UPSSSC, LOWER PCS, PET ,UPSI, CTET, SUPER TET, UPTET ,TGT ,PGT , TEACHING , Other Exam.
2.59K subscribers
4.99K photos
36 videos
475 files
5.11K links
Way to Success
🟢 Amogh classess में आप सभी का स्वागत है
🔴 ONLYPCS ONE ऐप से जुड़ने - https://play.google.com/store/apps/details?id=com.onlypcs.one
🟠 YouTube चैनल से जुड़े https://www.youtube.com/@amoghclasses95
Download Telegram
CGL की परीक्षा में आधे से अधिक छात्रों ने exam छोड़
#ssccgl, #UPPCSpre2024 #BPSCpre2024 #RO
join👉https://t.me/Amoghclasses
सिपाही भर्ती परीक्षा में 25 वालों के गलत उत्तर निकल गए उत्तर कुंजी जारी
#uppolice #UPPCSpre2024 #BPSCpre2024 #RO #sscgd
#sscgd #upsscpet
join👉https://t.me/Amoghclasses
https://youtu.be/h3tsXdnhgts?si=L-HYegCD6Gyfkmi2
आप सभी लोग Amogh classes के youtube channel  को subscribe करें और share करें इस चैनल  पर आप सभी को घटनाचक्र पूर्वलोकन , समसामयिक    Current Affairs ,बिहार स्पेशल UP स्पेशल और GSके सभी Subjects को वीडियो के माध्यम से सरल तरीके से और free में  कराया जाएगा साथ ही उसकी PDF इसी टेलीग्राम चैनल पर डाला जाएगा अतः आप लोग इस चैनल को सब्सक्राइब करें और शेयर करें धन्यवाद
https://youtu.be/k2RyuQz8bss?si=O9rWO7CzPGDEGxx7
#UPPCSpre2024 #BPSCpre2024 #RO #uppolice #ssccgl #sscgd #upsscpet
आप सभी लोग Amogh classes के youtube channel  को subscribe करें और share करें इस चैनल  पर आप सभी को घटनाचक्र पूर्वलोकन , समसामयिक    Current Affairs ,बिहार स्पेशल UP स्पेशल और GSके सभी Subjects को वीडियो के माध्यम से सरल तरीके से और free में  कराया जाएगा साथ ही उसकी PDF इसी टेलीग्राम चैनल पर डाला जाएगा अतः आप लोग इस चैनल को सब्सक्राइब करें और शेयर करें धन्यवाद
आप सभी लोग Amogh classes के youtube channel को subscribe करें और share करें इस चैनल पर आप सभी को घटनाचक्र पूर्वलोकन , समसामयिक Current Affairs ,बिहार स्पेशल UP स्पेशल और GSके सभी Subjects को वीडियो के माध्यम से सरल तरीके से और free में कराया जाएगा साथ ही उसकी PDF इसी टेलीग्राम चैनल पर डाला जाएगा अतः आप लोग इस चैनल को सब्सक्राइब करें और शेयर करें धन्यवाद
जैन धर्म में दो संगीति हुई हैं -
🔥प्रथम संगीति का आयोजन 300 ई. पूर्व में हुआ था उस समय चन्द्रगुप्त मोर्य का शासन काल था . यह आयोजन पाटलिपुत्र में आयोजित किया गया था
🔥द्वितीय संगीति का आयोजन 512 ई . में हुआ था यह आयोजन बल्लभी में आयोजित किया गया था
🔥जैन तीर्थंकर और. उनके प्रतीक चिह्न:-
🔥 ऋषभदेव    - बैल
🔥 अजितनाथ - हाथी
🔥संभवनाथ   - अश्व
🔥पद्मप्रभ      - कमल
🔥सुपार्श्वनाथ - स्वास्तिक
🔥मल्लिनाथ  - कलश
🔥नमिनाथ    - नीलकमल
🔥नेमिनाथ    - शंख
🔥पार्श्वनाथ    - सर्प
🔥महावीर स्वामी - सिंह
join👉
https://t.me/Amoghclasses
🟧 भारतीय संविधान में हुए महत्त्वपूर्ण संशोधन

◽️ 97वाँ संविधान संशोधन (2011)
इस संशोधन के द्वारा सहकारी समितियों को एक संवैधानिक स्थान एवं संरक्षण प्रदान किया गया संशोधन द्वारा संविधान में निम्नलिखित तीन बदलाव किए गए-
1. सहकारी समिति बनाने का अधिकार एक मौलिक अधिकार बन गया। [अनुच्छेद-19 (1) ग]
2. राज्य की नीति में सहकारी समितियों को बढ़ावा देने का एक नया नीति निदेशक सिद्धांत का समावेश । (अनुच्छेद-43 ख)
3. 'सहकारी समितियाँ' नाम से एक नया भाग-IX-ख संविधान में जोड़ा गया। [अनुच्छेद-243 यज से 243 यन]

