"सशक्तीकरण की नई उड़ान, तकनीक से हर राह होगी आसान।"
आज के डिजिटल युग में शिक्षा, रोजगार, छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाएँ और विभिन्न सरकारी एवं निजी सेवाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य हो गया है। लेकिन दृष्टिबाधित (Visually Impaired) व्यक्तियों के लिए यह प्रक्रिया हमेशा आसान नहीं होती।
कई वेबसाइटें स्क्रीन रीडर के अनुकूल नहीं होतीं। CAPTCHA, OTP सत्यापन, दस्तावेज़ अपलोड, जटिल आवेदन प्रक्रिया और समय-सीमा वाले ऑनलाइन फॉर्म अक्सर बड़ी चुनौती बन जाते हैं। परिणामस्वरूप, अनेक विद्यार्थी, नौकरी के अभ्यर्थी और अन्य आवेदक केवल तकनीकी कठिनाइयों के कारण महत्वपूर्ण अवसरों से वंचित रह जाते हैं।
इन्हीं चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए Accessible Vision Society, अपने सेवा कार्य के 6वें वर्ष में प्रवेश करते हुए, दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की विशेष सहायता सेवा शुरू कर रही है।
हमारी सेवा
हम केवल ऑनलाइन फॉर्म भरने (Online Form Filling Assistance) की सेवा प्रदान करते हैं, ताकि दृष्टिबाधित व्यक्ति बिना किसी तकनीकी परेशानी के समय पर अपने आवेदन पूरा कर सकें।
हम निम्नलिखित प्रकार के ऑनलाइन फॉर्म भरने में सहायता प्रदान करते हैं—
•
प्रतियोगी परीक्षाओं के ऑनलाइन आवेदन
SSC, Banking, Railways, CUET, UPSC, State Level Exams एवं अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाएँ।
•
स्कूल, कॉलेज एवं विश्वविद्यालय प्रवेश फॉर्म
Admission Forms, Registration Forms एवं अन्य शैक्षणिक आवेदन।
•
Scholarship एवं Fellowship Forms
•
Google Forms एवं अन्य ऑनलाइन आवेदन
•
सरकारी एवं निजी संस्थानों के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म
नोट: हम केवल ऑनलाइन फॉर्म भरने की सेवा प्रदान करते हैं। आवेदन की पात्रता, चयन प्रक्रिया, परीक्षा परिणाम अथवा भर्ती प्रक्रिया संबंधित निर्णय संबंधित संस्था/विभाग के नियमों के अनुसार होंगे।
पारदर्शी एवं किफायती शुल्क
हमारा उद्देश्य सेवा और सहयोग है।
•
Google Form / सामान्य ऑनलाइन फॉर्म: मात्र ₹30 प्रति फॉर्म
•
प्रतियोगी परीक्षा एवं प्रवेश फॉर्म: फॉर्म की प्रकृति एवं जटिलता के अनुसार न्यूनतम एवं उचित सेवा शुल्क।
हमारा विश्वास
हम मानते हैं कि दृष्टिबाधिता कभी भी किसी व्यक्ति की क्षमता में बाधा नहीं होनी चाहिए। सही डिजिटल सहयोग मिलने पर हर व्यक्ति शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ सकता है। हमारा प्रयास है कि कोई भी व्यक्ति केवल तकनीकी कठिनाइयों के कारण अपने अवसर न खोए।
अधिक जानकारी के लिए
🌐 www.accessiblevisionsociety.org.in
संपर्क करें
यदि आपको किसी भी प्रकार का ऑनलाइन फॉर्म भरवाना हो, तो हमसे संपर्क करें—
📞 मुकेश सिंह
+91 95874 01817
":guru jhariya +91 91119 69001.
"जब डिजिटल सेवाएँ सबके लिए सुलभ होंगी, तभी अवसर भी सबके लिए समान होंगे। आइए, मिलकर ऐसा भारत बनाएँ जहाँ कोई भी दृष्टिबाधित व्यक्ति केवल ऑनलाइन प्रक्रिया की कठिनाइयों के कारण अपने सपनों से वंचित न रहे।"

📢 शुरुआत में ही एक निवेदन — कृपया इस पूरे लेख को शुरू से आख़िर तक ज़रूर पढ़िए, और इसे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों तक पहुँचाइए। यह आज के समय का एक ज़रूरी सोचनीय विषय है। हर दृष्टिबाधित साथी तक यह बात पहुँचनी चाहिए, ताकि हम सब मिलकर जागरूक बन सकें।
⚠️ दृष्टिबाधित साथियों, अब जागने का समय आ गया है! हमें अलग ऐप नहीं, हर ऐप में Accessibility चाहिए! यह केवल एक लेख नहीं, बल्कि डिजिटल बराबरी का आंदोलन है।
सबसे पहले एक सवाल... हम आखिर लड़ किस बात के लिए रहे हैं? क्या हम इसलिए संघर्ष कर रहे हैं कि हमारे लिए हर चीज़ का अलग संस्करण बना दिया जाए? या इसलिए कि जो दुनिया सबके लिए है, वही दुनिया हमारे लिए भी बिना किसी भेदभाव के Accessible हो?
