Competitive exam k liye bahut important topic hai ye. Must watch and prepare notes 👍
देखो बच्चों, मुझे न रिझाने वाला काम नहीं आता, की पहले कोर्स की फीस ज्यादा रखो फिर डिस्काउंट देकर बच्चों आकर्षित करूं । में पहले ही सोच समझ जो फीस होती है उसको फिक्स कर देता हु । और उसके मेरा काम है, पढ़ाना, अपनी पूरी मेहनत के साथ, अब जिसको पसंद आता है, वो मुझसे पढ़ लेता, जिसको पसंद नहीं आता, मुझे उसका बुरा भी नहीं लगता, क्योंकि में सभी को खुश तो नहीं कर सकता न। लोग तो भगवान में भी कुछ न कुछ कमी निकाल ही लेते है। में तो इंसान ही हु। और सभी बच्चों का अपना अपना तरीका होता है, समझने का, किसी को बोर्ड पर लिखवा कर पढ़ना अच्छा लगता है तो किसी को ppts से पढ़ना अच्छा लगता है । इसलिए मेरी तरफ से कोई मार्केटिंग नहीं, कोई डिस्काउंट का लालच नहीं। मेरा सीधा सिंपल सा फॉर्मूला है, कोर्स उपलब्ध है, जिसको पढ़ना है वो कोर्स ज्वाइन करता है, और पढ़ता है । और जिसको नहीं पढ़ना, उसके साथ भी मेरा आशीर्वाद है । जय हिन्द 🙏🙏