◽️ 99वाँ संविधान संशोधन (2014 ई.)
राष्ट्रीय न्यायिक नियुक्ति आयोग की स्थापना । (S. C ने रिजेक्ट किया )


◽️ 100वाँ संविधान संशोधन (2015 ई.)
भारत-बांग्लादेश भूमि हस्तांतरण।


◽️ 101वाँ संविधान संशोधन (2016 ई.)
इसके द्वारा वस्तु एवं सेवाकर (GST) को लागू किया गया।


◽️ 102 वाँ संविधान संशोधन (2018 ई.)
इस अधिनियम द्वारा संविधान में अनुच्छेद 338 ख को जोड़ते हुए 'राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग' के गठन का प्रावधान किया गया है।


◽️ 103वाँ संविधान संशोधन ,2019
इस संशोधन के माध्यम से सविधान में दो नए अनुच्छेद 15(6) एवं 16(6) को जोड़ा गया है। इस संविधान संशोधन से पूर्व में आरक्षण, सामाजिक व शैक्षिक पिछड़ापन को आधार मानते हुए जातिगत आधार पर ही दिया जाता रहा है, किंतु इस संशोधन के द्वारा 'आर्थिक वंचना' को भी पिछड़ेपन का आधार स्वीकार करते हुए 10% आरक्षण की व्यवस्था की गयी है।


◽️ 104वाँ संविधान संशोधन ,2019
इस संशोधन द्वारा संविधान के अनुच्छेद 334 (क) में संशोधन करते हुए लोक सभा एवं राज्यों की विधान सभाओं में अनुसूचित जातियों एवं अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षण संबंधी प्रावधान को पुनः अगले 10 वर्षों के लिए बढ़ाते हुए इसे 25 जनवरी, 2030 तक के लिए प्रभावी बना दिया गया है।

◽️ 105वाँ संविधान संशोधन, 2021 
इसका उद्देश्य सामाजिक और शैक्षिक रूप से पिछड़े वर्गों की पहचान करने की राज्यों की शक्ति को बहाल किया गया है।

◽️ 106वाँ संविधान संशोधन, 2023
इसे नारी शक्ति वंदन विधयक भी कहा जाता है। इसके द्वारा लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 33% का आरक्षण का प्रविधान किया गया

#Impfacts #prelims #UPPCSpre2024

join👉https://t.me/Amoghclasses
🔥हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने 27764 प्राथमिक विद्यालयों को मर्ज करने की तैयारी की सूचना दी जिनमें तर्क दिया गया कि यह यह ऐसे विद्यालय हैं जहां पर छात्रों की संख्या 50 से कम है
🔥यदि हम सरकार के व्यावसायिक दृष्टिकोण या लाभ हानि के दृष्टिकोण से देखें तो अवश्य अवश्य ही ऐसे विद्यालयों को मर्ज कर देना चाहिए
👉परंतु मेरा सवाल यहां पर सरकार के कल्याणकारी होने के दृष्टिकोण से है .क्या कल्याणकारी सरकारी रोजगार को खत्म करती हैं और शिक्षा के अधिकार जैसे नैसर्गिक के अधिकार को समाप्त करते हैं?
🔥 क्योंकि सरकार के इस निर्णय से न केवल समाज के निम्न वर्गीय परिवारों के बच्चे शिक्षा के अधिकार जैसे अमूल्य अधिकार को से वंचित रहेंगे अपितु सालों से प्रतीक्षा कर रहे लाखों अभ्यर्थी जो प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए सालों से तैयारी कर रहे हैं आखिर उनके रोजगार पाने के अवसर से पहले समाप्त कर दिया जा रहा है😢
🔥 क्योंकि इस मर्जर से न केवल बच्चे शिक्षा प्राप्त करने में असफल रहेंगे प्राप्त कर सकेंगे अपितु प्रतियोगी छात्र रोजगार से वंचित रहेंगे😡😡
👉क्या सरकार कॉन्वेंट स्कूलों की तरह सुविधा प्रदान नहीं कर सकती जिससे छात्रों की गिर रही संख्या कमी हो सके ?👉क्या सरकार दिल्ली सरकार से कुछ नहीं सीखना चाहेगी जहां पर आज कॉन्वेंट स्कूल बंद होने के कगार पर हैं?
🔥 क्या पता आज की इस मर्जर की शुरुआत से भविष्य में सरकारी विद्यालय समाप्त हो जाएं और शिक्षा जैसे अमुक क्षेत्र निजी हाथों में चल जाए जिससे केवल वही शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे जिनके पास पैसे होंगे गरीब बच्चे निश्चित तौर से इससे वंचित रहेंगे!
🔥 आवश्यक है प्राथमिक विद्यालयों में सुधार की और सुधार के लिए शोध की ना की उन्हें समाप्त करने की नहीं उन्हें मर्ज करने की
🙏धन्यवाद🙏
join👉https://t.me/Amoghclasses
#उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक भर्ती
भारत की प्रमुख घाटियाँ

