf
These question papers for students appearing in Final yr exam 2020 only.
Not for you,
You have to submit assignments of second yr course on specific date n time.
I think it is now very much clear.
BA/BCom/BSc के समस्त ऐसे परीक्षार्थी जिनको पूर्व वर्षों में संबंधित विषय में पूरक अंतिम अवसर (supp.last chance) की पात्रता है एवं परीक्षा फॉर्म भरा है, ऐसे समस्त विद्यार्थी संबंधित विषय के प्राइवेट विद्यार्थी हेतु दिए गए प्रश्नपत्र हल कर असाइनमेंट दिनांक 21/09/2020 को अनिवार्यतः जमा करावें।
Forwarded from winner's group
New Doc 2020-09-05 15.00.07.pdf
388.1 KB
New Doc 2020-09-05 15.00.07
Photo from Yogesh Patel
Forwarded from winner's group
स्नातक स्तर की कक्षा हेतु दिनांक 1 दिसंबर से 30 दिसंबर 2020 तक की समय सारणी जारी
मन्दसौर। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा स्नातक स्तर की कक्षा हेतु दिनांक 1 दिसंबर से 30 दिसंबर 2020 तक की समय सारणी जारी की गई है।
जानकारी देते हुए शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंदसौर के प्राचार्य डॉ सी एल खींची ने बताया कि महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर नियमित अध्ययनरत ऐसे विद्यार्थी जिनके पास टीवी सेट उपलब्ध नहीं है उन्हें समय सारणी अनुसार वीडियो व्याख्यान से लाभान्वित होने हेतु सामुदायिक भवन में अथवा ग्राम पंचायत में वीडियो व्याख्यान का लाभ लेने हेतु महाविद्यालय के प्राध्यापकों द्वारा एसएमएस. एवं व्हाट्सएप ग्रुप तथा समाचार पत्रों के माध्यम से प्रेरित किया जाना है इस हेतु अग्रणी महाविद्यालय के अंतर्गत आने वाले सभी महाविद्यालयों को ईमेल द्वारा सूचित किया जा सकता है एवं कलेक्टर की सहायता से सभी ग्राम पंचायत एवं सामुदायिक भवन में दिए गए समय पर टीवी सेट की उपलब्धता भी सुनिश्चित की गई है।
Forwarded from winner's group
सर सभी group मे एवं telegram में send करें
Forwarded from winner's group
सभी विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मंदसौर द्वारा जैव विविधता संरक्षण (बायोडायवर्सिटी कंजर्वेशन) विषय पर एक ऑनलाइन क्विज का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी लिंक आपके इस ग्रुप में शेयर की जाएगी। सबसे अधिक सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। यहां दी जाने वाली लिंक पर क्लिक करके आप प्रश्नों के जवाब दे सकेंगे।

पूछे जाने वाले प्रश्नों से संबंधित कुछ टॉपिक निम्न प्रकार से रहेंगे जिन की तैयारी आप कर सकते हैं:

# मध्यप्रदेश, भारत, और विश्व में पाई जाने वाली पौधों और जीवों की महत्वपूर्ण प्रजातियां
# IUCN से संबंधित प्रश्न
# IUCN द्वारा प्रकाशित की जाने वाली रेड डाटा बुक
# जैव विविधता संरक्षण, वन संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण आंदोलन एवं सम्मेलन इत्यादि।
# राष्ट्रीय उद्यानों एवं वन्य जीव प्रजातियों से जुड़े सामान्य प्रश्न
Forwarded from winner's group
Photo from cl khichi