हम चाहते हैं... • हर सरकारी वेबसाइट Accessible हो। • हर बैंकिंग ऐप Accessible हो। • हर UPI ऐप Accessible हो। • हर Shopping App Accessible हो। • हर Taxi App Accessible हो। • हर Food Delivery App Accessible हो। • हर Office Software Accessible हो। • हर Building, हर Metro, हर College, हर Workplace में बराबरी मिले।
तो फिर एक सवाल खुद से पूछिए... अगर हम समाज से हर जगह Mainstream Accessibility की मांग कर रहे हैं... तो डिजिटल दुनिया में हम खुद अपने लिए अलग रास्ता क्यों बना रहे हैं?
क्या हम वही गलती दोबारा कर रहे हैं? कुछ समय पहले बाज़ार में एक नया ट्रेंड आया था। कहा गया— "Blind लोगों के लिए AI Glass." "Smart Glass."" और लोगों को ऐसा महसूस कराया गया कि अब यही भविष्य है।
यहाँ एक बात साफ़ कर देना ज़रूरी है— इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं कि ऐसे (Glasses) बनाने ही नहीं चाहिए। सच यह है कि यह Technology वाकई दृष्टिबाधित लोगों को Independent बनाती है... और उन्हें आधुनिक दुनिया से जोड़ती है। इसकी उपयोगिता से इनकार नहीं किया जा सकता।
लेकिन असली समस्या कुछ और है। Companies आपस में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में... अपने Device में हज़ारों Features ठूँस देती हैं। और इसी होड़ में... जिस मूल ज़रूरत के लिए वह Device बना था... वही Feature ठीक से काम नहीं करता। सबसे पहले यह समझना ज़रूरी है कि दृष्टिबाधित व्यक्ति को असल में किस चीज़ की ज़रूरत है। जिस ज़रूरत को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता चाहिए... पहले उसी को मज़बूत बनाइए। हमें और ज़्यादा Dependent मत बनाइए। और भारी-भरकम Device लगाकर... हमें समाज में "अलग" दिखाने की कोशिश भी मत कीजिए।
लेकिन सवाल उठाया गया— जब वही काम एक स्मार्टफोन के कैमरे और विश्वसनीय AI सेवाओं से किया जा सकता है... तो क्या हर बार नया हार्डवेयर ही समाधान है? यही सवाल आज Software की दुनिया में भी पूछना ज़रूरी है। आज हर छोटी समस्या का जवाब एक नया "Blind App" बनता जा रहा है। लेकिन क्या हर बार नया ऐप ही समाधान है? या हमें उस Mainstream App को Accessible बनवाने के लिए आवाज़ उठानी चाहिए?
हम बराबरी चाहते हैं... अलग दुनिया नहीं अगर किसी Mall में Wheelchair Ramp नहीं है... तो क्या हम Blind और Disabled लोगों के लिए अलग Mall बना देंगे? अगर किसी College में Accessibility नहीं है... तो क्या हम अलग College बनाएँगे? अगर किसी Office में Accessibility नहीं है... तो क्या हम अलग Office बनाएँगे? नहीं। हम कहते हैं— उसी Building को Accessible बनाइए। तो फिर Software की दुनिया में यह सोच क्यों बदल जाती है?
क्या आपको पता है? भारत में Rights of Persons with Disabilities (RPWD) Act 2016 के तहत Accessibility हमारा कानूनी अधिकार है। हर सरकारी और सार्वजनिक सेवा को Accessible बनाना कानूनन अनिवार्य है। तो फिर हम खुद इस अधिकार को माँगने में पीछे क्यों रहें?