1. जम्मू-कश्मीर_ घाटी

[ ] 1 मर्खा घाटी_लद्दाख की प्रसिद्ध घाटी है, हेमि राष्ट्रीय उद्याने हेतु मार्ग उपलब्ध कराती है।

[ ] 2 कश्मीर घाटी-महान हिमालय एवं पीरपंजाल श्रेणियों के मध्य अवस्थित बनिहाल दरें द्वारा जम्मू से जुड़ी हुई है। इसकी रचना एक समभिनति में हुई है।

[ ] 3 नुब्रा घाटी_सियाचिन हिमनद से निकलने वाली नुब्रा नदी द्वारा निर्मित है।

[ ] 4 शुरू _इसका कारगिल कस्बे के लिये काफी महत्त्व है।

हिमाचल प्रदेश
[ ] 1 किन्नौर घाटी
यह घाटी हिमाचल प्रदेश के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है जो तिब्बत की सीमा के समीप है। यह हिमाचल प्रदेश के अंतिम गाँव 'चिटकुल' को मार्ग प्रदान करता है।

[ ] 2 पार्वती घाटी
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू स्थित यह घाटी हिंदू एवं सिख तीर्थ यात्रियों को मणिकरण शहर जाने के लिये मार्ग प्रदान करती है (मणिकरण गर्म पानी के फव्वारों के लिये प्रसिद्ध है)।

[ ] 3 सांगला घाटी_
इसे 'बास्पा घाटी' के नाम से भी जाना जाता है।

[ ] 4 मालना घाटी_
यह हिमाचल प्रदेश में 'छोटा यूनान' के रूप में प्रसिद्ध है।

5 कुल्लू घाटी

इसे 'देवताओं की घाटी' कहा जाता है। इसे सात दिवसीय दुशहरा त्योहार के लिये भी जाना जाता है। यह धौलाधर एवं पीर पंजाल श्रेणियों के मध्य अवस्थित है।

[ ] 6 पांगी घाटी

लाहुल, पंगवाला और भोटिया लोगों का आवास क्षेत्र है।

[ ] 7 स्पीति घाटी

बौद्धों का प्रसिद्ध 'ताबो मठ इसी घाटी में अवस्थित है।

[ ] 8 लाहुल घाटी

इसी घाटी से होकर ही चंद्र एवं भागा नदियाँ प्रवाहित होती हैं।

[ ] 9 कांगड़ा घाटी _
प्रमुख सांस्कृतिक एवं पर्यटन स्थल 'धर्मशाला' इसी घाटी में अवस्थित है।

[ ] 10 chamba

भारमौर, डलहौजी एवं खज्जियार प्रमुख पर्यटन स्थल इसी घाटी में अवस्थित हैं।



उत्तराखंड

[ ] दून घाटी

यह घाटी शिवालिक हिमालय एवं लघु हिमालय के मध्य स्थित है। यह हिमालय के अनुदैर्ध्य घाटी का उदाहरण है।

[ ] जोहर घाटी

इसे मिलाम घाटी एवं गौरी गंगा घाटी के नाम से भी जाना जाता है।

[ ] फूलों की घाटी

चमोली जिले में स्थित, वन्य जीवों के लिये प्रसिद्ध है। इसे यूनेस्को के बायोस्फियर नेटवर्क में 2004 में शामिल किया गया।

[ ] धर्मा घाटी

इसका निर्माण धर्मागंगा नदी द्वारा होता है।

[ ] सोर घाटी

यह घाटी पिथौरागढ़ में स्थित है। यहाँ कत्यूरी राजवंश का शासन था; ये अयोध्या से यहाँ आये थे।