सबसे बड़ा खतरा... जब Community खुद Mainstream Apps छोड़कर अलग-अलग Apps पर निर्भर होने लगती है... तो Mainstream कंपनियों तक हमारी आवाज़ पहुँचनी बंद हो जाती है। Bank सोचता है— "इनके लिए अलग ऐप है।" Shopping Company सोचती है— "इनके लिए अलग समाधान है।" Government Portal सोचता है— "ये लोग किसी और तरीके से काम चला रहे हैं।" और सबसे बड़ा नुकसान किसका होता है? हमारा।
Accessibility कोई "Extra Feature" नहीं... यह हमारा अधिकार है। Accessibility कोई दया नहीं। Accessibility कोई Gift नहीं। Accessibility कोई Bonus Feature नहीं। Accessibility हमारा संवैधानिक और नैतिक अधिकार है। अगर Mainstream Apps Accessible नहीं हैं... तो उन्हें Accessible बनाइए। उन्हें छोड़कर नई दुनिया मत बनाइए।
AI का दौर है... लेकिन दिशा सही होनी चाहिए आज AI ने Software Development को आसान बना दिया है। यह अच्छी बात है। ज्यादा लोग सीख रहे हैं। ज्यादा लोग बना रहे हैं। Innovation बढ़ रहा है। लेकिन... क्या हर नई चीज़ Innovation होती है? अगर वही पुराने Feature... नए Interface में आ जाएँ... तो क्या उसे Innovation कहेंगे? या केवल Repackaging?

एक बार फीचर्स पर भी नज़र डालिए... आजकल कई Apps में ऐसे Feature देखकर उन्हें "क्रांति" कहा जाता है। • Link Saver • Note Saver • Music Player • Voice Recorder • Currency Converter • Text Translator • Internet Radio • App Backup
अब एक-एक करके सोचिए।
Link Saver Browser में Bookmark पहले से है।
Note Saver Phone में Default Notes पहले से हैं। Windows में OneNote है। Apple Notes है। Google Keep है।
Music Player हर Android में है। हर iPhone में है। हर Computer में है।
Voice Recorder हर Phone में है। हर Windows में है।
Currency Converter आज किसी AI से पूछिए— "19 Dollar कितने रुपये?" एक सेकंड में उत्तर।
Text Translator Google Translate... Microsoft Translator... Apple Translate... पहले से उपलब्ध हैं।
Text to Audio / Text to Speech Microsoft और Google जैसी Companies पहले से बेहतरीन, भरोसेमंद Text-to-Speech API निःशुल्क उपलब्ध कराती हैं। आप सीधे उनकी Official App या Service से यह काम कर सकते हैं। फिर भी कुछ लोग उन्हीं APIs का इस्तेमाल करके बीच में अपना एक "नया" App खड़ा कर देते हैं। सवाल यह है— जब Source वही है... Result वही है... तो बीच में एक और Layer जोड़ने से फ़ायदा किसे हो रहा है? उपयोगकर्ता को? या सिर्फ उस Developer के नाम को?
Internet Radio जिस Radio का अपना Official App और Website पहले से है... उसे सुनने के लिए तीसरा App क्यों?
Speaker Test / Clear Speaker Sound हाहाहा... 😄 एक और मज़ेदार उदाहरण। "Speaker Clean करने वाला Sound" या "Speaker Test Tone" को App में डालकर उसे बड़ी क्रांतिकारी बात की तरह पेश किया जाता है। भाई, यह Sound तो YouTube पर एक Search में मिल जाता है। इसे किसी नए App की ज़रूरत नहीं। कृपया लोगों को यह बताइए— अगर Phone के Speaker में कोई दिक्कत लगे, तो सीधे YouTube पर यह Sound सुन लीजिए। इसके लिए किसी "क्रांतिकारी Tool" की ज़रूरत नहीं, और ना ही किसी App का User बढ़ाने के लिए इसे बड़ा-चढ़ा कर बताने की।
Screen Description / Scene Description कुछ समय पहले तक PDF Reader, OCR, और आसपास की चीज़ों को पहचानकर बताने वाले (Scene Description) Tools की सच में ज़रूरत थी। लेकिन जैसे ही किसी Team ने मेहनत से ऐसा एक Tool बनाया... कुछ ही समय में उसी Idea को Copy-Paste करके कई और लोग "अपना अलग Tool" बनाने लगे। और अब स्थिति यह है कि Google Gemini जैसे बड़े Mainstream App में पहले से ही Live Camera के ज़रिए यह सुविधा आ चुकी है। सोचिए— जब यह Feature खुद Google जैसी Company अपने Mainstream App में मुफ़्त दे रही है... तो आपके अलग बनाए हुए Tool का इस्तेमाल कौन करेगा? आपकी सारी मेहनत... एक झटके में पुरानी पड़ गई। इसीलिए बार-बार यही कहा जा रहा है— Developers, अपनी Skill और समय को उन समस्याओं पर लगाइए जिनका हल अभी तक किसी ने नहीं निकाला। अपने तकनीकी ज्ञान को सही दिशा में इस्तेमाल कीजिए, ना कि उन चीज़ों को दोबारा बनाने में जो कल किसी बड़ी Company के एक Update से बेकार हो जाएँगी।
अब सबसे बड़ा सवाल... क्या हमें वही चीज़ बार-बार बनानी चाहिए... या ऐसी समस्या हल करनी चाहिए... जिसका समाधान आज तक किसी ने नहीं किया?