[ ] नेलांग घाटी

यह घाटी उत्तरकाशी जिले में स्थित गंगोत्री नेशनल पार्क में अवस्थित है। यह भारत-चीन सीमा के निकट स्थित है, जिसे वर्ष 1962 के युद्ध के बाद बंद कर दिया गया था। मई 2015 में इसे पर्यटकों के लिये खोल दिया गया है।

पश्चिम बंगाल

[ ] न्योरा घाट

यह दार्जिलिंग के कलिम्पोंग में स्थित है। इसे 1986 में 'राष्ट्रीय पार्क' घोषित किया गया।

सिक्किम

[ ] चुंबी घाटी

■ चुंबी घाटी के भारत (सिक्किम), भूटान व चीन (तिब्बत) तीनों के मिलन बिंदु पर स्थित होने के कारण सामरिक महत्त्व अधिक है। 'डोकलाम' क्षेत्र इसी के अंतर्गत आता है। यह घाटी सिलीगुड़ी (भारत का चिकेन नेक) से लगभग 500 किमी. की दूरी पर है। ■ चुंबी घाटी पहले सिक्किम का हिस्सा था, जो वर्ष 1792 में तिब्बत का अंग बना। यहाँ के स्थानीय निवासियों को 'प्रोमोवा' कहा जाता है, जो तिब्बती वंश के हैं। वर्ष 1904 में अंग्रेज़ी शासन और तिब्बत के बीच हुए समझौते के बाद यह ऊन, याक उत्पाद, सुहागा एवं अन्य स्थानीय उत्पादों का बड़ा व्यापारिक मार्ग बनकर उभरा है।

[ ] यूथांग घाटी
हॉट स्प्रिंग के लिये प्रसिद्ध यूथांग घाटी रोडोडेंड़ान झाड़ियों व अन्य वनस्पति प्रजातियों से ढँकी हुई है।

नागालैंड
[ ] जुकू घाटी
भारत के पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड में स्थित, जून एवं सितंबर माह में संपूर्ण घाटी जंगली फूलों से ढँक जाती है।

[ ] आंध्र प्रदेश
[ ] अराकु घाटी
[ ] यह घाटी गलीकोंडा, राक्ताकौंडा, सुंकरीमेट्टा एवं बांगर चितामोगोंडीनामक पहाड़ियों से घिरी है। तमिलनाडु
[ ] कंबम घाटी
यह थेक्काड़ी, वरुसनादु एवं कोडाइकनाल पहाड़ियों इन से घिरी है।

[ ] केरल
[ ] शांत घाटी
जैव विविधता हेतु प्रसिद्ध, यह केरल के पलक्कड़ जिले में नीलगिरी की पहाड़ियों पर स्थित है। 1847 क में शोध हेतु रॉबर्ट वाइट यहाँ आने वाले प्रथम अंग्रेज थे। कुन्थी नदी यहाँ के वन क्षेत्र से उद्गमित होती है।
Join 👉https://t.me/Amoghclasses
#UPPCS #upsscpet #ssccgl #sscgd #uppolice #BPSCpre2024 #RO #UPPCSpre2024
वर्तमान समय में छात्रों के मन में exam को date को लेकर कन्फ्यूजन का mount evrest खड़ा है जिसे अभी कुछ टेलीग्राम ग्रुप फुदक कर लंघन की कोशिश करें परंतु किसी को जरा भी आशंका नहीं की अगले छड़ आयोग का क्या कदम होगा ऐसी स्थिति में हम आप सभी से गुजारिश करते हैं अपने मन में संयम रखें थोड़ा धैर्य रखें क्योंकि विकट परिस्थितियों में हमारा धैर्य ही हमारा सर्वोत्तम साथी होता है इसलिए हमें अपने धैर्य को बनाए रखना चाहिए क्या होगा या नहीं होगा इसको आयोग को छोड़ देना चाहिए रही बात पेपर के नॉर्मलाइजेशन और एक शिफ्ट में करने को लेकर तो हमारा प्रयास यही रहेगा की पेपर one sift में हो और बिना नॉर्मलाइजेशन की हो हम उम्मीद करते हैं की आयोग ऐसा ही कुछ करेगा यदि आयोग हमारी आकांक्षाओं के विपरीत कुछ कदम उठाता है तो हमें भी अपने भविष्य को लेकर कुछ कदम उठाना चाहिए क्योंकि नॉर्मलाइजेशन लागू होने से किसको फायदा किसको नुकसान या किसी को नहीं पता ना तो आयोग के ही पता इसलिए वन शिफ्ट वन एग्जाम ही हमारा लक्ष्य है
join👉https://t.me/Amoghclasses