Mainstream कंपनियों को Feedback कौन देगा? आज कुछ लोग कहते हैं— "Google नहीं सुनता।" "Microsoft नहीं सुनता।" "Bank नहीं सुनता।" "Government नहीं सुनती।" लेकिन मैं पूछता हूँ... अगर हम Mainstream Apps छोड़ देंगे... तो उन्हें Feedback देगा कौन? अगर हम Bug Report नहीं करेंगे... Accessibility Issue नहीं भेजेंगे... तो उन्हें पता कैसे चलेगा? अगर उन्हें पता ही नहीं चलेगा... तो सुधार क्यों होगा?
कैसे करें शुरुआत? • हर App में Settings > Feedback या Help सेक्शन में जाकर Accessibility Issue रिपोर्ट करें। • हर Company के Twitter/X या Support Email पर स्पष्ट भाषा में समस्या लिखें। • जहाँ संभव हो, वहाँ Screen Reader से आ रही दिक्कत का Screenshot या Screen Recording भी भेजें। छोटा कदम... लेकिन असर बड़ा।
यह सिर्फ सपना नहीं... WhatsApp, Google, Microsoft जैसी कई कंपनियों ने Community के Feedback से अपने Accessibility Features सुधारे हैं। यह साबित करता है — अगर आवाज़ सही जगह पहुँचे, तो बदलाव ज़रूर आता है।
एक कड़वा सच जो कहना ज़रूरी है आजकल एक Trend तेज़ी से बढ़ रहा है। जैसे ही किसी Developer को पता चलता है कि दृष्टिबाधित उपयोगकर्ताओं को किसी App में कोई समस्या आ रही है... जैसे— कोई Button Click नहीं हो रहा, किसी Element पर Cursor नहीं जा रहा, UI Screen Reader Friendly नहीं है...

तो सही रास्ता क्या होना चाहिए? उस App को Feedback देना। Bug Report भेजना। Company तक बात पहुँचाना। लेकिन आजकल कुछ लोग ऐसा नहीं करते। इसके बजाय वे उसी समस्या का फायदा उठाकर अपना एक अलग "Tool" या "App" बना लेते हैं। नाम कमाने के लिए। Community में "Hero" बनने के लिए। और लोग भी बिना सोचे-समझे उसे चमत्कार मानकर इस्तेमाल करने लगते हैं। जबकि असली ज़रूरत यह थी कि उस Mainstream App को सुधारा जाए। सोचिए— अगर समस्या का समाधान "अलग Tool बनाना" बन जाएगा... तो Mainstream App कभी सुधरेगा ही नहीं। और यही सोच है जो हमें बार-बार पीछे धकेलती है। आज कुछ लोग Accessibility के नाम पर ही... असली समावेशन (Inclusion) के रास्ते में रुकावट बन रहे हैं। यह कहना कठोर लग सकता है, पर सच यही है।
यही असली आंदोलन होना चाहिए हजार लोग मिलकर एक Bank App को Feedback दें। हजार लोग मिलकर Government Portal पर Accessibility Report भेजें। हजार लोग मिलकर Shopping App को लिखें। हजार लोग मिलकर Railway App को लिखें। यही असली बदलाव लाएगा।
दृष्टिबाधित डेवलपर्स से भी एक अपील अगर आप Coding सीख रहे हैं... दिल से स्वागत है। Community को आपकी ज़रूरत है।
लेकिन एक चेतावनी भी ज़रूरी है आजकल कई नए Developers, जिन्होंने अभी-अभी Coding सीखनी शुरू की है... AI का सहारा लेकर बड़ी आसानी से एक App बना लेते हैं... और उसे "Blind लोगों के लिए क्रांतिकारी समाधान" बताकर पेश कर देते हैं। जबकि हक़ीकत में वह App सिर्फ AI से बना एक Basic Tool होता है, कोई असली Innovation नहीं। ऐसे Developers से एक विनम्र अपील है— कृपया हर छोटी चीज़ को "क्रांति" मत बनाइए। Community का भरोसा एक बड़ी ज़िम्मेदारी है, उसे हल्के में मत लीजिए।
साथ ही, यह भी कहना ज़रूरी है कि— कुछ Developers सच में समाज के लिए बहुत ईमानदारी और मेहनत से काम कर रहे हैं। वे असली समस्याओं को समझकर, सही सोच के साथ समाधान बना रहे हैं। ऐसे सभी Developers तारीफ़ के हक़दार हैं, और Community को उन पर गर्व है।
लेकिन सोचिए... क्या आपकी प्रतिभा एक और Note App बनाने के लिए है? एक और Music Player? एक और Link Saver? या फिर... Accessibility Testing Tool बनाने के लिए? Screen Reader Libraries बनाने के लिए? Browser Extensions बनाने के लिए? Accessibility Audit करने के लिए? Mainstream Apps सुधारने के लिए? Open Source में योगदान देने के लिए? अगर Google... Microsoft... Apple... Android... Windows... कल वही सभी सुविधाएँ अपने System में जोड़ दें... तो आपकी सबसे बड़ी ताकत क्या होगी? नई समस्या हल करने की क्षमता। इसलिए अपनी ऊर्जा उन समस्याओं पर लगाइए जिनका समाधान अभी बाकी है।
उपयोगकर्ताओं से भी एक अपील किसी भी App को Download करने से पहले पूछिए— क्या यह सचमुच नई समस्या हल करता है? क्या इसकी Privacy Policy है? क्या यह नियमित Update होता है? क्या यह लंबे समय तक चलेगा? क्या यही काम किसी भरोसेमंद Mainstream App से हो सकता है? जागरूक उपयोगकर्ता ही मजबूत Community बनाते हैं।
एक ज़रूरी बात और समझिए आजकल एक Pattern बार-बार दिखता है— शुरुआत में App पूरी तरह Free दिया जाता है। जब बहुत सारे Users जुड़ जाते हैं... तब धीरे-धीरे वही App Paid हो जाता है। इसलिए सोच-समझकर फ़ैसला लीजिए— अगर आपको अपने पैसे किसी Service पर खर्च ही करने हैं... तो उन्हें भरोसेमंद Mainstream Company की Official Service में लगाइए, जो लंबे समय तक चलेगी, सुरक्षित रहेगी और सच में आपके काम आएगी।
Privacy भी Accessibility जितनी ही ज़रूरी है आज कई आधुनिक Apps AI Services और Third-party APIs का उपयोग करते हैं। यह सामान्य बात है। लेकिन एक उपयोगकर्ता के रूप में आपको यह जानने का अधिकार है कि— • आपका डेटा कहाँ जाता है? • कौन-सी Service उसे प्रोसेस करती है? • क्या उसकी Privacy Policy स्पष्ट है? • क्या आप जानते हैं कि आपकी जानकारी किसके साथ साझा हो सकती है? Accessibility के साथ-साथ Privacy पर भी उतना ही ध्यान दीजिए।
NGOs, Trainers, बड़े WhatsApp Groups और YouTubers से अपील किसी भी App का प्रचार करने से पहले— उसकी उपयोगिता देखिए। उसकी सुरक्षा देखिए। उसकी स्थिरता देखिए। और सबसे महत्वपूर्ण... क्या वह Mainstream Accessibility को मजबूत कर रहा है... या Community को अलग रास्ते पर ले जा रहा है?
हमारा सपना क्या होना चाहिए? Blind WhatsApp नहीं... Accessible WhatsApp। Blind Uber नहीं... Accessible Uber। Blind Zomato नहीं... Accessible Zomato। Blind Banking नहीं... Accessible Banking। Blind Shopping नहीं... Accessible Shopping। यही Inclusion है। यही Equality है। यही भविष्य है।

अपने Phone की जाँच कीजिए एक बार अपने Phone में देखिए— कितने ऐसे App या Tool पड़े हैं जो सिर्फ इसलिए बने कि किसी को नाम कमाना था? जिन्हें आपने सिर्फ इसलिए Install किया क्योंकि किसी ने "चमत्कार" बताकर Share किया था। ऐसे Apps से सावधान रहिए। क्योंकि जब User बढ़ते हैं... तो कल यही Apps आपके Data का इस्तेमाल कर सकते हैं... या Accessibility के नाम पर जुटाए गए Donation का ग़लत इस्तेमाल भी हो सकता है। यह हर Developer पर लागू नहीं होता... लेकिन जो App बिना ज़रूरत, बिना पारदर्शिता, सिर्फ भीड़ जुटाने के लिए बना है... उसे पहचानिए... और सोच-समझकर फ़ैसला लीजिए।
अंतिम संदेश आज अगर हम अपनी आवाज़ Mainstream तक नहीं पहुँचाएँगे... तो कोई और हमारी लड़ाई नहीं लड़ेगा। अगर हम खुद ही अलग रास्ता चुन लेंगे... तो Mainstream दुनिया को बदलेगा कौन? हमें अलग ऐप नहीं चाहिए। हमें बराबरी चाहिए। हमें दया नहीं चाहिए। हमें अधिकार चाहिए। हम कोई अलग दुनिया नहीं माँग रहे... हम सिर्फ वही दुनिया माँग रहे हैं जो पहले से सबके लिए बनी है — बिना किसी दीवार के।
और अंत में, अपने दृष्टिबाधित Developer साथियों से एक बार फिर कहना चाहूँगा— आपका तकनीकी ज्ञान बहुत कीमती है। इसे उन असली समस्याओं पर लगाइए जो आज समाज को सच में चाहिए, ना कि उन चीज़ों पर जो पहले से मौजूद हैं। यही आपकी सबसे बड़ी सेवा होगी, अपनी Community के लिए।
✊ हमारा संकल्प हर App Accessible हो। हर Website Accessible हो। हर Digital Service Accessible हो। यही असली डिजिटल आज़ादी है।
अंतिम नारा "अलग ऐप नहीं, हर ऐप में Accessibility चाहिए!" "समावेशन का मतलब अलग दुनिया बनाना नहीं, बल्कि एक ही दुनिया को सबके लिए समान बनाना है।"
डिस्क्लेमर: यह लेख एक विचार-लेख है। इसका उद्देश्य किसी व्यक्ति, डेवलपर, संस्था या कंपनी को निशाना बनाना नहीं है। अनेक डेवलपर्स और संगठन उत्कृष्ट, सुरक्षित और उपयोगी Accessibility समाधान विकसित कर रहे हैं। यह लेख केवल इस व्यापक विचार पर चर्चा करता है कि जहाँ संभव हो, मुख्यधारा के उत्पादों और सेवाओं में Accessibility को बढ़ावा देना दीर्घकालिक और अधिक समावेशी समाधान हो सकता है।

What's new in MarvinHub version 1.6
Important: please read before installing
Before you install this update, back up your settings using the backup option in the app's Settings, then uninstall the old version. After installing version 1.6, restore your backup. This step is needed only for this update because of a change in the app's signing key. Your recordings in the MarvinHub Recordings folder will not be deleted. Sorry for the inconvenience.
1. Separate Sound
Many of you asked for this feature, and it's finally here. Separate Sound plays your screen reader through the phone speaker while your music plays on your Bluetooth speaker or headset. It works on Android 13 and newer. Before this, it only worked with one screen reader. Now you can use it with TalkBack or any other screen reader. Please read the description inside the app for full details.
2. Accessibility actions and Add to Home Screen
Accessibility actions now make the menus easier to reach, so you no longer have to long-press to find them. You can also add your favorite features to your home screen and open them directly.
3. Two new checkboxes in Playback Settings
The first is for audio focus. When it is checked, you can listen to a voice clip or make a recording while your radio or music keeps playing.
4. Keep Music Running
The second checkbox keeps your music playing even after you close the app. To stop the music, tap Exit in the notification. For now, you need to expand the full music notification to see Exit. This will be improved in the next update.

Forwarded from ANDROFOREVER
iScanner Premium v6.7.6 - androforever.com.apk
165.6 MB
iScanner Premium v6.7.6 @AndroForever
Forwarded from ANDROFOREVER
Duolingo Premium v6.99.2 - androforever.com.apk
161.6 MB
Duolingo Premium v6.99.2 @AndroForever
Forwarded from ANDROFOREVER
Instagram Pro v448.0.0.52.84 - androforever.com.apk
142.6 MB
Instagram Pro v448.0.0.52.84 @AndroForever